2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले अकलतरा में बड़ी कार्रवाई, 184 लीटर अवैध शराब जब्त
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले अकलतरा में बड़ी कार्रवाई, 184 लीटर अवैध शराब जब्त

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले अकलतरा में बड़ी कार्रवाई, 184 लीटर अवैध शराब जब्त

 

घर के तहखाने और गुप्त कमरों में छिपाकर रखा था शराब का स्टॉक, आरोपी गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा/अकलतरा। 2 अक्टूबर के शुष्क दिवस को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 12 में एक मकान पर दबिश देकर 184 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 88 हजार 550 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 12 निवासी टेकूलाल बंजारे के घर में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर बने तहखाने और गुप्त कमरों से देशी प्लेन, मसाला, अंग्रेजी शराब और बीयर का स्टॉक बरामद हुआ।

 

पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की शराब को जब्त करते हुए आरोपी टेकूलाल बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

2 अक्टूबर को लेकर पुलिस का विशेष अभियान

 

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में 2 अक्टूबर के शुष्क दिवस को ध्यान में रखते हुए जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

अकलतरा पुलिस की इस कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा बताया गया है।

 

hamarpradeshcg.com

छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos