युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान
युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सà¤...
More Stories
खल्लारी धाम में श्रृंगार पंचमी पर निकलेगी 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा
खल्लारी धाम में श्रृंगार पंचमी पर निकलेगी 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा, पहाड़ी नीचे से होगा शुभारंभ खल्लारी/ दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी में शारदीय क्वांर नवरात्र के पावन अवसर पर श्रृंगार पंचमी - 2026 पर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। प्रेम से बोलो खल्लारी माता की जय के जयघोष के साथ 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। उक्त आयोजन खल्लारी में गुरूवार 15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से पहाड़ी नीचे, खल्लारी से प्रारंभ होकर माता के दरबार तक जाएगी। जहां हजारों श्रद्धालु लाल चुनरी को हाथों में लेकर माता के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। यात्रा के साथ सुसज्जित बस और डीजे भी शामिल रहेगा। आयोजन समिति के सदस्य रमनदास वैष्णव (महाराज) खल्लारी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक श्री खल्लारी देवी ट्रस्ट खल्लारी, दानदाताओं द्वारा संचालित भंडारा एवं विकास समिति खल्लारी, ग्राम पंचायत खल्लारी, ग्राम सुरक्षा एवं विकास समिति, जय माँ खल्लारी व्यापारी संघ, बस स्टैंड खल्लारी व समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी हैं। आयोजन के पदाधिकारीयों ने सभी माता भक्तों, क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद *कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश* *गरियाबंद, 13 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में ग्राम काजनसरा के सेवाराम सिन्हा ने कोकड़ी जलाशय से सिंचाई सुविधा प्रदान करने, ग्राम गुजरा के रबिराम ने मजदूरी भुगतान, ग्राम गाड़ाघाट के दुजबाई ने आर्थिक सहायता, ग्राम बरभाठा के कुंजबिहारी साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने, ग्राम तौरेंगा के ईश्वरी विश्वकर्मा ने राशन कार्ड बहाल करने, ग्राम नहरगांव के हितेश कुमार पाटसकर ने नक्शा व रकबा सुधार तथा ग्राम चलनापदर के बेलोबाई ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी मामलों में अधिकारियों को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सत्ता अपनी, अध्यक्ष अपना, फिर सवाल भी अपनों से! गरियाबंद नगर पालिका के 37.19 लाख के 5 निर्माण कार्यों पर भाजपा पार्षद ने ही उठाए सवाल
हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद , *सत्ता अपनी, अध्यक्ष अपना, फिर सवाल भी अपनों से! गरियाबंद नगर पालिका के 37.19 लाख के 5 निर्माण कार्यों पर भाजपा पार्षद ने ही उठाए सवाल* *गरियाबंद।* गरियाबंद नगर पालिका परिषद में इन दिनों भारी घमासान मचा हुआ है। चर्चा का सबसे बड़ा पहलू यह है कि यहां सत्ता भाजपा की है, अध्यक्ष भाजपा का है, बहुमत भाजपा का है, लेकिन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले भी भाजपा के ही पार्षद हैं। वार्ड-08 के भाजपा पार्षद खेमसिंह बघेल ने कलेक्टर जन-दर्शन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वार्ड नं. 3, 5 और 7 में हुए 5 सड़क और नाली निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। *जांच के घेरे में 37.19 लाख के ये 5 काम:* 1. वार्ड-03 अरुण देवांगन के घर से भावेश होटल तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण - 6.54 लाख 2. वार्ड-07 विश्वनाथ फैब्रिकेशन से पार्वती ध्रुव के घर तक सीसी सड़क - 8.10 लाख 3. वार्ड-07 उसी स्थान पर नाली निर्माण - 9.29 लाख 4. वार्ड-05 साहू सर के घर से सनत के घर तक सीसी सड़क - 8.06 लाख 5. वार्ड-05 उसी स्थान एवं बाजू गली में नाली निर्माण - 5.20 लाख *क्या है आरोप?* पार्षद का आरोप है कि कचरे के ढेर के ऊपर रेत बिछाकर सीसी रोड बना दी गई, जो कुछ दिन में ही उखड़ गई। सेप्टिक टैंक के आस-पास भी घटिया निर्माण किया गया है। मूल माप पुस्तिका, बिल-वाउचर और भुगतान में भी गड़बड़ी की आशंका है। *पार्षद की 4 बड़ी मांगें:* 1. मूल माप पुस्तिका (MB), मूल्यांकन पत्रक, बिल-वाउचर, गुणवत्ता रिपोर्ट और भुगतान से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहरी जांच हो। 2. सड़क की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और आधार निर्माण की वास्तविक माप को स्वीकृत प्राक्कलन से मिलाया जाए। 3. जरूरत पड़ने पर मटेरियल का सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट कराया जाए। 4. जांच पूरी होने तक अंतिम भुगतान पर रोक लगाई जाए। *कलेक्टर के जांच आदेश के बाद बढ़ी जवाबदेही* शिकायत के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं। यदि दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई, दोषपूर्ण निर्माण में सुधार और वसूली की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हुए हैं। किसी भी व्यक्ति या अधिकारी की जिम्मेदारी तय करना जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगा। नगर पालिका प्रशासन का पक्ष और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी। जनता के पैसों से बनने वाली सड़क और नाली की गुणवत्ता पर समझौता नहीं होना चाहिए। गरियाबंद की जनता को अब आरोप-प्रत्यारोप नहीं, जांच के नतीजे और जवाबदेही चाहिए।
दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र वन मंत्री कश्यप के मार्गदर्शन में CGCERT की महत्वपूर्ण उपलब्धि, जनजातीय महिलाओं की आय बढ़ाने की नयी पहल* रायपुर, 13 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा संग्रहित वनोपजों को राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र मिला है। दंतेवाड़ा जिले की माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा संग्रहित इमली, महुआ और आम को भारत सरकार के राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) के तहत जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति (CGCERT) की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बस्तर के वनोपजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान मिलने की राह खुली है। साथ ही कंपनी से जुड़ी 930 महिलाओं के लिए आय बढ़ाने के नए अवसर सृजित होंगे। कंपनी से जुड़ी अधिकांश महिलाएं जनजातीय समुदायों की हैं और परंपरागत रूप से वनोपज संग्रहण करती हैं। जैविक प्रमाणपत्र मिलने से उनके उत्पादों की देश के प्रीमियम जैविक बाजारों तक पहुंच आसान होने के साथ निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। वर्तमान में कंपनी से 930 महिलाएं जुड़ी हैं। आने वाले समय में यह संख्या बढ़कर 2 हजार से अधिक होने की संभावना है। लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर में यह पहल आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इसी क्रम में अब बस्तर की प्राकृतिक संपदा को स्थानीय महिलाओं की आर्थिक समृद्धि से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जैविक प्रमाणीकरण से वनोपजों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रीमियम जैविक बाजार उपलब्ध होने के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक निर्यात की संभावनाएं खुलेंगी। महिलाओं को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा CGCERT के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रमाणीकरण की सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। CGCERT के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिमेष गोवर्धन द्वारा इस प्रक्रिया में महिलाओं को आवश्यक समन्वय और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित किया गया। *10 हजार किसानों तक पहल के विस्तार की तैयारी* वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में इस पहल का विस्तार बस्तर संभाग के लगभग 10 हजार पीजीएस (PGS) से जुड़े किसानों और अन्य महिला किसान उत्पादक कंपनियों तक किए जाने की संभावना है। इससे बस्तर को जैविक वनोपजों के प्रमुख उत्पादन एवं निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ हजारों जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने के नए अवसर खुल सकेंगे।
एआई और डिजिटल कौशल से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
एआई और डिजिटल कौशल से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के 100 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पांच विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान कर किया प्रोत्साहित धमतरी, 13 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बदलते तकनीकी दौर में युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं को व्यापक बनाने और उन्हें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाने के उद्देश्य से धमतरी जिले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण की पहल की गई है। इस पहल के माध्यम से जिले के 100 युवाओं को नई तकनीक सीखने तथा अपनी रोजगार क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने एआई अपस्किलिंग कार्यक्रम के तहत पांच विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए और उन्हें तकनीकी दक्षता विकसित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के स्वरूप में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में केवल शैक्षणिक डिग्री तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान, डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी अपनी दक्षता बढ़ानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस सहायता राशि का उपयोग अपने कौशल विकास, नई तकनीकों को सीखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने में करें। निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, मेहनत और सही दिशा में प्रयास युवाओं को बेहतर अवसरों तक पहुंचा सकते हैं। वित्त मंत्री की घोषणा पर जिले में शुरू हुई पहल उल्लेखनीय है कि विगत 2 अगस्त को आयोजित ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने धमतरी जिले के 100 युवाओं को एआई एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रति युवा 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़ने और उनकी तकनीकी क्षमता विकसित करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। प्रशिक्षण के साथ रोजगार एवं प्लेसमेंट पर जोर कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन और लर्निं जॉय के संयुक्त प्रयास से जिले में एआई प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के साथ रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए करियर का चयन करें तथा अपने चुने हुए क्षेत्र में निरंतर दक्षता हासिल करें। एआई और डिजिटल तकनीक का ज्ञान आज शिक्षा, संचार, डेटा विश्लेषण, डिजिटल सेवाओं तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों में कौशल विकसित करने से युवाओं को बदलती कार्यप्रणाली के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और रोजगार के नए अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है। पांच विद्यार्थियों को मिले 10-10 हजार रुपये के चेक कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कुमारी योगिता सिंह, प्रज्ञा साहू, प्रतीक ताम्रकार, मुस्कान साहू और संजय कुमार को 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इस सहायता राशि से विद्यार्थी एआई एवं डिजिटल कौशल संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी तकनीकी दक्षता को बेहतर बना सकेंगे। एआई अपस्किलिंग कार्यक्रम जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेन्द्र गुप्ता, लर्निं जॉय के श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
जनदर्शन में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज प्रधानमंत्री आवास की किस्त, फसल क्षति मुआवजा और राशन कार्ड सहित विभिन्न मामलों पर समयबद्ध निराकरण के निर्देश धमतरी। आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्त, खरीफ फसल क्षति का मुआवजा, राशन कार्ड में नामिनी परिवर्तन, सहकारी समिति में निर्माण कार्य तथा बिजली संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम चंदनबाहरा निवासी श्री बिसंभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास की किस्त जारी कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम भोयना निवासी श्री गणेश राम ने खरीफ फसल नष्ट होने के कारण मुआवजा दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने तहसीलदार धमतरी को फसल क्षति का आकलन कर नियमानुसार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसी तरह, किशोरा सहकारी समिति के प्रबंधक ने समिति परिसर में चबूतरा, पहुंच मार्ग, भवन, शेड एवं शौचालय निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम सालेवार निवासी श्री ज्ञानचंद ने राशन कार्ड में नामिनी परिवर्तन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में बिजली संबंधी समस्याओं, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, राशन कार्ड बनवाने तथा मुआवजा सहित अन्य विषयों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ विचार किया जाए। आवेदनों की पात्रता और तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए अधिकारी प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और प्रत्येक प्रकरण में समय-सीमा का पालन करते हुए प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को समय पar राहत मिल सके।
पाटसेन्द्री में मचेगी गरबा-रास की धूम! रंग, रोशनी, रोमांच और मनोरंजन का महासंगम बनेगा फन फेयर
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पाटसेन्द्री में मचेगी गरबा-रास की धूम! रंग, रोशनी, रोमांच और मनोरंजन का महासंगम बनेगा फन फेयर 12 से 18 अक्टूबर तक सजेगा भव्य उत्सव, गरबा-रास के साथ झूले, स्वादिष्ट व्यंजन और रोमांचक मनोरंजन होंगे आकर्षण का केंद्र महासमुंद। नवरात्रि के उल्लास और उत्सव की उमंग के बीच पाटसेन्द्री में खुशियों का भव्य मेला सजने जा रहा है। यहां आइडियल पब्लिक स्कूल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘गरबा रास एवं फन फेयर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव परंपरा, संस्कृति, मनोरंजन और पारिवारिक खुशियों का अनूठा संगम बनने जा रहा है। गरबा के रंग, रास की उमंग और मनोरंजन का रोमांच इस आयोजन को खास बनाने वाले हैं। उत्सव में जहां गरबा-रास के माध्यम से सांस्कृतिक रंग बिखरेंगे, वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न आकर्षक गतिविधियां भी रहेंगी। मेले में झूले, रोमांचक मनोरंजन के साधन और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लोगों को आकर्षित करेंगे। 🎡 एक ही परिसर में मनोरंजन की भरपूर सौगात गरबा रास एवं फन फेयर में लोगों को परिवार और मित्रों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। रंग-बिरंगी सजावट, उत्सवी माहौल और मनोरंजन की विविध गतिविधियों के बीच यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। आयोजकों की मंशा है कि लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर एक साथ उत्सव का आनंद लें और आपसी मेल-मिलाप के साथ खुशियां साझा करें। 🕢 शाम 7:30 बजे से शुरू होगा उत्सव यह भव्य आयोजन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। आयोजन में प्रवेश शुल्क 20 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जबकि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 🌟 आइडियल पब्लिक स्कूल एवं ग्रामवासियों की पहल आइडियल पब्लिक स्कूल एवं समस्त ग्रामवासी पाटसेन्द्री के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों को मनोरंजन का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। नवरात्रि के उत्साह के बीच सजने जा रहा यह गरबा रास एवं फन फेयर लोगों को परंपरा, उमंग और रोमांच से भरपूर माहौल देने के लिए तैयार है। अब इंतजार है उस शाम का, जब पाटसेन्द्री में गरबा की ताल पर थिरकेंगे कदम, रोशनी से जगमगाएगा उत्सव और हर तरफ छाएगी खुशियों की रौनक! 📍 स्थान: पाटसेन्द्री📅 दिनांक: 12 से 18 अक्टूबर 2026⏰ समय: शाम 7:30 से रात 11:30 बजे तक🎟️ प्रवेश शुल्क: 20 रुपये प्रति व्यक्ति | 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क
धमतरी: विद्यार्थियों ने करीब से जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, कुरूद थाने का किया शैक्षणिक भ्रमण
धमतरी: विद्यार्थियों ने करीब से जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, कुरूद थाने का किया शैक्षणिक भ्रमण जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने की पहल की गई। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को थाना कुरूद पुलिस ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरूद के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने थाने के विभिन्न कक्षों एवं शाखाओं का अवलोकन कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। धमतरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना था। थाने के विभिन्न कक्षों का किया भ्रमण थाना भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को डे अधिकारी कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, रीडर कक्ष, मुंशी एवं मददगार कक्ष, विवेचना कक्ष तथा सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन कराया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में बताया कि थाने में शिकायतों पर किस प्रकार कार्रवाई की जाती है, अपराधों की विवेचना कैसे होती है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की क्या भूमिका होती है। रोजनामचा, केस डायरी और बीट प्रणाली की मिली जानकारी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को थाने में संधारित रोजनामचा, केस डायरी एवं विभिन्न रजिस्टरों के महत्व और उनके रखरखाव की जानकारी दी गई। इसके साथ ही थाने में प्रचलित 12 तख्तियों, थाना क्षेत्र के नक्शे तथा बीट प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बीट प्रणाली के अंतर्गत पुलिसकर्मी अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण करते हैं, स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखते हैं और नागरिकों से संपर्क स्थापित कर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। डिजिटल पुलिसिंग से भी कराया परिचित विद्यार्थियों को सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष का भ्रमण कराकर आधुनिक डिजिटल पुलिसिंग की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन जानकारी के संधारण तथा पुलिस कार्यों में तकनीक के उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने जाना कि तकनीक के माध्यम से पुलिस प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना कार्यक्रम का उद्देश्य थाना भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस के कर्तव्यों, कानून के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया। इस पहल से छात्र-छात्राओं को पुलिस की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक करने और पुलिस-जनता के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धमतरी पुलिस का संदेश: सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध।
पाटसेन्द्री में मचेगी गरबा-रास की धूम! रंग, रोशनी, रोमांच और मनोरंजन का महासंगम बनेगा फन फेयर
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पाटसेन्द्री में मचेगी गरबा-रास की धूम! रंग, रोशनी, रोमांच और मनोरंजन का महासंगम बनेगा फन फेयर 12 से 18 अक्टूबर तक सजेगा भव्य उत्सव, गरबा-रास के साथ झूले, स्वादिष्ट व्यंजन और रोमांचक मनोरंजन होंगे आकर्षण का केंद्र महासमुंद। नवरात्रि के उल्लास और उत्सव की उमंग के बीच पाटसेन्द्री में खुशियों का भव्य मेला सजने जा रहा है। यहां आइडियल पब्लिक स्कूल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘गरबा रास एवं फन फेयर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव परंपरा, संस्कृति, मनोरंजन और पारिवारिक खुशियों का अनूठा संगम बनने जा रहा है। गरबा के रंग, रास की उमंग और मनोरंजन का रोमांच इस आयोजन को खास बनाने वाले हैं। उत्सव में जहां गरबा-रास के माध्यम से सांस्कृतिक रंग बिखरेंगे, वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न आकर्षक गतिविधियां भी रहेंगी। मेले में झूले, रोमांचक मनोरंजन के साधन और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लोगों को आकर्षित करेंगे। 🎡 एक ही परिसर में मनोरंजन की भरपूर सौगात गरबा रास एवं फन फेयर में लोगों को परिवार और मित्रों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। रंग-बिरंगी सजावट, उत्सवी माहौल और मनोरंजन की विविध गतिविधियों के बीच यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। आयोजकों की मंशा है कि लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर एक साथ उत्सव का आनंद लें और आपसी मेल-मिलाप के साथ खुशियां साझा करें। 🕢 शाम 7:30 बजे से शुरू होगा उत्सव यह भव्य आयोजन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। आयोजन में प्रवेश शुल्क 20 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जबकि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 🌟 आइडियल पब्लिक स्कूल एवं ग्रामवासियों की पहल आइडियल पब्लिक स्कूल एवं समस्त ग्रामवासी पाटसेन्द्री के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों को मनोरंजन का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। नवरात्रि के उत्साह के बीच सजने जा रहा यह गरबा रास एवं फन फेयर लोगों को परंपरा, उमंग और रोमांच से भरपूर माहौल देने के लिए तैयार है। अब इंतजार है उस शाम का, जब पाटसेन्द्री में गरबा की ताल पर थिरकेंगे कदम, रोशनी से जगमगाएगा उत्सव और हर तरफ छाएगी खुशियों की रौनक! 📍 स्थान: आइडियल स्कूल परिसर पाटसेन्द्री 📅 दिनांक: 12 से 18 अक्टूबर 2026 ⏰ समय: शाम 7:30 से रात 11:30 बजे तक 🎟️ प्रवेश शुल्क: 20 रुपये प्रति व्यक्ति | 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क
बुढ़ादेव मंदिर में विकास मरकाम ने की पूजा - अर्चना
बुढ़ादेव मंदिर में विकास मरकाम ने की पूजा - अर्चना जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज नगरी गट्टासिल्ली: छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विकास मरकाम ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करैहा के आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के ज्योति प्रज्वलित मंदिर में पहुंचकर पूजा - अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। एवं उन्होंने बुढ़ादेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन से ही समाज की गति आगे बढ़ेगा। मौके पर संजय मरकाम अध्यक्ष कुकरेल मंडल,अजय ध्रुव सभापति जिला पंचायत धमतरी, राधेश्याम नेताम सरपंच,राजा राम मंडावी, सहदेव राम साहू, ईश्वरी ध्रुव,कौशिल्या देवी कश्यप, सुरेंद्र ध्रुव, कांता कुंजाम, लोकेश कुमार, चन्द्रभान साहू,सुकनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
JB Hospital में सफल जटिल सर्जरी: महिला की बच्चेदानी से निकला 05 किलो का ट्यूमर
JB Hospital में सफल जटिल सर्जरी: महिला की बच्चेदानी से निकला 05 किलो का ट्यूमर JB Hospital Saraipali में एक महिला का जटिल ऑपरेशन कर उसकी बच्चेदानी से करीब 05 किलोग्राम वजन का बड़ा ट्यूमर निकाला गया। यह ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रेनू वशिष्ठ एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक कियाi गया।जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से पेट से संबंधित परेशानी और बढ़ते हुए आकार के कारण चिकित्सकीय जांच एवं उपचार के लिए JB Hospital लाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर बच्चेदानी से विशाल ट्यूमर को बाहर निकाला।ऑपरेशन के दौरान निकाले गए ट्यूमर का वजन लगभग 05 किलोग्राम बताया गया है। सफल सर्जरी के बाद महिला चिकित्सकों की निगरानी में है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।डॉ. रेनू वशिष्ठ की टीम ने संभाला जटिल केसइस सफल ऑपरेशन में डॉ. रेनू वशिष्ठ (MBBS, DNB – Obstetrics & Gynecology) , डॉ. जोसेफ डेविस विशेषज्ञ क्रिटिकल केयर मेडिसिन एनेस्थीसियोलॉजिस्ट M.B.B.S., D.A. OT Staff ( Rajkumar Soni, Uma Chouhan, Kamla Bhoi , Sasmita Suna एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़े आकार के ट्यूमर के कारण यह केस चिकित्सकीय रूप से चुनौतीपूर्ण था, जिसे टीम ने विशेषज्ञता और सावधानी के साथ पूरा किया। 📍 स्थान — सरायपाली✍️ रिपोर्टर — प्रद्युम्न शर्माHamarPradeshCG.com
मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन अमले के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन अमले के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है वन विभाग की टीम ने शनिवार को भारतपुर परिसर के कक्ष क्रमांक 556 आर एफ के पास कन्हैया नाला बांध के पास अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक टेक्टर टॉली को जब्त किया आरोप है कि चालक ने महिला वन अधिकारियों और कर्मचारियों पर वाहन चलाते हुए जान से मारने का प्रयास भी किया। वन विभाग ने टेक्ट्रर ट्राली और रेत जब्त कर वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया मुखबिर से सूचना मिली कि भारतपुर परिसर के कक्ष क्रमांक 556 आर एफ के पास आरक्षित वन परिक्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन कर व्यवसायिक लाभ के लिए परिवहन किया जा रहा है। मुंगेली वनमण्डलाधिकारी तन्मय कौशिक के निर्देश पर लोरमी उप वनमण्डलाधिकारी दशरथ प्रकाश सूर्यवंशी और वन परिक्षेत्र अधिकारी जूही वर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचकर टैक्टर और ट्राली को रोक। ट्राली में रेत भरी हुई थी वाहन चालक लोरमी थाना अंतर्गत ग्राम चेचानडीह निवासी रमेश यादव से रेत के परिवहन से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए,लेकिन वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका । आरोपहै कि इस दौरान चालक ने महिला वन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। उसने वाहन चलाकर वन अमले को कुचलने की कोशिश भी की। मौके पर संतोषजनक जवाब और परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर वन विभाग ने टेक्ट्रर ट्राली को जब्त किया।तीन तसला और दो फावड़ा भी जब्त किया। आरोपित वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया कार्रवाई में वनपाल मनोहर लाल यादव वनपाल राजेश पाटले,वन रक्षक आशा यादव शंकर जोशी ललित बंजारे प्रदीप ढीमर सुरक्षा श्रमिक सुरेश यादव टुकेश्वर राठौर व पुलिश विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।