Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

जांजगीर-चांपा में पटाखों के अवैध भंडारण पर पुलिस की छापेमारी, 8.56 लाख रुपये के पटाखे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

   ...

State Head • Oct 13, 2026

More Stories

बुकिंग कैंसल करवा रहे टूरिस्ट, प्रशासन विकल्प तैयार करे, वरना बस्तर के पर्यटन उद्योग को लग सकता है ग्रहण - जतिन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बुकिंग कैंसल करवा रहे टूरिस्ट, प्रशासन विकल्प तैयार करे, वरना बस्तर के पर्यटन उद्योग को लग सकता है ग्रहण - जतिन होटल कारोबारियों की प्रशासन से गुहार ओड़िशा के कोरापुट से जगदलपुर तक बस सेवा जरुरी, विकल्प मिला तो आएंगे सैलानी बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आने वाले सैलानियों की राह में ओड़िशा का लैंड स्लाइड बाधा बन गया है। यात्री ट्रेनें जगदलपुर तक नहीं पहुंच पा रही हैं तो दूसरी ओर पर्यटक होटलों में कराई गई अपनी बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ने के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में सैलानियों की आमद पर भी पड़ने की आशंका है। बस्तर दशहरा 75 दिनों तक चलने वाला ऐसा ऐतिहासिक पर्व, जिसकी अनूठी परंपराएं देश-दुनिया के सैलानियों को आकर्षित करती हैं, लेकिन इस बार पर्व के दौरान ओड़िशा में हुए लैंड स्लाइड ने पर्यटकों की आवाजाही पर संकट खड़ा कर दिया है ! रेलमार्ग बाधित होने की वजह से यात्री ट्रेनें जगदलपुर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में जिन पर्यटकों ने बस्तर दशहरा देखने के लिए पहले से होटल बुकिंग कराई थी, वे अब अपनी बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। इससे होटल कारोबारियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है तो बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने आने वाले सैलानियों की संख्या में भी गिरावट आ सकती है।* परमिट फ्री बसें चलाएं इस स्थिति को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने प्रशासन से वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जतीन जायसवाल का कहना है कि पड़ोसी राज्य ओड़िशा से जगदलपुर तक परमिट-फ्री बसें चलाई जाएं ताकि रेल सेवा बाधित होने के बावजूद पर्यटकों को यहां पहुंचने का विकल्प मिल सके। पर्व नहीं पहचान है दशहरा *श्री जायसवाल का कहना है कि बस्तर दशहरा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बस्तर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। ऐसे में रेलमार्ग की बाधा से पर्यटकों की दूरी बढ़ी तो इसका असर पर्यटन कारोबार पर भी दिख सकता है।

Oct 13, 2026 Read

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय बोरी में रक्तदान महाअभियान का आयोजन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, रक्तदान को बताया मानव सेवा का महत्त्वपूर्ण कार्य**   बोरी, दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय बोरी में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा शामिल हुए और रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान के महत्त्व को रेखांकित करते हुए मानव सेवा के इस कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।   कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नेकेश्वर चंदेल, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।   रक्तदान से बचाई जा सकती है अनमोल जिंदगी   रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए एक महत्त्वपूर्ण योगदान है।   सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस महाअभियान ने लोगों को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना समय की आवश्यकता है।   एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन और उसके परिवार को नई उम्मीद दे सकता है। रक्तदान करें, जीवन बचाएं और मानव सेवा के संकल्प को साकार करें।

Oct 13, 2026 Read

मुंगेली महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला-बोल, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल

रिर्पोटर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी  मुंगेली महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला-बोल, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल लोरमी/मुंगेली: मुंगेली जिला महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष  विभा अवस्थी जी के निर्देश पर यह प्रदर्शन *रानीगांव लोरमी, श्री राम गार्डन के पास आयोजित किया गया। नेतृत्व जिला अध्यक्ष *श्री दीना नाथ केशरवानी और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजना देवी दास ने किया, जिसमें जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के *इनर मणिपुर के सांसद द्वारा 11 छात्राओं के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार* के मामले पर कांग्रेस नेता *राहुल गांधी ने चुप्पी साध रखी है।* महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी "पितृ सत्ता को खत्म करने" की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी के सांसद के इस गंभीर मामले पर मौन हैं। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Oct 13, 2026 Read

जगतू माहरा की जिस जमीन पर आज जगदलपुर (शहर) बसा है उसी माहरा समाज को बस्तर दशहरा में सम्मान की दरकार!

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगतू माहरा की जिस जमीन पर आज जगदलपुर (शहर) बसा है उसी माहरा समाज को बस्तर दशहरा में सम्मान की दरकार! माहरा समाज का आरोप है कि जब से दशहरा पर्व का शासकीयकरण हुआ है, तब से माहरा समाज को सम्मान नहीं मिलता है। ⏭️जगदलपुर की धरती पर आज धूमधाम से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा मनाया जाता है, जो 75 दिनों तक चलता है, लेकिन क्या आपको पता है जगदलपुर का नाम पहले जगतुगुड़ा हुआ करता था, बाद में राजा दलपत देव ने जगतू से जग और दलपत सागर के दल मिलाकर जगदलपुर को स्थापित किया. इसमें भी गौर करने वाली बात ये है कि जगतु क्या है? जगतू माहरा की जमीन पर आज का जगदलपुर दरअसल जगदलपुर की धरती रियासतकाल में माहरा समाज की हुआ करती थी, इस समाज का सरदार जगतु माहरा था, उस जमाने में दशहरा पर्व के दौरान राज दरबार में राजा के साथ माहरा कबीले के सरदार जगतू भी बैठा करते थे, राजा दलपत देव ने जगतु माहरा से जगदलपुर की भूमि राज पाठ करने के लिए मांगी थी, जिसे जगतू माहरा ने दी थी। माहरा समाज का आरोप लेकिन इन दिनों विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में माहरा समाज ने सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है, समाज के लोगों का कहना रै कि प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में समाज को जगह नहीं मिलती है, समाज के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है, इस बात से माहरा समाज के सदस्य आक्रोशित हैं, और जिला प्रशासन से उचित मांग कर रहे हैं। मुरिया दरबार में माहरा समाज को नहीं बुलाने का आरोप माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल का कहना है कि बस्तर के राजा रहे दलपत देव ने जगतु माहरा को काफी सम्मान दिया था, रियासतकाल के दशहरा पर्व और राजदरबार में राजा और जगतु माहरा साथ बैठा करते थे. जब से दशहरे पर्व का शासकीयकरण हुआ है, तब से माहरा समाज को सम्मान नहीं मिलता है, प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में माहरा समाज का कोई स्थान नहीं है। माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने कहा  प्रशासन से मांग करते हैं कि मुरिया दरबार मे माहरा समाज के प्रतिनिधि को विशेष जगह दिया जाए. साथ ही प्रशासन दंतेश्वरी मंदिर के नजदीक भूमि आरक्षित करके दें, जो पूर्व से चिन्हित था, ताकि बस्तर सांसद के सहयोग से जगतु माहरा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा सके। सांसद महेश कश्यप ने दिया आश्वासन बस्तर सांसद व दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप का कहना है कि मुरिया दरबार मे सभी समाज को सम्मान मिलना चाहिए, मुरिया दरबार में माहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित हो, इसके लिए बातचीत की जाएगी, कहीं न कहीं दशहरा पर्व शासन-प्रशासन के अधीन होने के कारण पुरानी विरासत व्यवस्था में चूक हुई है, इस पुरानी परंपरा को गौरव के साथ स्थापित करने के लिए कार्य किया जाएगा। सांसद ने कहा कि जगतू माहरा ने अपना जमीन दान में दिया है, उनके कर्ज को नहीं चुकाया जा सकता है, लेकिन उन्हें बराबर सम्मान मिलना चाहिए और उनकी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए, इसीलिए समाज की मांग भी है और इसे स्वयं से भी सोचकर निर्णय लिया जा रहा है, सांसद निधि से प्रतिमा के लिए राशि जारी करके सहयोग किया जाएगा और जगतु माहरा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Oct 13, 2026 Read

मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ रिपोर्टर टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश अमलीपदर में विद्यार्थियों और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की गरियाबंद 12 अक्टूबर 2026/ मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय अमलीपदर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित -मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Oct 13, 2026 Read

नारी सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के लिए भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं धरना!

रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  नारी सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के लिए भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं धरना! भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के विरोध में विरोध प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर की महापौर **श्रीमती पूजा विधानी जी प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी**, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी एवं बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  श्रीमती गायत्री साहू जी सहित जिला महामंत्री श्रीमती नंदनी साहू जी एवं श्रीमती अंकिता शुक्ला जी, जिला पदाधिकारी बहनों, मंडल अध्यक्ष बहनों, महामंत्रियों, पार्षदों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नारी सम्मान से कोई समझौता नहीं!महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा सदैव अग्रणी रहेगा। नारी सम्मान एवं न्याय की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

Oct 13, 2026 Read

छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली की कार्यकारिणी गठित

छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली की कार्यकारिणी गठित हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 12/10/2026 किरण नायकब्लॉक रिपोर्टर  छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ की ब्लॉक इकाई सरायपाली को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष खिरोद्र कुमार सोनी एवं चयन समिति की सहमति, तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल व विकास खंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य संकुल शैक्षिक समन्वयकों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता एवं सहयोग को बढ़ावा देना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है। नवगठित कार्यकारिणी में संगठन के मार्गदर्शन, परामर्श एवं विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों को शामिल करते हुए संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी इस प्रकार है— - संरक्षक: भोलानाथ नायक, रवि शंकर आचार्य एवं पुरुषोत्तम पटेल।- सलाहकार: किशोर कुमार पटेल एवं लालभूषण पाढी।- जिला कार्यकारी अध्यक्ष : कैलाश चन्द्र पटेल- उपाध्यक्ष: नरेश कुमार नायक एवं कौशल कुमार प्रधान।- सचिव: गिरधारी पटेल (मोहदा )- सहसचिव: पालसिंह बंजारे।- कोषाध्यक्ष: सुशील कुमार चौधरी।- प्रवक्ता: नवीन कुमार मिश्रा।- मीडिया प्रभारी: दुष्यंत कुमार पटेल। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों के संरक्षण, आपसी समन्वय तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में संकुल शैक्षिक समन्वयकों की सकारात्मक भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। संगठन का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक साझा मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को उचित स्तर पर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करना तथा संगठन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना है। ब्लॉक अध्यक्ष खिरोद्र कुमार सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा, एकता एवं विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की एकजुटता, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता में निहित होती है। सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को सक्रिय, अनुशासित एवं उद्देश्यपरक बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य संकुल शैक्षिक समन्वयकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए रचनात्मक सहयोग प्रदान करना है। कार्यकारिणी के गठन से संगठन के सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होने की उम्मीद है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण, पारदर्शिता, सामूहिक जिम्मेदारी एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

Oct 13, 2026 Read

भक्ति में शक्ति : जवारे धारण कर शक्ति की अनूठी साधना में लीन रामकिर्तन कश्यप*

*भक्ति में शक्ति : जवारे धारण कर शक्ति की अनूठी साधना में लीन रामकिर्तन कश्यप*   *(बिर्रा जैजैपुर | गौरव ग्राम मल्दा में)*   बिर्रा -जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत गौरव ग्राम मल्दा में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहाँ के भक्त रामकिर्तन कश्यप नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की अनूठी आराधना में लीन हैं।रामकिर्तन कश्यप ने अपने शरीर पर जवारे धारण कर नौ दिनों तक एक ही आसन पर लेटकर माता ठाकुराइन दाई की उपासना का संकल्प लिया है। उनकी यह कठिन तपस्या ही उनकी शक्ति साधना का प्रमाण है।मान्यता है कि शरीर पर जवारे धारण कर की गई साधना से माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं। भक्त की इस कठोर तपस्या को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु गौरव ग्राम मल्दा पहुंच रहे हैं और माता ठाकुराइन दाई के साथ-साथ भक्त के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। पूरे गाँव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और सभी ग्रामीण भक्त रामकिर्तन की इस साधना की सराहना कर रहे हैं।   *जय माता दी!* Gandhi Lal sahu  District repoter - Janjgir Champa  https://hamarpradeshcg.com

Oct 13, 2026 Read

संसद  महेश कश्यप ने संभाले बढ़ाई के औजार, रथ निर्माण में किया श्रमदान और कारीगरों को बांटे वस्त्र

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  संसद  महेश कश्यप ने संभाले बढ़ाई के औजार, रथ निर्माण में किया श्रमदान और कारीगरों को बांटे वस्त्र  जगदलपुर, 12 अक्टूबर अपनी अनूठी परंपराओं और लगभग 75 दिनों तक चलने वाले भव्य आयोजन के लिए देश-दुनिया में विख्यात बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियां इन दिनों पूरे उत्साह के साथ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप जगदलपुर के ऐतिहासिक सिरहासार भवन पहुंचे, जहां झारउमरगांव के पारंपरिक ग्रामीण शिल्पकार विशाल रथ के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। सांसद कश्यप ने वहां पहुंचकर न केवल कारीगरों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया, साथ ही खुद भी औजार थमकर रथ निर्माण में हाथ बांटते हुए श्रमदान किया।         एक प्रस्तुति के तौर पर केवल औपचारिक निरीक्षण करने के बजाय निर्माण कार्य में सीधे चेहरे बनने का उनका यह अंदाज हर किसी का ध्यान खींचने वाला रहा। उत्साहित सांसद श्री महेश कश्यप को बढ़ईगिरी, मकान निर्माण, मैकेनिक और मूर्तिकला जैसे व्यावहारिक हस्तकौशल का पुराना और गहरा अनुभव है। उन्होंने अपने स्वयं के घर के निर्माण से लेकर खिड़कियां, दरवाजे और पलंग तक का काष्ठ कार्य खुद किया है। अपने इसी जमीन हुनर ​​के चलते वे झारउमरगांव के कारीगरों के बीच पूरी सहजता से घुलमिल गए और उनके साथ लकड़ी तराशने के काम में जुटे गए।        बस्तर दशहरा की मूल पहचान यहां की जीवंत लोक परंपराओं, सामूहिक सहभागिता और उत्पादकता से चली आ रही शिल्पकला में निहित है, जिसे झारउमरगांव के कारीगर सदियों से निष्ठापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सांसदों का कारीगरों के बीच पहुंचना उनका सम्मान करना और स्वयं पसीना बहाकर श्रमदान करना, बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और श्रम के प्रति उनके गहरे सम्मान तथा आत्मीय गतिविधि को उजागर है।

Oct 13, 2026 Read

बस्तर के रतेंगा में मनरेगा से बदली तस्वीर

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर के रतेंगा में मनरेगा से बदली तस्वीर गेबियन चेक डैम ने थामी पानी की धार संवरेगा भूजल स्तर और आजीविका  जगदलपुर, 12 अक्टूबर   जल और मृदा संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। विकासखंड बस्तर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रतेंगा के पारा बड़ेबदर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जल और मृदा संरक्षण का एक उत्कृष्ट कार्य किया गया है। पहाड़ी और पथरीला क्षेत्र होने के कारण यहाँ वर्षा का पानी तेजी से बह जाता था, जिससे न केवल उपजाऊ मिट्टी का गंभीर कटाव होता था बल्कि भूजल स्तर भी रिचार्ज नहीं हो पाता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम पंचायत रतेंगा द्वारा दो लाख 22 हजार रुपए की स्वीकृत प्रशासकीय राशि से एक प्रभावी गेबियन चेक डैम के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर इसका सफल क्रियान्वयन किया गया।         ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं निष्पादित इस परियोजना के तहत एक सूखे पथरीले नाले के बीच तारों की जाली और स्थानीय पत्थरों के कुशल उपयोग से 10 मीटर लंबी, मजबूत और टिकाऊ गेबियन संरचना तैयार की गई है। यह संरचना न केवल पानी के तेज बहाव की गति को नियंत्रित करती है, बल्कि गाद को रोककर जल को जमीन के भीतर रिसने का पर्याप्त समय भी प्रदान करती है।         मानसून के दौरान बारिश के पानी को रोककर भूजल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ यह चेक डैम खेतों और आसपास की जमीन की उर्वरक मिट्टी को बहने से बचाने में बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा, मनरेगा के तहत संचालित होने से इस कार्य ने स्थानीय ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराए, जिससे उनकी आजीविका भी सुदृढ़ हुई है। ग्राम पंचायत रतेंगा का यह प्रयास रेखांकित करता है कि यदि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही और पारदर्शी तरीके से किया जाए, तो पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सशक्तिकरण दोनों लक्ष्यों को एक साथ सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है।

Oct 13, 2026 Read

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला 'सर्वश्रेष्ठ जिला' पुरस्कार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला 'सर्वश्रेष्ठ जिला' पुरस्कार  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दी बधाई, कहाक्रिया छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं और सुशासन की बड़ी उपलब्धि  कृषि सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, विभागीय समन्वय और नवाचारों से मिली राष्ट्रीय पहचान  केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया सम्मान, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि  सूरज कुमार पंसारी ने ग्रहण किया पुरस्कार रायपुर/ 12 अक्टूबर छत्तीसगढ़ ने कृषि विकास, किसान कल्याण और ग्रामीण समृद्धि के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले को देशभर में 'सर्वश्रेष्ठ जिला' के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व और मैदानी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण परिणाम है।           नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दंतेवाड़ा जिले को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। जिले की ओर से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि  सूरज कुमार पंसारी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार ग्रहण किया।         मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दंतेवाड़ा जिले के किसानों, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ के मेहनतकश अन्नदाताओं के परिश्रम, शासन की किसान कल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक कार्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप कृषि को आधुनिक, लाभकारी और समृद्धि का आधार बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कृषि विकास की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।          कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दंतेवाड़ा जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसानों एवं कृषि विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, उन्नत कृषि तकनीकों के विस्तार और पारंपरिक खेती को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। दंतेवाड़ा की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सुनियोजित प्रयासों, विभागीय समन्वय और किसानों की सक्रिय सहभागिता से वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में भी कृषि विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं।          प्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रभावी संचालन, नियमित समीक्षा और विभागीय समन्वय को घोषित करने में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा योजनाओं के परिणामोंन्मुख बढ़ोतरी, नवाचारों को प्रोत्साहन तथा अंतिम छोर के किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिले की यह उन्नत राज्य स्तर पर प्रभावी प्रशासनिक मार्गदर्शन और जिला स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का उदाहरण है।          प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत दंतेवाड़ा जिले में दूरस्थ वनांचल ग्रामों के लघु एवं सीमांत किसानों तक कृषि योजनाओं का लाभ बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। जिले में पारंपरिक कृषि पद्धतियों के साथ आधुनिक तकनीकों का समन्वय, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन तथा कृषि करों की प्राप्ति सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।          जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि, बागवानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न गतिविधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर कल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। इसके साथ ही कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और बाजार से गतिविधि को प्रोत्साहित करने के प्रयासों ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।          राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के मेहनती किसानों, कृषि विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न गतिविधियों के समन्वित प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और कृषकों की खेती संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।            दंतेवाड़ा जिले को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल बस्तर अंचल, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायी है तथा कृषि विकास, किसान सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में छत्तीसगढ़ की बढ़ती दिशाओं को निर्देशांक करती है।

Oct 13, 2026 Read