Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

15 नवंबर से 95 केंद्रों में होगी धान खरीदी, तैयारियों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
36 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

15 नवंबर से 95 केंद्रों में होगी धान खरीदी, तैयारियों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देश, ‘तुहर टोकन’ एप से किसान ले सकेंगे टोकन

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।

 

जिले में कुल 95 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सारंगढ़ विकासखंड में 30, बरमकेला में 27 और बिलाईगढ़ में 38 केंद्र शामिल हैं। कलेक्टर ने तौल मशीनों का सत्यापन, आर्द्रतामापक यंत्रों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर नियमित निगरानी की जाएगी।

 

‘तुहर टोकन’ एप से मिलेगी सुविधा

 

किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप की सुविधा मिलेगी। किसान संबंधित समिति में पहुंचकर भी टोकन ले सकेंगे। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दो एकड़ तक के किसानों को एक, दो से दस एकड़ तक के किसानों को दो और दस एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन की सुविधा दी गई है।

 

अवैध धान परिवहन पर रहेगी नजर

 

कलेक्टर ने सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान लाकर उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध परिवहन और भंडारण रोकने के लिए प्रत्येक तहसील में उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को खरीदी शुरू होने से पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित राजस्व, खाद्य, कृषि, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos