Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

5 हजार रुपये के लालच में साइबर ठगों को दे दिया बैंक खाता, दुर्ग पुलिस ने 6 म्यूल खाताधारकों को किया गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

दुर्ग। महज 5 हजार से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक और सिम कार्ड साइबर ठगों को देना छह लोगों को भारी पड़ गया। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में म्यूल खातों का इस्तेमाल करने वाले छह खाताधारकों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, सुपेला, पद्मनाभपुर, मोहन नगर थाना और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मामूली कमीशन के बदले अपने बैंक खाते और उनसे संबंधित दस्तावेज साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों के माध्यम से ठगी की लाखों रुपये की रकम का लेन-देन किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. आशीष साहू

2. नीतेश मसीह

3. धरम राज तिवारी

4. अमित मिश्रा

5. गिरजा सिन्हा

6. रविन्द्र दिवान

 

पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साइबर अपराध में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। अक्सर साइबर ठग लोगों को कुछ हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड हासिल कर लेते हैं। इसके बाद इन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता है।

 

पुलिस की अपील: अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी या सिम कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें। थोड़े से कमीशन का लालच आपको साइबर अपराध के मामले में आरोपी बना सकता है। याद रखें, बैंक खाता आपके नाम पर है तो उसके दुरुपयोग को लेकर कानूनी जवाबदेही

 भी बन सकती है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos