Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

18 लोगों की जान लेने वाला खूंखार जंगली हाथी ‘कबरा’ रेस्क्यू कर पकड़ा गया, रामगढ़ के जंगलों में चला अभियान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 ✍️रिपोर्ट: योगेश शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर, पत्थलगांव, जिला जशपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

जशपुर/उदयपुर। क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके जंगली हाथी ‘कबरा’ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह हाथी अब तक 18 लोगों की मौत का कारण बन चुका था, जिसके चलते आसपास के ग्रामीणों में लंबे समय से भय का माहौल बना हुआ था।

 

बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उदयपुर के रामगढ़ जंगलों में अंबिकापुर वन विभाग की टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली हाथी ‘कबरा’ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत की।

 

खूंखार हाथी के रेस्क्यू किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से हाथी के आतंक और संभावित खतरे से परेशान ग्रामीणों के लिए यह कार्रवाई राहत भरी खबर मानी जा रही है।

 

वन विभाग की टीम द्वारा हाथी को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos