Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ACB के जाल में फंसा वर्दी वाला, 20 हजार की रिश्वत लेते धराया

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
ACB के जाल में फंसा वर्दी वाला, 20 हजार की रिश्वत लेते धराया

 

ACB के जाल में फंसा वर्दी वाला, 20 हजार की रिश्वत लेते धराया

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

राजनांदगांव / रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला बसंतपुर थाने से सामने आया है। यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि 18 लाख रुपये के लोन विवाद में समझौता कराने के नाम पर प्रधान आरक्षक ने शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल से 5 लाख रुपये की डिमांड रख दी थी। लगातार दबाव से तंग आकर गौरव ने ACB में शिकायत कर दी।

ACB ने ऐसे बिछाया जाल

शिकायत के बाद ACB ने पहले डिमांड का सत्यापन किया। फिर बुधवार का दिन तय हुआ। तय प्लान के मुताबिक गौरव 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेकर पहुंचा। जैसे ही नोट प्रधान आरक्षक के हाथ में आए, पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उसे दबोच लिया।

केमिकल लगे नोटों के साथ पकड़े जाने के बाद प्रधान आरक्षक के पास कोई जवाब नहीं था।

विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। ACB अब ये भी जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी आरोपी ने इस तरह की वसूली की थी।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos