✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कार्यालय में किया प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सम्मान
राजनांदगांव। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल करते हुए सृष्टि चौरसिया ने CBSE नेशनल तीरंदाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक (द्वितीय स्थान) अपने नाम किया है। हरियाणा के पानीपत में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि से राजनांदगांव का गौरव बढ़ा है।
सृष्टि चौरसिया, आरक्षक रंजीत चौरसिया एवं महिला आरक्षक दुर्गेश्वरी चौरसिया की सुपुत्री हैं। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित राह अकैडमी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सृष्टि चौरसिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।
सृष्टि की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचायक है। उनकी उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
“लक्ष्य पर निशाना, मेहनत से मुकाम—सृष्टि चौरसिया ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया राजनांदगांव का सम्मान।”

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!