संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर
हमर प्रदेश CG न्यूज़
पातुरपारा (बीजापुर), 20 नवम्बर 2026।
नशा मुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा आम नागरिकों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री आनंद कुमार, कमांडेंट, 199वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशन में आज बटालियन स्तर पर व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व श्री विनोद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी एवं श्री आजाद सिंह, सहायक कमांडेंट द्वारा किया गया। अभियान की
शुरुआत मुख्यालय पातुरपारा से हुई। इसके अंतर्गत फुलगुट्टा, पिंकोंडा, भैरमगढ़ बाजार, भैरमगढ़ अस्पताल एवं केशकुटल गांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के समापन के पश्चात सभी अधिकारी एवं जवान मुख्यालय पातुरपारा वापस पहुंचे।
अभियान के दौरान सीआरपीएफ के जवानों, स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों तथा स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने एवं स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
अभियान के दौरान मुख्यालय पातुरपारा में 150 जवानों, फुलगुट्टा में 160 ग्रामीणों, पिंकोंडा में 146 स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों, भैरमगढ़ बाजार में 120 नागरिकों, भैरमगढ़ अस्पताल में 143 लोगों तथा केशकुटल गांव में 200 ग्रामीणों सहित कुल 919 व्यक्तियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
श्री आनंद कुमार, कमांडेंट, 199वीं बटालियन के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित यह अभियान जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल रहा।

199वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नशा मुक्त समाज के निर्माण, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
नशे को कहें ना – स्वस्थ जीवन को कहें हां!
नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत!
199वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!