199वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को दी गई सहायता
Enter credentials to access the dashboard
Authorized personnel only
Loading...
इस अवसर पर 199वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री आनंद कुमार एवं द्वितीय कमान अधिकारी (ऑप्स) श्री विनोद कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितेश कनिक ने कंपनी लोकेशन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा कैंप की सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की रहने की व्यवस्था, बैरक/लाइन, शस्त्रागार (कोत), भोजनालय (मेस) सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को विभिन्न जनोपयोगी सुविधाएं एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!