Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Entertainment

Latest Entertainment news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

गणेशोत्सव में भक्ति की गूंज, हुड़दंग पर खाकी की नजर: बिलासपुर पुलिस ने आयोजकों के साथ कसी कमर; 'फुहड़ गानों और नशेड़ियों पर नो-एंट्री', 24 सितंबर तक विसर्जन की डेडलाइन

गणेशोत्सव में भक्ति की गूंज, हुड़दंग पर खाकी की नजर: बिलासपुर ...

State Head • Sep 10, 2026

More Stories

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

*सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक*   *17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा माहभर का अभियान*    *12 सेवा प्रकल्पों के माध्यम से होंगे विभिन्न आयोजन*   बिलासपुर,10 सितम्बर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माहभर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों, 12 प्रकार के सेवा प्रकल्पों तथा प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और अभियान में जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।       कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर सेवा और समाज के प्रति दायित्व को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। अभियान के दौरान प्रस्तावित सभी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन अभियान के दौरान आवश्यक समन्वय एवं सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। *सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने का अवसर*       जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दे सकते हैं। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से शहरवासियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में नगर निगम की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।        भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा के 25 वर्ष हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी स्तरों पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों, उनके क्रियान्वयन तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में भी चर्चा की गई।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 10, 2026 Read

माय भारत युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न* *नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं एआई टूल्स का दिया गया प्रशिक्षण

*माय भारत युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न*   *नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं एआई टूल्स का दिया गया प्रशिक्षण*     बिलासपुर, 10 सितम्बर 2026/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) बिलासपुर द्वारा क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र, सरकंडा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।      प्रशिक्षण के समापन समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए युवाओं की ऊर्जा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया एवं एमसीबी जिले के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, टीम भावना, सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका की भावना विकसित करना रहा। छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान योग, माइंड मैनेजमेंट, एटीट्यूड मैनेजमेंट, व्यक्तित्व विकास, पंचायती राज, युवा मंडल, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, माय भारत की भूमिका, बॉडी लैंग्वेज, सामुदायिक सहभागिता एवं एआई टूल्स के उपयोग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों एवं रिसोर्स पर्सन्स द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। फील्ड विजिट, सामुदायिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों को व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया।    कार्यक्रम में क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र की आयुक्त श्रीमती अर्चना शुक्ला, माय भारत बिलासपुर के उप निदेशक श्री नितिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।      अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 10, 2026 Read

सत्ता के गलियारे से 80 के दशक की सैर! साय कैबिनेट पर चढ़ा 'रेट्रो AI' का बुखार, तस्वीरों पर सियासत भी गरमाई

सत्ता के गलियारे से 80 के दशक की सैर! साय कैबिनेट पर चढ़ा 'रेट्रो AI' का बुखार, तस्वीरों पर सियासत भी गरमाई रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में फाइलों, बयानों और बैठकों की गंभीर दुनिया को छोड़ अचानक 40 साल पुराना रेट्रो दौर लौट आया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों तूफान मचा रहे '1980s Retro AI Trend' के रंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उनकी पूरी कैबिनेट रंग गई है। सीएम से लेकर दोनों डिप्टी सीएम और तमाम मंत्रियों की 80 के दशक के विंटेज स्टाइल वाली तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। खादी के कुर्ते से 'बेलबॉटम' और रेट्रो हेयरस्टाइल तक का सफर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस नए ट्रेंड में साय कैबिनेट के नेताओं का रूप-रंग ऐसा बदला है कि पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाए: विंटेज स्टाइल और फिल्मी रंगत: 80 के दशक के बड़े कॉलर वाले कुर्ते, रेट्रो धूप के चश्मे (एविएटर लुक), उस दौर की क्लासिक हेयरस्टाइल और एनालॉग कैमरे की हल्की पीली-दानेदार (Grainy) टोन। साय और शर्मा की रेट्रो जोड़ी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गंभीर चेहरा 80 के दशक के युवा राजनेता की तरह दिख रहा है, तो वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव किसी रेट्रो हिंदी सिनेमा के हीरो के गेटअप में नजर आ रहे हैं। पूरी कैबिनेट शामिल: मंत्री ओ.पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल से लेकर गुरु खुशवंत साहेब तक सभी की 'टाइम ट्रैवल' वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जनसंपर्क का नया हथियार या गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का खेल? डिजिटल दौर में जहां नेताओं की छवि गंभीर और सख्त मानी जाती है, वहां पूरी कैबिनेट का इस तरह ट्रेंडिंग कल्चर में कूदना चर्चा का विषय बन गया है। युवाओं को साधने की डिजिटल चाल: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया की नई पीढ़ी (Gen-Z) से कनेक्ट करने के लिए सत्ताधारी दल अब पारंपरिक विज्ञापनों के बजाय ऐसे पॉप-कल्चर और AI ट्रेंड्स का सहारा ले रहा है, ताकि नेताlओं की स्वीकार्यता और रीच बढ़े। विपक्ष और आलोचकों के तीखे तीर: दूसरी तरफ विरोधी इसे आड़े हाथों लेने से नहीं चूक रहे। आलोचकों का कहना है कि जब प्रदेश में गड्ढों वाली सड़कें, प्रशासनिक लचरता और बुनियादी समस्याएं सिर उठाए खड़ी हैं, तब पूरी कैबिनेट सोशल मीडिया पर 'विंटेज मॉडलिंग' और टाइमपास करने में मशगूल है। क्या है यह '1980s Retro AI Trend'? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ट्रेंड आधुनिक तस्वीरों को AI एल्गोरिद्म के जरिए 1980 के दशक के कैमरे, पहनावे, बैकग्राउंड और कलर ग्रेडिंग में तब्दील कर देता है। आम यूजर्स और बॉलीवुड सितारों के बाद अब छत्तीसगढ़ के सत्ताधीशों की मौजूदगी ने इसे सियासी रंग दे दिया है। तस्वीरें भले ही मनोरंजक लग रही हों, लेकिन सवाल वही है—क्या डिजिटल स्क्रीन पर 80 के दशक में लौटी सरकार जमीनी स्तर पर 2026 के वादों और चुनौतियों को उसी रफ्तार से पूरा कर पाएगी?     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी 

Sep 10, 2026 Read

कॉपी-पेन लेकर स्कूल पहुंचे भागवत साहू, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

✍️ कॉपी-पेन लेकर स्कूल पहुंचे भागवत साहू, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित   लालाधुरवा और सोनाडुला स्कूल में विद्यार्थियों को बांटी कॉपी-पेन, किताबें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री; बच्चों से संवाद कर शिक्षा के महत्व को समझाया   सारंगढ़-बिलाईगढ़। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में ग्राम पंचायत गुडेली निवासी भागवत साहू ने एक सकारात्मक पहल की। भागवत साहू ने लालाधुरवा एवं सोनाडुला स्थित स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक कॉपी, पेन, किताबें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।   इस पहल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, कक्षा में ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा रोजाना पढ़ाई के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। भागवत साहू ने बच्चों से कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान की गई मेहनत और लगन आगे चलकर जीवन में काफी उपयोगी साबित होती है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने तथा किसी भी कठिन परिस्थिति में पढ़ाई को बीच में न छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उसे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने में भी मदद करती है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि सफलता के लिए केवल किताबें पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय का सही उपयोग, अनुशासन, नियमितता और अच्छे संस्कार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।   विद्यार्थियों में दिखा उत्साह   स्कूल में शैक्षणिक सामग्री का वितरण किए जाने के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कॉपी, पेन, किताबें और अन्य पढ़ाई की सामग्री मिलने से बच्चों को अपनी पढ़ाई में मदद मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच रखने और अपने भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।   भागवत साहू ने कहा कि कई बार बच्चों के सामने पढ़ाई से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतें भी चुनौती बन जाती हैं। ऐसे में समाज के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बच्चों की शिक्षा में किया गया सहयोग उनके भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।   शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी   उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी केवल परिवार या स्कूल तक सीमित नहीं है। समाज की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। जब परिवार, शिक्षक और समाज मिलकर बच्चों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं, तो विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को लेकर अधिक गंभीर होते हैं।   उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने माता-पिता की मेहनत को समझें और अपने जीवन में कुछ अच्छा करने का प्रयास करें। शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा और मार्गदर्शन को गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील भी की गई।   अन्य स्कूलों में भी किया गया सहयोग   बताया गया कि भागवत साहू द्वारा क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।   इस पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि पढ़ाई के प्रति मेहनत और लगन ही उनके भविष्य को नई दिशा दे सकती है। विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नियमित अध्ययन और अनुशासन के लिए प्रेरित करना भी इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।   कार्यक्रम के दौरान विशाल पटेल, दीपक मोरिया, राहुल सारथी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरण करने और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की पहल की सराहना की।   इस तरह भागवत साहू की यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के महत्व को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने वाली रही। बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग करने जैसे प्रयास निश्चित रूप से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर — राहुल सारथी सारंगढ़-बिलाईगढ़  

Sep 10, 2026 Read

जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा बिलासपुर स्टेशन: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा बिलासपुर स्टेशन: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर। 'श्री रामलला दर्शन योजना' के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। पूरा स्टेशन परिसर गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से भक्तिमय हो उठा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रवण कुमार की तरह तीर्थ करा रही सरकार: विधायक हरी झंडी दिखाने के अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच के कारण समाज के हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को तीर्थ कराया था, उसी तर्ज पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को तीर्थाटन करवा रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे। मुस्कान और कृतज्ञता: श्रद्धालुओं ने कहा- सपना हुआ साकार यात्रा पर रवाना हो रहीं सरकंडा निवासी आराधना मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा और तखतपुर के ग्राम सागर निवासी लक्ष्मी साहू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और नि:शुल्क यात्रा एक सपने के सच होने जैसी है। भोजन, सुरक्षा और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रियों के आने-जाने, ठहरने, नाश्ता-भोजन और मंदिर दर्शन की पूरी व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा बल और चिकित्सकों की टीम भी साथ मौजूद है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित रेलवे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बिलासपुर: कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दिन जुटे ₹72 हजार से अधिक

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बिलासपुर: कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दिन जुटे ₹72 हजार से अधिक बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए न्यायधानी बिलासपुर ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष राहत राशि एकत्रीकरण अभियान का आगाज किया गया। अभियान के पहले ही दिन नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से 72,600 रुपये की राशि जुटाई गई। कलेक्टर ने स्वयं अंशदान देकर की शुरुआत अभियान का शुभारंभ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं आर्थिक सहयोग प्रदान कर किया। इसके बाद वे रेडक्रॉस के दल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर, पुरानी व नई कंपोजिट बिल्डिंग, जिला न्यायालय और जिला पंचायत परिसर पहुंचे। उन्होंने शासकीय सेवकों व आम नागरिकों से आपदा प्रभावितों की मदद के लिए स्वेच्छा से आगे आने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि विपदा के इस दौर में पीड़ित मानवता की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है; सामर्थ्य अनुसार दिया गया छोटा योगदान भी किसी का सहारा बन सकता है। 10 दिनों तक चलेगा जन-सहयोग अभियान रेडक्रॉस सोसायटी का यह विशेष अभियान आगामी 10 दिनों तक शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों और बाजारों में चलाया जाएगा। रेडक्रॉस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों से सहयोग प्राप्त करेंगी। एकत्रित पूरी राशि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा रायपुर को भेजी जाएगी, जहां से इसे सीधे नेपाल आपदा राहत कोष में प्रेषित किया जाएगा। छात्राएं और पदाधिकारी रहे सक्रिय इस पुनीत कार्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा की जूनियर रेडक्रॉस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गोयल, वाइस चेयरमैन प्रमोद शर्मा, सचिव डॉ. शुभा गरेवाल, अरुण चौहान, सुनील सोनथालिया, सुरेंद्र गुंबर, डॉ. राजीव अवस्थी, श्रीकांत सहारे, डॉ. एम.ए. जीवनी, सौरभ सक्सेना, आदित्य पांडे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुशील राजपूत, गीतेश्वरी चंद्र, नेहा राय एवं प्रीति चंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

बिलासपुर में प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा का जन्मोत्सव: साथियों ने काटा केक, लिया पत्रकार हितों के संरक्षण का संकल्प

बिलासपुर में प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा का जन्मोत्सव: साथियों ने काटा केक, लिया पत्रकार हितों के संरक्षण का संकल्प     बिलासपुर:     न्यायधानी बिलासपुर में प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा का जन्मदिन महासंघ के पदाधिकारियों और मीडिया साथियों द्वारा अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने केक काटकर अपने प्रदेश अध्यक्ष को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गईं।   खबर के मुख्य बिंदु:  * धूमधाम से जन्मोत्सव: प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा का जन्मदिन बिलासपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया।  * केक काटकर दी बधाई: प्रांतीय, संभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मिलकर काटा केक, दीं शुभकामनाएं।  * सराहनीय नेतृत्व: वक्ताओं ने विनय मिश्रा की निष्पक्ष कार्यशैली और संगठन को मजबूत करने की भूमिका को सराहा।  * अध्यक्षीय उद्बोधन: विनय मिश्रा बोले—"साथियों का यह विश्वास ही मेरी ताकत है, पत्रकार हित और सामाजिक सरोकार के लिए सदैव रहूंगा समर्पित।" निष्पक्ष पत्रकारिता और मजबूत संगठन की मिसाल समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारिता जगत में विनय मिश्रा के योगदान, उनकी बेबाक कार्यशैली और संगठन को एकजुट रखने के प्रयासों की जमकर तारीफ की। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रखर पत्रकार महासंघ लगातार पूरे प्रदेश में पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मुखर होकर काम कर रहा है। 'साथियों का विश्वास ही असली पूंजी': विनय मिश्रा मिले आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने महासंघ के सभी सदस्यों, मीडिया जगत के साथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का यह भरोसा ही उन्हें ऊर्जा देता है और वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों के लिए पूरी निष्ठा के साथ हमेशा मैदान में खड़े रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद इस अवसर पर प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रांतीय, संभागीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार साथी तथा शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

सरहद के बाद अब शूटिंग रेंज में सटीक निशाना: पूर्व फौजी शोएब ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई, कलेक्टर-SP ने मंच पर किया सम्मानित

सरहद के बाद अब शूटिंग रेंज में सटीक निशाना: पूर्व फौजी शोएब ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई, कलेक्टर-SP ने मंच पर किया सम्मानित     गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:     कहते हैं फौजी कभी रिटायर नहीं होता, उसका जज्बा और अनुशासन जीवन भर कायम रहता है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है पेंड्रा रोड के रहने वाले पूर्व सैनिक नायक शोएब ने। देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान देने के बाद अब उन्होंने खेल के मैदान में अपना लोहा मनवाया है। राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपने अचूक निशाने के दम पर शोएब ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता (National Shooting Championship) के लिए क्वालीफाई कर पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर जिला प्रशासन ने खेल समारोह में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया। खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):  * शानदार कामयाबी: पेंड्रा रोड निवासी पूर्व सैनिक नायक शोएब ने स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल का टिकट पक्का किया।  * मंच पर सम्मान: 9 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय खेल समारोह में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।  * युवाओं के लिए प्रेरणा: सरहद की वर्दी उतारने के बाद खेल के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर युवाओं के सामने पेश की मिसाल। निशानेबाजी में दिखाया दम, राज्य स्तर से नेशनल तक का सफर राइफल शूटिंग तकनीक, एकाग्रता और फौलादी हौसले का खेल है। नायक शोएब ने सेना के अपने अनुभव और कड़े अभ्यास को शूटिंग रेंज में उतारा। 2026 की राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच सटीक निशाने साधते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और सीधे राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। उनकी इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कलेक्टर और एसपी ने की हौसलाअफजाई 9 सितंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित विशेष खेल समारोह के दौरान प्रशासनिक अमले ने शोएब की इस उपलब्धि को सराहा। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) ने अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नायक शोएब को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि एक पूर्व सैनिक द्वारा खेल के क्षेत्र में ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन करना बेहद गर्व की बात है। उनका यह अनुशासन और जज्बा जिले के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा जो खेल और सेना में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। अधिकारियों ने शोएब को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। क्षेत्र में जश्न का माहौल शोएब के नेशनल क्वालीफाई करने और जिला स्तर पर सम्मानित होने की खबर मिलते ही पेंड्रा रोड सहित समूचे जीपीएम क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने इसे जिले के खेल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

खंडेलवाल भवन में सावन तीज क्वीन महोत्सव का भव्य समापन, ‘राधा रानी’ थीम पर सजीं रंगारंग प्रस्तुतियां

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल भवन में सावन तीज क्वीन महोत्सव का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण समापन हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘राधा रानी’ रखी गई, जिसके अनुरूप प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में निशि जैन, पूजा थाली सजाओ में नंदिता ताम्रकार और रंगोली प्रतियोगिता में सुनीता अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दुर्गेश नंदिनी ने बाजी मारी। तीन राउंड में हुई तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता को तीन राउंड—परिचय, रैंप वॉक और टैलेंट राउंड में आयोजित किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं का चयन किया गया। जूनियर वर्ग में पुष्पा मनीषा, सीनियर वर्ग में अंजलि पन्ना और सुपर सीनियर वर्ग में स्मिता को तीज क्वीन का खिताब मिला। इसके अलावा बेस्ट स्माइल का पुरस्कार सुषमा शर्मा, बेस्ट हेयर एकता राय और बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार नेहा प्रजापति को प्रदान किया गया। 33 स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र महोत्सव में 33 स्टॉल लगाए गए, जहां ज्वेलरी, हैंडबैग, मेहंदी सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। स्टॉल पर महिलाओं और परिवारों की विशेष रुचि देखने को मिली। अतिथियों और निर्णायक मंडल की रही मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित रजनी बघेल, विनीता पांडे और स्वीटी कौशिक समेत चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधियां उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूर्व मिस इंडिया लिगेसी कंचन गुप्ता, नेहा साहू और मनीष चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नम्रता सेन और ऋषि घोष ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक डॉ. सविता काबड़वाल, पिया भौमिक, जिया फरिश्ता, नंदिता ताम्रकार और राजेश मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति, कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सावन तीज के उत्सव को यादगार बना दिया।

Sep 09, 2026 Read

आस्था-परम्परा एवं पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा बस्तर दशहरा

आस्था-परम्परा एवं पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा बस्तर दशहरा   यूनेस्को धरोहर सूची में शामिल कराने पर जोर   श्री बलराम मांझी बने नए उपाध्यक्ष   जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026 / ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व 2026 को पूरी भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बस्तर राजपरिवार के श्री कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना, दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के पुजारी जिया बाबा सहित समस्त मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरीन, पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी एवं टेम्पल स्टेट समिति के सदस्य उपस्थित रहे।   बैठक की शुरुआत में औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद समिति के उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन हुआ। बचेली परगना के श्री बीरो मांझी द्वारा श्री अर्जुन मांझी तथा सोनाबाल परगना के श्री समुन्द मांझी द्वारा श्री बलराम मांझी का नाम प्रस्तावित किया गया। सदस्यों द्वारा हाथ उठाकर की गई मतदान प्रक्रिया में स्पष्ट बहुमत के आधार पर श्री बलराम मांझी को बस्तर दशहरा समिति का नया उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।   इस अवसर पर सांसद श्री महेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और विश्व की अनूठी सांस्कृतिक विरासत है। बस्तर दशहरा पर्व के लिए उन्होंने एनएमडीसी प्रबंधन से सीएसआर मद के तहत प्रतिवर्ष कम से कम डेढ़ करोड़ रुपए की स्थायी वित्तीय सहायता हेतु मांग करने की बात कही।   उन्होंने बताया कि पर्व के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार हेतु केंद्रीय मंत्रियों से सकारात्मक चर्चा हुई है। सांसद ने कहा कि बस्तर दशहरा के 75 दिनों के दौरान किसी भी समानांतर आयोजन की अनुमति न दी जाए, देवस्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने सहित प्रमुख पूजा विधान स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग व पक्की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव ने ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1423 से निरंतर चला आ रहा बस्तर दशहरा मैसूर और कुल्लू से भी प्राचीन है। उन्होंने इसे यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में दर्ज कराने का साझा संकल्प दोहराया। वहीं उन्होंने मावली परघाव हेतु संबंधित स्थल एवं मार्ग की विशेष सफाई, देवी-देवताओं आंगा देव के सम्मानपूर्वक आगमन व्यवस्था पर जोर देते हुए मांझी-चालकी से पारंपरिक वेशभूषा व पगड़ी धारण करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने मेंबरीन का मासिक मानदेय में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी बस्तर दशहरा समिति के समक्ष रखा।   दशहरा समिति के सचिव व तहसीलदार ने बैठक में एक करोड़ 21 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित करते हुए बस्तर दशहरा पर्व के विभिन्न पूजा विधानों के संपादन के बारे में अवगत कराया। बैठक के अंत में नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री बलराम मांझी ने भी देवसराय एवं अन्य स्थलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। इस मौके पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक समन्वय और प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में विचार रखे।   स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट हमर प्रदेश सीजी जिला बस्तर छत्तीसगढ़

Sep 08, 2026 Read

जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

*जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस*       बिलासपुर, 7 सितम्बर 2026/   जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राम पंचायतों में वी.बी.-जीरामजी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संचालित कार्यों की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।     आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। आवास हितग्राहियों को नियमानुसार हस्तांतरित राशि की जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने पर चर्चा की गई। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के सभी प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग के आधार पर वीबी-जी राम जी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने एवं उन्हें समय पर पूरा करने पर चर्चा हुई। ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुक्रम में सेचुरेशन बेसिस प्राथमिकता के कार्यों को स्वीकृत कर माह दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया।   कार्यक्रम में ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शत-प्रतिशत शासकीय विद्यालयों में मांग के आधार पर बालिका शौचालय निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके अलावा निर्मित आजीविका डबरी तथा नवा तरिया के हितग्राहियों एवं सीएलएफ के लिए आजीविका संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने तथा ‘धार अपार अभियान’ के लिए कार्ययोजना बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों के पालन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 07, 2026 Read

किताबों के तनाव को पछाड़कर छलका आत्मीयता का रंग: अंबिकापुर की 'पांडवानी आईएएस एकेडमी' में शिक्षक दिवस पर दिखा अनोखा संगम

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ब्लॉक रिपोर्टर: विशाल प्रजापति, अंबिकापुर (सरगुजा) किताबों के तनाव को पछाड़कर छलका आत्मीयता का रंग: अंबिकापुर की 'पांडवानी आईएएस एकेडमी' में शिक्षक दिवस पर दिखा अनोखा संगम अंबिकापुर (सरगुजा): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की जिंदगी अक्सर भारी-भरकम किताबों, कठिन सिलेबस और मानसिक दबाव के बीच सिमट कर रह जाती है। लेकिन शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अंबिकापुर स्थित 'पांडवानी आईएएस एकेडमी' (Pandwani IAS Academy) में कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का जरिया नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक आत्मीय डोर है। यहाँ विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए पारंपरिक औपचारिकताओं की दीवारें तोड़ दीं और एक ऐसा जीवंत माहौल तैयार किया, जहाँ कड़क क्लासरूम हंसी-ठिठोली और गर्मजोशी से गूंज उठा। जब गंभीर लेक्चर की जगह गूंजे ठहाके: गुरु और शिष्य का बदला अंदाज अक्सर कक्षाओं में प्रशासनिक सेवाओं की बारीकियाँ और कड़े नियम समझाने वाले शिक्षक इस दिन अपने विद्यार्थियों के साथ पूरी तरह घुलमिल गए। छात्रों ने अपने गुरुजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कई मनोरंजक खेलों और रोचक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की थी। शिक्षकों ने भी बिना किसी झिझक के हर खेल में बच्चों की तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पढ़ाई के अंतहीन तनाव के बीच यह पल हर किसी के चेहरे पर सुकून और आत्मविश्वास बिखेर गया। "मार्गदर्शन वो रोशनी है जो अंधेरे रास्तों को आसान बना देती है" इस भावुक और ऊर्जावान अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार यादव ने विद्यार्थियों के भीतर नया जोश भरते हुए कहा: > "एक शिक्षक का दायित्व केवल किताबों का ज्ञान बांटना नहीं, बल्कि उस समय विद्यार्थी का संबल बनना है जब वह निराशा के दौर से गुजर रहा हो। प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर आसान नहीं होता, लेकिन अगर आपके पास अनुशासन, निरंतर मेहनत और खुद पर अडिग विश्वास है, तो कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं। हमारा संकल्प हर उस युवा के सपने को सच करना है जो सरगुजा की मिट्टी से निकलकर प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाना चाहता है।" >  सरगुजा संभाग में प्रतियोगी शिक्षा का मजबूत स्तंभ अक्सर देखा जाता है कि बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन के अभाव में ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के होनहार युवाओं को राजधानी या बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में अंबिकापुर की पांडवानी आईएएस एकेडमी ने सीजीपीएससी (CGPSC) और व्यापम (CGVYAPAM) की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं को घर के नजदीक ही उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा, अनुशासित माहौल और सटीक रणनीति उपलब्ध कराकर अपनी एक मजबूत साख बनाई है। कार्यक्रम का समापन केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा; विद्यार्थियों ने गुरुओं के चरण स्पर्श कर सफलता का आशीर्वाद लिया और यह संकल्प दोहराया कि वे अपने शिक्षकों के परिश्रम और मार्गदर्शन को अपनी अंतिम सफलता में तब्दील करके दिखाएंगे।

Sep 07, 2026 Read