Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

हादसा

Latest हादसा news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

केंवची-रतनपुर मार्ग पर हादसा: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराया ट्रक, लगा लंबा जाम

बिलासपुर। केंवची-रतनपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे क...

State Head • Aug 17, 2026

More Stories

धमतरी में फिर तेज रफ्तार का कहर, 17 वर्षीय बाइक सवार की मौत

धमतरी में फिर तेज रफ्तार का कहर, 17 वर्षीय बाइक सवार की मौत धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के बावजूद सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार तड़के श्याम तराई नाका चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में रायपुर-जगदलपुर हाईवे के बायपास पर हुआ। मृतक की पहचान जय रेड्डी (17 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जय रायपुर में रहकर पढ़ाई करता था। उसकी मां हैदराबाद में रहती हैं, जबकि धमतरी में उसके रिश्तेदार रहते हैं। बताया जा रहा है कि जय कुछ दिनों के लिए धमतरी आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जय बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान श्याम तराई नाका चौक के पास वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक गंभीर हालत में और बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या बाइक किसी जानवर से टकराई, इसे लेकर जांच की जा रही है। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह और घटना में किसी वाहन की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हर खबर पर नजर — hamarpradeshcg.com

Aug 16, 2026 Read

  *जगदलपुर: गंभीर आरोप - TB के मरीज का कर दिया ब्रेन ऑपरेशन, 28 साल का आदिवासी युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा*  

*जगदलपुर: गंभीर आरोप - TB के मरीज का कर दिया ब्रेन ऑपरेशन, 28 साल का आदिवासी युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा*   _परिजनों का दावा - "गलत ऑपरेशन से हालत बिगड़ी", भर्ती_विशाखापत्तनम में    *जगदलपुर, 17 अगस्त 2026* — डिमरापाल स्थित *कोंटीनेटल अस्पताल* पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। यहां TB के इलाज के लिए भर्ती कराए गए एक 28 वर्षीय आदिवासी युवक का कथित तौर पर ब्रेन ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।   *क्या है पूरा मामला* *पीड़ित*: भोला कश्यप, 28 साल, निवासी बड़ेपारा, करकापाल। पेशे से मजदूर।   परिजनों के अनुसार पिछले महीने भोला की तबीयत खराब होने पर उसे *डिमरापाल मेडिकल कॉलेज* ले जाया गया। जांच में TB निकली और 5 दिन इलाज चला। इसी बीच चांदनी चौक के दुर्गा मेडिकल स्टोर के ऊपर विशाखापत्तनम से आए एक डॉक्टर को दिखाया गया, जिन्होंने TB की दवा बंद कर नई दवा शुरू कराई। 10 दिन में भोला की हालत और बिगड़ गई।   *2 अगस्त* को दोबारा डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। MRI बाहर कराने की सलाह पर परिजन *कोंटीनेटल अस्पताल* पहुंचे। 5 अगस्त को भोला को वहां भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर *पवन कुमार ब्रिज* ने भर्ती कर ठीक करने का भरोसा दिलाया।   *3 दिन बाद कहा - ब्रेन में पानी, ऑपरेशन होगा* भर्ती के 3 दिन बाद *8 अगस्त* को परिजनों को बताया गया कि भोला के ब्रेन में पानी भर गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। TB का इलाज कराने आए परिवार के लिए यह चौंकाने वाला था।   परिजनों के मुताबिक अस्पताल में एनेस्थीसिया की सुविधा नहीं थी। इसलिए *डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ* बुलाकर 9 अगस्त को ऑपरेशन किया गया।    ऑपरेशन के बाद भोला को होश ही नहीं आया। अस्पताल के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि "बचने की संभावना 10% है, यहां से ले जाओ।"    *अब विशाखापत्तनम में चल रहा इलाज* परिजन 13 अगस्त की रात भोला को *विशाखापत्तनम केयर अस्पताल* ले गए। वहां डॉक्टरों ने कथित तौर पर कहा कि पहले हुआ ऑपरेशन गलत था, इसी से जान खतरे में पड़ी है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि और अस्पताल का पक्ष आना बाकी है।   *आर्थिक संकट में परिवार* भोला गरीब आदिवासी परिवार से है। कोंटीनेटल में ∼30 हजार नगद + आयुष्मान से इलाज हुआ। विशाखापत्तनम में अब तक *1.80 लाख रुपये* खर्च हो चुके हैं। परिजनों का कहना है घर का सोना बिक गया, अब जमीन बेचने की नौबत है।   *बड़े सवाल* 1. TB के मरीज का ब्रेन ऑपरेशन तक मामला कैसे पहुंचा? 2. ऑपरेशन से पहले विशेषज्ञों से मेडिकल हिस्ट्री की समीक्षा हुई थी या नहीं? 3. अस्पताल में न्यूरोसर्जन और एनेस्थीसिया जैसी जरूरी सुविधाएं पर्याप्त हैं?   इस घटना ने बस्तर में गरीब और आदिवासी मरीजों के इलाज की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।   _नोट: यह खबर परिजनों के आरोपों पर आधारित है। संबंधित अस्पताल और डॉक्टरों का पक्ष अभी सामने आना बाकी है।_   स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश cg 

Aug 16, 2026 Read

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण घायल

ग्राम बोंदा के पास अज्ञात पिकअप ने वृद्ध को मारी टक्कर, पिकअप समेत चालक फरार सरायपाली। ग्राम बोंदा के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात पिकअप वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध की मदद की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए फरार पिकअप वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्टर- हेतराम साहू हमर प्रदेश न्यूज़ 

Aug 14, 2026 Read
Prev 5 6 7