नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की: आधी रात टूटेगी माया की बेड़ियां, 46 मिनट के महामुहूर्त में पधारेंगे 5253वें साल के कान्हा!
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की: आधी रात टूटेगी माया की बेड़à...
More Stories
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष वर्ग टीम लगातार दूसरी बार बनी क्रॉस कंट्री चैंपियन*
*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष वर्ग टीम लगातार दूसरी बार बनी क्रॉस कंट्री चैंपियन* *व्यक्तिगत स्पर्धा में हरीश ने हासिल किया दूसरा स्थान, विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए भी चयनित* बिलासपुर, 03 सितम्बर 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने खेलों के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 57वीं अखिल भारतीय अंतर-रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हुब्बली, कर्नाटक द्वारा आयोजित की गई, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष एवं महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना चैंपियन खिताब बरकरार रखा। विजेता टीम में हरीश, प्रिंस राज यादव, प्रिंस राज मिश्रा, अंकित देसवाल, रवि एवं दिनेश ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में हरीश ने दूसरा तथा प्रिंस राज यादव ने पांचवां स्थान हासिल करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला वर्ग में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुन्नी देवी, अंजली पटेल, निकिता लांबा, हिमांशी मलिक एवं शोभा यादव की टीम ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के धावक श्री हरीश का चयन विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर भी क्रीड़ा संघ एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष टीम की लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चैंपियन बनने की उपलब्धि से रेलवे के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। यह सफलता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में खेल प्रतिभाओं को निरंतर मिल रहे प्रोत्साहन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिणाम है। ************** अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
मानसून में छलका खूंटाघाट बांध: प्राकृतिक खूबसूरती निहारने उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़
✍🏻 आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ मानसून में छलका खूंटाघाट बांध: प्राकृतिक खूबसूरती निहारने उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़ बिलासपुर/रतनपुर: बारिश के मौसम के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन व पिकनिक स्थलों की रौनक लौट आई है। बिलासपुर जिले की ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के समीप स्थित खूंटाघाट जलाशय (संजय गांधी जलाशय) इन दिनों पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते बांध लबालब भर चुका है और इसके वेस्ट वियर (वेस्टवे) से पानी की चादर गिरती दिखाई दे रही है। प्रमुख बिंदु व दृश्य: मनोरम प्राकृतिक छटा: चारों ओर हरी-भरी पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा यह बांध पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। वेस्ट वियर से गिरता तेज पानी एक प्राकृतिक झरने जैसा दृश्य पेश कर रहा है, जिसे देखने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आवाजाही बढ़ी: सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान बिलासपुर, रायपुर और आसपास के जिलों से भारी संख्या में परिवार और युवा यहां पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। लोग जलाशय की खूबसूरती के बीच फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और खान-पान का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। नौकायन और सैर-सपाटा: जलाशय के शांत जलभराव और पहाड़ी नजारों को देखने के लिए सैलानी रैंप, सीढ़ियों और व्यू-पॉइंट्स पर चहलकदमी करते दिख रहे हैं। ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की अपील: पानी के तेज बहाव और जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। वेस्ट वियर के तेज बहाव वाले पत्थरों, गहरे पानी और किनारों के पास जाकर सेल्फी लेने या स्टंट करने पर रोक लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।
हाई कोर्ट सख्त: डर के साये से उम्मीद की ओर, बालोद के एक परिवार ने दिया बेबस भाई-बहन को नया आशियाना*
🇮🇳 *हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज* 🇮🇳🎤 *ब्लॉक रिपोर्टर🎤 *संजय कुमार शुक्ला घुटकू* *बिलासपुर छत्तीसगढ* *हाई कोर्ट सख्त: डर के साये से उम्मीद की ओर, बालोद के एक परिवार ने दिया बेबस भाई-बहन को नया आशियाना* बिलासपुरः दुष्कर्म के आरोपों और असुरक्षा के माहौल से बाहर निकाले गए दो नाबालिग भाई-बहन अब अपने भविष्य को लेकर पहली बार उम्मीद भरी राह पर खड़े हैं। दोनों ने सौतेली बहन और उसके पति के पास लौटने से साफ इन्कार करते हुए एक साथ सुरक्षित परिवार में रहने की इच्छा जताई है। हाई कोर्ट की निगरानी में बालोद का एक पात्र परिवार उन्हें साथ रखने के लिए आगे आया है। फिलहाल काउंसलिंग और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। बालोद जिले का एक पात्र देखभाल परिवार दोनों भाई-बहन को एक साथ रखने के लिए तैयार हुआ है। संबंधित परिवार के साथ मूल्यांकन और काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल के डिवीजन बेंच ने मामले की अगली सुनवाई छह अक्टूबर 2026 को निर्धारित की है। कोर्ट ने राज्य सरकार से उस दिन तक दोनों बच्चों के फोस्टर केयर प्लेसमेंट की ताजा स्थिति बताने को कहा है। *अलग अलग संस्थानों में हैं बच्चे* मामले की याचिकाकर्ता और नाबालिग की सौतेली बहन ने हाई कोर्ट में बच्चों से संबंधित राहत की मांग की थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि दोनों बच्चों ने बार-बार महिला और उनके पति के पास लौटने की इच्छा से इन्कार किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें फिलहाल अलग-अलग चाइल्ड केयर संस्थानों में रखा गया है। कलेक्टर, सरगुजा की ओर से दाखिल ताजा अनुपालन रिपोर्ट के अनुसार, बालक कक्षा पांचवीं और बालिका सातवीं में अंबिकापुर में अध्ययनरत है। दोनों की स्कूल उपस्थिति 100 प्रतिशत बताई गई है। *निगरानी की है विशेष व्यवस्था* जिला प्रशासन ने हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन में दोनों स्कूलों को विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। सौतेली बहन और पति या किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को स्कूल या चाइल्ड केयर संस्थान में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। बच्चों की निगरानी के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे और विजिटर रजिस्टर की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार, दोनों बच्चों को पोषण विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार प्रतिदिन 2100 किलो कैलोरी वाला हाई-प्रोटीन और हाई-कैलोरी आहार दिया जा रहा है। अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में हुई जांच में दोनों बच्चों का स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया है। *चिंता और भय में आई कमी* क्लिनिकल साइकोलाजिस्ट द्वारा लगातार काउंसलिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बालक में चिंता और भय में कमी आई है, जबकि बालिका अब सहज और आत्मविश्वासी पाई गई है। हाई कोर्ट के निर्देश पर दोनों भाई-बहन की नियमित मुलाकात भी कराई जा रही है। *इस आधार पर दंपती का चयहन* जिला बाल संरक्षण इकाई ने 23 संभावित देखभाल वाले अभिभावकों की सूची तैयार की थी, जिसमें से 20 पात्र दंपतियों की संशोधित सूची प्रस्तुत की गई। बालोद जिले के एक पात्र परिवार ने दोनों भाई-बहन को एक साथ रखने में सकारात्मक रुचि दिखाई है। हाई कोर्ट में राज्य ने बताया कि बच्चों को एक ही परिवार में साथ रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर 2026 को होगी। यह है मामला यह मामला तब शुरू हुआ जब बच्चों की सौतेली बहन ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। बच्चों ने कोर्ट में बताया कि याचिकाकर्ता के पति ने उनके साथ दुष्कर्म किया है, जिसके कारण वे बाल गृह में रह रहे हैं। इस जानकारी के बाद हाई कोर्ट ने बच्चों को सुरक्षित आशियाने में रखने का निर्णय लिया।
रीडर स्तर पर दबीं 21 हजार फाइलें! बिलासपुर संभाग में जमीनी विवादों के निराकरण की सुस्त रफ्तार से जनता हलकान*
🇮🇳 *हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज* 🇮🇳🎤 *ब्लॉक रिपोर्टर🎤 *संजय कुमार शुक्ला घुटकू* *बिलासपुर छत्तीसगढ* *रीडर स्तर पर दबीं 21 हजार फाइलें! बिलासपुर संभाग में जमीनी विवादों के निराकरण की सुस्त रफ्तार से जनता हलकान* बिलासपुर संभाग की राजस्व अदालतों में लंबित मामलों ने त्वरित निराकरण के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। संभागीय समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन और अन्य राजस्व विवादों के मामलों में लोगों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ रहा हैं l बड़ी संख्या में आवेदन प्राथमिक पंजीयन के अभाव में रीडरों के पास लंबित हैं, जिससे सुनवाई समय पर शुरू नहीं हो पाती। पटवारी की मौका जांच रिपोर्ट में देरी और पक्षकारों की आपत्तियों के कारण भी प्रकरण लंबे समय तक अटके रहते हैं। प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद आठों जिलों में राजस्व मामलों की पेंडेंसी आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। *आपसी सहमति न बनने से खिंचते हैं बंटवारे* ज़मीनों के नामांतरण और पारिवारिक खाता विभाजन में पटवारी मौका जांच और इश्तहार प्रकाशन के बाद आने वाली आपत्तियां मुख्य अड़चन बनती हैं। वारिसों के बीच सहमति न होने, सीमांकन में पड़ोसियों के विवाद और अभिलेखों में त्रुटि के चलते ये प्रकरण महीनों गवाही और साक्ष्य के फेर में अदालतों में खिंचते रहते हैं। *रीडर स्तर पर देरी से अटकती है सुनवाई* नागरिकों द्वारा आनलाइन या आफलाइन दिए गए आवेदनों की प्रारंभिक जांच, दस्तावेजों के मिलान और पेशी तारीख तय करने का जिम्मा न्यायालयीन रीडर का होता है। रीडर स्तर पर ही महीनों फाइलें दबी रहने से प्रकरण साफ्टवेयर में विधिवत दर्ज नहीं हो पाते। नतीजा यह होता है कि पीठासीन अधिकारी के सामने मामला पहुंचे बिना ही समय-सीमा खत्म होने लगती है। बिलासपुर संभाग के 8 जिलों की 254 राजस्व अदालतों में 4,277 मामले लंबित हैं, जबकि 21 हजार से अधिक आवेदन रीडरों के स्तर पर ही अटके हुए हैं। नामांतरण, सीमांकन, ll
अनिरुद्धाचार्य का जांजगीर आगमन
🇮🇳 *हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज* 🇮🇳🎤 *ब्लॉक रिपोर्टर🎤 *संजय कुमार शुक्ला घुटकू* *बिलासपुर छत्तीसगढ* छत्तीसगढ के जांजगीर जिले के बम्बहनी ग्राम में जयपुरहिया परिवार द्वारा 13 सितम्बर से 19 सितंबर तक भगवताआचार्य श्री अनिरुद्धा आचार्य जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होने जा रहा है l सभी छत्तीसगढ के वासियों को सादर आमंत्रित कर रहे हैं, भगवताआचार्य श्री अनिरुद्धा आचार्य जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा गंगा में डुबकी लगाने के लिए सप्रेमपूर्ण तरीके से सादर आमंत्रित कर रहे हैं l
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज़ कल केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे शुभारंभ
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज़ कल केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे शुभारंभ बिलासपुर, 2 सितंबर 2026/ बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेसबॉल, तैराकी और वॉटर पोलो की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं होंगी। राज्यभर से प्रतिभागी विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 सितंबर को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय तथा ऊर्जा विकास अभिकरण निगम रायपुर के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता के अंतर्गत बेसबॉल में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका, तैराकी में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका तथा वॉटर पोलो में 19 वर्ष बालक वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन बिलासपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर बजा डंका: भारत को दिलाया कांस्य पदक, कलेक्टर ने किया सम्मानित
रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर बजा डंका: भारत को दिलाया कांस्य पदक, कलेक्टर ने किया सम्मानित रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की बेटियों ने विदेशी जमीन पर अपने शानदार खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को करारी शिकस्त देकर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में रायगढ़ जिले के महलोई क्षेत्र की तीन होनहार खिलाड़ियों—सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने निर्णायक भूमिका निभाई। सिंगापुर को हराकर जीता ब्रॉन्ज टीम के कोच देवावतार चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट के कड़े मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त खेल कौशल और जुझारूपन का परिचय दिया। कांस्य पदक के लिए हुए अहम मुकाबले में टीम ने सिंगापुर को मात देकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। कलेक्टर ने दी बधाई, आगे भी हर संभव मदद का भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने के बाद तीनों खिलाड़ी अपने कोच के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें इस शानदार उपलब्धि की बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ के ग्रामीण अंचल की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग और उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मुलाकात के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत बबन पठारे एवं एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों और कोच ने इस मुकाम तक पहुंचने में मिले प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार जताया। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
अंधविश्वास और ढोंग के खिलाफ 35 वर्षों से मिसाल: बलौदाबाजार का ज्योतिर्गमय आश्रम, जहाँ न दान लिया जाता है न झाड़-फूंक पर भरोसा
अंधविश्वास और ढोंग के खिलाफ 35 वर्षों से मिसाल: बलौदाबाजार का ज्योतिर्गमय आश्रम, जहाँ न दान लिया जाता है न झाड़-फूंक पर भरोसा बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) आस्था और अंधविश्वास के बीच की महीन लकीर को स्पष्ट करते हुए बलौदाबाजार का ज्योतिर्गमय आश्रम पिछले साढ़े तीन दशकों से समाज के लिए एक अनूठी मिसाल बना हुआ है। आचार्य पंडित प्रकाश शुक्ल (गुरुजी) के मार्गदर्शन में संचालित यह केंद्र बिना किसी सरकारी या निजी चंदे के, विशुद्ध रूप से लोक कल्याण और चेतना जागृति का केंद्र बना हुआ है। "बीमारी है तो डॉक्टर के पास जाएं" अमूमन धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों पर बीमारियों का इलाज चमत्कारों से करने के दावे देखे जाते हैं, लेकिन ज्योतिर्गमय आश्रम का रुख इसके बिल्कुल उलट और वैज्ञानिक सोच के करीब है। गुरुजी का स्पष्ट संदेश है—"बीमारी का सही उपचार केवल योग्य और अनुभवी डॉक्टर ही कर सकते हैं।" वे झाड़-फूंक और जादू-टोने के नाम पर लोगों को ठगे जाने की प्रवृत्ति पर कड़ा प्रहार करते हैं। उनका मानना है कि वैदिक काल से चले आ रहे पारंपरिक घरेलू नुस्खे (जैसे चोट पर हल्दी-तेल का लेप) प्राथमिक राहत के साधन हैं और मंत्र-साधना से व्यक्ति का मनोबल मजबूत होता है, लेकिन यह चिकित्सीय इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। बिना दान-दक्षिणा की निस्वार्थ सेवा इस आश्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आर्थिक शुचिता है। विगत 35 वर्षों में आश्रम ने किसी भी श्रद्धालु या आगंतुक से एक रुपये का भी दान, दक्षिणा अथवा सहयोग राशि स्वीकार नहीं की है। जाति, वर्ग और संप्रदाय के भेदभाव से परे रहकर यह संस्थान केवल मानवीय संवेदनाओं के आधार पर संचालित होता है। प्रमुख स्तंभ: आश्रम के मुख्य संकल्प * अंधश्रद्धा उन्मूलन: तंत्र-मंत्र के नाम पर होने वाले पाखंड और आर्थिक-मानसिक शोषण को रोकना। * नशा मुक्ति अभियान: समाज को व्यसनों से मुक्त कर स्वस्थ जीवनशैली की ओर मोड़ना। * सद्भाव व वैदिक ज्ञान: सनातन धर्म के मूल मानवीय मूल्यों और वेदों के वास्तविक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। हर गुरुवार उमड़ता है आस्था का सैलाब माँ भगवती शव वाहनी काली के प्रति समर्पित इस प्रांगण में हर गुरुवार छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से 400 से 500 लोग पहुंचते हैं। यहाँ आने वालों का कहना है कि यहाँ कोई आडंबर नहीं, बल्कि जीवन की सही दिशा और मानसिक शांति मिलती है। आधुनिक दौर में जहाँ अध्यात्म अक्सर व्यापार का रूप लेता जा रहा है, वहीं ज्योतिर्गमय आश्रम 35 वर्षों से सेवा, सामाजिक सुधार और विवेकपूर्ण आस्था का वास्तविक केंद्र बनकर खड़ा है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
राम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला पूर्णकालिक CEO: 5,585 दिग्गजों की कतार से छंटे नाम, 2 सितंबर की ट्रस्ट बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
राम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला पूर्णकालिक CEO: 5,585 दिग्गजों की कतार से छंटे नाम, 2 सितंबर की ट्रस्ट बैठक में लगेगी अंतिम मुहर अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक, वित्तीय और सुरक्षा तंत्र को अभेद्य बनाने के लिए चल रही सबसे बड़ी चयन प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति ने नामों का अंतिम पैनल तैयार कर लिया है। मंगलवार (1 सितंबर) को यह पैनल ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपा जाएगा, जिसके बाद 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में राम मंदिर के पहले प्रशासनिक प्रमुख के नाम की घोषणा संभव है। चयन का पैमाना: 5,500 से अधिक आवेदन, पूर्व जस्टिस की समिति ने लिया इंटरव्यू अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए देश भर से नौकरशाहों और सैन्य अधिकारियों ने भारी दिलचस्पी दिखाई थी: * कुल आवेदन: 5,585 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। * शॉर्टलिस्ट: गहन छंटनी के बाद अंतिम चरण के इंटरव्यू तक केवल 16 पूर्व IAS, IPS और रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पहुंचे। * चयन समिति: चयन का जिम्मा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली समिति के पास था, जिसमें रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हवारे शामिल रहे। समिति ने प्रशासनिक दक्षता, संकट प्रबंधन और वित्तीय शुचिता जैसे कड़े मानकों पर उम्मीदवारों को परखा। दौड़ में ये नाम सबसे आगे CEO पद की रेस में प्रशासनिक हलकों के कई वरिष्ठ नाम चर्चा में हैं: * राजेश पांडेय (पूर्व IPS): मजबूत दावेदार, जिनका दो बार विस्तृत साक्षात्कार हुआ। * योगेश्वर राम मिश्रा (पूर्व IAS): प्रशासनिक अनुभव के चलते मजबूत पकड़। * परेश सक्सेना (पूर्व DGP, बिहार): शीर्ष स्तर के सुरक्षा और पुलिस प्रबंधन के अनुभव के साथ दौड़ में शामिल। नोट: आधिकारिक नाम का खुलासा 2 सितंबर को ट्रस्ट की बैठक के बाद ही होगा। क्यों पड़ी पूर्णकालिक CEO की जरूरत? मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच बीते दिनों चढ़ावे और दान राशि से जुड़ी अनियमितताओं के मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और व्यवस्थाओं को पेशेवर बनाने के लिए पूर्णकालिक CEO की तलाश तेज हुई। नए CEO के कंधों पर होंगी ये प्रमुख जिम्मेदारियां: * वित्तीय पारदर्शिता: करोड़ों के दैनिक चढ़ावे और दान का पूर्ण डिजिटाइजेशन व पारदर्शी ऑडिट। * भीड़ व सुरक्षा प्रबंधन: लाखों श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और परिसर की सुरक्षा का त्रिस्तरीय समन्वय। * रोजमर्रा का संचालन: विशाल मंदिर परिसर का दैनिक प्रशासनिक और लॉजिस्टिक प्रबंधन। प्रशासनिक बदलाव: जगदीश आफले बन सकते हैं पहले सचिव CEO के अलावा राम मंदिर ट्रस्ट अपने पूरे प्रशासनिक ढांचे को नया रूप दे रहा है। 2 सितंबर की बैठक में जगदीश आफले को ट्रस्ट का पहला 'सचिव' नियुक्त करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। यदि ये दोनों नियुक्तियां तय समय पर होती हैं, तो अयोध्या राम मंदिर का संचालन अब पूरी तरह कॉर्पोरेट और पेशेवर प्रशासनिक मॉडल पर संचालित होगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
*श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के एक कर्मचारी आज हुए सेवानिवृत्त ।*
*श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के एक कर्मचारी आज हुए सेवानिवृत्त ।* बिलासपुर, 31 अगस्त 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में आज श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं श्री रमेश, हॉस्पिटल असिस्टेंट, केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर अपने दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवाकाल को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित सादे एवं गरिमापूर्ण समारोहों में दोनों रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा रेलवे की सेवा में उनके दीर्घकालीन योगदान को स्मरण किया गया। महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित समारोह में श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, 36 वर्षों की समर्पित रेल सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी सेवा से संबंधित बंदोबस्त राशि का चेक सौंपा। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने श्री खूटे के दीर्घ सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों, कर्तव्यनिष्ठा एवं रेलवे के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने श्री खूटे के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्री रमेश, हॉस्पिटल असिस्टेंट, केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर भी 32 वर्षों की समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। श्रीमती दर्शनीता बोरा अहलूवालिया, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनकी बंदोबस्त राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार श्री एस. एस. राजू भी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री रमेश की दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार ने दोनों सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की दीर्घ सेवाओं एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। ****अभिषेक कुमार पाण्डेय ******स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
जी पी एम जिले में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का होगा आयोजन*
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ *जिले में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का होगा आयोजन* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है। इसी क्रम में जिले के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जीपीएम विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को साक्षर एवं सशक्त बनाना है। इस पखवाड़े के अंतर्गत तिथि वार विभिन्न विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि 1 सितंबर को उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर के समस्त शासकीय कार्यालय, स्कूलों, कॉलेज में उल्लास शपथ के साथ होगा, इसके पश्चात् तिथि वार असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का सर्वेक्षण कार्य, उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से उल्लास पोर्टल में असाक्षरों का शत प्रतिशत पंजीयन, 4 सितंबर को विद्यालय स्तर पर साक्षरता संगोष्ठी एवं अंगूठे से कलम की ओर अभियान, शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान किया जाना है। इसी तरह साक्षरता चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, सबके लिए शिक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा वाद-विवाद, गीत नृत्य पेंटिंग चित्रकला मेहंदी इत्यादि गतिविधियां शैक्षिक संस्थानों में आयोजित की जावेगी। 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन जिला स्तर पर माननीय विधायक, जनप्रतिनिधि के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा 9 सितंबर को शिक्षकों द्वारा उल्लास शिक्षार्थियों को सीखने के लिए मनोरंजक टीएलएम का प्रदर्शन 10 सितंबर को वचन दिवस का आयोजन, 11 सितंबर को रेडियो जिंगल और लघु फिल्म का प्रदर्शन इसके अलावा व्यावसायिक डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेला का आयोजन, हिंदी विशेष दिवस एवं 15 सितंबर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसकी तैयारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला नोडल सहायक जिला नोडल एवं विकासखंड नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यरूप से मुकेश कोरी, संजय गुप्ता, आलोक शुक्ला एवं राकेश चौधरी उपस्थित रहे। हमर प्रदेश सी जी
बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंजा हुनर, ‘टैलेंट तिहार’ में चमका बच्चों का हुनर
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम में सुदूर वनांचल के बच्चों ने कला, संगीत और संस्कृति से बांधा समां जगदलपुर, 31 अगस्त 2026। बस्तर की धरती पर छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा बस्तर द्वारा आयोजित ‘टैलेंट तिहार - प्रतिभा को पंख’ सत्र 2026-27 का भव्य समापन रविवार को शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में सुदूर वनांचल से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपनी कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा तीसरी की नन्हीं छात्रा पायल ने ‘आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ गीत प्रस्तुत किया। उसकी सुरीली आवाज ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मां सरस्वती और मां दंतेश्वरी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बस्तर जल, जंगल और जमीन की अनमोल संपदा वाली धरती है। समाज का वास्तविक विकास अपनी मूल विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए ही संभव है। सांसद ने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। नारायणपुर का मलखंब, दंतेवाड़ा की घुड़सवारी, राष्ट्रीय खेलों में पदक से लेकर क्रिकेट और देश के गगनयान मिशन तक बस्तर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बच्चों से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। महापौर ने बताया सफलता का मंत्र विशिष्ट अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने विद्यार्थियों को महाभारत के अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सीख दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के ध्येय वाक्य ‘उत्तिष्ठत जाग्रत’ को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बस्तर अब अशांति के दौर से आगे बढ़कर बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक और मैराथन जैसे गौरवशाली आयोजनों का गवाह बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर की बड़ी उपलब्धि कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखारना भी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में बस्तर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष जहां जिले से केवल 2 बच्चों का चयन हुआ था और बस्तर राज्य में 30वें स्थान पर था, वहीं इस वर्ष 177 बच्चों का चयन हुआ है और बस्तर पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अकेले बकावंड विकासखंड से 130 बच्चों का चयन हुआ है। इसके अलावा बच्चों में संवाद कौशल विकसित करने के लिए ‘बोलेगा बचपन’ अभियान और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 8 हजार बच्चों का अभ्यास टेस्ट भी कराया गया। नन्हे कलाकारों ने जीता दिल समापन समारोह में खम्हारगांव की कक्षा चौथी की छात्रा छबिला बघेल ने ‘भारत माई के पाएं पड़ेंसे’ गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं कक्षा तीसरी के छात्र गौतम सेठिया ने अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ‘टैलेंट तिहार’ ने यह संदेश दिया कि बस्तर के सुदूर इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर देने की।