13 अगस्त 2026 — आज का राशिफल
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

13 अगस्त 2026 — आज का राशिफल

Admin
Admin
137 Views 5 Min Read 0 Comments
13 अगस्त 2026 — आज का राशिफल

13 अगस्त 2026 — आज का राशिफल

 

♈ मेष

 

मध्यान तक धैर्य रखें और आर्थिक फैसलों को टालना बेहतर रहेगा। दोपहर बाद लाभ के अवसर बनेंगे और अचानक धन मिलने से उत्साह बढ़ेगा। सरकारी काम संतान के सहयोग और विवेक से आगे बढ़ सकते हैं। परिवार में शाम के बाद थोड़ी खटपट के बाद स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य में वायरल बुखार या शल्य चिकित्सा संबंधी खर्च संभव है।

 

♉ वृषभ

 

दिन का पहला भाग मानसिक अशांति वाला रह सकता है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी और विरोधी भी सहयोग मांग सकते हैं। नौकरी में अनैतिक कार्यों से बचें। व्यवसाय में अनावश्यक मोलभाव से समय और आय प्रभावित हो सकती है। कफ-खांसी से परेशानी संभव है।

 

♊ मिथुन

 

आज धैर्य की कमी रहेगी और जल्दबाजी में किए काम दोबारा करने पड़ सकते हैं। धन लाभ के लिए गलत रास्ता अपनाने से बचें। सौंदर्य प्रसाधन और सजावट से जुड़े निवेश भविष्य में लाभ दे सकते हैं। यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी कार्यों में धन फंस सकता है। घरेलू माहौल शाम के बाद तनावपूर्ण हो सकता है।

 

♋ कर्क

 

आज योजनाएं बड़ी होंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में धन और सहयोग की कमी बाधा बनेगी। व्यवहारिकता की कमी से बने काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में माता या किसी महिला से मतभेद हो सकता है। अहंकार छोड़कर चलेंगे तो काम आसानी से बनेगा। लंबी यात्रा की योजना धनाभाव के कारण टल सकती है। मानसिक तनाव से बचें।

 

♌ सिंह

 

आज मौज-मस्ती का मूड रहेगा। दोपहर तक काम में लापरवाही हो सकती है, बाद में जरूरी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सहकर्मियों और परिजनों से मजाक में भी ऐसा व्यवहार न करें जिससे विवाद हो। पैतृक या पुराने कार्यों से धन लाभ संभव है, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। मौसम संबंधी बीमारी से सावधान रहें।

 

♍ कन्या

 

आज शक करने की आदत रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य साथ देगा, लेकिन कई काम अंतिम समय में अटक सकते हैं। धन की स्थिति सुधरेगी, फिर भी खर्च अधिक रहने से बचत मुश्किल होगी। कोर्ट-कचहरी और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें। पुराने रोग फिर परेशान कर सकते हैं।

 

♎ तुला

 

आज लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। एक से अधिक कार्यों में हाथ आजमाने से धन लाभ होगा, लेकिन दिखावे के कारण अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा। मीठी वाणी से काम आसानी से बनेंगे। जमीन-जायदाद से लाभ संभव है, लेकिन साझेदारी से बचें। यात्रा की योजना बन सकती है। कटु वाणी से अपमान की स्थिति बन सकती है।

 

♏ वृश्चिक

 

आज घरेलू समस्याओं को सुलझाने में समय लगेगा और परिवार के साथ मिलकर समाधान निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में धन और सम्मान दोनों मिलेंगे। तेल या काली वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी में लापरवाही से गलती हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।

 

♐ धनु

 

आज धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दिन की शुरुआत शांत रहेगी, बाद में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी से किया वादा पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य-व्यवसाय में तेजी का लाभ उठाएं। बचत करने का प्रयास सफल होगा, लेकिन अंत समय में नया खर्च सामने आ सकता है। माता या किसी महिला की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

 

♑ मकर

 

दिन की शुरुआत बेचैनी से हो सकती है। जोखिम वाले कार्यों और यात्रा में सावधानी रखें। लोहे और ठंडी वस्तुओं से भी सतर्क रहें। व्यवसाय में अस्थिरता के बावजूद सामान्य आय बनी रहेगी। सरकारी काम और कर्ज संबंधी मामलों से मानसिक तनाव हो सकता है। शाम को अपने पराक्रम से नुकसान वाले काम को लाभ में बदल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 

♒ कुंभ

 

आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद कुछ कमी महसूस हो सकती है। धन की आमद और खर्च लगभग बराबर रहेंगे। सरकारी कार्यों में प्रयास से सफलता मिलेगी, लेकिन परिणाम में समय लग सकता है। पारिवारिक चिंताओं के कारण मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

 

♓ मीन

 

आज व्यर्थ की उठापटक में समय बीत सकता है। जरूरी कामों में लापरवाही और गैरजरूरी कार्यों में रुचि से सामाजिक सम्मान प्रभावित हो सकता है। आसपास के लोगों को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। वाणी के प्रभाव से लोगों का दिल जीतेंगे, लेकिन आर्थिक लाभ के लिए समझौता करना पड़ सकता है। आमदनी कम और अचानक खर्च अधिक हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सूचना 📌

यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं एवं सामान्य भविष्यवाणियों पर आधारित है। @hamarpradeshcg इसकी सटीकता या परिणामों की पुष्टि नहीं करता। कृपया इसे केवल सामान्य जानकारी के रूप में लें।

 

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Rashifal.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos