लायंस क्लब भिलाई पिनाकले के सेवा सप्ताह का आगाज,
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ लायंà...
More Stories
धमतरी पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को किया जागरूक
धमतरी पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को किया जागरूक जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी/कुरूद। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के लिए धमतरी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना कुरूद पुलिस द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुरूद में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। नशे से दूर रहकर लक्ष्य हासिल करने का संदेश कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. महावर ने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी नशे के नुकसान के प्रति जागरूक करने की अपील की। साइबर ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी और यूपीआई पिन साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, संदिग्ध संदेश और ऑनलाइन लालच देकर लोगों की निजी एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए जागरूकता पर जोर धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सामाजिक बुराइयों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के प्रति सजग रहने, नशे से दूर रहने और डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक कमलेश ठाकुर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। धमतरी पुलिस का संदेश: नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता ही सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
धमतरी में नीट-जेईई की तैयारी के लिए 339 विद्यार्थियों ने दी स्क्रीनिंग परीक्षा
धमतरी में नीट-जेईई की तैयारी के लिए 339 विद्यार्थियों ने दी स्क्रीनिंग परीक्षा जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिले के चारों विकासखंडों में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्र, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी विशेषज्ञ मेंटरशिप और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा धमतरी। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के चारों विकासखंडों में ‘पोलस्टार’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 339 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कलेक्टर के निर्देशन में जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। 10 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा जिले के धमतरी एवं कुरूद विकासखंड में तीन-तीन तथा मगरलोड एवं नगरी विकासखंड में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। धमतरी विकासखंड के सेजेस गोकुलपुर में 44, सेजेस कंडेल में 50 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देमार में 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार कुरूद विकासखंड के पीएमश्री सेजेस कुरूद में 79, सेजेस भखारा में 55 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरबा में 12 विद्यार्थी शामिल हुए। मगरलोड विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक मगरलोड में 21 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेंड्री में 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, नगरी विकासखंड के पीएमश्री नगरी में 27 तथा सेजेस कुकरेल में 6 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि ‘पोलस्टार’ कार्यक्रम जिले में विनोबा टीम एवं ओपन लिंक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 11वीं एवं 12वीं के पंजीकृत विद्यार्थियों को दो बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद ऑफलाइन ओएमआर आधारित परीक्षा में बैठने की पात्रता मिलती है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी एवं मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मेंटरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री, आईआईटी एवं मेडिकल कॉलेज परिसरों के भ्रमण तथा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा। जल्द घोषित होगा परीक्षा परिणाम जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। इससे चयनित विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे की शैक्षणिक सुविधाओं और मार्गदर्शन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
तालाब किनारे चल रहा था जुए का फड़, तुमगांव पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा
हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ तालाब किनारे चल रहा था जुए का फड़, तुमगांव पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा ₹3.32 लाख की सामग्री जब्त, स्कूटी, बाइक, स्विफ्ट कार और मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में महासमुंद, 13 अक्टूबर 2026। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश-बेलटुकरी स्थित तालाब के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी रकम और ताश की पत्तियों के साथ दोपहिया वाहन, कार एवं मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 32 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की है। वहीं, मौके से फरार हुए अन्य जुआरियों की तलाश जारी है। घेराबंदी कर पकड़े गए 7 आरोपी जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावश-बेलटुकरी के तालाब के पास खुले स्थान पर कुछ लोग संगठित होकर जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर तुमगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी पतासाजी की जा रही है। नगदी सहित 3.32 लाख रुपये की सामग्री जब्त पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 17,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की हैं। इसके अलावा एक स्कूटी, मोटरसाइकिल, स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त की गई समस्त सामग्री की कुल कीमत 3,32,400 रुपये बताई गई है। जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। तुमगांव पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
टीमनपुर में शिक्षा व्यवस्था बेहाल: अतिरिक्त कक्ष ही बना पूरा स्कूल
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *टीमनपुर में शिक्षा व्यवस्था बेहाल: अतिरिक्त कक्ष ही बना पूरा स्कूल* *गरियाबंद।* जिला मुख्यालय से लगे ग्राम *टिमनपुर* के शासकीय प्राथमिक शाला की हालत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहाँ स्कूल का नाम तो है, लेकिन स्कूल भवन के नाम पर सिर्फ एक *अतिरिक्त कक्ष* है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि बोर्ड पर *"अतिरिक्त कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला"* लिखा है और पूरा स्कूल इसी एक कमरे में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक आते हैं, लेकिन जगह की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई सही से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि टिम्नपुर में जल्द से जल्द नया और पूरा स्कूल भवन बनाया जाए।
जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने ग्रामीण सड़कों के लिए खोला मोर्चा
बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने ग्रामीण सड़कों के लिए खोला मोर्चा, क्षेत्र में गांवों के लिए 12.50 किमी सड़क व पुल निर्माण के लिए महासमुंद कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन खल्लारी। जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थायी समिति के पदेन अध्यक्ष तरुण व्यवहार ने क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी और बहुचर्चित मांगों को मजबूती से उठाते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बागबाहरा जनपद क्षेत्र के 4 महत्वपूर्ण ग्रामीण पहुंच मार्गों और केशवा नाला में पुल निर्माण को आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। इन समस्याओं को लेकर बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने बताया कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में तो कई गांवों का संपर्क ही टूट जाता है। आगे श्री व्यवहार जी ने कहा कि बागबाहरा जनपद के ग्रामीण अंचलों का विकास मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आज भी कई गांवों में पक्की सड़क न होने से हमारे किसान, माता - बहनें और स्कूली बच्चों को रोज परेशानी होती है। मैंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि सड़कें और पुल शीतकालीन बजट में स्वीकृत हों। जनहित के लिए मेरा संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक गांव - गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंचती, तब तक प्रयास जारी रहेगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्रामीणों को बेहतर सड़क देना मेरी पहली प्राथमिकता है। गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तक मेरा प्रयास जारी रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के विष्णुदेव सरकार हमारी जनहितकारी मांग पर जरूर ध्यान देगी। इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू, पड़कीपाली के ग्रामीण, युवा भुनेश निषाद, एवन ध्रुव, गोविन्द यादव, गंगेश ध्रुव, पंकज ध्रुव सहित आदि लोग उपस्थित रहे। ------------------------------------ *इन 4 बड़े कार्यों की रखी गई मांग :-* ग्रामीण व युवाओं के उपस्थिति में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से भेंट मुलाकात के दौरान पड़कीपाली पहुंच मार्ग (3.50 किमी) संहित केशवानाला में पुल निर्माण सबसे बड़ी मांग, इससे गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं हाथीगढ़ से सुखरीडबरी मार्ग (3 किमी) का निर्माण होता है तो, छात्रों और मरीजों के लिए लाइफलाइन साबित होगा। साथ ही सुखरीडबरी से दावनबोर्ड होते हुए अनवरपुर मार्ग (3 किमी) से दो पंचायत जुड़ सकेंगे और कृषि व्यापार बढ़ेगा। इसके अलावा खोपली से सोनपुट्टी मार्ग (3 किमी) किसानों को मंडी तक उपज ले जाने में सुविधा होगी। इस तरह कुल लगभग 12.50 किमी सड़क और एक बड़े पुल की मांगों को प्रमुखता से ज्ञापन के माध्यम से रखा है गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227
जिला रायपुर में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन
रिपोर्टर अमित कुमार<extra_id_1> हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार जिला रायपुर में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त मतदान केंद्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आम नागरिकों, युवा एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना तथा कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है।
पालेस्वर नाथ आश्रम में मां दुर्गा की प्रतिमा आदिवासी थीम पर पंडाल बना है जो आकर्षक और अपनी कला को प्रदर्शित कर रही है
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला • पालेस्वर नाथ आश्रम में मां दुर्गा की प्रतिमा आदिवासी थीम पर पंडाल बना है जो आकर्षक और अपनी कला को प्रदर्शित कर रही है यहां नवरात्रि में रोज कन्या भोज होता हैं प्रतिदिन श्रद्धालु के लिए दोनों समय भंडारा होती हैं साथ ही जसगीत रात्रि के समय होती हैं आस्था का केंद्र: यह भगवान शिव (महादेव) को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। सावन मास और शिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।• ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताएं: स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं में इस मंदिर का गहरा महत्व है। कई लोग इसकी तुलना प्राचीन वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों से करते हैं।• क्षेत्रीय स्थिति: यह लोरमी और कोटा के बीच संपर्क मार्ग पर स्थित है, जहां आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग आसानी से पहुंच सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जगदलपुर नगर निगम की सराहनीय पहल
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जगदलपुर नगर निगम की सराहनीय पहल महापौर श्री संजय पाण्डे के निर्देश पर बस्तर दशहरा पर्व के दौरान शहर के सार्वजनिक शौचालय निःशुल्क जगदलपुर, 14 अक्टूबर ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जनसेवा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महापौर संजय पाण्डे की पहल एवं मार्गदर्शन में दशहरा पर्व के दौरान शहर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों में निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जगदलपुर पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर संजय पाण्डे ने निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले किसी भी दर्शनार्थी या ग्रामीण को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इस व्यवस्था के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों में स्नान, प्रसाधन एवं दैनिक निस्तार की सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेंगी। यह सुविधा दशहरा पर्व के दौरान पारंपरिक ‘मावली विदाई’ की रस्म संपन्न होने तक जारी रहेगी। श्रद्धालुओं को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालयों की मैपिंग भी कराई जा रही है। नगर निगम द्वारा इन शौचालयों का विस्तृत लोकेशन मैप जारी किया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले नागरिक आसानी से अपने निकटतम सुविधा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। निःशुल्क सार्वजनिक शौचालयों की सूची नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालयों की सूची निम्नानुसार है।1. महारानी अस्पताल के सामने - मोतीलाल नेहरू वार्ड 152. गीदम रोड महात्मा स्कूल के पास , गांधीनगर - गांधीनगर वार्ड 223. मंगल भवन के पास - मदन मोहन मालवीय वार्ड4. लालबाग - लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 085. शहीद पार्क के पास - श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 396. इंदिरा स्टेडियम के पास - शांतिनगर वार्ड7. शंकर नगर, आमागुड़ा - लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 088. लालबाग मैदान - लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 089. एयरपोर्ट चौक - गुरु घासीदास वार्ड 2810. नया बस स्टैंडदृ1 - शांतिनगर वार्ड 2511. नया बस स्टैंड (महिला शौचालय) - शांतिनगर वार्ड 2512. नया बस स्टैंड 2 - शांतिनगर वार्ड 2513. बस स्टैंड रोड टाउन हॉल - शांतिनगर वार्ड 2514. संजय बाजार सब्जी मार्केट - इंदिरा वार्ड 1615. संजय बाजार मटन मार्केट - इंदिरा वार्ड 1616. सिरहासार चौक- सुभाष वार्ड 1017. महारानी हॉस्पिटल के पीछे हाता ग्राउंड के पास - मोतीलाल नेहरू वार्ड 1518. दलपत सागर के पास - रमैय्या वार्ड 17 महापौर श्री संजय पाण्डे के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत की गई यह पहल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। साथ ही, दशहरा महापर्व के दौरान शहर में स्वच्छता, जनसुविधा और बेहतर नागरिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। थनेबल बना दे
बस्तर की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट बस्तर की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका एकलव्य विद्यालय छिंदावाड़ा की दो छात्राएं नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्विज 4.0 में चयनित *कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया सम्मानित* जगदलपुर, 14 अक्टूबर आदिवासी बाहुल्य बस्तर अंचल की प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी वैज्ञानिक सोच और मेधा का लोहा मनवा रही हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छिंदावाड़ा दरभा की दो होनहार छात्राओं लक्ष्मी भारद्वाज कक्षा 12वीं और गौरी नाग कक्षा 10वीं ने प्रतिष्ठित श्नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्विज 4.0 में चयनित होकर पूरे क्षेत्र के साथ ही राज्य का नाम रोशन किया है।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के सम्मानस्वरूप गुजरात सरकार की ओर से दोनों छात्राओं को विशेष पुरस्कार के रूप में टैबलेट प्रदान किए गए हैं। छात्राओं की इस शानदार कामयाबी पर बस्तर के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दोनों मेधावी छात्राओं को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं की वैज्ञानिक जिज्ञासा और लगन की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। यह सफलता विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाएं भी देश के शीर्ष मंचों पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद, उप प्राचार्य श्री मुकुल तथा छात्राओं के मेंटर श्री राहुल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनके भीतर सीखने की ललक को इस सफलता का श्रेय दिया।
आयुष्मान भारत योजना से 72 वर्षीय माहंगू की आँखों में लौटी रोशनी, मिला नया जीवन
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट आयुष्मान भारत योजना से 72 वर्षीय माहंगू की आँखों में लौटी रोशनी, मिला नया जीवन जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2026/ ग्राम बुरंगपाल संध्यापारा के निवासी 72 वर्षीय माहंगू के लिए आयुष्मान भारत योजना जीवन में एक नई सुबह लेकर आई है। वे पिछले कई वर्षों से मोतियाबिंद की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें बहुत धुंधला दिखाई देता था और दैनिक कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उनकी इस तकलीफ को देखते हुए गांव की मितानिन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आरएचओ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। स्वास्थ्य अमले की सक्रियता से माहंगू के परिजनों को शासन की आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी गई और तत्परता से उनका आयुष्मान कार्ड तैयार कराया गया। इसके उपरांत 3 जुलाई 2025 को उन्हें आयुष्मान कार्ड के तहत पूरी तरह निःशुल्क उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ कुशल चिकित्सकों की टीम ने उनका सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न किया। सफल उपचार के बाद अब माहंगू पूरी तरह साफ देख पा रहे हैं और अपने दैनिक कार्य बिना किसी सहारे के खुद करने लगे हैं। अपनी आँखों की रोशनी लौटने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, मितानिन और आयुष्मान भारत योजना का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सही सलाह और पूरी तरह निःशुल्क इलाज ने उन्हें एक खुशहाल और नया जीवन प्रदान किया है। यह सफलता दर्शाती है कि योजना किस प्रकार देश भर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक कैशलेस, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाकर उनके जीवन में उजाला बिखेर रही है।
आस्था बनी आजीविका का संबल
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट आस्था बनी आजीविका का संबल बस्तर में माता हिंगलाजिन मंदिर से पूजा सामग्री बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियाँ जगदलपुर, 14 अक्टूबर बस्तर जिले के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिलाओं के जीवन में स्वावलंबन और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बन रहा है। जनपद पंचायत बकावंड के ग्राम पंचायत गिरोला की महिलाएं बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की एक नई और प्रेरक मिसाल पेश कर रही हैं। आस्था के प्रमुख केंद्र माता हिंगलाजिन मंदिर में पूजा सामग्री बेचकर ये महिलाएं न केवल सम्मानजनक आजीविका कमा रही हैं, बल्कि अपने परिवारों का मजबूत आर्थिक आधार भी बन चुकी हैं। गिरोला स्थित माता हिंगलाजिन मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालुओं की इसी नियमित आवाजाही को अवसर में बदलते हुए बिहान के संकुल एवं ग्राम संगठन के मार्गदर्शन में स्थानीय महिलाओं ने वर्ष 2018 में मंदिर परिसर में पूजा सामग्री विक्रय की पहल की थी। व्यवसाय की शुरुआत के लिए समूह की महिलाओं को बिहान योजना के जरिए आरएफ, सीआईएफ, सीईएफ और बैंक लिंकेज के माध्यम से आवश्यक वित्तीय मदद उपलब्ध कराई गई। इस आर्थिक संबल के दम पर आज 8 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एकजुट होकर चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, रोली, मौली, रुई बत्ती, फूल और प्रसाद जैसी संपूर्ण पूजन सामग्री की बिक्री कर रही हैं। दीदियों की लगन और परिश्रम का ही नतीजा है कि सामान्य दिनों में भी समूह की मासिक बिक्री 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच जाती है, जिससे उन्हें हर महीने नियमित शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। नवरात्रि और प्रमुख पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से यह बिक्री और मुनाफा दोगुना हो जाता है। उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता के कारण अब न केवल मंदिर आने वाले श्रद्धालु, बल्कि स्थानीय ग्रामीण भी अपनी रोजमर्रा की पूजन सामग्री इन्हीं समूहों से खरीदने लगे हैं। आर्थिक तंगी से निकलकर स्वावलंबन की राह पकड़ने वाली इन महिलाओं ने अपनी इस प्रगति और खुशहाली के लिए बिहान योजना, जनपद पंचायत बकावंड और बस्तर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।