Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महासमुंद निवासी आरोपी गिरफ्तार, कुरुद पुलिस की कार्रवाई

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महासमुंद निवासी आरोपी गिरफ्तार, कुरुद पुलिस की कार्रवाई

ब्लॉक रिपोर्टर - वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी 

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*

 

एक करोड़ रुपये के व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप, चावल FCI गोदाम में जमा करने के नाम पर बनाए गए थे 8 फर्जी इनवाइस

 

*नगरी/धमतरी।* व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी एवं फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में कुरुद पुलिस ने महासमुंद निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चावल FCI गोदाम में जमा कराने के नाम पर फर्जी इनवाइस तैयार कर राशि हड़पने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना कुरुद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरुद निवासी श्रीमती उर्मिला शर्मा (48 वर्ष) ने थाना कुरुद में शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यावसायिक लेनदेन के तहत उन्होंने महासमुंद निवासी विनय अग्रवाल (52 वर्ष) को केनरा बैंक के माध्यम से RTGS द्वारा अलग-अलग किस्तों में कुल एक करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे। आरोपी द्वारा 40 लाख रुपये वापस किए गए, लेकिन शेष 60 लाख रुपये वापस नहीं किए गए।

 

आरोप है कि बकाया रकम हड़पने की नीयत से आरोपी ने 16 जून 2023 से 24 जून 2023 के बीच 2360 क्विंटल चावल FCI मंदिर हसौद गोदाम में जमा कराने के नाम पर 8 फर्जी एवं कूटरचित इनवाइस/बिल तैयार कर प्रार्थिया के समक्ष प्रस्तुत किए। जांच के दौरान दस्तावेजों की तारीखों एवं तथ्यों में विसंगतियां सामने आईं।

शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के उपयोग का मामला पाए जाने पर थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 397/2026, धारा 467, 468, 471 एवं 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे महासमुंद से हिरासत में लिया। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी विनय अग्रवाल, पिता स्व. महावीर जी अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 30, आदर्श नगर, थाना एवं जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ है।

 

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि बड़े व्यावसायिक लेनदेन में बिल, इनवाइस, दस्तावेजों एवं बैंकिंग रिकॉर्ड का विधिवत सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos