Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

BREAKING: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
66 Views 5 Min Read 0 Comments
BREAKING: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, करीब आठ सदस्यीय ईडी टीम उनके ठिकानों पर पहुंची है और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

रामगोपाल अग्रवाल के घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, ईडी के अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर भी नजर रखी जा रही है।

 

रायपुर जेल से हुई थी गिरफ्तारी

 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते मंगलवार को कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर केंद्रीय जेल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था।

 

शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच

 

जांच एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका कथित शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रही है। ईडी का आरोप है कि घोटाले से जुड़े पैसों को बड़ी मात्रा में इधर-उधर किया गया।

 

इसी सिलसिले में जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर पैसों का लेन-देन किन लोगों के माध्यम से हुआ और रकम को कहां-कहां भेजा गया।

 

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos