Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG Accident News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Kishor@hamarpradeshcg
Kishor@hamarpradeshcg
119 Views 5 Min Read 0 Comments
CG Accident News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर तीन लोग सवार थे। चैतमा के पास कार से हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में सवार दो लोग भी हादसे में घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कार में एक महिला मरीज भी सवार थी। कार सवार रायपुर से इलाज कराने के बाद मनेन्द्रगढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चैतमा के पास उनकी कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को तत्काल कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश 

Kishor@hamarpradeshcg
Written by

Kishor@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos