Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Entertainment

Latest Entertainment news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुनीति दुबे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्ष...

State Head • Aug 20, 2026

More Stories

लिपिक संघ में बड़ा बदलाव: प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष, नई टीम के कंधों पर कर्मचारियों के हक की लड़ाई

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़  20/08/26     लिपिक संघ में बड़ा बदलाव: प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष, नई टीम के कंधों पर कर्मचारियों के हक की लड़ाई       बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बिलासपुर जिला इकाई में अब नई टीम कमान संभालेगी। कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों के नामों पर सर्वसम्मति बनी और संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी गई।   सबसे अहम बदलाव के तौर पर कलेक्टर कार्यालय के प्रदीप तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्ट्रेट की जूही सोम को महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव और शिक्षा विभाग के सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।   नई टीम, नई जिम्मेदारी और कर्मचारियों की उम्मीदें   कार्यकारिणी के पुनर्गठन के साथ ही संगठन के सामने अब लिपिक वर्ग के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बड़ी जिम्मेदारी है। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, संगठन की आगामी गतिविधियों और विभिन्न लंबित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।   नवनियुक्त पदाधिकारियों ने साफ किया कि कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों पर अब संगठन की आवाज और मजबूती से उठाई जाएगी। समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने, कर्मचारियों के अधिकारों की पैरवी करने और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया गया।   संगठन को धार देने पर जोर   बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि किसी भी कर्मचारी संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और सक्रियता में होती है। ऐसे में नई कार्यकारिणी से उम्मीद है कि वह जमीनी स्तर पर कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के साथ संगठन को और प्रभावी बनाएगी।   नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लिपिक कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।   बैठक में दिखी संगठन की एकजुटता   बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी और रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी मौजूद रहे।   कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद अब नई टीम के सामने संगठन को मजबूती देने और कर्मचारियों के मुद्दों को प्रभावी तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की चुनौती है। प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में जिला इकाई किस तरह इन जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाती है, इस पर कर्मचारियों की नजर रहेगी।

Aug 20, 2026 Read

राज्य स्तरीय *साइबर जागृति अभियान* *कार्यक्रम (15 अगस्त - 02 अक्टूबर)** *गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में *साइबर जागृति अभियान* *के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक***

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय  जिला संवाददाता  बिलासपुर छत्तीसगढ़  20/08/29     *राज्य स्तरीय *साइबर जागृति अभियान* *कार्यक्रम (15 अगस्त - 02 अक्टूबर)**   *गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में *साइबर जागृति अभियान* *के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक***   *गूगल फॉर्म के माध्यम से साइबर अपराध के तरीकों और बचाव का विवरण पढ़कर दे वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी*   **जागरूक करने का अनोखा प्रयास जिसमे हिस्सा लेने वाले व्यक्ति को ईमेल पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे **   एंकर - बिलासपुर- राज्य स्तर पर चल रहे इस साइबर जागरूकता महा अभियान में साइबर अपराधों से बचाव एवं आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में “ *साइबर जागृति अभियान* ” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में *पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग* बिलासपुर द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी तथा डिजिटल धोखाधड़ी से ये अपराधी, जीवन भर की गाढ़ी कमाई चंद मिनटों में चट कर जाते है, विद्यार्थियों से कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान मोबाइल एप्लीकेशन/APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी तथा उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप *जागरूकता की सेल्फी लेकर अपना व्हाटसअप, इंस्टग्राम, फेसबुक में स्टेट्स लगाए और बिलासपुर पुलिस को फॉलो कर* आप स्वयं साइबर सुरक्षित बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।      *उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक साइबर अपराध के बारे में बताया कि आज समाज का प्रत्येक वर्ग इस साइबर अपराध से पीड़ित है, खास कर युवा वर्ग सबसे ज्यादा, आज हर व्यक्ति के पास मोबाइल इंटरनेट है इसके बिना डिजिटल दुनिया संभव ही नहीं है किंतु यही पर *सुविधा और दुविधा* की समस्या आ जाती है डिजिटल दुनिया में जरा सी भी लापरवाली, भूल आपको साइबर अपराध का शिकार बना देती है, इसी लिए हम राज्य स्तरीय “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत बिलासपुर में आज इस जागरूकता कार्यक्रम में आप सभी के बीच उपस्थित होकर इस गंभीर समस्या को दूर करना है। आज का युग डिजिटल युग है। मोबाइल, इंटरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन को सरल बनाया है, लेकिन इनके साथ साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने सतर्क रहने की अपील की, उन्होंने कहा कि साइबर अपराध होने पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना 1930 *और पुलिस को दें,* ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए *Mobiarmor* ऐप के बारे में बताया, जो मोबाइल में खतरे वाले ऐप और फाइल के बारे में सतर्क करता है , उन्होंने छात्र/छात्राओं को सुरक्षित रहने और दूसरों को भी जागरूक करें का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।   साइबर जागरूकता को और करीब से समझने जिले के कप्तान श्री रजनेश सिंह ने बच्चों को *गूगल फॉर्म के माध्यम से साइबर अपराध के तरीकों और बचाव का विवरण पढ़कर से वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी* के बारे में बताया गया कि बिलासपुर पुलिस द्वारा यह अनोखी पहल है जिसमें इस प्रश्नों का उत्तर देने पर e- सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है, जिसमें छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।   उन्होंने यह भी बताया कि यह *साइबर जागृति अभियान* बिलासपुर जिले के *प्रत्येक थाना तथा चौकी में भी जोर- शोरों से चलाया जा रहा है।     इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाकर एक सुरक्षित एवं जागरूक डिजिटल समाज का निर्माण करना रहा।   जागरूकता के इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकगण उपस्थित रहे जिनमे पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग , उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर श्री पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह प्रशिक्षु आईपीएस श्री गगन कुमार, तथा गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजय कुमार चक्रवाल, कुल सचिव प्रो.अश्वनी कुमार दीक्षित, प्रो.निदेशक मनीष श्रीवास्तव तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की गरिमामय उपस्थिति रही।     सतर्क रहे जागरूक रहे    बिलासपुर पुलिस

Aug 20, 2026 Read

पिथौरा के श्री थानेश्वर मंदिर में मनाई गई धूमधाम से तुलसीदास की जयंती।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864 श्री थानेश्वर मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती धूम धाम से मनाई गई। भगवान श्री राम और श्री रामचरित मानस के तथा हनुमान चालीसा के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सेवानिवृत्त प्राचार्य अनूप दीक्षित ने तुलसीदास जी के जीवन वृत्तान्त पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि गोस्वामी जी ने रामचरित मानस की रचना इतनी सरल और ग्राह‌्य भाषा में की है की यह जन सामान्य का ग्रंथ बन गया है और निरक्षर व्यक्ति भी मानस की चौपाइयों एवम् छंदों को आसानी से गुनगुनाता है। प्रवचनकार परमेश्वर डडसेना ने तुलसीदास का जीवन परिचय देते हुए रामचरित के मानस को पांचवे वेद की संज्ञा दी राम और रामचरित मानस दोनो ही सनातनियो की आत्मा में बसे हुए है। थानेश्वर मंदिर में प्रति दिन की भांति रामचरित मानस का पाठ किया गया इस अवसर पर पं. कृष्ण कुमार शर्मा, पं. मेवालाल दुबे, पं. कमल शर्मा, जयकुमार पैंकरा, मनीराम नायक, समार गिर गोस्वामी, पुनीत गिर गोस्वामी, विजय निषाद, मनीष गजेंद्र, कामेश्वरी गजेंद्र, नरेश महंती, सोमनाथ यादव, योगेश यादव, उपस्थित रहे और यह सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री उमेश दीक्षित जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । श्रीथानेश्वर मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती धूम धाम से मनाई गई। भगवान श्री राम और श्री रामचरित मानस के तथा हनुमान चालीसा के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सेवानिवृत्त प्राचार्य अनूप दीक्षित ने तुलसीदास जी के जीवन वृत्तान्त पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि गोस्वामी जी ने रामचरित मानस की रचना इतनी सरल और ग्राह‌्य भाषा में की है की यह जन सामान्य का ग्रंथ बन गया है और निरक्षर व्यक्ति भी मानस की चौपाइयों एवम् छंदों को आसानी से गुनगुनाता है। प्रवचनकार परमेश्वर डडसेना ने तुलसीदास का जीवन परिचय देते हुए रामचरित के मानस को पांचवे वेद की संज्ञा दी राम और रामचरित मानस दोनो ही सनातनियो की आत्मा में बसे हुए है। थानेश्वर मंदिर में प्रति दिन की भांति रामचरित मानस का पाठ किया गया इस अवसर पर पं. कृष्ण कुमार शर्मा, पं. मेवालाल दुबे, पं. कमल शर्मा, जयकुमार पैंकरा, मनीराम नायक, समार गिर गोस्वामी, पुनीत गिर गोस्वामी, विजय निषाद, मनीष गजेंद्र, कामेश्वरी गजेंद्र, नरेश महंती, सोमनाथ यादव, योगेश यादव, उपस्थित रहे और यह सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री उमेश दीक्षित जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।

Aug 20, 2026 Read

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा   जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर     बिलासपुर,18 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।   जैविक खेती को बढ़ावा देने गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करें   कलेक्टर श्री अग्रवाल ने रासायनिक खाद के उपयोग से हटकर जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कोटा विकासखंड में कुछ गांवों का चयन कर उन्हें जैविक खेती के मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उमरिया, बेहरामुड़ा और लूफा गांव पहले से चयनित हैं, जबकि मस्तूरी विकासखंड का रिसदा गांव बीज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने इन गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से गांवों और ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभान्वित करने को कहा, ताकि किसानों को प्रोत्साहन मिले और अन्य गांव भी जैविक एवं उन्नत कृषि के लिए प्रेरित हों।   शिक्षकों को एआई स्किल का प्रशिक्षण, कोटा और तखतपुर में शुरू हुआ प्रशिक्षण   कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय एआई तकनीक का है और शिक्षा के क्षेत्र में इसके उपयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। रमन यूनिवर्सिटी ने शिक्षकों को एआई प्रशिक्षण देने में सहयोग की पहल की है। कोटा और तखतपुर विकासखंड में प्रशिक्षण की शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने प्रशिक्षण को जिले के सभी स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।   पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने अधिकारियों-कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित   कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना सभी वर्गों के लिए उपयोगी है और इससे बिजली के खर्च में कमी के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों एवं अन्य विभागों की बैठकों में उपस्थित होकर योजना की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ की विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए।   बैठक में योजना का लाभ ले चुके अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। एडीएम श्री शिवकुमार बैनर्जी ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद उनके घर का बिजली बिल लगभग 4 हजार रुपये से घटकर करीब 1 हजार रुपये रह गया है। जिले में अब तक लगभग 6 हजार घरों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।   बिल्डिंग नक्शा पास करते समय जल निकासी का रखें ध्यान   शहर में हाल के दिनों में सामने आई जलभराव की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारियों को भवनों के नक्शे स्वीकृत करते समय पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में भूमिगत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर जल संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण के लिए संरचनाएं विकसित की जाएंगी।   सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें   कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल में शामिल योजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि केवल शिकायत का निराकरण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रयास यह होना चाहिए कि आवेदक भी संतुष्ट हो। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।   खेती-किसानी, अग्रिस्टैक पंजीयन और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा   बैठक में कलेक्टर ने खेती-किसानी से संबंधित कार्यों तथा अग्रिस्टैक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।    

Aug 18, 2026 Read

माओवाद मुक्त बस्तर में विकास और नवाचार की कहानी देखी चेन्नई पीआईबी टीम ने

  माओवाद मुक्त बस्तर में विकास और नवाचार की कहानी देखी चेन्नई पीआईबी टीम ने   _जगदलपुर, अगस्त _ बस्तर में अब बंदूक नहीं, विकास की गूंज है। इसी बदलाव को देखने सोमवार को चेन्नई पीआईबी की मीडिया टीम बस्तर संभाग पहुंची।    पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर जगदलपुर में टीम को बस्तर में माओवाद मुक्त वातावरण के साथ हो रहे विकास और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई।    इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग *श्री डोमन सिंह*, आईजी *श्री बीएन मीणा*, कलेक्टर *श्री आकाश छिकारा*, पुलिस अधीक्षक *श्री शलभ सिन्हा* एवं सीईओ जिला पंचायत *श्री तन्मय खन्ना* मौजूद रहे।   *PPT के जरिए दिखाए बदलाव* अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि कैसे सुरक्षा के साथ-साथ बस्तर में विकास को गति दी जा रही है।  प्रस्तुति में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पुनर्वास के कामों पर फोकस किया गया। साथ ही शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं के लिए चल रहे नवाचारों को भी दिखाया गया।   *चित्रकोट और पण्डूम कैफे का किया भ्रमण* बैठक के बाद मीडिया टीम ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देखी। टीम प्रसिद्ध *चित्रकोट जलप्रपात* पहुंची और बस्तर की पर्यटन संपदा से रूबरू हुई।    इसके बाद टीम *पण्डूम कैफे* गई। यहां पुनर्वासित लोगों से सीधी बातचीत हुई। लोगों ने बताया कि पुनर्वास के बाद उनके जीवन में कैसे बदलाव आया, अब वे स्वरोजगार से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में कैसे आगे बढ़ रहे हैं।   *एकलव्य विद्यालय में बच्चों से संवाद* टीम ने *एकलव्य विद्यालय* का भी दौरा किया। वहां विद्यार्थियों से शिक्षा, सुविधाओं और उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा की। टीम ने बस्तर में शिक्षा के बदलते स्वरूप और युवाओं के लिए मिल रहे नए अवसरों की सराहना की।   चेन्नई पीआईबी के निदेशक *श्री पी. अरुण कुमार* के नेतृत्व में आई इस टीम ने बस्तर में सुरक्षा, विकास, शिक्षा, पुनर्वास और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों को करीब से देखा। - स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट   -

Aug 17, 2026 Read

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय *हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन* हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज, 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।    तिरंगा रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री हिमांशु जैन निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।    रैली का शुभारंभ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार से हुआ तथा यह रवीन्द्र भवन, वसंत विहार में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक मार्च किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।    इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने "हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा" के संकल्प को दोहराते हुए देश के प्रति अपने गौरव, सम्मान एवं समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम ने पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करते हुए सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।    रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  छत्तीसगढ़    Hamar pradesh CG

Aug 15, 2026 Read

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

स्लग -*जनसंपर्क की सभी विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा सम्मानित* *केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित* एंकर-स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मंच से जनसंपर्क विभाग बिलासपुर की सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।    श्रीमती रचना मिश्रा ने जनसंपर्क की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया है। बिलासपुर जिले में माननीय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान समाचारों के त्वरित प्रेषण तथा मीडिया समन्वय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए समाचारों के प्रभावी प्रसारण में योगदान दिया है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों पर आधारित समाचार, सफलता की कहानियों और आलेखों के निर्माण में भी श्रीमती मिश्रा का कार्य उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने योजनाओं के जमीनी प्रभाव और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।        जनसंपर्क की बदलती कार्यशैली के अनुरूप सोशल मीडिया को समाचार संप्रेषण का प्रभावी माध्यम बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी देखरेख एवं मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के फॉलोअर्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्रीमती रचना मिश्रा को सम्मान मिलने पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री मुनुदाऊ पटेल सहित जिला कार्यालय एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Aug 15, 2026 Read

न्यायधानी बिलासपुर में *केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण*

स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय  *गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*   *केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण*   *13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन*   *नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र*   *तिरंगा शपथ के साथ लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां*   बिलासपुर न्यायधानी- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया। आजादी का पर्व गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे मौजूद थे। ,     ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।   *मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन -* केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।   *तिरंगा शपथ के साथ नशामुक्ति का लिया संकल्प -* समारोह के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।   *नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों का किया गया सम्मान -* कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीद जवानों के परिजनों के सम्मान के अवसर पर कार्यक्रम स्थल भावुक और गौरवपूर्ण माहौल से भर उठा। उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।   *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित -* शासकीय कार्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।   *परेड में महिला प्लाटूनों का शानदार प्रदर्शन -* परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर ने प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स ने द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर बॉयज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   *देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां -* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने प्रथम, एलसीआईटी बोदरी ने द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल और पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का रंग भर दिया।     इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, श्री दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ सक्सेना एवं श्री मुकुल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुश्री कनक साहू ने वंदे मातरम् गायन की मनभावन प्रस्तुति दी।   Hamar pradesh CG 

Aug 15, 2026 Read

**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय ,स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़  **साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक । 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम** एंकर- बिलासपुर जिले को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा।15 अगस्त 1947 को, करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आज़ादी के भाव से प्रेरित यह अभियान, साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है । साइबर क्राइम के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” , देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी अभियानों में से एक है । इस अभियान की मुख्य थीम है:- “साइबर जागृति की एक सेल्फी” । बड़ी संख्या में जिला बिलासपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स में जारी लिंक को क्लिक कर या QR code को स्कैन कर, जागरूकता के संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेकर, उस सेल्फीको स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स में पोस्ट करेंगे । जिला भर के लाखों लोग, बिलासपुर पुलिस की जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे तो, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होंगे । इस अभियान का उद्देश्य, जनभागीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश पहुंचाना है । सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश, सरल और प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक तेज़ी से पहुंच सकेगा । “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ आज राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृह मंत्री द्वारा किया गया । जिसके तारतम्य में  जिला बिलासपुर  में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग एवं उ.म.नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरिक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने “साइबर जागृति अभियान” की लिंक एवं QR कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग एवं उ.म.नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने क्यूआर कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली, इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया । इस अवसर पर उन्होंने, जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी और लोगों को विशेषकर सामाजिक/व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स एवं कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस और बिलासपुर पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर, सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।” अभियान के सार के विषय में जानकारी देते हुए, पुलिस महानिरीक्षक  श्री रामगोपाल गर्ग ने कहा कि, “जिस तरह देश की आज़ादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के विरुद्ध, साथ मिलकर, जिलावासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा । उन्होंने आमजनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “साइबर जागृति अभियान”, के लिए, जागरूकता की एक सेल्फी” लें, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराध को रोकने, बिलासपुर जिला पुलिस का सहयोग करें।" इस अवसार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने बताया कि “साइबर जागृति अभियान” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, बिलासपुर पुलिस ने जिले में अभियान को एक व्यापक स्वरूप दिया है । 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यानि 07 सप्ताह में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।  पहले सप्ताह:- डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल/कॉलेजों में अभियान  दूसरे सप्ताह:- वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अभियान  तीसरे सप्ताह:- डिजिटल अरेस्ट और फ़र्ज़ी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हॉल का आयोजन  चौथे सप्ताह:- स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउज़िंग पर महिला कॉलेजों, सामुदायिक समूहों के बीच अभियान  पांचवे सप्ताह:- जॉब फ्रॉड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन  छठवें सप्ताह:- डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान  सातवें सप्ताह:- ग्राम पंचायतों, निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का “संकल्प” अभियान अभियान का समापन:- 02 अक्टूबर 2026 'गांधी जयंती' के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा। जिला पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम सेQR Code को प्रचारित किया जाएगा । साथ ही राज्य पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स, FM रेडियो/आकाशवाणी के माध्यम से एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया जाएगा ।इस अवसर पर जिले  के अन्य पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस लाइन) श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा  तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे साथ हीके प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य सामाजिक संगठन एनजीओ आदि लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। सतर्क रहें जागरूक रहें  *बिलसपुर पुलिस*

Aug 15, 2026 Read

बिलासपुर प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, पत्रकारों ने एकजुट होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय  बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में देशभक्ति और उत्साह से भरा गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा प्रेस क्लब परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।   समारोह की शुरुआत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों के एकत्रित होने के साथ हुई। इसके बाद भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सदस्यों ने भारत माता को पुष्प अर्पित किए और श्रीफल भेंट कर देश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।   पूजा-अर्चना के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही उपस्थित सभी पत्रकारों और सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।   इसके पश्चात पूरे सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ। राष्ट्रगान के दौरान सभी पत्रकार और सदस्य सम्मानपूर्वक खड़े रहे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।   पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं   कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही।   इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरि किशन गंगवानी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, अभिषेक कुमार पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।   प्रसाद वितरण के साथ हुआ समारोह का समापन   ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों के बीच प्रसाद स्वरूप सेव और बूंदी का वितरण किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।   पूरे आयोजन के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब का वातावरण देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा। तिरंगे की शान के साथ मनाया गया यह समारोह पत्रकारों के बीच एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा। हमर प्रदेश सी जी के लिए.........

Aug 15, 2026 Read

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित बगीचा। शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों, उसके सामाजिक एवं मानवीय दुष्परिणामों तथा विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष और पीड़ा से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन तिग्गा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं संचालन में महाविद्यालय की लाइब्रेरियन श्रीमती गीतांजलि शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राजीव रंजन तिग्गा ने भारत विभाजन की पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक एवं मानवीय प्रभाव तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए इससे मिलने वाली सीख पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास को समझते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी रानी कुजूर ने भारत विभाजन विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाजन के दौरान आम नागरिकों को झेलनी पड़ी कठिनाइयों और राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में साक्षी रानी कुजूर ने प्रथम, वरुथिनी परते ने द्वितीय तथा मोनिका भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद कुमार नेताम ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Aug 14, 2026 Read

रायगढ़ में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

रायगढ़ में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर रायगढ़, 14 अगस्त 2026। रिमझिम बारिश के बीच गुरुवार को रायगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 200 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी सहित बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, सुभाष चौक और अग्रसेन चौक होते हुए सिदूर पार्क पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया। तिरंगे के साथ दिखी रायगढ़ की एकजुट तस्वीर यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति संदेशों वाली तख्तियां लेकर हिस्सा लिया। बच्चों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता, रवींद्रनाथ टैगोर, रानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह जैसे राष्ट्रनायकों का रूप धारण कर यात्रा को आकर्षक बना दिया। बाजे-गाजे और देशभक्ति गीतों के बीच लोग कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे। रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। करीब 200 फीट लंबे तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब रायगढ़ की एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता नजर आया। शहीदों को नमन, प्रदर्शनी का किया अवलोकन सिदूर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई ‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी बूथ पर फोटो भी खिंचाई। युवाओं से बोले चौधरी—राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका मजबूत हुई है, लेकिन इसके साथ नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। उन्होंने युवाओं से खुद को मजबूत बनाने और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। तिरंगा यात्रा ने रायगढ़वासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

Aug 14, 2026 Read