Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

हादसा

Latest हादसा news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

पत्थलगाव जिला जशपुर *सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा   बाइक अनिà¤...

State Head • Nov 16, 2026

More Stories

घर के अंदर मिला शिक्षक का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

घर के अंदर मिला शिक्षक का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर: क्षेत्र के ग्राम चौगेल में एक शिक्षक का शव उनके ही घर के अंदर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शिक्षक विमल गोटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक का घर डीडी कैफे के पीछे स्थित है। पिछले कुछ समय से घर बंद था और अंदर से दुर्गंध आने लगी थी। जब बदबू ज्यादा बढ़ी तो आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो शिक्षक मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी जांच शुरू की। मौत की वजह अभी साफ नहीं शिक्षक की मौत किन हालात में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि शिक्षक को आखिरी बार कब और किस हालत में देखा गया था। गांव में शोक का माहौल शिक्षक के निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। शिक्षक के जानने वाले और छात्र-छात्राएं भी इस घटना से काफी दुखी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी ।

Nov 16, 2026 Read

धान की कटाई में उड़ते तिनके छीन रहे आंखों की रोशनी! धमतरी में 49 लोग हुए दृष्टिहीन, दो की आंखें निकालनी पड़ीं

  ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी। खेतों में धान की कटाई और मिंजाई के बीच एक गंभीर स्वास्थ्य संकट सामने आ रहा है। जिस धान की फसल को किसान पूरे साल मेहनत से तैयार करते हैं, उसी की कटाई के दौरान उड़ने वाले तिनके और बालियां अब लोगों की आंखों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। धमतरी जिले में इस सीजन में आंखों में चोट और संक्रमण के चलते 49 लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। इनमें 14 लोगों की दोनों आंखें और 35 लोगों की एक आंख प्रभावित हुई है। गंभीर संक्रमण के चलते दो मरीजों की एक-एक आंख तक निकालनी पड़ी है।   खेतों में काम करना बना आंखों के लिए खतरा   धान कटाई और मिंजाई के दौरान हवा में उड़ने वाले सूखे तिनके और धान की बालियां सीधे आंखों में चोट पहुंचा रहे हैं। शुरुआत में मामूली चोट समझकर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही बाद में गंभीर संक्रमण का कारण बन रही है। जिला अस्पताल में रोजाना तीन से चार मरीज आंखों में चोट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।   कुरूद और नगरी विकासखंड में सबसे ज्यादा प्रभावित   स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुरूद विकासखंड में 10 लोगों की दोनों आंखों और 13 लोगों की एक आंख की रोशनी जा चुकी है। नगरी में 17 लोग एक आंख से दृष्टिहीन हुए हैं। मगरलोड में दो लोगों की दोनों आंखें और तीन लोगों की एक आंख प्रभावित हुई है। वहीं गुजरा और धमतरी क्षेत्र में दो लोगों की दोनों आंखों तथा दो लोगों की एक आंख की रोशनी चली गई है।   मेडिकल स्टोर से दवा लेना पड़ रहा भारी   नेत्र विशेषज्ञों के अनुसार आंख में तिनका या धान की बाली जाने पर लोग अक्सर आंखों को जोर-जोर से रगड़ते हैं। इससे कॉर्निया यानी आंख की पारदर्शी पुतली पर घाव बन सकता है। इसके बाद बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेरॉयड आई ड्रॉप का इस्तेमाल संक्रमण को और गंभीर बना सकता है। फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण बढ़ने पर आंख को बचाना मुश्किल हो जाता है।   दो मरीजों की निकालनी पड़ी आंख   इस सीजन में संक्रमण के गंभीर परिणाम भी सामने आए हैं। दो मरीजों की आंखों को बचाने में सफलता नहीं मिलने पर शल्य चिकित्सा के जरिए उनकी एक-एक आंख निकालनी पड़ी। पिछले वर्ष भी ऐसी ही लापरवाही के कारण दो मरीजों को अपनी आंख गंवानी पड़ी थी।   किसानों के लिए विशेषज्ञों की जरूरी सलाह   विशेषज्ञों ने किसानों और खेत मजदूरों को धान कटाई एवं मिंजाई के दौरान सुरक्षात्मक चश्मा पहनने की सलाह दी है। आंख में तिनका जाने पर उसे रगड़ने या खुद से दवा डालने के बजाय तत्काल नेत्र विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।   सावधान! आंखों के मामले में छोटी लापरवाही भी जिंदगीभर का अंधेरा बन सकती है। धान कटाई के इस सीजन में थोड़ी सी सावधानी आपकी आंखों की रोशनी बचा सकती है।

Nov 15, 2026 Read

खड़ी ट्रक में एंबुलेंस ने मारी टक्कर

 महासमुंद जिले में शनिवार 9 बजे सुबह बागबाहरा से खरियाररोड जाने वाले नेशनल हाईवे देवाशीष स्कूल बागबाहरा पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीज को लेकर ओडिशा जा रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।    गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़   

Nov 14, 2026 Read

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में जेएसपीएल तमनार गेट के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को अपनी चपेट में ले लिया।

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर लैलूंगा सोनू महंत   * हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मृतकों के परिजनों और4 ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिलूपारा निवासी एक युवक और युवती अपने निजी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रायगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान जेएसपीएल तमनार गेट के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।   टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान घनश्याम डनसेना (22 वर्ष), पिता परमेश्वर डनसेना एवं कुंती डनसेना (25 वर्ष), पिता परमेश्वर डनसेना, निवासी मिलूपारा के रूप में हुई है। बताये अनुसार दोनों मृतक रिश्ते मे भाई बहन है जो काम से रायगढ़ जा रहे थे। इस अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना कारित डंपर को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Nov 13, 2026 Read

संबलपुर में रफ्तार का कहर: तड़के 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक गंभीर, जिंदगी और मौत के बीच जंग!

✍️आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़    कार क्रमांक CG10AU7422 ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, चालक के नशे की हालत में होने की बात आई सामने; एम्बुलेंस से पहले NHAI पेट्रोलिंग टीम ने दिखाई तत्परता, घायल को पहुंचाया CIMS अस्पताल   बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा हादसे की वजह बनती नजर आई। 11 नवंबर 2026 की तड़के करीब 03:30 बजे संबलपुर, बिलासपुर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा की ओर से रायपुर की तरफ जा रही कार क्रमांक CG10AU7422 ने उसी दिशा में जा रहे एक अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। अचानक हुई इस टक्कर के चलते कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं।   अंधेरी रात में हादसा, गंभीर हालत में मिला कार चालक   तड़के का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी। इसी दौरान हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में घायल चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो गया था।   एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना NHAI पेट्रोलिंग टीम ने संभाला मोर्चा   इस हादसे में NHAI की पेट्रोलिंग टीम की तत्परता महत्वपूर्ण रही। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसे तत्काल बिलासपुर के CIMS अस्पताल पहुंचाया। टीम की इस त्वरित कार्रवाई से घायल को बिना अनावश्यक देरी के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया जा सका।   नशे में ड्राइविंग की बात ने बढ़ाई चिंता   इस दुर्घटना को लेकर एक और गंभीर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके साथ ही कार की तेज रफ्तार की बात भी सामने आई है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि मेडिकल परीक्षण एवं संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।   आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार और लापरवाही का सिलसिला?   सड़क दुर्घटनाएं केवल एक व्यक्ति की जिंदगी को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल देती हैं। नशे की हालत में वाहन चलाना और तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ना खुद चालक के साथ-साथ दूसरे निर्दोष लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालता है।   संबलपुरी के पास हुआ यह हादसा वाहन चालकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। फिलहाल घायल चालक को CIMS अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पीछे से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ विशेष अपील: नशे में वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है।

Nov 12, 2026 Read

*कारली पुलिस लाइन के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) दंतेवाड़ा 12 नवम्बर। पुलिस लाइन कारली के पास स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Nov 12, 2026 Read

रायपुर के डुमरतराई मार्केट में भीषण आग से मची तबाही, तीन दुकानों का करोड़ों का सामान जलकर खाक

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई थोक मार्केट में दीपावली की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में तीन दुकानें आ गईं। हादसे में दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेशनरी को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकानों में रखा स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।   जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र स्थित डुमरतराई अनाज मंडी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानों से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इस दौरान कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।   घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एसडीआरएफ और निजी प्लांटों की करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की भयावहता को देखते हुए क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।   फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन सामने आ सकेगा। वहीं, माना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Nov 09, 2026 Read

गरियाबंद: दीपावली की रात बड़ा हादसा, टीला एनीकट में कार नदी में गिरी, शीतल साहू समेत परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पसौद गांव में पसरा मातम*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज  जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद   गरियाबंद / राजिम - गरियाबंद जिले में दीपावली की रात खुशियां मातम में बदल गई। राजिम के पास टीला एनीकट में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।   जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के रूप में हुई है। सभी पसौद गांव के रहने वाले थे।   बताया जा रहा है कि परिवार दीपावली का त्यौहार मनाने रायपुर से अपने घर पसौद लौट रहा था। इसी दौरान टीला एनीकट के पास कार अनियंत्रित हो गई और एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।   हादसे में जान गंवाने वाले शीतल साहू दुर्घटनाग्रस्त । एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिस घर में दीपावली की तैयारियां होनी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है।   *चंपारण पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी -* घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कार किन परिस्थितियों में एनीकट से नीचे नदी में गिरी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दीपावली की रात जिस परिवार को खुशियों के साथ घर पहुंचना था, उस परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Nov 09, 2026 Read

तुर्काडीह में मौत बनकर आया अज्ञात ट्रेलर डंपर! अचानक यू-टर्न लेकर सर्विस रोड पर पहुंचा भारी वाहन, बजाज पल्सर को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आशीष यादव जिला संवाददाता रतनपुर बिलासपुर   बिलासपुर। जिले के तुर्काडीह क्षेत्र में 06 नवंबर 2026 को दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने एक व्यक्ति की जिंदगी छीन ली। रायपुर से कोरबा की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर डंपर और बजाज पल्सर बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।   अचानक यू-टर्न लेकर सर्विस रोड पर पहुंचा ट्रेलर डंपर   प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 06 नवंबर 2026 को दोपहर लगभग 13:41 बजे की है। बताया गया कि रायपुर की ओर से कोरबा की दिशा में जा रहा एक अज्ञात ट्रेलर डंपर मेन कैरिज-वे (MCW) पर चल रहा था। इसी दौरान ट्रेलर डंपर चालक ने अचानक मेन कैरिज-वे से यू-टर्न लिया और सर्विस रोड की ओर वाहन मोड़ दिया।   इसी समय सर्विस रोड पर रायपुर से कोरबा की तरफ जा रही बजाज पल्सर बाइक क्रमांक CG10BJ2839 वहां से गुजर रही थी। अचानक सर्विस रोड पर पहुंचे भारी ट्रेलर डंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि भारी वाहन चालक की इस लापरवाही के चलते बाइक सवार को बचने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल सका और वह दुर्घटना का शिकार हो गया।   भीषण टक्कर में बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम   प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार को घातक चोटें आईं। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर भारी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए इस तरह अचानक यू-टर्न कैसे ले लेते हैं? यदि भारी वाहन चालक द्वारा निर्धारित यातायात नियमों और सुरक्षित परिचालन प्रक्रिया का पालन किया जाता, तो संभवतः इस तरह की दुर्घटना को टाला जा सकता था।   NHAI एंबुलेंस से शव पहुंचाया गया CIMS अस्पताल दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद NHAI की एंबुलेंस के माध्यम से मृतक के शव को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ने आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक व्यक्ति की असमय मौत से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है।   बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट, सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल   इस दुर्घटना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल कानूनी अनिवार्यता ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। सड़क दुर्घटना में हेलमेट सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   हालांकि, इस हादसे में बाइक सवार की मौत किन चोटों के कारण हुई, इसकी चिकित्सकीय पुष्टि आवश्यक है। लेकिन घटना ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और भारी वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता की याद दिलाई है।   भारी वाहनों की मनमानी और सर्विस रोड की सुरक्षा पर उठे सवाल   तुर्काडीह क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन कैरिज-वे से अचानक यू-टर्न लेकर सर्विस रोड पर प्रवेश करना कितना खतरनाक हो सकता है, इस हादसे ने उसकी भयावह तस्वीर सामने रख दी है।   सर्विस रोड का उपयोग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों और अन्य छोटे वाहन चालकों के लिए अचानक भारी वाहन का सामने आ जाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित यू-टर्न, गलत दिशा में प्रवेश और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर उचित संकेतक, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।   एक हादसा, कई सवाल और एक परिवार की उजड़ गई दुनिया   दोपहर के समय हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सड़क पर वाहन चलाते समय की गई छोटी सी लापरवाही भी किसी के लिए जिंदगी का आखिरी सफर बन सकती है। एक तरफ भारी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है कि वे सड़क पर विशेष सावधानी बरतें, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट सहित सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।   फिलहाल अज्ञात ट्रेलर डंपर और उसके चालक की पहचान, पुलिस की कार्रवाई तथा दुर्घटना के विस्तृत कारणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना शेष है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ की अपील: सड़क पर सावधानी रखें, भारी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपके परिवार की खुशियां बचा सकती है।

Nov 08, 2026 Read

पटाखे लेने जा रहे थे युवक खुशियां बदली मातम में

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज  ब्लॉक रिपोर्टर फैजल मेमन सरोना    मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाईक पलटी   कांकेर (छत्तीसगढ़) - सरोना थाना क्षेत्र धनेसरा के मोड़ में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हादसा जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।          पटाखे खरीदने निकले थे दीपावली की खुशिया मातम में बदलीं, ग्राम सोनपुर के रहने वाले मृतक नंदकिशोर और दुवेश टेकाम है पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है त्योहार पर घर वालों पर टूटा पहाड़।

Nov 08, 2026 Read

दर्दनाक सड़क हादसा : गीदम-बीजापुर मार्ग पर ट्रक से टकराई बाइक,तीन युवकों की मौत

 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़रिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ (दंतेवाड़ा) दर्दनाक सड़क हादसा : गीदम-बीजापुर मार्ग पर ट्रक से टकराई बाइक,तीन युवकों की मौत गीदम, 05 नवंबर / गीदम-बीजापुर मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। गीदम से भैरमगढ़ की ओर जा रहे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की बाइक बीजापुर से गीदम की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक से सीधे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गीदम से महज 3 किलोमीटर दूर ड्रग डिपो के सामने हुआ। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे और संभवतः तेज गति में थे। सामने से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत गीदम थाने को सूचना दी। पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गीदम अस्पताल भेज दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। मृतकों की अभी शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एक बाइक पर तीन सवारी न चलें और हेलमेट जरूर पहनें

Nov 05, 2026 Read

जगदलपुर-आसना हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, बोलेरो का पहिया टूटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम

जगदलपुर-आसना हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, बोलेरो का पहिया टूटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ | जगदलपुरस्टेट हेड - मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक जगदलपुर-आसना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आसना चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। कैसे हुआ हादसा?प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय बोलेरो जगदलपुर की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला पहिया पूरी तरह से टूटकर एक्सल से अलग हो गया और गाड़ी बीच सड़क पर ही फंस गई। ट्रक भी सड़क किनारे जाकर रुका। हाईवे पर लगा जाम, लगी वाहनों की कतारबोलेरो के बीच सड़क पर फंस जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क पर दोनो ओर 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल बस, एम्बुलेंस और रोजाना अप-डाउन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी राहत - कोई जनहानि नहींगनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वाहन में सवार लोगों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यातायात हुआ सामान्यघटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और राहगीरों ने मिलकर बोलेरो को धक्का देकर सड़क किनारे किया। इसके बाद हाईवे पर फंसा जाम धीरे-धीरे खुला और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटा लिया गया है।

Nov 04, 2026 Read