Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

BREAKING: नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को अहम जिम्मेदारी, रूप कुमारी चौधरी और दीपक महस्के को मिली बड़ी भूमिका

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
76 Views 5 Min Read 0 Comments
BREAKING: नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को अहम जिम्मेदारी, रूप कुमारी चौधरी और दीपक महस्के को मिली बड़ी भूमिका

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद से सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को सोशल मीडिया की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संगठनात्मक उपलब्धि माना जा रहा है। सांसद के तौर पर सक्रिय राजनीति में भूमिका निभाने के साथ अब उन्हें देशभर में महिला मोर्चा को मजबूत करने और संगठन की महिला इकाई के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।

 

वहीं दीपक महस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने से भाजपा के डिजिटल संगठन में भी छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढ़ी है। महस्के लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2026 में भाजपा के प्रशिक्षण अभियान के दौरान भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण दिया था।

 

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को राज्य के संगठनात्मक प्रभाव और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों नेताओं के सामने संगठन विस्तार और पार्टी की रणनीति को देशभर में आगे बढ़ाने की चुनौती भी होगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos