✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
धमतरी। करीब 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे धमतरी जिले के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत भरत के लिए अब बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। उनकी परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन पर शशिकांत से बात की और बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए एम्स भेजा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी में आई थी गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार, करीब 10 वर्ष पहले शशिकांत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसके बाद वे लकवाग्रस्त हो गए। इसके बाद से वे लंबे समय से बिस्तर पर ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे।
लगातार उपचार की आवश्यकता के बीच शशिकांत ने मदद के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी।
CM साय ने फोन पर की शशिकांत से बात
शशिकांत की स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचने के बाद उन्होंने फोन पर शशिकांत से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।
इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शशिकांत के बेहतर उपचार की व्यवस्था की और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।
4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
शशिकांत के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री की पहल से शशिकांत और उनके परिवार को लंबे समय बाद बेहतर उपचार की उम्मीद मिली है।
वीडियो जारी कर जताया आभार
शशिकांत ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स भेजा गया है।
करीब एक दशक से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे शशिकांत और उनके परिवार के लिए अब बेहतर इलाज की उम्मीद की नई किरण जगी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!