Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

27 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए खाद्य विभाग के भृत्य डमरूलाल कंवर

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
8 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

27 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए खाद्य विभाग के भृत्य डमरूलाल कंवर

 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की दी शुभकामनाएं

 

महासमुंद, 30 सितंबर 2026। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, महासमुंद में भृत्य के पद पर कार्यरत श्री डमरूलाल कंवर 30 सितंबर को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने करीब 27 वर्षों तक शासकीय सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

 

सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री कंवर की पत्नी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

 

ग्राम लहरौद, विकासखंड पिथौरा निवासी श्री कंवर ने 27 अक्टूबर 1999 को खाद्य शाखा, महासमुंद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। उन्होंने कुल 26 वर्ष 11 माह 04 दिन की सेवा पूर्ण की। नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक उन्होंने खाद्य शाखा में विभिन्न कार्यालयीन दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया।

 

इस अवसर पर उन्हें नियमानुसार पेंशन का पीपीओ आदेश, ग्रेच्युटी, उपादान एवं अवकाश नगदीकरण का चेक भी प्रदान किया गया। खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री कंवर के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखमय एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos