Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

90 वर्षीय बुजुर्ग की एक्टिवा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: नंबर प्लेट खुरचकर घूम रहा था आरोपी, 'सशक्त' ऐप ने खोली पोल; सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
40 Views 5 Min Read 0 Comments
90 वर्षीय बुजुर्ग की एक्टिवा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: नंबर प्लेट खुरचकर घूम रहा था आरोपी, 'सशक्त' ऐप ने खोली पोल; सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

90 वर्षीय बुजुर्ग की एक्टिवा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: नंबर प्लेट खुरचकर घूम रहा था आरोपी, 'सशक्त' ऐप ने खोली पोल; सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। सदर बाजार इलाके में 90 वर्षीय बुजुर्ग के घर के बाहर से एक्टिवा पार करने वाले शातिर वाहन चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी चोरी की स्कूटी की नंबर प्लेट खुरचकर बेखौफ घूम रहा था, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस के 'सशक्त' (Sashakt) ऐप ने उसकी चालाकी पकड़ ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घर के बाहर खड़ी थी एक्टिवा, सुबह गायब मिली

मामला सदर बाजार का है, जहां 90 वर्षीय प्रार्थी विनोद कुमार मिश्रा (पिता स्व. द्वारिका प्रसाद मिश्रा) ने 9 सितंबर 2026 की रात अपनी एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 Y 6884) घर के सामने लॉक करके खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 9:30 बजे जब उन्होंने देखा, तो गाड़ी वहां से नदारद थी। बुजुर्ग की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 513/2026 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी पुलिस, चेकिंग में फंसा शातिर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार (IPS) के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शनिचरी रपटा पुल के पास सघन वाहन चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एक्टिवा सवार युवक को रोका, जिसकी गाड़ी की नंबर प्लेट खुरची हुई थी।

'सशक्त ऐप' से हुआ पर्दाफाश

संदेह होने पर जब पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर 'सशक्त' ऐप में वाहन का रिकॉर्ड खंगाला, तो सामने आया कि यह वही एक्टिवा है जो सदर बाजार से चोरी हुई थी। पुलिस ने फौरन वाहन चालक रितिक यादव (उम्र 24 वर्ष, निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने 9 सितंबर की रात सदर बाजार से स्कूटी चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी रितिक यादव के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos