Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

1.76 करोड़ के कमीशन का मामला: EOW ने अदालत में पेश किया 1500 पन्नों का चालान, मुख्य अभियंता की बढ़ी मुश्किलें

Kishor@hamarpradeshcg
Kishor@hamarpradeshcg
77 Views 5 Min Read 0 Comments
1.76 करोड़ के कमीशन का मामला: EOW ने अदालत में पेश किया 1500 पन्नों का चालान, मुख्य अभियंता की बढ़ी मुश्किलें

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अदालत में चालान पेश कर दिया है। EOW ने करीब 1500 पन्नों का चालान तैयार किया था, जिसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। मामले में भागीरथ वर्मा पर 1 करोड़ 76 लाख 29 हजार रुपये की कथित हेराफेरी और कमीशन लेने के आरोप हैं।

 

निविदा और बिल भुगतान के बदले कमीशन का आरोप

 

जांच के दौरान EOW ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्य अभियंता ने नगरीय निकायों में निविदा कार्य दिलाने और संबंधित बिलों का भुगतान कराने के एवज में कथित तौर पर कमीशन के रूप में रकम प्राप्त की।

 

मामले की शिकायत राघवेन्द्र तिवारी ने EOW से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भागीरथ वर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निविदा कार्य आवंटित कराने के बदले कमीशन की मांग की।

 

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आठ ठिकानों पर छापेमारी

 

शिकायत के बाद EOW ने मामले की जांच शुरू की और छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के आठ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, सरकारी रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की थी।

 

अब जांच पूरी करने के बाद EOW ने अदालत में 1500 पन्नों का चालान पेश किया है। आगे की न्यायिक प्रक्रिया में आरोपों और जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों पर सुनवाई होगी।

✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश 

Kishor@hamarpradeshcg
Written by

Kishor@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos