न्यायधानी बिलासपुर में *केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण*
स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय *गरिमामय माहौल में मन...
More Stories
**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”
रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय ,स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़ **साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक । 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम** एंकर- बिलासपुर जिले को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा।15 अगस्त 1947 को, करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आज़ादी के भाव से प्रेरित यह अभियान, साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है । साइबर क्राइम के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” , देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी अभियानों में से एक है । इस अभियान की मुख्य थीम है:- “साइबर जागृति की एक सेल्फी” । बड़ी संख्या में जिला बिलासपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स में जारी लिंक को क्लिक कर या QR code को स्कैन कर, जागरूकता के संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेकर, उस सेल्फीको स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स में पोस्ट करेंगे । जिला भर के लाखों लोग, बिलासपुर पुलिस की जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे तो, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होंगे । इस अभियान का उद्देश्य, जनभागीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश पहुंचाना है । सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश, सरल और प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक तेज़ी से पहुंच सकेगा । “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ आज राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृह मंत्री द्वारा किया गया । जिसके तारतम्य में जिला बिलासपुर में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग एवं उ.म.नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरिक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने “साइबर जागृति अभियान” की लिंक एवं QR कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग एवं उ.म.नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने क्यूआर कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली, इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया । इस अवसर पर उन्होंने, जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी और लोगों को विशेषकर सामाजिक/व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स एवं कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस और बिलासपुर पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर, सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।” अभियान के सार के विषय में जानकारी देते हुए, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने कहा कि, “जिस तरह देश की आज़ादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के विरुद्ध, साथ मिलकर, जिलावासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा । उन्होंने आमजनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “साइबर जागृति अभियान”, के लिए, जागरूकता की एक सेल्फी” लें, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराध को रोकने, बिलासपुर जिला पुलिस का सहयोग करें।" इस अवसार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने बताया कि “साइबर जागृति अभियान” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, बिलासपुर पुलिस ने जिले में अभियान को एक व्यापक स्वरूप दिया है । 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यानि 07 सप्ताह में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । पहले सप्ताह:- डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल/कॉलेजों में अभियान दूसरे सप्ताह:- वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अभियान तीसरे सप्ताह:- डिजिटल अरेस्ट और फ़र्ज़ी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हॉल का आयोजन चौथे सप्ताह:- स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउज़िंग पर महिला कॉलेजों, सामुदायिक समूहों के बीच अभियान पांचवे सप्ताह:- जॉब फ्रॉड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन छठवें सप्ताह:- डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान सातवें सप्ताह:- ग्राम पंचायतों, निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का “संकल्प” अभियान अभियान का समापन:- 02 अक्टूबर 2026 'गांधी जयंती' के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा। जिला पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम सेQR Code को प्रचारित किया जाएगा । साथ ही राज्य पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स, FM रेडियो/आकाशवाणी के माध्यम से एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया जाएगा ।इस अवसर पर जिले के अन्य पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस लाइन) श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे साथ हीके प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य सामाजिक संगठन एनजीओ आदि लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। सतर्क रहें जागरूक रहें *बिलसपुर पुलिस*
बिलासपुर प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, पत्रकारों ने एकजुट होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में देशभक्ति और उत्साह से भरा गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा प्रेस क्लब परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। समारोह की शुरुआत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों के एकत्रित होने के साथ हुई। इसके बाद भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सदस्यों ने भारत माता को पुष्प अर्पित किए और श्रीफल भेंट कर देश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही उपस्थित सभी पत्रकारों और सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। इसके पश्चात पूरे सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ। राष्ट्रगान के दौरान सभी पत्रकार और सदस्य सम्मानपूर्वक खड़े रहे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरि किशन गंगवानी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, अभिषेक कुमार पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ हुआ समारोह का समापन ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों के बीच प्रसाद स्वरूप सेव और बूंदी का वितरण किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पूरे आयोजन के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब का वातावरण देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा। तिरंगे की शान के साथ मनाया गया यह समारोह पत्रकारों के बीच एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा। हमर प्रदेश सी जी के लिए.........
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित बगीचा। शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों, उसके सामाजिक एवं मानवीय दुष्परिणामों तथा विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष और पीड़ा से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन तिग्गा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं संचालन में महाविद्यालय की लाइब्रेरियन श्रीमती गीतांजलि शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राजीव रंजन तिग्गा ने भारत विभाजन की पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक एवं मानवीय प्रभाव तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए इससे मिलने वाली सीख पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास को समझते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी रानी कुजूर ने भारत विभाजन विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाजन के दौरान आम नागरिकों को झेलनी पड़ी कठिनाइयों और राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में साक्षी रानी कुजूर ने प्रथम, वरुथिनी परते ने द्वितीय तथा मोनिका भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद कुमार नेताम ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
रायगढ़ में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर
रायगढ़ में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर रायगढ़, 14 अगस्त 2026। रिमझिम बारिश के बीच गुरुवार को रायगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 200 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी सहित बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, सुभाष चौक और अग्रसेन चौक होते हुए सिदूर पार्क पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया। तिरंगे के साथ दिखी रायगढ़ की एकजुट तस्वीर यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति संदेशों वाली तख्तियां लेकर हिस्सा लिया। बच्चों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता, रवींद्रनाथ टैगोर, रानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह जैसे राष्ट्रनायकों का रूप धारण कर यात्रा को आकर्षक बना दिया। बाजे-गाजे और देशभक्ति गीतों के बीच लोग कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे। रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। करीब 200 फीट लंबे तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब रायगढ़ की एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता नजर आया। शहीदों को नमन, प्रदर्शनी का किया अवलोकन सिदूर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई ‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी बूथ पर फोटो भी खिंचाई। युवाओं से बोले चौधरी—राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका मजबूत हुई है, लेकिन इसके साथ नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। उन्होंने युवाओं से खुद को मजबूत बनाने और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। तिरंगा यात्रा ने रायगढ़वासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।
गंगरेल बांध के पास मिली भगवान नेमीनाथ की प्राचीन प्रतिमा, जैन समाज में हर्ष का माहौल
गंगरेल बांध के पास मिली भगवान नेमीनाथ की प्राचीन प्रतिमा, जैन समाज में हर्ष का माहौल धमतरी। जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास शुक्रवार को भगवान नेमीनाथ की एक प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रतिमा मिलने की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के दर्शन किए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह प्रतिमा बांध के पानी के किनारे मिली। सूचना मिलने के बाद जैन समाज के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को सम्मानपूर्वक अपने कब्जे में लिया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिमा को धमतरी के इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में सुरक्षित रखवाया गया। भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा मिलने की खबर से जैन समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण घटना बताया है। मंदिर में प्रतिमा की नियमित पूजा-अर्चना किए जाने की बात भी कही गई है। वहीं, प्रतिमा के वास्तविक इतिहास और प्राचीनता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन और पुरातत्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रतिमा कितनी पुरानी है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है, यह पुरातत्व विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रतिमा के मिलने के बाद गंगरेल क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। अब प्रशासन और पुरातत्व विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। स्टेट रिपोर्टर – मनोज भट्टHamarPradeshCG.com
देश भक्ति में डूबा बिलासपुर,जिला प्रशासन,पुलिस,नगर निगम और आरपीएफ का संयुक्त आयोजन*
*"हर करम अपना करेंगे,ऐ वतन तेरे लिए....* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रंगारंग कार्यक्रम* *वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम* *रिवर व्यू में आरपीएफ के बैंड ग्रुप ने दी अपनी प्रस्तुति,देश भक्ति गानों से सजी महफिल* *जिला प्रशासन,पुलिस,नगर निगम और आरपीएफ का संयुक्त आयोजन* स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट ....... हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के उपलक्ष्य में आज रिवर व्यू में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। एसके पाॅल की अगुवाई में बैंड ग्रुप ने देश भक्ति गीतों की धुन पर इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम गीत से की गई,उसके बाद दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे गीतों से समा बांधा गया। देशभक्ति से सराबोर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि यह तिरंगा हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।आजादी हमारे लिए केवल अधिकार नहीं, बल्कि वीर शहीदों के बलिदान से मिली एक अनमोल विरासत है।आइए, तिरंगे का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें,हम अपने छोटे छोटे प्रयासों से अपने शहर और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं और राष्ट्र सेवा कर सकते हैं,स्वच्छता के प्रति खुद भी और दूसरों जागरूक कर शहर को साफ रखने में अपने कर्तव्य निभाना भी राष्ट्र सेवा है, पानी के बचाव और सदुपयोग भी राष्ट्र सेवा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली।आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों की कुर्बानी है।हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने राष्ट्र और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी का संदेश देता है। आइए, स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लें। नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी ने कहा कि तिरंगा देश की शान है,असंख्य कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है,हर घर में तिरंगा शान से लहराना चाहिए,वीर जवानों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता,देश ॠणी है उन सभी क्रांतिकारियों का सेनानियों का।कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, साहस और बलिदान से प्राप्त हुई है, जिसे सदैव याद रखना हमारा कर्तव्य है। तिरंगा उन वीर शहीदों के सपनों और देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान हमें आजादी के महत्व को समझने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। हमारी आज की पीढ़ी आने वाले कल का भविष्य है,इसलिए इस यह पीढ़ी देश के महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर उनसे प्रेरणा लें, सच्चाई के रास्ते पर चलें, मेहनत और लगन से अपना कैरियर बनाएं,कानून का पालन करें और नशे से दूर रहकर देश के विकास में अपनी सहभागिता दें। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि आजादी हमारे देश के वीर सपूतों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का पर्व है। स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देती है। हर घर तिरंगा अभियान इसी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। आइए, तिरंगे के सम्मान के साथ जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। आज के कार्यक्रम में एसडीएम श्री मनीष साहू, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार,आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री सैयद निहाल अधिकारी- कर्मचारी,नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। 12/08/26 Hamar pradesh CG