लोहे की कीलों की सेज पर 9 दिन तक ज्योति कलश धारण - रेवा की माता जानकी यादव की अद्भुत भक्ति
लोहे की कीलों की सेज पर 9 दिन तक ज्योति कलश धारण - रेवा की माता जà...
More Stories
खल्लारी भाजपा की कद्दावर नेत्री अलका चंद्राकर को राज्यसभा सांसद बनाने जाने की मांग उठी है
खल्लारी/ छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के द्वारा महासमुन्द जिला के खल्लारी, सुखरीडबरी, घोयनाबाहरा पंचायतों में विगत दिनों 1 से 6 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शिविर का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन के द्वारा दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी में एक क्षेत्रवासी ने शासन से भाजपा नेत्री व विधानसभा चुनाव में 2023 के प्रत्याशी रही, अलका चंद्राकर को राज्यसभा सांसद बनाया जाने कि मांग कि है। वर्ष 2023 - 24 के विधानसभा चुनाव में अलका चंद्राकर खल्लारी विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी थीं, किन्तु कांग्रेस ने खल्लारी से जीत दर्ज किया था। चुनाव हारने के बाद भी अल्का चन्द्राकर क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुये उन्हें राज्यसभा में भेजना आवश्यक बताया जा रहा है। बता दें कि अल्का चंद्राकर जमीनी नेत्री हैं और उनके राज्यसभा में जाने से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पुरे जिले एवं प्रदेश के लोग, शासन द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों से लाभान्वित भी होंगे और रुके हुए विकास कार्यों, विशेषकर सड़क, पुल - पुलिया, कॉलेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के मुद्दों को आवाज मिलेगी। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के खल्लारी गांव में आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 के दौरान यह अनोखी मांग सामने आई। क्षेत्रवासियों छत्तीसगढ़ शासन (मुख्यमंत्री) के ना सेवा संकल्प अभियान में आवेदन देकर खल्लारी भाजपा की कद्दावर नेत्री अलका चंद्राकर को राज्यसभा सांसद बनाने जाने की मांग उठी है। जो मांग इन दिनों काफी चर्चा में है। विधानसभा चुनाव 2023 में अल्का चन्द्राकर खल्लारी से भाजपा प्रत्याशी थीं, भले ही यहां कांग्रेस जीत गई, लेकिन क्षेत्र की जनता आज भी श्रीमति चन्द्राकर के साथ है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मानना है कि उन्हें राज्यसभा भेजकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाया जा सकता है। महासमुन्द जिला में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कद्दावर नेत्री अल्का चन्द्राकर कि शिक्षा बी.एस.सी. एवं पी.जी.डी.सी.ए. है। उन्हें भाजपा संगठन कई बड़ी जिम्मेदारीयां दि है। जिसमें स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय (एम.एस.टी.सी. कं.) भारत सरकार नई दिल्ली, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ इसके अलावा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ (दो बार), पूर्व सदस्य जिला पंचायत महासमुन्द (दो बार), प्रदेश सदस्य छ.ग. पोषण अभियान (भाजपा), जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा महासमुन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एल.पी.जी. फेडरेशन, प्रदेश संयोजक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि से जगहों में सक्रियता से जुड़ी हुई है। वहीं इनके पति नरेश चन्द्राकर भी भाजपा संगठन के पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो, पूर्व महाविद्यालयीन छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा वि.आ. सदस्य भाजपा किसान मोर्चा के दायित्व निभा रहे हैं गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227
जल जीवन मिशन की योजनाओं का अक्टूबर तक भुगतान सुनिश्चित करें: कलेक्टर
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन की योजनाओं का अक्टूबर तक भुगतान सुनिश्चित करें: कलेक्टर वेंडर्स के लंबित बिलों का परीक्षण कर भुगतान के निर्देश, अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर महासमुंद, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके लंबित भुगतान का आवश्यक परीक्षण कर अक्टूबर माह तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही वेंडर्स द्वारा प्रस्तुत बिलों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि जिले में सिंगल विलेज योजनाओं के भुगतान के लिए कुल 309 योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अक्टूबर माह तक इनमें से 215 योजनाओं का भुगतान किया जाना है। अब तक 202 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 107 योजनाओं के कार्य शेष हैं। इन योजनाओं के भुगतान के लिए कुल 46 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन स्थानों पर क्लोरीनेटर, बाउंड्रीवाल और स्विच रूम की आवश्यकता है, वहां संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को फील्ड में रहकर कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लंबित बिलों के भुगतान में न हो अनावश्यक देरी कलेक्टर ने कहा कि जिन वेंडर्स ने अपने बिल प्रस्तुत कर दिए हैं, उनका नियमानुसार परीक्षण किया जाए और पात्र पाए जाने पर भुगतान की कार्रवाई समय-सीमा में पूरी की जाए। योजनाओं का कार्य पूरा होने के बाद भुगतान लंबित न रहे, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री देवप्रकाश वर्मा, जल संसाधन विभाग के श्री अजय खरे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं वेंडर्स उपस्थित रहे।
वीबी-जी राम जी मिशन के तहत संविदा भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ वीबी-जी राम जी मिशन के तहत संविदा भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन का मौका कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी भर्ती महासमुंद, 12 अक्टूबर 2026। विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) के अंतर्गत महासमुंद जिले में जनपद स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद सुश्री अनुपमा आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप एवं प्रक्रिया के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कहां मिलेगी भर्ती संबंधी जानकारी? भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट "महासमुंद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट" (https://mahasamund.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला पंचायत प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय से पहले अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
जनगणना 2027: अब डिजिटल माध्यम से होगी जनसंख्या गणना, अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जनगणना 2027: अब डिजिटल माध्यम से होगी जनसंख्या गणना, अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण सीएमएमएस पोर्टल की तकनीकी बारीकियों से कराया अवगत, घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे प्रगणक महासमुंद, 12 अक्टूबर 2026। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, सटीक और निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन तथा अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। डिजिटल माध्यम से होगी जनसंख्या गणना प्रशिक्षण के प्रथम दिन जनगणना प्रशिक्षक एवं सहायक संचालक श्री मनोज कुमार महिलांगे ने बताया कि जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से संबंधित निर्धारित 40 प्रश्न पूछेंगे और प्राप्त जानकारी को ऑनलाइन सीएमएमएस पोर्टल में दर्ज करेंगे। इस दौरान परिवार सूची, मकान सूची तथा जनसंख्या संबंधी आंकड़ों का संकलन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल में पंजीयन की प्रक्रिया और उसकी तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना कार्य के समन्वय, फील्ड ट्रेनर, तकनीकी एवं लिपिकीय सहायकों को निर्धारित समय में प्रशिक्षण देने तथा क्षेत्रीय टीमों में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रगणकों की नियुक्ति से लेकर मानदेय तक की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति, पहचान पत्र जारी करने, आवश्यक सहायक सामग्री उपलब्ध कराने तथा द्वितीय चरण के कार्य में पूर्व अनुभव रखने वाले कर्मियों को प्राथमिकता देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की शपथ दिलाने, उनके मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने तथा संपूर्ण प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। अफवाहों पर रोक और जनजागरूकता पर जोर प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए मीडिया एवं नुक्कड़ नाटकों सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। जनगणना प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी सामने आने पर उसका उचित खंडन जारी किया जाए, ताकि आम नागरिकों के बीच भ्रम अथवा भय की स्थिति उत्पन्न न हो। विभिन्न विभागों के अधिकारी हुए शामिल प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा संबंधित डीलिंग स्टाफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मधु साहू ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण का दूसरा दिन 13 अक्टूबर को आयोजित होगा।
सम्मान और समान अधिकारों का संदेश लेकर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस*
रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी *सम्मान और समान अधिकारों का संदेश लेकर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस* *पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* मुंगेली, 12 अक्टूबर 2026// बेटियों के संरक्षण, सम्मान और समान अधिकारों के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेटियों के अधिकारों, लैंगिक समानता और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें जन्म लेने, शिक्षा प्राप्त करने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से बालिका संरक्षण, बेटियों के महत्व और लैंगिक समानता के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अरावली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवालिक टीम द्वितीय, उदयगिरी टीम तृतीय तथा नीलगिरी टीम चतुर्थ स्थान पर रही। छात्राओं की प्रस्तुतियों में बेटियों के प्रति सम्मान और समान अवसर की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य से जुड़े विषयों को चित्रों में उकेरा। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा दीक्षा दीवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की अंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की प्रियंका भास्कर ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं की चित्रकारी ने समाज में बेटियों को समान अवसर देने और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं, विज्ञान संकाय की छात्रा मुस्कान कुर्रे ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा बेटियों के समानता के अधिकार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बालिकाओं को समान अधिकार देने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्वल्पाहार भी दिया गया। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य में परिवार, समाज तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे तथा जिला नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट डॉ. कमलेश कुमार, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. अखिलेश कुमार बंजारे, पी.सी.पी.एन.डी.टी. के प्रभारी लिपिक श्रीमती सरस्वती बघेल, सचिवीय सहायक सुश्री आकांक्षा पात्रे, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के प्राचार्य श्री डी.के. साहू, शिक्षक श्री प्रतीक ताम्रकार, श्री ए.के. पटेल, सुश्री एम. साकार, स्टाफ नर्स श्रीमती शिवानी दुबे सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश - छात्र-छात्राओं ने दी लोकतंत्र मजबूत बनाने की अपील*
हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश - छात्र-छात्राओं ने दी लोकतंत्र मजबूत बनाने की अपील* मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए आज अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय अमलीपदर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के संयुक्त तत्वावधान में यह रैली आयोजित हुई। रैली के माध्यम से आम नागरिकों और छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया और बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। *शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित -* मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
गरियाबंद के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार - कलेक्टर ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश, निवेश और रोजगार पर हुई चर्चा
हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *गरियाबंद के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार - कलेक्टर ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश, निवेश और रोजगार पर हुई चर्चा* छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के तहत जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में हुई इस बैठक में निवेशकों को आने वाली कठिनाइयों का समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। *महुआ, चिरौंजी और बांस को मिलेगा बढ़ावा -* बैठक में जिले के विशेष उत्पाद महुआ, चिरौंजी, बांस सहित अन्य स्थानीय उत्पादों के निर्यात और व्यावसायिक उपयोग पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात की संभावनाओं को देखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहित करें, ताकि उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें। *लंबित प्रकरणों की समीक्षा -* सिंगल विंडो सिस्टम के तहत लंबित प्रकरणों और औद्योगिक अनुमतियों की समीक्षा की गई। औद्योगिक भूमि के लिए संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन, शासकीय भूमि हस्तांतरण और निजी भूमि अर्जन के मामलों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लैंड बैंक तैयार करने, भूमि चिन्हांकन की समीक्षा करने और औद्योगिक पार्क की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने को कहा, ताकि निवेशकों को उद्योग स्थापना में कोई कठिनाई न हो। *नए निवेश और स्टार्टअप -* बैठक में प्रस्तावित नवीन निवेश, स्टार्टअप गतिविधियों, एमओयू और निवेश आमंत्रण पत्र प्राप्त इकाइयों की समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
*पशु क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए सख्त निर्देश - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *पशु क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए सख्त निर्देश - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक* पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पशु कल्याण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने, निराश्रित, वृद्ध एवं अशक्त पशुओं की देखभाल, गौधाम निर्माण और पशु चिकित्सा सुविधा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। *कलेक्टर ने दिए ये बड़े निर्देश -* 1. *रेबीज से बचाव:* पालतू पशुओं के टीकाकरण और एंटी रेबीज कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। लोगों को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। 2. *गौधाम और आश्रय:* वृद्ध और अशक्त पशुओं के लिए गौधाम का निर्माण हो और निराश्रित पशुओं के लिए उचित आश्रय की व्यवस्था की जाए। 3. *संवेदनशील व्यवहार:* पशुओं के महत्व को समझते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने शासकीय एवं अनुदान प्राप्त गौ संदनों की देखभाल, उनके संचालन, पालन प्रतिवेदन, आय-व्यय के विकासखण्डवार विवरण और विभागीय सेवा शुल्क की भी समीक्षा की। जिले के विधायकों को समिति में पदेन सदस्य बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्णसिंह उके, पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक श्री ओपी तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गरियाबंद में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेगा शिविर, कलेक्टर रणबीर शर्मा बोले - हर बच्चे को मिले इलाज और समावेशी शिक्षा*
*गरियाबंद में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेगा शिविर, कलेक्टर रणबीर शर्मा बोले - हर बच्चे को मिले इलाज और समावेशी शिक्षा* *हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद* विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देश और मार्गदर्शन में आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद में जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया। प्रथम चरण में गरियाबंद, छुरा और फिंगेश्वर विकासखंड के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शामिल कर उनकी जांच, जरूरतों का आकलन और उपचार की संभावनाएं देखी गईं। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा स्वयं शिविर में पहुंचे, बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि - 1. जिन बच्चों का इलाज संभव है, उनका हरसंभव प्रयास कर इलाज कराया जाए। 2. जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक मदद दी जाए। 3. पालकों को इलाज के लिए प्रेरित किया जाए ताकि कोई बच्चा वंचित न रहे। कलेक्टर ने सिविल सर्जन और जिला मिशन समन्वयक को निर्देश दिया कि ऐसे सभी बच्चों की सूची तैयार करें जिसमें बीमारी, इलाज की जरूरत और संभावित उपचार की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि ये प्रयास केवल शिविर तक सीमित न रहे, बल्कि इन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास पर लगातार काम हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और समावेशी शिक्षा के तहत हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार सुविधा मिले। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी बुधविलास सिंह, बीईओ गजेंद्र ध्रुव, सहायक समन्वयक योगेश पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, शिक्षक और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।
सरायपाली : संकुल केंद्र मल्दामाल में विदाई समारोह का आयोजन
सरायपाली : संकुल केंद्र मल्दामाल में विदाई समारोह का आयोजन हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 12/10/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर सराईपाली -संकुल स्रोत केंद्र-मल्दामाल से शासकीय प्राथमिक शाला पुजारीपाली से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शेषदेव विभार और शासकीय प्राथमिक शाला अमलीपदर से स्थानांतरित प्रधान पाठक युधिष्ठिर साहू का संकुल स्तरीय बिदाई कार्यक्रम उपलक्ष्य में प्राचार्य हेमंत कुमार बाघ, संकुल समन्वयक नवीन कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षक सुकलाल यादव, तेजराम कुजूर, डोलामणि पटेल, कौशल प्रसाद साहू, बाल्मिकी यादव, रमाकांत डडसेना, शुभेंद्र साहू, विनय कुमार धैर्य, दशरथ नंद, विजय कुमार चौहान, हृषिकेश भोई, जयलाल यादव, प्रफुल्ल कुमार बरिहा, जितेंद्र कुमार नायक, गिरीश कुमार दास, द्वितीय वाहन मांझी, दिलीप नायक , संतलाल भोई, जयशंकर साहू, नंद कुमार जायसवाल, गणेश राव जंगले, दादूलाल चौहान, गजानंद साहू की गरिमामयी उपस्थिति में वनभोज कार्यक्रम के साथ विदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ
यात्री बस की हुई बड़ी दुर्घटना* 18 ghaayal
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* *यात्री बस की हुई बड़ी दुर्घटना* दंतेवाड़ा से *कटेकल्याण रोड* की ओर जा रही एक टूरिस्ट बस *जरम घाटी के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त* हो गई। बस में सवार *18 लोग घायल* हुए हैं। सभी घायलों को *जिला अस्पताल दंतेवाड़ा* में एडमिट किया गया है। गंभीर घायलों को *जगदलपुर रेफर* किया गया है।
बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और मासूम बेटे की मौत, चालक फरार*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा *बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और मासूम बेटे की मौत, चालक फरार* जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। *बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर मैनी चौक के पास* एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि *माता-पिता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।* मृतकों में पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा शामिल है। *घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,* परिवार के तीनों सदस्य बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना बगीचा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को फरार वाहन के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें।