Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

6 लाख रुपये के कमीशन विवाद में दोस्त की सब्बल से हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
32 Views 5 Min Read 0 Comments
6 लाख रुपये के कमीशन विवाद में दोस्त की सब्बल से हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार

जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में कमीशन को लेकर हुआ विवाद, सिर पर किए कई वार

राजनांदगांव, 4 सितंबर। चिखली दीनदयाल नगर में जमीन के कमीशन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दी। चिखली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर की रात अर्जुन वाधवानी घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान 3 सितंबर को आरोपी सुनील वर्मा के किराये के मकान के पीछे बने हॉल में अर्जुन का शव चादर में लिपटा हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।

 

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर सुनील वर्मा उर्फ बबलू (29), निवासी रामनगर, हाल दीनदयाल नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और अर्जुन दोनों जमीन की खरीदी-बिक्री का काम करते थे। एक जमीन सौदे से करीब 6 लाख रुपये कमीशन मिला था, जिसमें अर्जुन से आधा हिस्सा मांगा जा रहा था। आरोपी के मुताबिक अर्जुन पिछले 6-7 महीने से कमीशन की रकम देने में टालमटोल कर रहा था।

 

घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सुनील ने घर में रखे लोहे के सब्बल से अर्जुन के सिर और माथे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

हत्या के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटकर मकान के पीछे बने हॉल में रख दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल लोहे के सब्बल और कपड़े गठुला नाला के पास छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई मृतक की कार की भी जब्ती की है।

 

पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या की गुत्थी चंद घंटों में सुलझ गई।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos