Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

शिक्षाविद समीर प्रधान का रोचक और प्रेरक संबोधन आइडियल कान्वेंट में

हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा शिक्षाविà¤...

State Head • Oct 14, 2026

More Stories

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर चरमराई बिजली व्यवस्था से लोग हलकांन 

✒️Gandhi Lal sahu District repoter  https://hamarpradeshcg.com   बिर्रा बिजली व्यवस्था विभाग से लोगों में बढ़ा आक्रोश  (मेंटनेंस के नाम पर दिन में और 33 केवी बिजली समस्या से रात में हलाकान उपभोक्ता)   बिर्रा - ज़िले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। यूं कहें तो बिजली व्यवस्था बनाने में विद्युत विभाग फिसड्डी साबित हो गया है। बम्हनीडीह सब डिवीजन और बिर्रा सब स्टेशन बिर्रा में एक ओर जहां सुबह से लेकर मेंटनेंस के नाम पर बिजली बंद की जा रही है वहीं शाम रात से 33 केवी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।इस समय नवरात्रि का महान पर्व चल रहा है लेकिन समय बे समय बिजली बंद होने से पर्व का मजा किरकिरा हो रहा है।ऐसे में उच्च अधिकारियों से संपर्क करने पर वहीं रटा रटाया जवाब 33 केवी बिजली व्यवस्था बंद हो जाने की सूचना दी जाती है। आखिर कब तक उपभोक्ता की परीक्षा लेगी विद्युत विभाग।  

Oct 13, 2026 Read

*जय दुर्गे नाटक मंडली दीवान मोहल्ला बिर्रा द्वारा जसगीत का भव्य आयोजन*

✒️Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa  https://hamarpradeshcg.com   *बिर्रा।* ग्राम बिर्रा के दीवान मोहल्ला में जय दुर्गे नाटक मंडली दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ जगदम्बा की कृपा से संगीतमय जसगीत का आयोजन किया गया है, जिसमें आचार्य नवरतन पाण्डेय एवं जोत रक्षक सुदर्शन दास बैष्णव रहेंगे। कार्यक्रम के तहत 15 अक्टूबर गुरुवार को जसगीत पार्टी सोनादह, 16 अक्टूबर शुक्रवार को जय माँ चंडी झांकी पार्टी बिर्रा (प्रायोजक केशरवानी हार्डवेयर), 17 अक्टूबर शनिवार को डांस प्रतियोगिता, 18 अक्टूबर रविवार को हितेश चंद्रा म्यूजिकल ग्रुप काशीगढ़ (प्रायोजक कान्हा बोरवेल्स एवं पम्प बिर्रा व दिलीप पाण्डेय), 19 अक्टूबर सोमवार को बाली सुग्रीव जसगीत पार्टी मिरौनी बैराज (प्रायोजक दीवान फ्यूल्स प्रो. चेतन प्रताप सिंह/पीयूष देव सिंह सोनू बाबा) एवं 20 अक्टूबर मंगलवार को माँ दुर्गा विसर्जन होगा। आयोजन दीवान मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, थावाईत, धीवर मोहल्ला, घनवा पारा, फुलवारी पारा व समस्त ग्रामवासी बिर्रा द्वारा किया जा रहा है।  

Oct 13, 2026 Read

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 : हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ संशोधन

✒️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 13/10/2026 किरण नायक  ब्लॉक रिपोर्टर    छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस संशोधन के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए उपयुक्त दिव्यांगता की श्रेणियों का विस्तार किया गया है, जिससे पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक नया अवसर मिलेगा।   हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ संशोधन   लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, यह कदम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026 (मीनाक्षी मंगलेकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य) में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में उठाया गया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय शालाओं में ई एवं टी संवर्ग के शिक्षक पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर 7 अगस्त 2026 को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था।   दिव्यांगता की श्रेणियों में किए गए मुख्य बदलाव   हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुसार इन विषयों के लिए पूर्ण दृष्टिबाधिता (Blind) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) को उपयुक्त दिव्यांगता की श्रेणियों में शामिल किया गया है। इसी प्रकार गणित विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता तथा कृषि विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है।   गणित इस विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता को शामिल किया गया है। कृषि विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का वितरण चार प्रमुख समूहों—दृष्टिबाधिता (VI), श्रवण बाधिता (HI), अस्थिबाधिता (OI) एवं बहुदिव्यांगता (MD) के अनुसार श्रेणीवार निर्धारित किया गया है।   कुल 1654 पदों का विषयवार विवरण   लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संशोधित विज्ञापन के अनुसार ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पदों (कुल 1654 पद) पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। ई-संवर्ग (कुल 868 पद) हिंदी के 109, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 319, गणित के 135, सामाजिक विज्ञान के 150 और कृषि के 5 पद और टी-संवर्ग (कुल 786 पद)रू हिंदी के 141, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 185, गणित के 115, सामाजिक विज्ञान के 100 और कृषि के 95 पद शामिल हैं।   आवेदन की तिथि जल्द होगी घोषित   लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन के दायरे में आने वाले नए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। शुद्धि पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा 7 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और कंडिकाएं यथावत रहेंगी।

Oct 13, 2026 Read

लंगेह ने ईआरओ एवं निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश, फॉर्म-6 के आवेदन बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

✒️स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी कलेक्टर श्री विनय कुमार    छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान महासमुंद, 13 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा नए युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद मौजूद रहे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं पहली बार पात्र बने युवा मतदाताओं की पहचान करें और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने सभी ईआरओ को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महाविद्यालयों में फॉर्म-6 उपलब्ध कराकर पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा एवं नागरिक पंजीकरण की प्रक्रिया से जुड़ सकें। कलेक्टर श्री लंगेह ने ऐसे पात्र युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए आवेदन करें। पात्र नागरिक संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा म्ब्प्छम्ज् मोबाइल ऐप एवं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Oct 13, 2026 Read

महासमुंद : कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के दिए निर्देश  

✒️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 13/10/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर    कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 62 आवेदन महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से जिले से संबंधित विभिन्न मांगों और शिकायतों से जुड़े 62 आवेदन नागरिकों से मुलाकात कर प्राप्त किए। इस अवसर पर उपस्थित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभाकक्ष में ही आवेदक से आमने सामने रूबरू कराकर मौके पर कई आवेदनों का निराकरण किए, वहीं जिले के अनुभाग के राजस्व अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर जनदर्शन से जुड़े आवेदनों के निराकरण के लिए मौजूद रहे। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में ग्राम बुंदेली के कबीर आश्रम में भवन निर्माण एवं मरम्मत, मजदूरी भुगतान, इलाज में मदद एवं कानूनी कार्यवाही, गैस एजेंसी संचालक की शिकायत, मचेवा में जल उपलब्ध कराने, मत्स्य समिति से पृथक करने, पासीद में रेत लोडिंग में श्रमिकों को लेने, दिव्यांग द्वारा स्वरोजगार के लिए कम्प्यूटर सिस्टम की मांग, नौकरी दिलाने, निलंबन के विरुद्ध शिकायत, निर्विरोध चुनाव का प्रोत्साहन राशि, पंचो का मानदेय, आरंगी समिति में नियमित प्रबंधक की व्यवस्था, पूर्वज की जमीन पर प्रताड़ित करने वाले के विरुद्ध शिकायत, अवैध मलबा हटाने, विद्युत खम्भा हटाने, विद्युत कनेक्शन हटाने, ग्राम पटेल को हटाने, नौकरी को नियमित करने, वन विभाग अंतर्गत सड़क का बरसाती मरम्मत स्वीकृति दिलाने शामिल थे।   योजनाओ से लाभ के लिए प्राप्त आवेदन में पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि, महतारी वंदन राशि, पेंशन, पीएम आवास की दूसरी किश्त, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र से संबंधित थे। वहीं राजस्व मामले में, ग्राम लाफीन खुर्द में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, सयुंक्त खाता में सभी सदस्यों के सहमति के बिना समिति में पंजीयन नहीं करने, एग्रीस्टेक पर रोक लगाने, पटवारी के विरुद्ध शिकायत, गली से अवैध कब्जा हटाने, बंटवारा, फसल गिरदावरी में त्रुटि सुधार, भूमि रिकार्ड में नाम जुड़वाने, फौत नामांतरण में नाम सुधार के आवेदन प्राप्त हुए।

Oct 13, 2026 Read

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर - कंप्यूटर द्वारा*।  

✒️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 13/10/2026 देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर                                      समस्त ग्रामवाशी बिछिया एवं त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर के सहयोग से दिनांक -14/10/2026 दिन बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है    समय - सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक   स्थान - पंचायत भवन बिछिया    सुविधाएं/ सेवाएं 40 वर्ष एवं दूर दृष्टि के लिए चश्मा जांच     आधुनिक मोतियाबिंद का ऑपरेशन - निःशुल्क    निःशुल्क शुगर टेस्ट   मोतियाबिंद रोगियों के लिए निशुल्क चश्मा लेश एवं दवाई उपलब्ध   # विशेष सुचना# *मोतियाबिंद के मरीजों को उसी दिन संबलपुर ले जाया जाएगा  *साथ लिए आधार कार्ड मोबाइल नम्बर, एवं कंबल     सम्पर्क करे - राहुल नायक  8319637870

Oct 13, 2026 Read

मस्तूरी.बिलासपुर 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, माता के जयकारों से गूंजा किरारी!

✒️रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   मस्तूरी, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किरारी में धार्मिक आस्था, भक्ति और महिला शक्ति की एकजुटता का अनूठा नजारा देखने को मिला। धर्म जागरण की जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में लटेश्वर नाथ मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   🚩 183 मीटर लंबी चुनरी बनी आकर्षण का केंद्र   इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण 183 मीटर लंबी चुनरी रही, जिसे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता को अर्पित किया। यात्रा के दौरान माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए धार्मिक आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।   🌺 धर्म जागरण संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल   कार्यक्रम में धर्म जागरण प्रमुख शंकर कुमार चंद्रा, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति श्रीमती राजश्री चतुर्वेदी तथा प्रांत सह-संयोजिका डॉ. सरिता भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल हुईं। आयोजन में मातृशक्ति की भागीदारी और श्रद्धालुओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला।   👩‍🦰 महिलाओं की एकजुटता ने आयोजन को बनाया खास   मस्तूरी क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से महिलाओं और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन में दरीघाट की सरपंच ललिता संतराम कश्यप, लिमतरा की सरपंच वस्त्रकार और किरारी के सरपंच तामेश सिंह ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।   इसके अलावा धर्मेंद्र कोसले, विजय अंचल, विवेक त्रिपाठी, सौमित्र शुक्ला, कामता वर्मा, संदीप यादव, विजय सुमन, साहेब लाल कुर्रे, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, बबलू राठौर और नागू प्रसाद सहित अनेक लोगों का योगदान रहा।   महिलाओं में मालती केवट, शीलू कामतोड़ें और ममता यादव सहित सैकड़ों मातृशक्तियों की भागीदारी रही। बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया।   🍛 श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद   धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।   ✨ भक्ति के साथ सामाजिक एकता का संदेश

Oct 13, 2026 Read

*बोल-सुन नहीं सकते फिर भी उच्च शिक्षा कर रहे लकेश्वर बने प्रेरणा*

✍️Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa  https://hamarpradeshcg.com   *बिर्रा।* दीवान पेट्रोल पंप (दीवान फ्यूल्स) बिर्रा में कार्यरत लकेश्वर पटेल जो जन्म के बाद अग्नि दुर्घटना से बोलने और सुनने में असमर्थ हैं, फिर भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।आज प्रसिद्ध जसगीत गायक *दिलीप षडंगी* ने अपनी यात्रा के दौरान पेट्रोल पंप पहुँचकर लकेश्वर पटेल से मुलाकात की और उनके जज्बे और ज्ञान से प्रभावित होकर उनकी प्रशंसा की। षडंगी जी ने कहा कि शारीरिक बाधा के बावजूद शिक्षा के प्रति उनका समर्पण समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।   इस अवसर पर *दीवान फ्यूल्स बिर्रा के संचालक चेतन प्रताप सिंह (चेतन बाबा)* और जितेन्द्र तिवारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लकेश्वर के हौसले को सलाम किया।   वीडियो में दिख रहा है कि दिलीप षडंगी ने लकेश्वर को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और *शिक्षा प्रचार समिति छत्तीसगढ़* की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।   ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समाज में आगे लाना जरूरी है।  

Oct 13, 2026 Read

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, नई दरें राजपत्र में प्रकाशित; दिव्यांगों को 50% तक छूट

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, नई दरें राजपत्र में प्रकाशित; दिव्यांगों को 50% तक छूट   रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वालों को अब अधिक किराया चुकाना होगा। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित करते हुए अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। नई दरों में साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है। वहीं, निर्धारित शर्तों के तहत दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान किया गया है।   जानिए बसों की नई किराया दरें   **1. साधारण बस सेवा** - शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया: 10 रुपये प्रति यात्री। - इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये प्रति यात्री।   **2. डीलक्स बस सेवा** - शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया: 12 रुपये प्रति यात्री। - इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.20 रुपये प्रति यात्री।   **3. वातानुकूलित सुपर लग्जरी बस सेवा** - शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया: 12 रुपये प्रति यात्री। - इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री।   **4. वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान एवं शयनयान** - अर्द्ध शयनयान की सीटों के लिए 3 रुपये प्रति यात्री की दर का उल्लेख किया गया है। - शयनयान के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री की दर बताई गई है।   दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी राहत   नई व्यवस्था में निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान है। इसके अलावा, निःशुल्क यात्रा के लिए पात्र श्रेणियों के यात्रियों को 100 प्रतिशत किराया छूट देने की व्यवस्था भी बताई गई है।   यात्रियों के बजट पर पड़ेगा असर   बस किराये की नई दरें लागू होने से प्रदेश में प्रतिदिन बसों से आवागमन करने वाले यात्रियों के खर्च पर असर पड़ सकता है। खासकर नौकरी, शिक्षा, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नियमित यात्रा करने वाले लोगों को अब अपने यात्रा बजट में बदलाव करना पड़ सकता है।   नोट:वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान और शयनयान के लिए दी गई दरों की गणना का आधार स्पष्ट नहीं है। यात्रियों को सही किराये की जानकारी के लिए राजपत्र में प्रकाशित मूल अधिसूचना एवं लागू शर्तों की पुष्टि करनी चाहिए ।

Oct 13, 2026 Read

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू जगदलपुर, 13 अक्टूबर  ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबन तथा स्वरोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आड़ावाल में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बेसिक ऑफ होम मेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 04 अक्टूबर  से शुरू हुए इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को अगरबत्ती निर्माण से जुड़े हर तकनीकी और व्यावहारिक पहलू में दक्ष बनाया जा रहा है।       प्रशिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली अगरबत्ती तैयार करने, विभिन्न प्रकार के मनमोहक सुगंधित मिश्रण (परफ्यूम ब्लेंडिंग) बनाने, आकर्षक पैकेजिंग और तैयार उत्पाद के सफल विपणन (मार्केटिंग) की समग्र जानकारी दी जा रही है। संस्थान द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रशिक्षण काल में भोजन, आवासीय व्यवस्था तथा आवश्यक शिक्षण सामग्री पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूर-दराज के प्रतिभागी बिना किसी आर्थिक चिंता के अपना कौशल निखार सकें। पाठ्यक्रम के सफल समापन पर सभी अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए बैंक ऋण सहायता हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्थानीय युवाओं और महिलाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया है।

Oct 13, 2026 Read

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ         जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। माता शबरी की पावन धरा, भगवान श्री शिवरीनारायण जी के धाम में नवरात्रि, दशहरा मेला के पावन अवसर पर शिवरीनारायण स्थित मेला ग्राउंड में 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी तथा श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।      महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, श्री महंत रामसुंदर दास, प्रज्ञा भारती, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, श्री संतोष लहरे, पूर्व अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं श्री लोकेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa https://hamarpradeshcg.com

Oct 13, 2026 Read

युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार से गढ़ेगा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत      जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्रीमती विनिता मोदी, इंजी. रवि पांडेय, श्री अमर सुल्तानिया, श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, श्री अमन प्रताप सिंह, श्री आकाश सिंह, श्री विवेका गोपाल, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री जितेंद्र देवांगन, श्री संतोष थवाईत, एसडीएम चांपा श्री शशि चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर प्रताप सिंह, युवा अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथुर, जिला खेल अधिकारी एवं श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।       युवा उड़ान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं से संवाद करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ विकास में योगदान दे रहे हैं। खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा और हुनर को निखारें। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी क्षमता का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने की अपील की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।      कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास, श्री प्रशांत कहरा, श्री शुभम डहरिया एवं श्री सुनील मिलेंद को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सामूहिक नुक्कड़ नाटक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव एवं श्री सतीष सिंह ने किया। Gandhi Lal sahu  District repoter - Janjgir Champa  https://hamarpradeshcg.com

Oct 13, 2026 Read