11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले के कुरियारी क्षेत्र में 11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी के मामले का शिवरीनारायण पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 450 किलो चोरी का विद्युत तार बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुरियारी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के लिए बिछाए गए 11 केवी विद्युत तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का पूरा करीब 450 किलो तार बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक वाहन समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 85 हजार रुपये है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए तार को रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले में चोरी में शामिल आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रिपोर्टर — गुलशन कुमार
जिला — जांजगीर-चांपा
हमर प्रदेश CG — हमर खबर, हमर आवाज
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!