Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG Breaking : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा से भरा ट्रक पकड़ा

State Head - Kishor
State Head - Kishor
31 Views 5 Min Read 0 Comments
CG Breaking : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा से भरा ट्रक पकड़ा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर हसौद के पास DRI की टीम ने गांजा से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप की आड़ में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही थी।

 

बताया जा रहा है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर DRI की टीम ने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया और मंदिर हसौद के पास उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 250 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बरामद गांजे की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

 

तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप का इस्तेमाल किया था, ताकि ट्रक सामान्य माल से लदा हुआ दिखाई दे और उसे दूसरे राज्यों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। DRI ने ट्रक और बरामद गांजे को जब्त कर लिया है। वहीं, चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

DRI अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

 

फिलहाल मामले में DRI की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। आधिकारिक बयान जारी होने के बाद गांजे की सही मात्रा, आरोपियों की संख्या और तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos