21 क्वीटल खरीदी की बात कर वाहवाही लूट रही साय सरकार किसान हितैषी है तो 35 00 प्रति क्वीटल की दर से धान खरीदे साय सरकार -- डॉ लक्ष्मी ध्रुव 
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

21 क्वीटल खरीदी की बात कर वाहवाही लूट रही साय सरकार किसान हितैषी है तो 35 00 प्रति क्वीटल की दर से धान खरीदे साय सरकार -- डॉ लक्ष्मी ध्रुव 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
21 क्वीटल खरीदी की बात कर वाहवाही लूट रही साय सरकार किसान हितैषी है तो 35 00 प्रति क्वीटल की दर से धान खरीदे साय सरकार -- डॉ लक्ष्मी ध्रुव 

21 क्वीटल खरीदी की बात कर वाहवाही लूट रही साय सरकार किसान हितैषी है तो 35 00 प्रति क्वीटल की दर से धान खरीदे साय सरकार -- डॉ लक्ष्मी ध्रुव 

 

नगरी सिहावा पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने 27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक मे लिये गये धान खरीदी केन्द्र निर्णय को पूरी तरह किसान विरोधी व निराशा जनक बताया उन्होने कहा साय सरकार पिछले तीन वर्षो से किसानो को ठगने का काम कर रही है 

    पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने आगे कहा की इन तीन सालो मे केन्द्र सरकार द्वारा धान की एम एस पी मे लगभग 380 रूपय की वृद्धि की गई इस वृद्धि को जोडकर इस वर्ष किसानो को कम से कम 3500 प्रति क्वीटल समर्थन मूल्य के दर से दिया जाना चाहीये था लेकिन साय सरकार ने इस वर्ष भी किसानो के साथ कुठाराघात करते हुए केवल 3100 सौ रूपय प्रति क्वीटल ही देने का निर्णय लिया यह छत्तीसगढ के अन्नदाताओ के साथ धोखा है सरकार 27 50 लाख किसानो से 15 नवंबर से 21 क्वीटल प्रति एकड से धान खरीदी की बात तो कर रही लेकिन दाम वही पुराना देकर वाहवाही लूटना चाह रही है 

 उन्होने कैबिनेट मे एग्रीस्टेक पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है और कहा पिछले वर्ष किसानो का एग्रीस्टेक पंजीयन को नये पंजीयन की जरूरत नही होगी लेकिन हजारो किसान जिनका किसी कारणवश एग्रीस्टेक पंजीयन नही हो पाया उनके लिये सरकार ने कोई वैकल्पिक या औपचारिक व्यवस्था नही की है ऐसे किसान धान बेचने से वंचित हो जायेगे सरकार कह रही है ऋण पुस्तिका लाने की जरूरत नही होगी और डिजिटल क्राप सर्वे से रकबा का आनलाईन निर्धारण होगा लेकिन हकीकत यह है की सरकार भी जानती है डीपीएस सर्वे मे भारी विसंगतिया है खसरा और रकबा मे भारी गडबडी सामने आ रही पूर्व विधायक ध्रुव ने कहा की डीपीएस सर्वे मे विसंगती के कारण गांव गांव मे किसानो के बीच विवाद बन सकती है और त्रुटी सुधार कराते कराते धान खरीदी का भी समय निकल जायेगा अंत मे किसान अपनी उपज नही बेच पायेगे सरकार 360 नये केन्द्र खोलकर 3100 केन्द्रो पर खरीदी और बायोमैट्रिक सत्यापन की बात कर रही लेकिन जब किसान का रकबा ही गलत दर्ज होगा तो वह केन्द्र तक कैसे पहुंचेगा यह सरकार किसान हितैषी का ढोंग कर रही है जबकी असल मे यह निर्णय किसान को परेशान करने वाला निर्णय है।

 

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos