Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

15 दिन में निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments

News Portal

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

15 दिन में निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

 

सीईओ जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से सीधे संपर्क करने के निर्देश

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 4 नवंबर 2026। जिले में सरकारी योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपेक्षित प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

 

जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न योजनाओं एवं मदों के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यों की धीमी गति पर सीईओ ने नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं लाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।

 

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष फोकस

 

सीईओ श्री तिवारी ने तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक आवास हितग्राही से व्यक्तिगत संपर्क करें और निर्माण स्थल पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें। हितग्राहियों को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित करें तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर निराकरण कराएं।

 

निर्माण की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

 

उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और निगरानी करने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

 

बैठक में जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी, आवास योजना प्रभारी, सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, उप अभियंता, विकासखंड आवास समन्वयक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos