प्रधानमंत्री आवास योजना से रतना नाग के परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना, खुशहाल हुआ जीवन
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्à¤...
More Stories
सेवा की कहानी सुपोषण को सशक्त बनाएं जमावाड़ा गांव की महिलाएं
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट सेवा की कहानी सुपोषण को सशक्त बनाएं जमावाड़ा गांव की महिलाएं रेडी-टू-ईट फूड निर्मित कुपोषण मुक्ति में दे रही हैं योगदान जगदलपुर, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नया आयाम देने में अहम भूमिका निभा रहा है। अपने नाम को सार्थक करते हुए इस मिशन में उन ग्रामीण महिलाओं के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोले गए हैं। जिनके कुछ वर्षो पूर्व कल्पना नहीं की जा सकती थी। केवल मात्र खेती और घर गृहस्थी में रमी रहने वाली ये महिलाएं आज अपनी नई संरचनाएं जैसे, अंतर्निर्माण, रेडी-टू-ईट, निर्माण संचालन, पशु आहार, मसाज निर्माण के अलावा अब बस-टैक्सी परिवहन, राज मिस्त्री के रूप में भी आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर सफलता पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है। इस क्रम में जगदलपुर विकासखंड़ अनर्तगत ग्राम तूरेनार में जमावाड़ा ग्राम की प्रगति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी रेडी-टू-ईट आहार निर्माण एवं टीकाकरण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देकर आत्म निर्भरता का प्रतीक बनी है। इस संबध में समूह की सचिव श्रीमती मायावती बघेल ने अपने समूह के कार्यो का ब्यौरा देते हुए बताया कि उनका समूह विगत 2025 से रेडी-टू-ईट आहार निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है। इस समूह में कूल 12 महिलाए सदस्य के रूप में है, और पूरी सर्तकता एवं स्वच्छता से महिलाओं और किशोरों के लिए आवश्यक पोषक आहार का निर्माण करती हैं। उन्हें इस संबध में आगे बताया कि इस पोषक आहार में गेहूं के अलावा रागी, सोया, मूंगदाल, मूंगफली, तेल, गुड़ जैसे आवश्यक प्रतिस्थापन सही अनुपात में मिश्रण तैयार किया जाता है। इस प्रकार तैयार मिश्रण को विभिन्न खाद्य उत्पाद जैसे<extra_id_1> के लिए ''मीठा शक्ति आहार'' महिला एवं किशोरों के लिए ''नमकीन दलिया'' के रूप में टीकाकरण किया जाता है। मायावती बघेल कहती है कि इस केन्द्र से ये खाद्य सामग्री जिले के 15 समूहों को वितरित किये जाते है। इस प्रकार कूल 409 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ये सामग्री पहुँच रही है। मायावती का यह भी कहना है कि समूह की सदस्य महिलाओं को इस बात की प्रसन्नता है कि जिले से कुपोषण मुक्ति अभियान में वे अपना किसी न किसी रूप में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाओं के आय के संबंध में वे बताते हैं कि सभी सदस्यों को छः से सात हजार रुपए हर महीने की आमदनी हो जाती है। कुल मिलाकर प्रगति महिला स्व सहायता समूह द्वारा रेडी-टू-ईट आहार निर्माण कार्य किया जा रहा है वह वास्तव में महिला सशक्तिकरण का सफल स्वरूप है जो अन्य महिलाओं को प्रेरित करेगा।
बस्तर में जिला स्तरीय सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता संपन्न
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट बस्तर में जिला स्तरीय सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता संपन्न प्रतिभागी लड़कियों और बोलेगा बचपन के उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान *जगदलपुर, 12 अक्टूबर 2026/* समग्र शिक्षा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर के सभागार में किया गया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक ने विभिन्न विधाओं की विजेता लड़कियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के महत्वाकांक्षी बोलेगा बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में नीति आयोग से सुश्री तानिया अधोब, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पाण्डे सहित सभी सहायक परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के दौरान गायन, चित्रकला, भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद तथा वाद्य यंत्र वादन जैसे विभिन्न विधाओं में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्तर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेएनएम जगदलपुर में रंगोली से गूंजा संदेश
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेएनएम जगदलपुर में रंगोली से गूंजा संदेश हर बेटी को जीवन, समानता का उत्सव जगदलपुर, 12 अक्टूबर 2026/ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जेएनएम कॉलेज जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार के लिए एक गरिमामय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए रंगों के माध्यम से समाज में बेटियों की समान सहभागिता, सुरक्षा, शिक्षा और उनके अधिकारों को रेखांकित किया। सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों के जरिए बेटियों के प्रति रूढ़िवादी सोच को दूर कर समानता का वातावरण तैयार करने की सशक्त पहल की। अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत प्रभावी जन-जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया गया। इस दौरान “छत्तीसगढ़ का प्रण, हर बेटी को जीवन—बेटियों का जन्म उत्सव, समानता का उत्सव” के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित अधिकारियों ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन व निर्धारण की रोकथाम पर संदेश दिया। साथ ही, समाज के हर वर्ग से बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में स्वीकार करने और लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सी मैत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ रीना लक्ष्मी, नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट) तथा पीसीपीएनडीटी शाखा से संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस सृजनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि बेटियों के संरक्षण, गरिमा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जन-जन में संवेदनशीलता का संचार करना भी है। उत्साह और संकल्प के वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन समाज को बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का एक मजबूत संदेश दे गया।
सोनादह के गौटीन दाई मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित
सोनादह के गौटीन दाई मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित बिर्रा। सोन नदी के तट पर बसे जय मां गौटीन दाई की पावन भूमि सोनादह गांव में क्वांर शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। मंदिर में 10 मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित की गई। माता के दर्शन, पूजन-अर्चना करने श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। जय मां गौटीन दाई के प्रति लोगों की अटूट आस्था और विश्वास के चलते प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के दौरान यहां विशेष उत्साह देखने को मिलता है। Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa hamarpradeshcg.com
शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया नवरात्रि पर्व का शुभारंभ
शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया नवरात्रि पर्व का शुभारंभ (बिर्रा थाना टीआई पंडाल पहुंचकर दी शुभकामनाएं) *बिर्रा*-- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बिर्रा सहित आसपास क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना हुआ है।इसी कड़ी में नवयुवक दूर्गोसत्व समीति दाऊमुहल्ला में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की मूर्ति स्थापित कर घट स्थापना दीप प्रज्ज्वलित की गई। मूर्ति स्थापना के समय पंडाल जय माता दी और दुर्गा मां के जयघोष से गुंजायमान हो गया ।श्रध्दा और विधि विधान से मां की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की ।नौ दिनों तक चलने वाले क्वांर शारदीय नवरात्रि पर्व की आराधना का माहौल माता रानी की जय घोष से भक्ति का माहौल बना हुआ है वहीं सुबह से ही बिर्रा सहित आसपास के सभी देवालय मंदिरों में घटस्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा का पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता रानी की मूर्ति की स्थापना होने से पंडाल को और भव्य बना दिया है वहीं पुजारी पं जितेन्द्र तिवारी ने अपनी प्रखर वाणी और मधुर बोली से मां दुर्गा की विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करने से माहौल को और भक्तिमय बना दिया है। साथ ही इनके साथ सहयोगी पं गुलाब तिवारी ने सहयोग दिया। मुख्य यजमान-राजेश कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती उमा कश्यप ने नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर्व में ताप तपस्या के साथ पूजा अर्चना कर किया गया।प्रथम दिवस संध्याकालीन आरती में बिर्रा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने मत्था टेका और सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।पूजा के समय निलाम्बर सिंह दाऊ , संतोष साहू ,खम्हन सिगसर्वा, भोला साहू, पुनीराम कश्यप, क्रांति कश्यप, राजकमल कर्ष, पिताम्बर कश्यप, गौतम कश्यप, राजू कर्ष, पिन्टू कश्यप, लालू कश्यप, शुभम् कर्ष, यशपाल यादव, बजरंग कर्ष,फेकूलाल कश्यप, मोहन कश्यप, उमेश कश्यप, राजा सोनी, बलराज सिंह, राहुल कश्यप, माखन कश्यप, उमाशंकर कर्ष, नंदकुमार कश्यप, भुवन साहू ,रोहित साहू, नरोत्तम साहू के अलावा भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे। Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa hamarpradeshcg.com
*ऑपरेशन निश्चय- नशे के कारोबारियों (गांजा तस्करों) पर लगातार व तेज कार्यवाही।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी *ऑपरेशन निश्चय- नशे के कारोबारियों (गांजा तस्करों) पर लगातार व तेज कार्यवाही।* *थाना कोमाखान अप.क्र. 183/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में, 24 घण्टे के भीतर गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स, जिला कंधमाल (उड़िसा) से गिरफ्तार।* *गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार करते 05 तस्कर को एक दिन पहले दबोचा था कोमाखान पुलिस ने।* *कुल 30.160 किग्रा गांजा हुआ था बरामद (किमती 15 लाख 08 हजार रू)।* *गांजा, मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति है जप्त।* *बालीगुड़ा (उड़िसा) से लेकर भावनगर (गुजरात) में खपाने की थी योजना।* *तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से, बैकवर्ड लिंक तक पहुंची महासमुंद पुलिस।* *एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11.10.2026 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 पुरूष एवं दो महिला बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहें है। तत्काल कार्यवाही करते हुए रेल्वे कोमाखान स्टेशन पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। जिनके नाम अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात, कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, के रहने वाले बताये। उनके पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 30.160 किग्रा गांजा (किमती 15 लाख 08 हजार रू) बरामद हुआ था, जिसे बालीगुड़ा (उड़िसा) से भावनगर गुजरात लेकर जाना बताये। आरोपियों से गांजा, मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति है जप्त कर धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 183/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले की इंड टू इंड जाॅंच की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ की गई। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी एवं जप्त मोबाईल का तकनीकी जाॅंच एवं प्राप्त डाटा के आधार पर उक्त् मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाले/मुख्य सोर्स आरोपी गोदावरी नायक पिता स्व. सुजन नायक उम्र 52 निवासी गोईबाली थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल ओडीसा की संलिप्तता ज्ञात होने पर महासमुंद पुलिस की टीम द्वारा ओडीसा राज्य में दबिश देकर आरोपी गोदावरी नायक को आज दिनांक 12.10.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। *गिरफ्तार आरोपी-* *(गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स)-* 01 गोदावरी नायक पिता स्व. सुजन नायक उम्र 52 निवासी गोईबाली थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल ओडीसा *पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 11.10.2026)* *(गांजा परिवहनकर्ता/कैरियर)* 01- अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात। 02- जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात। 03- शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात। 04- महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात। 05- कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात। *जप्त संपत्ति-* (01) 30.160 किग्रा गांजा (कीमती 15,08,000 रूपये)। (02) तीन नग मोबाईल (कीमती 35,000 रूपये)। (03) नगदी रकम 5,190 रूपये। *जुमला कीमती 15,48,190 रूपये की सम्पति जप्त पूर्व में।*
ऑपरेशन निश्चय- किया कार से गांजा तस्करी, ओड़ीसा के 04 तस्कर महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़े।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG *ऑपरेशन निश्चय- किया कार से गांजा तस्करी, ओड़ीसा के 04 तस्कर महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़े।* *23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद/जब्त, कीमत 11 लाख 75 हजार रुपये।* *आरोपियों से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार और मोबाईल सहित कुल 19 लाख 95 हजार से अधिक की संपत्ति पुलिस ने की जप्त।* *जिला बौध (उडीसा) से लाकर, रायपुर (छत्तीसगढ) में खपान से पहले पुलिस ने घेरकर पकड़ा।* *फाॅरवर्ड, बैकवर्ड लिंक की तलाश में पुलिस की तफ्तीश जारी।* *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।* *ANTF व थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर, जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की एक किया कारेंस कार क्रमांक OD 02 CT 3301 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय चेक-पोस्ट NH-53 पहुंचकर नाकाबंदी गया। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये संदेही वाहन नंबर की एक किया कारेंस कार आया जिसे रोका गया। कार मे 04 व्यक्ति बैठे थे। सभी से नाम पता पुछने पर वाहन चालक स्वागत महाकुल पिता अमरेश महाकुल उम्र 26 साल साकिन डिमरीपाली थाना बाउसुनी जिला बौध (उडीसा), केशव गाई गौउरिया पिता अभि गाई गौउरिया उम्र 32 वर्ष साकिन डिगी थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा), मनतोष पौड पिता नरेन्द्र पौड उम्र 28 साल साकिन सोभापावली थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा) और रविन्द्र बस्तिया पिता खगेश्वर बस्तिया उम्र 26 साल साकिन गोपालपुर थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा) बताये। गंतव्य के बारे में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाव देने लगे कडाई से पुछताछ करने पर कार के पीछे सीट में सफेद रंग के बोरी में गांजा होना बताये। जिसे वे जिला बौध (उडीसा) से लोड कर जिला रायपुर (छत्तीसगढ) ले जाना बताये आरोपीगणो व गवाहों के समक्षके वाहन के तलाशी लेने पर कार के पीछे पीट में सफेद रंग के बोरी में कुल 23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमती 11,75,000 रूपये), बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बरामद गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन किया कारेंस कार क्रमांक OD 02 CT 3301 (कीमती 8,00,000 रूपये), 04 नग मोबाईल (किमती 20,500 रूपये) सहित कुल 19,95,500 रूपये की संपत्ति जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया गिरफ्तार।आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 124/2026 धारा 20(B)II(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। त *गिरफ्तार आरोपी-* (गान्जा परिवहनकर्ता) 01- केशव गाई गौउरिया पिता अभि गाई गौउरिया उम्र 32 वर्ष साकिन डिगी थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा)। 02- स्वागत महाकुल पिता अमरेश महाकुल उम्र 26 साल साकिन डिमरीपाली थाना बाउसुनी जिला बौध (उडीसा)। 03- मनतोष पौड पिता नरेन्द्र पौड उम्र 28 साल साकिन सोभापावली थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा)। 04- रविन्द्र बस्तिया पिता खगेश्वर बस्तिया उम्र 26 साल साकिन गोपालपुर थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा)। *जप्त सम्पत्ती-* 01- 23.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 11,75,000 रुपये। 02- एक कार कीमती 8,00,000 रूपये। 03- 04 नग मोबाईल किमती 20,500 रूपये। *जुमला जप्त सम्पत्ती 19,95,500 रूपये।*
आम जनता में खौफ पैदा करने की नीयत से धारदार चाकू लहराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार***
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला **आम जनता में खौफ पैदा करने की नीयत से धारदार चाकू लहराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार*** **आरोपी आदतन बदमाश है जिसके खिलाफ कई अन्य प्रकरण दर्ज है** **बदमाश के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही न्यायालय आदेश पर भेजा गया जेल** **श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखकर आम जनता में भय पैदा करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। **घटना का विवरण:**दिनांक 12.10.2026 को थाना सरकंडा में टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिव मंदिर के पास, चिंगराजपारा में एक व्यक्ति हाथ में बड़ा धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम **बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी बताया। **बरामदगी:** आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बना धारदार बटन/आरीनुमा चाकू जब्त किया गया। **आरोपी का विवरण:** * **नाम:** बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी, पिता छोटू सारथी * **उम्र:** 22 वर्ष * **निवासी:** प्रभात चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) **कानूनी कार्रवाई:** आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड (09 प्रकरण) दर्ज है। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ का 13 से 15 अक्टूबर तक आंदोलन, नियमितीकरण सहित तीन प्रमुख मांगें
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ का 13 से 15 अक्टूबर तक आंदोलन, नियमितीकरण सहित तीन प्रमुख मांगें जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण के बाद 15 अक्टूबर को राज्य स्तर पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल राजनांदगांव। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत जी राम जी (VB-G RAM G) में कार्यरत तकनीकी सहायक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के आह्वान पर 13 एवं 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 15 अक्टूबर को राज्य स्तर पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। संघ की प्रमुख मांग है कि योजना के अंतर्गत कार्यरत समस्त तकनीकी सहायकों के लिए नियमित पदों का सृजन कर उन्हें समायोजित किया जाए। इसके साथ ही नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक तकनीकी सहायकों की सेवा शर्तें पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों के समान करते हुए स्थायीकरण संबंधी नियमावली तत्काल लागू की जाए। संघ ने एक अन्य प्रमुख मांग रखते हुए कहा है कि तकनीकी सहायक के पदनाम में परिवर्तन कर इसे कनिष्ठ अभियंता (VB-G RAM G) किया जाए, ताकि कर्मचारियों की तकनीकी योग्यता, कार्य एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप पदनाम निर्धारित हो सके। संघ का कहना है कि तकनीकी सहायक ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की तकनीकी देखरेख, मूल्यांकन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान लंबित है। अपनी मांगों के प्रति शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। संघ ने शासन से मांगों पर सकारात्मक पहल कर तकनीकी सहायक कर्मचारियों को नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा एवं उचित पदनाम का लाभ प्रदान करने की अपील की है। संघ का संदेश — “हमारा संघर्ष, हमारा अधिकार!”
गरियाबंद: पीवी ऐप की गड़बड़ी, वेतन विसंगति और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में गरियाबंद सहित प्रदेश भर के पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर*
हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *गरियाबंद: पीवी ऐप की गड़बड़ी, वेतन विसंगति और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में गरियाबंद सहित प्रदेश भर के पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर* छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग के सबसे अहम कड़ी माने जाने वाले पटवारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। पीवी ऐप में लगातार आ रही तकनीकी खामियों, वेतन विसंगति, पदोन्नति में देरी और साथी कर्मचारियों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई से नाराज होकर छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने 13 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन और पत्र के माध्यम से पीवी ऐप की खामियों के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। *क्या है पीवी ऐप का पूरा मामला?* शासन द्वारा फसलों के भौतिक सत्यापन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए पीवी ऐप लागू किया गया है। इसके साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन और किसान पंजीयन का काम भी इसी ऐप से करना है। पटवारियों का आरोप है कि ऐप में सर्वर की समस्या, लोकेशन की गड़बड़ी और तकनीकी खामियां इतनी ज्यादा हैं कि फील्ड में जाकर काम करना मुश्किल हो जाता है। कई जगह नेटवर्क नहीं होने से फोटो अपलोड नहीं होती और काम अधूरा रह जाता है। *पेंड्रा-मरवाही और महासमुंद में कार्रवाई से आक्रोश* इस ऐप की खामियों के चलते ही पेंड्रा-मरवाही और महासमुंद जिले के पटवारियों ने इसका बहिष्कार किया था। संघ का आरोप है कि काम का बहिष्कार करने पर पेंड्रा-मरवाही जिले में पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया और महासमुंद जिले में कुछ पटवारियों को निलंबित कर दिया गया। संघ ने इस कार्रवाई को दमनात्मक बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है। *वेतन विसंगति और पदोन्नति भी बड़ा मुद्दा* केवल पीवी ऐप ही नहीं, बल्कि वेतन विसंगति और पदोन्नति भी इस आंदोलन का बड़ा कारण है। संघ का कहना है कि कई जिलों में पदोन्नति के लिए फाइलें जानबूझकर लटका कर रखी गई हैं। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। लंबे समय से वेतन विसंगति की मांग भी पूरी नहीं हुई है। *13 अक्टूबर से क्या होगा असर?* अगर 13 अक्टूबर से हड़ताल शुरू होती है तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी की नकल, नामांतरण, बंटवारा जैसे सभी राजस्व कार्य ठप हो जाएंगे। किसानों को भी सबसे ज्यादा परेशानी होगी। फिलहाल संघ ने राजस्व सचिव, सभी जिला कलेक्टरों और जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर आंदोलन की जानकारी दे दी है। अब देखना होगा कि शासन इस पर क्या फैसला लेता है
सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में नि:शुल्क कॉपी वितरण , विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सहायता..
सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में नि:शुल्क कॉपी वितरण , विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सहायता... जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त )श्री विकास मरकाम जी द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी का वितरण किया गया । इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ।इस अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव, हाई स्कूल गुहाननाला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टासिल्ली , उच्च माध्यमिक विद्यालय करैहा सहित विभिन्न विद्यालयों में कॉपीयों का वितरण किया गया । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजाराम मंडावी जी जिला पंचायत सभापति श्री अजय ध्रुव जी मंडल अध्यक्ष श्री संजय मरकाम जी जनपद सदस्य श्रीमती ईश्वरी नेताम जी सरपंच गट्टासिल्ली श्री रामकुमार समरथ जी सरपंच सिरसिदा श्री नरसिंग मरकाम जी श्री हीरामन ध्रुव जी श्री रोहित यादव जी श्री सुरेंद्र राज ध्रुव जी संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।
सांकरा में सेवा संकल्प अभियान का विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, 103 आवेदनों में 88 का मौके पर निराकरण ,
सांकरा में सेवा संकल्प अभियान का विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, 103 आवेदनों में 88 का मौके पर निराकरण , आयुष्मानकार्ड,आवास योजना हितग्राहियों के हाथों से चाबी प्रदान करते हुए अरुण सार्वा के द्वारा जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज नगरी विकासखंड नगरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सरपंच-सचिवों, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्रामीणों की सहभागिता रही। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करना, उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 88 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि 15 आवेदनों का लिखित निराकरण दर्ज किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। राजस्व विभाग के 2, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3, शिक्षा विभाग के 3, पशु चिकित्सा विभाग के 10, कृषि विभाग के 3 तथा खाद्य विभाग के 6 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। वहीं, विद्युत विभाग के 6 तथा मनरेगा क्रमांक-01 से संबंधित 9 आवेदनों का लिखित निराकरण दर्ज किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ,सभापति जनपद पंचायत प्रेमलता नागवंशी, जनपद सदस्य राजू गोसाई ,एवं समस्त अतिथियों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा,उपाध्यक्ष हृदय साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, रवि दुबे, सभापति जनपद पंचायत प्रेमलता नागवंशी, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाईं, मोहन पुजारी,सांकरा सरपंच नागेंद्र बोर्झा,सरपंच केशव टेकाम,गिरवर भंडारी,सरपंच शत्रुघन सरपंच नगिना सोम मोहन नाहटा भारत पटेल, जन्मेजय साहू, वीरेन्द्र पटेल,चित्रांश नागवंशी,यश साहू, देवीचंद साहू, मिथलेश साहू एसडीएम मनोज मरकाम, तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा,जनपद पंचायत सीईओ विमल कुमार साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ एसके ठाकुर बीपीएम हितेंद्र कुमार साहू सहित 23 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव उपस्थित रहे। शिविर में राजस्व विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी -कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।