Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Business

Latest Business news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण*  *विगत दो वर्षाें में 71722 आवास स्वीकृत, हितग्राहियों को 768 करोड़ रूपए की राशि वितरित*

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  *प्रधाà...

State Head • Aug 25, 2026

More Stories

बिलासपुर मंडल में पेंशनर समाधान शिविर-2026 का सफल आयोजन*   *सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों के सभी 20 मामलों का किया गया त्वरित निराकरण* 

*बिलासपुर मंडल में पेंशनर समाधान शिविर-2026 का सफल आयोजन*   *सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों के सभी 20 मामलों का किया गया त्वरित निराकरण*  बिलासपुर - 24 अगस्त 2026  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन एवं सेवानिवृत्ति उपरांत देय लाभों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पेंशनर समाधान शिविर-2026” का आयोजन आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर के सभा कक्ष में किया गया। शिविर का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को पेंशन, सेवानिवृत्ति उपरांत देय भुगतान तथा अन्य संबंधित मामलों के निराकरण के लिए एक प्रभावी एवं सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना था।  शिविर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों से कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों की मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. शिव शंकर राव एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा सहित कार्मिक एवं वित्त विभाग के पर्यवेक्षकों द्वारा गहन समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रकरण में संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच करते हुए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई तथा रेलवे नियमों एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी 20 मामलों का शिविर के दौरान ही त्वरित निराकरण किया गया। इस प्रकार शिविर में प्राप्त सभी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिविर के आयोजन से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिली।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान सम्पन्न* *सप्ताहभर चली कार्रवाई में 19 फर्मों का निरीक्षण, 15 विधिक व 4 निगरानी नमूने लिए गए*

*‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान सम्पन्न*   *सप्ताहभर चली कार्रवाई में 19 फर्मों का निरीक्षण, 15 विधिक व 4 निगरानी नमूने लिए गए*   *मिठाई दुकानों से 117 किलोग्राम सामग्री जब्त - नष्ट*   *दो फर्मों का लाइसेंस पंजीयन निलंबित*   बिलासपुर, 24 अगस्त 2026/ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ का 7 दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान सम्पन्न हो गया। अभियान के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में व्यापक निरीक्षण एवं कार्रवाई करते हुए 19 फर्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 विधिक तथा 4 निगरानी नमूने लिए गए। विभिन्न दुकानों से 117 किलोग्राम मिठाई जब्त और नष्ट किए गए।अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।            कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संचालित इस सप्ताहभर के अभियान के दौरान एक फर्म का लाइसेंस तथा एक फर्म का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद भी कराया गया। कार्रवाई के दौरान 102 किलोग्राम श्री बर्फी-मिक्स जब्त किया गया, जबकि एक प्रतिष्ठान से लगभग 15 किलोग्राम बर्फी नष्ट कराई गई।अभियान के दौरान मेसर्स श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी, बिलासपुर में अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण पाए जाने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसी प्रकार मेसर्स प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुमानी, मस्तूरी का पंजीयन निलंबित कर फर्म को बंद कराया गया।         अभियान में मेसर्स पवन ट्रेडर्स, व्यापार विहार से 102 किलोग्राम श्री बर्फी-मिक्स जब्त कर प्रकरण तैयार किया गया। वहीं मेसर्स श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी से लगभग 15 किलोग्राम बर्फी नष्ट कराई गई। मेसर्स कमलेश जनरल स्टोर, रानीगांव से शिव गंगा नमकीन का नमूना लिया गया तथा भ्रामक दावे के आधार पर नोटिस जारी किया गया। अभियान अवधि में 14 अगस्त 2026 को मेसर्स मद्रासी रेस्टोरेंट, बिलासपुर का लाइसेंस भी अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण पाए जाने पर निलंबित किया गया।         सप्ताहभर चले अभियान के दौरान प्रवर्तन कार्रवाई के साथ ही खाद्य सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता भी की गई। आम नागरिकों से खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल की जानकारी पढ़ने, अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने तथा खाद्य सामग्री को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संग्रहित करने की अपील की गई। खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान समाप्त होने के बाद भी खाद्य सुरक्षा को लेकर निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी। विशेषकर आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विभाग की निगरानी लगातार बनी रहेगी।यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी श्री आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रतीक तिवारी की टीम द्वारा की गई।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*    *लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई*   बिलासपुर. 24 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्दी पूरा करने को कहा।  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों एवं संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।   श्री साव ने बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को गति देते हुए उनका लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण करते हुए प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की बात कही।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

‘कैमरा बंद... तो वर्दी पर गिरेगी गाज!’: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का पुलिस को दो टूक फरमान, थानों के 'अंधेरे खेल' पर लगा कड़ा पहरा

अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट    ‘कैमरा बंद... तो वर्दी पर गिरेगी गाज!’: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का पुलिस को दो टूक फरमान, थानों के 'अंधेरे खेल' पर लगा कड़ा पहरा बिलासपुर: थानों में 'तकनीकी खराबी' का बहाना बनाकर CCTV बंद करने और फिर मनमानी करने वाले पुलिस अफसरों की अब खैर नहीं! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिसिया रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि अगर थाने की तीसरी आंख बंद मिली या फुटेज गायब हुई, तो सीधे थानेदार और जिम्मेदार अफसरों की गर्दन नपेगी। 18 महीने का पूरा 'कच्चा-चिट्ठा' रखना होगा सुरक्षितकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ दीवारों पर शो-पीस की तरह कैमरे लटकाने से काम नहीं चलेगा। कैमरे 24 घंटे चालू रहने चाहिए और पुलिस को पूरे 18 महीने (डेढ़ साल) का बैकअप हर हाल में महफूज रखना होगा। 'फुटेज ऑटो-डिलीट हो गई' या 'सिस्टम खराब था' जैसे घिसे-पिटे बहाने अब अदालत में नहीं चलेंगे। हाईकोर्ट के कड़े निर्देश: * अफसरों पर सीधी कार्रवाई: किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक 'लापरवाही' के नाम पर फुटेज गायब हुई, तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर सीधी विभागीय व कानूनी कार्रवाई होगी।  * पावर बैकअप और स्टोरेज: लाइट जाए या आंधी-तूफान आए, बैकअप सिस्टम ऐसा हो कि रिकॉर्डिंग एक सेकंड के लिए भी न रुके।  * 550 थानों पर ₹102 करोड़ का पहरा: प्रदेश भर के 550 थानों को आधुनिक सर्विलांस से लैस करने के लिए 102.10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम तेज करने का अल्टीमेटम। क्या था मामला? गौरेला थाने से जुड़े एक NDPS (नशीले पदार्थ) मामले में जब आरोपियों ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सितंबर 2024 की फुटेज मांगी, तो पुलिस ने रटा-रटाया जवाब दे दिया कि डेटा 18 महीने बाद अपने आप डिलीट हो गया। पुलिस की इस दलील पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पूरे महकमे के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर दी।अब देखना यह होगा कि 102 करोड़ के इस हाईटेक पहरे के बाद थानों के 'हिडन कैमरों' से सच बाहर आता है या पुलिस बहानेबाजी का कोई नया तोड़ निकालती है! अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी 

Aug 24, 2026 Read

एसएसपी का तखतपुर थाने में औचक निरीक्षण: 14 'झगड़ालू' गांव रडार पर, लापरवाह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश

एसएसपी का तखतपुर थाने में औचक निरीक्षण: 14 'झगड़ालू' गांव रडार पर, लापरवाह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश     बिलासपुर। बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने 23 अगस्त 2026 को तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, बीट प्रणाली और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की।    कार्यप्रणाली में लापरवाही और लगातार शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने कुछ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) संबद्ध करने के सख्त निर्देश दिए।   14 संवेदनशील गांवों पर विशेष नजर और अवैध शराब पर सख्ती निरीक्षण के दौरान सामने आया कि थाना क्षेत्र के 79 गांवों में से 14 गांव 'झगड़ालू गांव' के रूप में चिन्हित हैं, जहां मारपीट, अवैध शराब और जमीन विवाद के मामले अधिक आते हैं।    * सख्त कार्रवाई के निर्देश: एसएसपी ने अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने और आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई व बाउंड ओवर कराने को कहा। बॉन्ड का उल्लंघन करने वालों से राशि जब्त की जाएगी।    * महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ाव: शराब कारोबार में लिप्त महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं व महिला स्व-सहायता समूहों से जोड़ने की पहल के निर्देश दिए गए।    * धारा 112 बीएनएस का उपयोग: संगठित अपराध में शामिल तत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।   जनशिकायतों का त्वरित निराकरण एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित 19 शिकायतों और चरित्र सत्यापन (वेरिफिकेशन) के मामलों की समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समीक्षा करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान कोटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) नूपुर उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  संवाददाता  बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोनल सेमिनार का आयोजन* *स्थापना, कमीशनिंग एवं अनुरक्षण कार्यों में आत्मनिर्भरता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन*

*सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोनल सेमिनार का आयोजन*   *स्थापना, कमीशनिंग एवं अनुरक्षण कार्यों में आत्मनिर्भरता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन*   बिलासपुर, 23 अगस्त 2026   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा स्थापना, कमीशनिंग एवं अनुरक्षण कार्यों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 अगस्त 2026 को बिलासपुर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय भवन के तृतीय तल के सम्मेलन कक्ष में जोनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में स्थापना, कमीशनिंग एवं अनुरक्षण कार्यों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना” रहा।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे थे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री गोवर्धन प्रसाद खूंटे सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की भूमिका को रेल परिचालन की संरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सिग्नलिंग एवं अन्य संरक्षा से जुड़े उपकरणों का प्रभावी संचालन, नियमित अनुरक्षण तथा समयबद्ध खराबी निवारण संरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन के लिए आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन तकनीकी प्रणालियों के रखरखाव में आत्मनिर्भरता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनारों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभवों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान होता है, जिससे विभाग की तकनीकी क्षमता एवं कार्यकुशलता को और मजबूत किया जा सकता है।   सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में तकनीकी क्षमता बढ़ाने, इन-हाउस अनुरक्षण को मजबूत करने, बाहरी निर्भरता को कम करने तथा संरक्षा, विश्वसनीयता, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों में किए जा रहे कार्यों के वास्तविक अनुभवों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया गया।   सेमिनार में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, कवच, मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर, स्वचालित सिग्नल प्रणाली, आईपीआईएस तथा डाटा लॉगर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणालियों से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा तकनीकी प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की डिजाइन एवं ड्राइंग, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग एवं कमीशनिंग, कवच की इंस्टॉलेशन एवं कमीशनिंग तथा विभिन्न मेक के मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर से संबंधित कार्य शामिल रहे।   इसके साथ ही स्वचालित सिग्नल प्रणाली में कार्य-अवधि कम करने, आईपीआईएस के लिए स्थल-विशिष्ट सॉफ्टवेयर के विकास एवं अपलोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के इन-हाउस अनुरक्षण एवं आवश्यक संशोधन, डाटा लॉगर में इन-हाउस लॉजिक जनरेशन, वायरिंग एवं डाटा इंटीग्रेशन तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में इन-हाउस फॉल्ट रेक्टिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी तकनीकी प्रस्तुतियां दी गईं।   कार्यक्रम में तकनीकी प्रस्तुतियों के साथ विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक चर्चा तथा विभिन्न मंडलों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों एवं वास्तविक कार्य-अनुभवों को साझा किया गया। इस दौरान सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में तकनीकी क्षमता को और मजबूत करने, बाहरी निर्भरता को कम करने तथा संरक्षा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय तरीके से निष्पादित करने की दिशा में आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।   समापन सत्र में “सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे की कार्ययोजना” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें आत्मनिर्भरता, तकनीकी क्षमता निर्माण, नवाचार एवं उत्कृष्टता के लिए आवश्यक कदमों पर व्यापक चर्चा हुई। इसके पश्चात प्रमुख निष्कर्ष एवं कार्ययोजना बिंदु साझा किए गए।   सेमिनार में 11 तकनीकी प्रस्तुतियां, तीन तकनीकी सत्र एवं “रोडमैप टू सिग्नल एवं दूरसंचार सेल्फ-रिलायंस” विषय पर ग्रैंड पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। इस दौरान सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में आत्मनिर्भरता, क्षमता निर्माण एवं तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।   यह जोनल सेमिनार सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने तकनीकी ज्ञान, अनुभव एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने का प्रभावी मंच प्रदान करने के साथ-साथ संरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध रेल परिचालन के लिए विभागीय तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।   *******   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

मिशन यूनिवर्स’ पर भारत की प्राइवेट आर्मी: PM मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के साथ रचा अंतरिक्ष में ग्लोबल लीडरशिप का चक्रव्यूह

‘मिशन यूनिवर्स’ पर भारत की प्राइवेट आर्मी: PM मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के साथ रचा अंतरिक्ष में ग्लोबल लीडरशिप का चक्रव्यूह   नई दिल्ली: कभी सिर्फ सरकारी नियंत्रण में रहने वाला भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब देश के महत्वाकांक्षी युवाओं के दम पर वैश्विक महाशक्तियों को टक्कर देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘सेवा तीर्थ’ में देश के 20 शीर्ष अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा साफ था—अंतरिक्ष में भारत की निजी भागीदारी को रफ्तार देना, अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देना और 2047 तक भारत को वैश्विक स्पेस इकॉनमी का निर्विवाद लीडर बनाना। पुर्जे बनाने वाले वेंडर से ग्लोबल गेमचेंजर बनने का सफर भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स अब केवल इसरो (ISRO) के सहायक मात्र नहीं हैं, बल्कि वे खुद रॉकेट लॉन्च व्हीकल, 3D-प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन, अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स और स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस प्लेटफॉर्म्स तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के युवा इंजीनियर प्रोपल्शन सिस्टम, एडवांस्ड कंपोजिट मटेरियल और स्पेस डेटा एनालिटिक्स में दुनिया के सबसे कड़े मानकों को चुनौती दे रहे हैं। बैठक में शामिल 20 ‘स्पेस हीरोज’ का दम इस ऐतिहासिक मंथन में अंतरिक्ष के अलग-अलग क्षेत्रों में क्रांति ला रहे देश के शीर्ष 20 स्टार्टअप्स के प्रमुख शामिल हुए: रॉकेट और प्रोपल्शन सिस्टम: स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, मनास्तु स्पेस और ऑर्बिटएड एयरोस्पेस। सैटेलाइट और अर्थ ऑब्जर्वेशन: पिक्सल, ध्रुव स्पेस, गैलेक्सआई, पियरसाइट, सैटश्योर, सुहोरा टेक्नोलॉजीज और स्काईसर्व। स्पेस डेटा, सर्विलांस और डीप-टेक: दिगंतारा, सेरेन्डिपिटी स्पेस, एस्ट्रोबेस, टेकमी2स्पेस, व्योमआईसी, कॉस्मोसर्व स्पेस, वासर लैब्स और मिस्टियो। चंद्रयान-3 की कामयाबी से 2047 के विजन तक साल 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग ने पूरे देश में जो वैज्ञानिक चेतना और आत्मविश्वास जगाया था, यह बैठक उसी की अगली कड़ी है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के संदर्भ को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने साफ किया कि 2047 के ‘विकसित भारत’ का सपना बिना मजबूत स्पेस इकॉनमी के अधूरा है। आज भारत का स्पेस सेक्टर सिर्फ घरेलू जरूरतें पूरी नहीं कर रहा, बल्कि विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण, हाई-रिज़ॉल्यूशन स्पेस डेटा और सैटेलाइट-एज-अ-सर्विस (SaaS) के जरिए वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे बड़ा हब बनकर उभर रहा है। सेवा तीर्थ में हुआ यह सीधा संवाद दर्शाता है कि सरकार निजी स्पेस कंपनियों को केवल उद्योग नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक और आर्थिक ताकत का नया स्तंभ मान रही है।   रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  छत्तीसगढ़    Hamar pradesh CG

Aug 23, 2026 Read

राखी पर बहनों के सपनों को मिली उड़ान, विष्णु भैया की सरकार में स्वरोजगार का सम्मान*

*राखी पर बहनों के सपनों को मिली उड़ान, विष्णु भैया की सरकार में स्वरोजगार का सम्मान*   *मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर*     बिलासपुर, 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की इसी सोच को सेमरताल की ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और हौसले से नई पहचान दे रही हैं। मछली पालन को आजीविका का माध्यम बनाकर 100 ग्रामीण महिलाओं एवं उनके परिवारों ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।   जनपद पंचायत बिल्हा के सेमरताल में ज्ञान सुधा संकुल संगठन के आईएफसी एवं आजीविका सेवा केंद्र द्वारा “राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत 100 हितग्राहियों को मछली पालन से जोड़ने के लिए प्रत्येक हितग्राही को 1000 फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया।” मत्स्य विभाग द्वारा कुल 150 पैकेट फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया। एक पैकेट में 1000 मछली बीज हितग्राहियों को मात्र 300 रुपये में उपलब्ध कराया गया। *कम लागत में स्वरोजगार की शुरुआत* मछली बीज उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों को कम लागत में मछली पालन शुरू करने का अवसर मिला है। इससे महिलाओं को गांव में ही स्वरोजगार का साधन मिला है और परिवार की आय बढ़ाने की उम्मीद भी मजबूत हुई है। स्थानीय संसाधनों के उपयोग से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में इन परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।   *महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार होगा खुशहाल* सेमरताल की यह पहल बताती है कि जब महिलाओं को अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मछली पालन से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को आमदनी में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। आजीविका के ऐसे अवसर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहायक बन रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर सेमरताल की बहनों की यह पहल आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई कहानी कह रही है। राखी के इस पावन पर्व पर बहनों के सपनों को उड़ान मिल रही है और स्वरोजगार के माध्यम से उनके हाथ मजबूत हो रहे हैं।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़    Hamar pradesh CG

Aug 23, 2026 Read

₹300 करोड़ के बकाए पर बिजली कंपनी का 'करंट': बिलासपुर में रातभर अंधेरे में डूबीं 5,000 स्ट्रीट लाइटें, सोमवार को पक्के तौर पर कटेगी लाइन

₹300 करोड़ के बकाए पर बिजली कंपनी का 'करंट': बिलासपुर में रातभर अंधेरे में डूबीं 5,000 स्ट्रीट लाइटें, सोमवार को पक्के तौर पर कटेगी लाइन बिलासपुर नगर निगम और विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) के बीच 300 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल को लेकर टकराव चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार रात बिजली कंपनी ने शहर के ईस्ट और वेस्ट दोनों डिविजनों की 5,000 से अधिक स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटकर बिलासपुर की प्रमुख सड़कों को अंधेरे में डुबो दिया। हालांकि निगम के अनुरोध पर सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन बिजली कंपनी ने सोमवार तक बकाया न चुकाने पर पूरी लाइन काटने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।  * कुल बकाया राशि: लगभग ₹300 करोड़  * जोनवार बकाया: वेस्ट जोन में ₹146 करोड़, ईस्ट जोन में ₹69 करोड़  * कुल कनेक्शन: नगर निगम के 1,469 कनेक्शनों पर बिल लंबित  * असर: विनोबा नगर, विद्या नगर, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सरकंडा, करबला रोड और लिंगियाडीह मेन रोड समेत करीब 40 इलाकों की सड़कें अंधेरे में डूबीं अधिकारियों की दो-टूक और निगम का पक्ष > "अभी केवल सांकेतिक कार्रवाई की है। सोमवार तक देखते हैं, बकाया राशि जमा नहीं करने पर सीधे लाइन काट दी जाएगी।" > — एके अम्बष्ट, कार्यपालक निदेशक (CSPDCL, बिलासपुर क्षेत्र) >  > "सामाजिक और सामुदायिक भवनों समेत कई गैर-जरूरी जगहों का अतिरिक्त बिजली भार निगम पर पड़ रहा है। सर्वे कराकर इन्हें चिह्नित करेंगे और बकाया का भुगतान किया जाएगा।" > — पूजा विधानी, महापौर (बिलासपुर नगर निगम) >  लगातार नोटिस के बाद उठाया कदम CSPDCL अफसरों के मुताबिक पिछले कई महीनों से लगातार नोटिस जारी करने और निवेदन के बावजूद जब निगम ने भुगतान नहीं किया, तब यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम कटी सप्लाई को उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रात 11 बजे से बहाल करना शुरू किया गया था। अब अगर सोमवार तक निगम ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो शहर की सड़कों पर फिर से अंधेरा छाना तय है।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में चयन: देश की शीर्ष अदालत में निभाएंगी लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट की जिम्मेदारी

अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  छत्तीसगढ़    छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में चयन: देश की शीर्ष अदालत में निभाएंगी लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट की जिम्मेदारी     रायपुर: छत्तीसगढ़ की होनहार प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। रायपुर निवासी एवं जांजगीर मूल के जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक धनंजय राठौर तथा आकाशवाणी रायपुर की कम्पीयर श्रीमती रोशनी राठौर की सुपुत्री सौम्या राठौर का चयन देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट (नई दिल्ली) में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। सौम्या सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश जस्टिस श्री चन्द्रशेखर के न्यायालय में अपनी सेवाएं देंगी। उपलब्धियों से भरा शैक्षणिक सफर सौम्या प्रारंभ से ही एक असाधारण और मेधावी छात्रा रही हैं। विधि क्षेत्र में उन्होंने लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है:  * MHCET में ऑल इंडिया 23वीं रैंक: सौम्या ने प्रतिष्ठित महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHCET) में देश भर में 23वां स्थान हासिल किया था।  * एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज से शिक्षा: इस शानदार रैंक के आधार पर उनका चयन एशिया के सबसे प्राचीन एवं विख्यात विधि संस्थान गवर्नमेंट लॉ कॉलेज (GLC), मुंबई में हुआ, जहाँ से उन्होंने लीगल साइंस और LL.B. की डिग्री पूरी की।  * छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में टॉप: डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान (First Rank) हासिल किया।  * हाईकोर्ट में कार्य अनुभव: मार्च 2026 से वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय न्यायमूर्ति श्री एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर निष्ठापूर्वक कार्य कर रही थीं। अब उनका चयन देश की शीर्ष अदालत में होना उनके करियर का एक और बड़ा मील का पत्थर है। प्रतिभाशाली परिवार: दोनों बेटियां रच रही हैं सफलता की नई इबारत राठौर परिवार की दोनों ही बेटियों ने अपनी लगन और मेहनत से समाज में एक मिसाल कायम की है:  * छोटी बहन भी मेडिकल में चमका रहीं नाम: सौम्या की छोटी बहन शौर्या राठौर भी शैक्षणिक रूप से बेहद प्रतिभाशाली हैं और वर्तमान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Government Medical College), जगदलपुर से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं।  * मूलतः जांजगीर से नाता: संयुक्त संचालक धनंजय राठौर मूल रूप से जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में सपरिवार रायपुर में निवासरत हैं। सौम्या राठौर के देश के सर्वोच्च न्यायालय में चयन पर प्रशासनिक हल्कों, विधि विशेषज्ञों, मीडिया जगत और उनके परिजनों-शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।   Hamar pradesh CG

Aug 23, 2026 Read

मंजिल से ज्यादा जरूरी है सही रास्ता’—डॉ. ललित माखीजा

अभिषेक कुमार पाण्डेय ,स्टेट हेड रिपोर्टर ,बिलासपुर छत्तीसगढ़    ‘मंजिल से ज्यादा जरूरी है सही रास्ता’—डॉ. ललित माखीजा   बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ में जीवन के अनुभवों पर खुलकर बोले डॉ. माखीजा, पत्रकारों के लिए ओपीडी शुल्क माफ करने की घोषणा   बिलासपुर। जिंदगी में मंजिल तय करना आसान है, लेकिन उस मंजिल तक पहुंचने के दौरान परिस्थितियों के मुताबिक रास्ता बदल पाना ही असली समझदारी है। जीवन को लेकर इसी सोच को सामने रखते हुए विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष और प्रख्यात नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. ललित माखीजा ने कहा कि ऐसी कोई मंजिल तय नहीं करनी चाहिए, जिसके लिए जरूरत पड़ने पर रास्ता बदलना ही संभव न हो। शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में उन्होंने अपने जीवन के कई ऐसे किस्से साझा किए, जिनमें संघर्ष से ज्यादा परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ने की सीख दिखाई दी।   कार्यक्रम में डॉ. माखीजा ने अपने बचपन से लेकर डॉक्टर बनने तक के सफर, चिकित्सा सेवा, सामाजिक जीवन और संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक की कहानी पत्रकारों के साथ साझा की। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी किसी पद या उपलब्धि को जीवन की अंतिम मंजिल नहीं माना। उनके लिए सामने आया दायित्व ही उस समय की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहा और उसे पूरी क्षमता से निभाना ही प्राथमिकता रही।   बड़े परिवार में पले, खुद बनाई अपनी राह   अपने बचपन की चर्चा करते हुए डॉ. माखीजा ने बताया कि उनका परिवार बड़ा था। पिता के पांच छोटे भाई और छह बहनें थीं और परिवार में पढ़ाई की दिशा में आगे बढ़ने वाले वे पहले लड़के थे। उड़िया रेलवे क्षेत्र मिडिल स्कूल से आठवीं तक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने गुरुनानक स्कूल और फिर भारतमाता स्कूल में पढ़ाई की।   उन्होंने बताया कि उनके जीवन में आर्थिक संघर्ष उस अर्थ में नहीं था कि दो वक्त के भोजन या फीस की चिंता करनी पड़े, लेकिन सही दिशा दिखाने वाला कोई खास मार्गदर्शक भी नहीं था। परिवार की किराना दुकान में हाथ बंटाते हुए उन्होंने समाज के अलग-अलग लोगों को करीब से देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनते गए।   इंजीनियरिंग की राह छूटी, मेडिकल कॉलेज का दरवाजा खुला   डॉक्टर बनने की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में उनका रुझान इंजीनियरिंग की ओर था। मित्र डॉ. श्रीकांत गिरी के साथ पॉलिटेक्निक में चयन भी हुआ, लेकिन शिक्षक देवेंद्र शेमानी ने दोनों को 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने की सलाह दी।   विषय चयन के दौरान बायोलॉजी लेने के बाद परिस्थितियां बदलीं और उन्होंने पीएमटी की तैयारी शुरू कर दी। खास बात यह रही कि उस समय उन्हें पीएमटी की परीक्षा और उसकी तैयारी की पूरी जानकारी तक नहीं थी। मेहनत के दम पर अच्छी रैंक हासिल हुई और रायपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल गया।   हिंदी माध्यम से आने के कारण मेडिकल की अंग्रेजी पढ़ाई शुरुआत में आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने चुनौती को स्वीकार किया और धीरे-धीरे खुद को उसी माहौल के अनुरूप ढाल लिया।   ‘कमी वहीं दिखाई देती है, जहां तुलना शुरू होती है’   जीवन में संतोष के सवाल पर डॉ. माखीजा ने कहा कि व्यक्ति की सबसे बड़ी परेशानी अक्सर उसकी जरूरतों से नहीं, बल्कि दूसरों से तुलना करने की आदत से पैदा होती है।   उन्होंने कहा कि जब हम किसी दूसरे का घर, गाड़ी या पहनावा देखकर यह सोचने लगते हैं कि यह सब हमारे पास भी होना चाहिए, तभी अपने जीवन में कमी महसूस होने लगती है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली गाड़ी भी सेकंड हैंड थी। जरूरत पड़ी तो गाड़ी ली, लेकिन उसे कभी जीवन का सपना नहीं बनाया।   उनके अनुसार जीवन में हर समय यह तय करना जरूरी नहीं कि आगे क्या-क्या हासिल करना है। कई बार वर्तमान में मिले दायित्व को बेहतर तरीके से निभाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि बन जाता है।   ‘सीधी राह चलिए, जरूरत पड़े तो मोड़ लीजिए’   डॉ. माखीजा ने जीवन को दो बिंदुओं के बीच की सीधी रेखा से जोड़ते हुए कहा कि सामान्य तौर पर सबसे छोटा रास्ता सीधा होता है, लेकिन जीवन हमेशा गणित की तरह नहीं चलता।   उन्होंने अपने अंदाज में कहा—“In life, go straight and turn right.” यानी दिशा सही होनी चाहिए, लेकिन परिस्थितियां बदलें तो सही समय पर मोड़ लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।   उनका मानना है कि लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता अच्छी बात है, लेकिन लक्ष्य को जिद बना लेना व्यक्ति के विकास में बाधा बन सकता है।   जिम्मेदारी मिली तो पीछे नहीं हटे   संगठनात्मक जीवन की चर्चा में डॉ. माखीजा ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद के लिए प्रयास नहीं किया। उनके अनुसार काम करने के लिए पद की जरूरत नहीं होती।   भाजपा में अपने पुराने संगठनात्मक अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि चुनावों और संगठन से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारियां मिलीं। छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, बिहार सहित अन्य क्षेत्रों में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्व निभाए।   बाद में वरिष्ठों के आग्रह और मार्गदर्शन पर विश्व हिंदू परिषद में जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि उनके लिए सिद्धांत हमेशा एक ही रहा—जहां जिम्मेदारी मिले, वहां पूरी ईमानदारी से काम करो।   लक्ष्य आपका, परिणाम नहीं   डॉ. माखीजा ने लक्ष्य और परिणाम को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बनाना जरूरी है, लेकिन परिणाम को पूरी तरह अपने नियंत्रण में मान लेना उचित नहीं।   उन्होंने विद्यार्थी का उदाहरण देते हुए कहा कि विद्यार्थी के हाथ में पढ़ाई और मेहनत है, लेकिन अंतिम परिणाम उसके हाथ में नहीं होता। इसी तरह चिकित्सा क्षेत्र में भी उनका लक्ष्य केवल बड़ा संस्थान खड़ा करना या अधिक कमाई करना नहीं रहा, बल्कि बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना रहा है।   समाज को जागरूक करने पर जोर   विश्व हिंदू परिषद की भूमिका पर उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य केवल किसी संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी नहीं है। समाज को जागरूक, संस्कारित, समरस और सेवाभावी बनाने में हर व्यक्ति की भूमिका है।   हिंदुत्व से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि समाज को अपने मूल्यों और परंपराओं को समझना चाहिए। उन्होंने इतिहास और सामाजिक परिस्थितियों से सीख लेने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि “किसी से लड़ना नहीं है, लेकिन स्वयं जागृत रहना जरूरी है।”   पत्रकारों को बड़ी सौगात—ओपीडी शुल्क नहीं लगेगा   कार्यक्रम के दौरान डॉ. ललित माखीजा ने बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रेस क्लब सदस्यों की ओपीडी फीस निःशुल्क की जाएगी।   उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष के लेटरपैड अथवा अधिकृत अनुरोध के आधार पर पत्रकारों को यह सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर अध्यक्ष के अनुरोध पर उपचार के मामले में भी हरसंभव सहयोग करने की बात उन्होंने कही।   इस घोषणा का प्रेस क्लब ने स्वागत करते हुए डॉ. माखीजा के प्रति आभार जताया। पत्रकारों के स्वास्थ्य से जुड़ी इस पहल को कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।   सवालों के बीच खुलता गया जीवन का एक अलग अध्याय   ‘हमर पहुना’ में डॉ. माखीजा से पत्रकारों ने उनके निजी जीवन, चिकित्सा सेवा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और सामाजिक विषयों को लेकर सवाल किए। उन्होंने भी बिना किसी औपचारिकता के अपने अनुभव साझा किए।   कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि डॉ. माखीजा ने अपनी उपलब्धियों की गिनती करने के बजाय जीवन जीने की अपनी सोच और अनुभवों को केंद्र में रखा। उनका संदेश स्पष्ट था—मंजिल तय करें, मेहनत करें, लेकिन परिस्थितियों को समझने और सही समय पर रास्ता बदलने की क्षमता भी बनाए रखें। यही शायद जीवन की सबसे बड़ी समझदारी है।       Hamar pradesh CG

Aug 23, 2026 Read

ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र': सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए छत्तीसगढ़ का अनोखा तोहफा, नई दिल्ली में सीडीएस को सौंपे गए 23.51 लाख रक्षा सूत्र

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  आपरेशन सिपाही रक्षासूत्र': सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए छत्तीसगढ़ का अनोखा तोहफा, नई दिल्ली में सीडीएस को सौंपे गए 23.51 लाख रक्षा सूत्र नई दिल्ली/रायपुर: देश की सरहदों पर तैनात वीर जवानों के प्रति अटूट श्रद्धा और मातृभूमि के सम्मान का प्रतीक “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अपने चौथे वर्ष में एक विराट जनअभियान बनकर उभरा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, बहनों के स्नेह और बच्चों के शुभकामना पत्रों के साथ 23 लाख 51 हजार रक्षा सूत्र देश के सुरक्षा बलों को समर्पित किए गए हैं। 20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय (कर्तव्य भवन) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सम्मानपूर्वक इन रक्षा सूत्रों को ग्रहण किया। इसके बाद 21 अगस्त को गोरखा रेजिमेंट में कर्नल विनीथ वी नायर द्वारा रिसीविंग सेरेमनी आयोजित की गई, जहां जवानों ने “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के जयघोष के साथ राखी की खेप स्वीकार की। प्रमुख झलकियां:  * सुरक्षा बलों में वितरण: ये रक्षा सूत्र थल सेना (14.50 लाख), सीआरपीएफ (3 लाख), बीएसएफ (2.70 लाख), वायु सेना (1.40 लाख), आईटीबीपी (90 हजार) और नौसेना (85 हजार) के वीर जवानों तक पहुँचाए जा रहे हैं।  * जन-जन की भागीदारी: अभियान की अध्यक्षता प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने की, जबकि पूर्व सैनिक संगठन "सिपाही" के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की टीम पूरी यात्रा में दिल्ली तक साथ रही।  * विभागीय सहयोग: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में 11 लाख और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में 5 से 6 लाख रक्षा सूत्र तैयार किए गए। संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि "ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरहद के प्रहरियों और देशवासियों के बीच भावनात्मक एकता व राष्ट्रीय सम्मान का सशक्त सेतु है।"

Aug 22, 2026 Read