Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*4 महीने से वेतन नहीं, ऊपर से 180 KM दूर ड्यूटी - गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों में आक्रोश, 13 नवंबर को चक्काजाम*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamarpradeshcg
Hamarpradeshcg

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज 

जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद

 

*गरियाबंद, 12 नवंबर 2026*

गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। जिले के 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों ने प्रशासन के आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 

*क्या है पूरा मामला:*

सहायक आयुक्त सहकारिता महेश्वरी तिवारी द्वारा 7 नवंबर को जारी आदेश के तहत 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल समिति से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में लगा दिया गया है। किसी-किसी ऑपरेटर को 100 से 180 किलोमीटर दूर भेजा गया है। संघ का कहना है कि यह आदेश सहकारिता सेवा नियमों के विपरीत और अव्यवहारिक है।

 

*ऑपरेटरों की परेशानी:*

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे के नेतृत्व में विरोध हो रहा है। संघ ने बताया कि अल्प वेतन पर काम करने वाले ऑपरेटरों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में इतनी दूर ड्यूटी करने से आने-जाने का खर्च बढ़ेगा। महिला कर्मचारियों को और ज्यादा परेशानी होगी।

 

*प्रशासन से मिले, नहीं मिली राहत:*

गुरुवार को संघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर रणबीर शर्मा से मिला, लेकिन कलेक्टर ने कहा कि आदेश का पालन करना पड़ेगा।

 

*13 नवंबर को बड़ा आंदोलन:*

आदेश के विरोध में संघ ने शुक्रवार, 13 नवंबर को एक दिवसीय चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह आंदोलन तिरंगा चौक, गरियाबंद से शुरू होगा, वहाँ प्रदर्शन के बाद रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट तक जाएगी।

 

संघ ने चेतावनी दी है कि सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों के साथ भी आंदोलन में शामिल होंगे। हालांकि यातायात और पुलिस के निर्देशों का पालन किया जाएगा और आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।

 

*प्रशासन का पक्ष:*

वहीं सहायक आयुक्त सहकारिता महेश्वरी तिवारी ने बताया कि शासन और उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर प्रभार बदला गया है, जिससे धान खरीदी में पारदर्शिता बनी रहेगी।

अब देखना होगा कि 13 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन से पहले प्रशासन और संघ के बीच कोई सहमति बनती है या फिर कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में चक्काजाम करेंगे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos