स्वतंत्रता दिवस पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने वाले NCC-NSS कैडेट्स का सम्मान: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने बांटे प्रमाण-पत्र
स्वतंत्रता दिवस पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने वाले NCC-NSS कैडेट्स का सम्à¤...
More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 7 से 10 सितंबर तक मथुरा-वृंदावन जाएंगे 386 तीर्थयात्री*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 7 से 10 सितंबर तक मथुरा-वृंदावन जाएंगे 386 तीर्थयात्री* *1 सितम्बर तक जनपद एवं नगरीय निकायों में आवेदन आमंत्रित* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले से 375 तीर्थयात्री एवं 11 शासकीय अनुरक्षक सहित कुल 386 लोगों का दल 7 सितंबर को मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए रवाना होगा। यात्रा 10 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन, उनके जीवनसाथी, विधवा एवं परित्यक्त हितग्राही शामिल होंगे। योजना के तहत इच्छुक पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका अथवा निगम के जोन कार्यालयों में 1 सितंबर 2026 तक जमा करना होगा। आवेदन के साथ दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा मतदाता पहचान पत्र, शासकीय चिकित्सक का फिटनेस प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज मान्य होंगे। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण संबंधित जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय द्वारा किया जाएगा। परीक्षण के बाद सभी आवेदन 2 सितंबर 2026 तक कार्यालय संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग, कक्ष क्रमांक 04, पुराना कम्पोजिट भवन, बिलासपुर में जमा करना होगा। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री तिलकेश भावे ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना सुनिश्चित करें, ताकि चयन एवं तीर्थयात्रा की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन* *कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली अंतर्विभागीय समन्वय बैठक, चारा उत्पादन और गौधामों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर*
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ *एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन* *कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली अंतर्विभागीय समन्वय बैठक, चारा उत्पादन और गौधामों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में घुमंतू पशुओं के विस्थापन एवं गौधामों के सुचारू संचालन को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय बैठक ली। उन्होंने जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर विचरण करने वाले घुमंतू पशुओं को सुरक्षित रूप से गौधामों में विस्थापित करने तथा गौधामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वित कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के चिन्हांकित स्ट्रेच में घुमंतू पशुओं की स्थिति की समीक्षा की। इनमें नेहरू चौक से भोजपुरी, पेंड्रीडीह से पाराघाट, पेंड्रीडीह से पंडरापथरा, नेहरू चौक से तखतपुर तथा नेहरू चौक से बछौद तक के मार्ग शामिल हैं। उन्होंने इन मार्गों पर घुमंतू पशुओं की जप्ती एवं सुरक्षित व्यवस्थापन के लिए एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। *नवीन स्वीकृत गौधामों में शुरू होगा पशुओं का विस्थापन* कलेक्टर ने गौसेवा आयोग से नवीन अनुमोदित गौधामों में पशुओं के विस्थापन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति दी। छतौना, पाराघाट, लावर, किरारी, निरतु, घुटकू, काठाकोनी, मोपका एवं रहंगी के गौधामों के अनुबंध एवं सुरक्षा निधि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गौधामों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए एनएच एवं एसएच से घुमंतू पशुओं का समुचित व्यवस्थापन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी स्वीकृत गौधामों में चारा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित योजना के तहत राशि स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए, ताकि गौधामों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। *प्रजनन योग्य सांडों का निःशुल्क वितरण जिले की अभिनव पहल* बैठक में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा प्रस्तुत जिले की अभिनव पहल प्रजनन योग्य सांडों के निःशुल्क वितरण पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी देने और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय से इस पहल को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए, ताकि पशुधन की नस्ल सुधार एवं पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके। *गौधामों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर* कलेक्टर ने जिले में पूर्व से संचालित गौधामों के संचालन की जानकारी ली तथा उन्हें भविष्य में स्वावलंबी गौधाम के रूप में विकसित करने के लिए नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने गौधाम ओखर के संचालक से वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। संचालक ने बताया कि गौधाम में गोबर से धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री एवं दीये तथा गौमूत्र से अर्क तैयार कर बेंगलुरु में विक्रय किया जा रहा है, जिससे गौधाम को आय प्राप्त हो रही है। गोबर एवं गौमूत्र से तैयार उत्पादों के माध्यम से आय अर्जित करने की इस पहल की कलेक्टर ने सराहना की। उन्होंने जिले के सभी संचालित तथा भविष्य में स्थापित होने वाले गौधामों को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए ऐसे नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गौधाम केवल पशुओं के संरक्षण का केंद्र न होकर स्वावलंबन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्त माध्यम भी बन सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर जीएसएस तंवर, नगर निगम के उपायुक्त सहित जिले के सभी एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी तथा संचालित गौधामों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस प्रोग्राम एवं एल्युमनी मीट का आयोजन*
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ *आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस प्रोग्राम एवं एल्युमनी मीट का आयोजन* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में आज अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस प्रोग्राम एवं एल्युमनी मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी देना और आईटीआई के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को संस्था से पुनः जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मॉडल आईटीआई कोनी के प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों, उद्योग प्रतिनिधियों, एल्युमनी, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री बसंत साहू, डायरेक्टर, एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स ने अपने उद्बोधन में युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योग जगत में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है, जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। संयुक्त संचालक श्री ए.के. सोनी ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के महत्व एवं इसके माध्यम से युवाओं को मिलने वाले रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री विक्रम प्रताप सिंह द्वारा अप्रेंटिसशिप योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम में 50 से अधिक एल्युमनी की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों से 150 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अप्रेंटिसशिप, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में आईटीआई की ओर से श्री विक्रम प्रताप सिंह, श्री आशीष श्रीवास, श्री दुर्गेश साहू, श्री अनुराग कुमार तिवारी, श्री जोगेन्द्र पात्रे, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती कुमुद चंद्राकर, श्रीमती खुशबू ठाकुर, श्रीमती प्रतिभा दुबे एवं श्री यज्ञ कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महतारी वंदन की किश्त से खिला सोनिया का चेहरा, बोलीं- मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा*
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ *महतारी वंदन की किश्त से खिला सोनिया का चेहरा, बोलीं- मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/शहर की रहने वाली महतारी वंदन योजना की हितग्राही सोनिया राजपूत रक्षाबंधन से पहले योजना की किश्त मिलने से बेहद खुश हैं। किश्त की राशि खाते में पहुंचने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महिलाओं को खुशी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के ठीक पहले आर्थिक सहायता मिलने से घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और रक्षाबंधन का पर्व और भी उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा। सोनिया राजपूत ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें अपने छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को पूरा करने में सहूलियत होती है। योजना की किश्त मिलना उनके लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है और ऐसे समय में सरकार की ओर से मिली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों और परिवार से जुड़े जरूरी खर्चों में भी सहयोग कर पा रही हैं। सोनिया ने कहा कि योजना की किश्त समय पर मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।
कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं*
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ *कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं* *सिंचाई, मुआवजा, बिजली और पीएम आवास योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग* *संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा की आवश्यकता है और योजना का लाभ मिलने से खेती-किसानी में सहूलियत होगी। वहीं तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखासार सरपंच द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत केबल से जुड़ी समस्या के निराकरण की मांग करते हुए संबंधित कार्य जल्द कराए जाने का आग्रह किया गया। रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव ने भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए अपने मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा सहायता की मांग की। उन्होंने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तेज बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह जर्जर होकर गिर गया, जिसके चलते उन्हें टूटे हुए मकान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी तरह संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा योजना की लंबित राशि दिलाने की मांग की। आवेदन के अनुसार उनके पुत्र की 23 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आवश्यक दस्तावेज एवं जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। आवेदक ने बताया कि संबंधित विभाग एवं न्यायालय को भी पत्राचार किया जा चुका है और उन्होंने 5 लाख रुपये की बीमा राशि शीघ्र दिलाने का आग्रह किया है। ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं मकान बाउण्ड्रीवाल के मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि उनकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि पर मकान तथा बाउंड्रीवाल स्थित है, जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान करने की मांग की। शहर के चिंगराजपारा की श्रीमती गनेशिया मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने ऑफलाईन आवेदन भरा था। नाम आबंटन सूची में आने के बाद भी आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सकरी तहसील के केकराड़ निवासी शिवकुमार धु्रव ने धान पर्ची में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज होने से हो रही समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम से दर्ज भूमि संबंधी रिकॉर्ड में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज है। उन्होंने जांच कर धान पर्ची आवश्यक सुधार कराने की मांग की। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
संरक्षा के 06 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने किया सम्मानित*
*संरक्षा के 06 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने किया सम्मानित* *सजगता और सतर्कता से संभावित घटनाओं को टालकर सुनिश्चित की सुरक्षित रेल परिचालन* बिलासपुर - 25 अगस्त 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में संरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सजगता एवं सतर्कता का परिचय देने वाले 06 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित रेलकर्मियों में सहायक लोको पायलट बिलासपुर श्री श्रीराम प्रजापति, ट्रेन मैनेजर बिलासपुर श्री राजीव कुमार, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर शहडोल श्री अशोक कुमार यादव, लोको पायलट बिजुरी श्री बसंत कुमार बुधौलिया, ट्रैक मेंटेनर-IV चंदिया रोड श्री नारायण राम तथा ट्रैक मेंटेनर-IV झलवारा श्री अरुण कुमार शामिल हैं। ड्यूटी के दौरान सहायक लोको पायलट श्री श्रीराम प्रजापति ने गाड़ी संख्या 12129 के एक कोच में आग से धुआं निकलते देखा और तत्काल अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया। ट्रेन मैनेजर श्री राजीव कुमार एवं वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर श्री अशोक कुमार यादव ने मालगाड़ी के एक वैगन में हॉट एक्सल की पहचान कर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सकी। लोको पायलट श्री बसंत कुमार बुधौलिया ने पाराडोल-मनेन्द्रगढ़ के मध्य रेलवे ट्रैक पर जेसीबी ट्रक को देखकर ट्रेन को सजगता से नियंत्रित कर सुरक्षित रोका तथा तत्काल संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टाला। इसी प्रकार ट्रैक मेंटेनर श्री नारायण राम एवं श्री अरुण कुमार ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान रेल वेल्ड फ्रेक्चर की पहचान कर तत्काल PWI को सूचित किया और रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित की। इन सभी रेलकर्मियों की सजगता, सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता से संभावित घटनाओं को समय रहते नियंत्रित कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने सभी संरक्षा प्रहरियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की ऐसी सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के. श्रीनिवास, प्रभारी वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर एवं सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री सी.एम.पी. बेक उपस्थित रहे। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक*
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक* *’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण* बिलासपुर. 24 अगस्त 2026. लोरमी के श्री बाबाघाट धाम में आज पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आस्था और विकास का सुंदर संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमीवासियों के साथ परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने महादेव से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद श्री साव ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच के साथ लोरमी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के बाद बाबाघाट का स्वरूप भव्य और आकर्षक हुआ है। श्रद्धालुओं को यहां स्वच्छ, शांत और भक्तिमय वातावरण मिलेगा। श्री साव ने कहा कि श्री बाबाघाट धाम लोरमी का प्राचीन धार्मिक स्थल है। वर्षों से यहां साधु-संत पूजन, हवन एवं विश्राम करते रहे हैं। समय के साथ यह स्थल जीर्ण-शीर्ण हो गया था। अब इसके सौंदर्यीकरण और उन्नयन से नया स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काशी कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर का निर्माण किया। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया। छत्तीसगढ़ में भी भोरमदेव कॉरिडोर एवं मां बम्लेश्वरी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत कार्य होगा। वहीं रतनपुर धाम के विकास की दिशा में कार्य हो रहे हैं। इसी तरह लोरमी का बाबाघाट भी भव्य स्वरूप में विकसित किया गया है। श्री साव ने लोरमीवासियों से अपील की कि वे बाबाघाट के स्वरूप को सुंदर बनाए रखते हुए नियमित धार्मिक आयोजन करें। Abhishek Kumar Pandey,State Head,Hamar Pradesh CG
*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा वर्कशॉप का आयोजन*
Abhishek Kumar Pandey,State Head Reporter,CG---Hamar Pradesh CG *दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा वर्कशॉप का आयोजन* बिलासपुर - 24 अगस्त 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा 23 अगस्त 2026 को SECR MHS स्कूल नंबर-02 (प्राइमरी सेक्शन-I), बिलासपुर में स्काउटर्स एवं गाइडर्स के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। वर्कशॉप में 86 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान Vision Statement 2034, OYMS एवं बुनियादी नियम, Advancement Scheme सहित संगठन की गतिविधियों एवं प्रभावी कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर जानकारीपूर्ण एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी ग्रुप्स के सदस्यों का MY Bharat पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीयन भी सुनिश्चित किया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय एवं क्षमता निर्माण को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर श्री अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती नेहा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा जिला पदाधिकारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ग्रामीण विकास योजनाओं में लाएं तेजी: सचिव श्री भीम सिंह* *वीबी जीरामजी, आवास सहित प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा*
अभिषेक कुमार पाण्डेय संवाददाता बिलासपुर छत्तीसगढ़ *ग्रामीण विकास योजनाओं में लाएं तेजी: सचिव श्री भीम सिंह* *वीबी जीरामजी, आवास सहित प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा* *स्वीकृत कार्याें को धरातल पर उतारकर ग्रामीणों को दिलाएं योजनाओं का लाभ* बिलासपुर, 24 अगस्त 2026/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने आज संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत सीईओ की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त श्री सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य जिलों एवं जनपद पंचायतों के सीईओ मौजूद रहे। सचिव श्री सिंह ने विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना सहित प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। सचिव श्री भीम सिंह ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसके लिए राज्य में लगभग 5,500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष में लगभग सात माह का समय शेष है, जबकि कृषि कार्यों के चरम समय करीब 45 दिन कार्य प्रभावित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूरा करें। वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के साथ महात्मा गांधी नरेगा के अपूर्ण कार्यों में भी श्रमिकों को नियोजित किया जा सकता है। सभी कार्याें के लिए ग्राम सभा का अनुमोदन अनिवार्यतः प्राप्त किया जाए। कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य एवं जल संरक्षण के कार्याें को प्राथमिकता दिया जाएं। मांग के आधार पर कार्याें की स्वीकृति एवं कार्य शुरू कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतवार स्वीकृत कार्यों, सृजित मानव दिवस तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि बालिका शौचालय के 2107 काम, समुदाय के लिए मुक्तिधाम के 233 काम, मुक्तिधाम शेड एवं प्रतीक्षालय के 575 काम तथा बोरवेल रिचार्ज के 1017 प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद इन कार्यों में गति लाएं, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके। महात्मा गांधी नरेगा के अपूर्ण कार्यों, लंबित केवाईसी, स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की गई। *अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता से पूरा करें -* प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए सचिव श्री सिंह ने कहा कि अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। जो आवास कार्य शुरू करने योग्य हैं, उन्हें तत्काल प्रारंभ करें। उन्होंने भुगतान संबंधी समस्या वाले प्रकरणों की अलग सूची तैयार कर उनका निराकरण करने तथा रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों को लक्ष्य देकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने कहा। आरसेटी एवं आईएमटी के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को प्रशिक्षण से जोड़ने और प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैंक से कॉलेज तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, 500 लोगों को सिखाया साइबर ठगी से बचने का तरीका
बैंक से कॉलेज तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, 500 लोगों को सिखाया साइबर ठगी से बचने का तरीका रायगढ़। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम को अब जागरूकता के मोर्चे पर तेज कर दिया है। “साइबर जागृति अभियान” के तहत पुलिसकर्मी बैंक से लेकर कॉलेज तक पहुंचे और करीब 500 नागरिकों व विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में 23 से 29 अगस्त तक चल रहे अभियान के दूसरे सप्ताह में वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैंक पहुंचे पुलिसकर्मी, खाताधारकों को किया सतर्क थाना चक्रधरनगर की टीम ने कृषि विकास शाखा एसबीआई चक्रधरनगर और एसबीआई चक्रधरनगर में बैंकिंग कार्य से पहुंचे लोगों को साइबर ठगी के नए तौर-तरीकों से सावधान किया। वहीं थाना पुसौर पुलिस ने एसबीआई पुसौर में खाताधारकों और आम नागरिकों को जागरूक किया। पुलिस ने समझाया कि अनजान व्यक्ति के कहने पर यूपीआई से भुगतान करना, ओटीपी या पिन बताना, संदिग्ध क्यूआर कोड स्कैन करना अथवा अनजान लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। फर्जी कॉल और संदेशों के जरिए ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई। इन बैंक जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए करीब 300 लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। कॉलेज में 200 विद्यार्थियों को साइबर अपराध का पाठ इधर थाना लैलूंगा पुलिस की टीम ने कुंजारा कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। करीब 200 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर जरूरी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अभियान के तहत दिए गए कोड को स्कैन कर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर साइबर जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया। ठगी हो जाए तो चुप न बैठें, तुरंत 1930 पर करें शिकायत रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर घबराने या इंतजार करने के बजाय तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने और आगे की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। पुलिस का यह अभियान केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों और आम नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ है—डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल करें, लेकिन सतर्कता को कभी नजरअंदाज न करें। एक छोटी सी सावधानी साइबर ठगी से होने वाले बड़े नुकसान से बचा सकती है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
माटी का खेल, गजब का संतुलन: बिलासपुर में दौड़ी 'गेड़ी', 5 साल के नौनिहाल से लेकर 50 साल के बुजुर्गों ने दिखाया दम
माटी का खेल, गजब का संतुलन: बिलासपुर में दौड़ी 'गेड़ी', 5 साल के नौनिहाल से लेकर 50 साल के बुजुर्गों ने दिखाया दम बिलासपुर: आधुनिकता और मोबाइल की दुनिया के बीच जब छत्तीसगढ़िया संस्कृति की सोंधी महक मैदान पर उतरी, तो हर कोई देखता रह गया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध माटी, परंपरा और विलुप्त होते पारंपरिक खेलों को नई पीढ़ी की रगों में उतारने के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में 'छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा' द्वारा भव्य गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बांस की गेड़ी पर अद्भुत संतुलन साधते हुए जब 5 साल के बच्चे से लेकर 50 साल के बुजुर्ग दौड़े, तो पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और 'जय जोहार' के नारों से गूंज उठा। 100 प्रतिभागियों का जलवा, महिलाओं का नारियल फेंक मुकाबला प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि माटी के उत्सव में तब्दील हो गई: * संतुलन और रफ्तार की जंग: बिलासपुर शहर और सुदूर ग्रामीण अंचलों से आए करीब 100 प्रतिभागियों ने गेड़ी पर अपनी गजब की गति और संतुलन का लोहा मनवाया। * महिला शक्ति का प्रदर्शन: आयोजन में महिलाओं के लिए विशेष रूप से 'नारियल फेंक' प्रतियोगिता रखी गई थी। पारंपरिक परिधान और पूरे उत्साह के साथ महिलाओं ने निशाना साधते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पुरस्कार अपने नाम किए। * पीढ़ी का संगम: एक ही ट्रैक पर 5 साल के बच्चे, युवा और आधी सदी की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों का एक साथ गेड़ी चढ़ना आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। आयोजकों का विजन: "जैसे दुनिया में क्रिकेट-हॉकी, वैसे ही चमकेगी हमारी गेड़ी" आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इस अनूठी पहल के पीछे का मकसद साझा करते हुए कहा कि राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति को सहेजना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। > "क्रिकेट और हॉकी को जिस तरह दुनिया के नक्शे पर पहचान मिली है, हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल 'गेड़ी दौड़' को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वही मुकाम मिले। यह आयोजन आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों, माटी और लोक-परंपरा से जोड़े रखने का एक सशक्त माध्यम है।" > — छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा विलुप्त होते पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने की इस पहल को बिलासपुर की जनता और खेल प्रेमियों ने खूब सराहा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
सफलता की कहानी *महतारी वंदन की 30वीं किस्त बनी रक्षाबंधन का उपहार* *ममता ने कहा विष्णु भैया ने त्योहार बनाया खास*
सफलता की कहानी *महतारी वंदन की 30वीं किस्त बनी रक्षाबंधन का उपहार* *ममता ने कहा विष्णु भैया ने त्योहार बनाया खास* बिलासपुर, 24 अगस्त 2026/शहर की रहने वाली ममता यादव महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले योजना की 30वीं किस्त की राशि प्राप्त होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। त्योहार के पहले आर्थिक सहायता मिलने से ममता यादव के लिए इस बार का रक्षाबंधन और भी खास बन गया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं में सहयोग करने का अवसर देती है। ममता यादव ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की किस्त मिलना उनके लिए किसी खुशी के उपहार से कम नहीं है। राशि मिलने से वह रक्षाबंधन की तैयारियां बेहतर तरीके से कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के पहले आर्थिक मदद मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होती है और त्योहार की खुशियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ’’“विष्णु भैया ने हमें रक्षाबंधन के पहले ही उपहार दे दिया।”’’ उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। नियमित किस्त मिलने से महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं और परिवार के लिए भी आर्थिक सहयोग दे रही हैं। अभिषेक कुमार पाण्डेय संवाददाता बिलासपुर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG