6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामसागर बंजारे (40 वर्ष), निवासी डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

पामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के संबंध में सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की और मौके से आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से शराब जब्त की।

 

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

 

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पामगढ़ सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

रिपोर्ट: गुलशन कुमार

जिला जांजगीर-चांपा

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos