Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 12 पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
74 Views 5 Min Read 0 Comments
 12 पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: आशीष यादव | ब्लॉक रिपोर्टर, रतनपुर | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

रद्द यात्री ट्रेनों को जल्द शुरू करने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। तीज पर्व के दौरान छत्तीसगढ़ में 12 पैसेंजर ट्रेनों के रद्द किए जाने को लेकर यात्रियों और आम लोगों की परेशानी का मुद्दा अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। इसी क्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की और रद्द की गई यात्री ट्रेनों को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पार्टी की ओर से रेलवे प्रशासन से ट्रेनों के रद्द किए जाने के संबंध में जवाब मांगा गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि त्योहारी समय में बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए पैसेंजर ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे समय में कई ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने मांग की है कि रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तत्काल शुरू किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके। पार्टी ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा जोरदार विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos