Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

रेलवे स्टेशनों में गूंजे छत्तीसगढ़ी लोकधुन, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने उठाई मांग

 ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुà...

State Head • Oct 15, 2026

More Stories

महासमुंद : बिना अनुमति मजदूरों को बाहर ले जाने पर होगी कार्रवाई - एसपी

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 14/10/2026  किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर    कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार (नियोजन का विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम 1979 के प्रभावी क्रियान्वयन, श्रमिकों और उनके आश्रित सदस्यों (महिलाओं और बच्चों) के अधिकारों के अनुरूप उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर समीक्षा किया। बैठक में श्रम अधिकारी डी.एन. पात्र, श्रम निरीक्षक अलीम नियाजी, जिले के लेबर सप्लायर लाइसेंसधारी और गैर लाइसेंसधारी ठेकेदारगण उपस्थित थे।    इस दौरान ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना अनुमति मजदूरों को बाहर ले जाना गैर कानून है। जिस पर कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने कहा कि मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या कराना ठेकेदारों की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि जिले के कई मजदूर अलग अलग राज्यों में अस्थाई रोजगार के लिए जाते हैं।   बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि बिना लाइसेंस के मजदूरों को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है। नियम का उल्लंघन होने पर लाइसेंस निरस्त करने कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंसधारी ठेकेदार यदि मजदूरों को बाहर ले जाते हैं तो नागरिकों के मौलिक अधिकार, शिक्षा एवं बाल संरक्षण कानून का पालन करते हुए बच्चों को आँगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में भेजना सुनिश्चित करेंगे ताकि श्रमिकों के बच्चों को बुनियादी शिक्षा और सुविधा मिले।    कलेक्टर विनय कुमार ने कहा कि जिस तरीके से एक सामान्य व्यक्ति बुनियादी जरूरत को दिनचर्या में उपयोग करता है। ऐसी ही, श्रमिक और उसके परिवार को रहने की सुविधा स्वच्छ पेयजल शौचालय और अस्पताल की सुविधा हो। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।   पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सभी ठेकेदार श्रम पंजीयन से जुड़े सभी दस्तावेज बनवाये। जहां अपराध या कोई आपदा की घटना घटित होती है, एफआईआर या शिकायत होती है तब उन्हें दस्तावेज सही होने और नियम कानून का पालन करने वालों को तत्काल सहायता दी जाएगी। कोई श्रमिक अपने घर आना चाहते हैं तो उन्हें घर आने दिया जाए।    बंधक बनाकर नहीं रखना चाहिए। श्रमिक या उसके आश्रित सदस्य बीमार हैं तो उन्हें इलाज की सुविधा दी जाए या उन्हें इलाज कराने के लिए कार्यस्थल से जाने दिया जाए। आकस्मिक मृत्यु होने पर मूल निवास के परिवारिक सदस्यों को 1 दिन में इसकी सूचना दी जाए। बगैर सूचना के अंतिम संस्कार नहीं किया जाये।   श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बैठक में जानकारी दी कि, सभी लाइसेंस धारी ठेकेदार जितनी संख्या का लाइसेंस लिए उतना ही संख्या का श्रमिक ले जाये, ज्यादा ले जाने पर कार्यवाही होगी। जाने से पहले ग्राम पंचायत के पलायन रजिस्टर में सभी मजदूरों का नाम, जहां काम में जा रहे उस शहर, राज्य, कंपनी, कब से कब तक, मोबाइल नंबर आदि का जानकारी उस रजिस्टर में होनी चाहिए। यदि सूची में किसी श्रमिक नहीं जाए तो उसके स्थान पर अन्य श्रमिक का नाम सूची में सुधार किया जाये। साथ ही इसकी सूचना जिला श्रम कार्यालय और नजदीकी थाने में देनी चाहिए।

Oct 14, 2026 Read

महासमुंद में 22 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 222 पदों पर होगी भर्ती

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर     हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   महासमुंद में 22 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 222 पदों पर होगी भर्ती   10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर   महासमुंद, 14 अक्टूबर 2026। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 222 पदों पर भर्ती की जाएगी।   कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार रोजगार मेला आईटीआई लभराखुर्द, महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की चार संस्थाएं शामिल होंगी। इनमें एम/एस फायर एंड सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, गणपति नमकीन भंडार प्राइवेट लिमिटेड, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड तथा ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट शामिल हैं।   इन संस्थाओं द्वारा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के योग्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।   जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी   रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो लेकर आएं।   साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।   पदवार रिक्तियों की संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोजगार विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।   जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में शामिल हों।

Oct 14, 2026 Read

पंचायत महकमे में कड़ा एक्शन: 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  पंचायत महकमे में कड़ा एक्शन: 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित सुकमा। जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कलेक्टर अमित कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत सुकमा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार VB-G RAM G योजना के तहत विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न लाने, कार्यों के संपादन में लापरवाही और पात्र हितग्राहियों को समय पर रोजगार उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोपों पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत एक तकनीकी सहायक सहित तीन ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त (बर्खास्त) कर दी गई है, जबकि दो पंचायत सचिवों को निलंबितकर दिया गया है। जांच में क्या मिला?प्रशासनिक जांच में पाया गया कि VB-G RAM G योजना के तहत न्यूनतम मानव दिवस सृजन और NMMS (National Mobile Monitoring System) ऐप* के माध्यम से कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराने में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। कर्तव्य पालन में इस तरह की उदासीनता और विकास कार्यों को ठप करने की प्रवृत्ति को देखते हुए प्रशासन ने सीधी कार्रवाई का फैसला लिया। किन पर हुई कार्रवाई? बर्खास्त (सेवा समाप्त)1.  अनिल कवासी- तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत सुकमा2.  सोयम जोगेश्वर (जोगेश कुमार)- रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मरईगुड़ा, जनपद कोंटा3.  सुरेन्द्र पदामी - रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सिरसट्टी, जनपद सुकमा4.  देवाराम मुचाकी - रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत पुसगुन्ना, जनपद छिंदगढ़ निलंबित:1.  मड़कम लख्खा- सचिव, ग्राम पंचायत मिलमपल्ली (अतिरिक्त प्रभार पोटकपल्ली)2.  *मौसम तम्मैया* - सचिव, ग्राम पंचायत ढोंढरा (अतिरिक्त प्रभार डब्बाकोंटा) 12 नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे तकनीकी सहायक*तकनीकी सहायक अनिल कवासी के मामले में घोर अनुशासनहीनता उजागर हुई है। वे न केवल योजना के कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे, बल्कि लगातार समीक्षा बैठकों और कार्यस्थल से नदारद रहे। जिला एवं जनपद स्तर से *कुल 12 बार कारण बताओ नोटिस* जारी होने के बावजूद उन्होंने न तो कोई स्पष्टीकरण पेश किया और न ही अपनी कार्यशैली में सुधार किया, जिसके चलते उन्हें पद से सीधे बर्खास्त कर दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के प्रशासन और पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।

Oct 14, 2026 Read

पीएम-सेतु योजना से युवाओं को मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण, प्रदेश के 30 शासकीय आईटीआई का होगा आधुनिकीकरण

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    भिलाई स्टील प्लांट और एनएमडीसी लिमिटेड के साथ दुर्ग एवं बस्तर क्लस्टर के लिए हुआ महत्वपूर्ण एमओयू**   रायपुर, छत्तीसगढ़। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को आधुनिक कौशल से सशक्त बनाने और उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पीएम-सेतु योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।   योजना के अंतर्गत लगभग **1,446 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश** से छत्तीसगढ़ के 30 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।   इसी क्रम में आज मंत्रालय में दुर्ग एवं बस्तर क्लस्टर के लिए **भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) और एनएमडीसी लिमिटेड के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू)** संपन्न हुए। इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक संस्थानों और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।   पीएम-सेतु योजना के माध्यम से आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर होने, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ने और उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।   युवाओं के कौशल विकास की दिशा में यह पहल छत्तीसगढ़ को तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।**   आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Oct 14, 2026 Read

बसना: सांकरा में गौ तस्करी की सूचना पर गौ सेवकों की कार्रवाई, 12 मवेशियों को सुरक्षित कराया।

बसना: सांकरा में गौ तस्करी की सूचना पर गौ सेवकों की कार्रवाई, 12 मवेशियों को सुरक्षित कराया। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 14/10/2026  देवाराम चौहान।   ब्लॉक रिपोर्टर  बसना: सांकरा में गौ तस्करी की सूचना पर गौ सेवकों की कारवाई, 12 मवेशियों को सुरक्षित कराया।14.10.2026सांकरा में गौ तस्करीबसना। सांकरा में 12 मवेशियों को सुरक्षित कराए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 4 बजे गौ तस्करी की सूचना मिलने पर गौ सेवक सक्रिय हुए। सूचना के अनुसार, दो व्यक्ति 3 गाय-बैल और 9 बछड़ों को पिरदा की ओर से सांकरा के संत अन्ना चौक के सामने से ले जा रहे थे। सांकरा से पिरदा की ओर से ले जाए जा रहे थे 3 गाय-बैल और 9 बछड़े, गौ सेवकों ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग।जानकारी मिलने के बाद गौ सेवक मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। गौ सेवकों की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मवेशियों को तस्करी कर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।   इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद के जिला मंत्री एवं गौ सेवक कमलेश डड़सेना सहित मोहित साहू, हिमांशु प्रधान, राजकुमार अग्रवाल, डिगेश यादव और अन्य गौ सेवक मौजूद रहे। गौ सेवकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में मवेशियों को ले जाने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Oct 14, 2026 Read

बगीचा के स्कूल चौक में मां दुर्गा की भव्य झांकी, दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट रिपोर्टर — रंजय सिन्हा   **बगीचा, जशपुर।** नवरात्रि के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगीचा नगर में मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना की धूम मची हुई है। नगर के स्कूल चौक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल सजाया गया है, जहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है।   पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और गेंदे के फूलों की आकर्षक झालरों से सजाया गया है। मुख्य द्वार पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, स्कूल चौक बगीचा, जिला जशपुर की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया है। आकर्षक साज-सज्जा और रोशनी से जगमगाता पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।   पंडाल के भीतर मां दुर्गा की विशाल एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात तक पहुंच रहे हैं। पंडाल में गूंजते भक्ति गीतों और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।   समिति के सदस्यों के अनुसार, हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान स्कूल चौक का यह दुर्गा पंडाल बगीचा नगर में धार्मिक आस्था, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।    

Oct 14, 2026 Read

रथ परिक्रमा : अभी गोलबाजार चौक में, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

 हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  रथ परिक्रमा : अभी गोलबाजार चौक में, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब जगदलपुर, 14 अक्टूबर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की सबसे मुख्य रस्म "विशाल रथ परिक्रमा" आज देर रात अपने चरम पर है। अभी कुछ देर पहले माता दंतेश्वरी का विशाल रथ *गोलबाजार चौक* पहुँचा है, जहाँ दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। गोलबाजार में भक्तिमय माहौलरात 8 बजे के बाद से ही गोलबाजार चौक में लोगों का आना शुरू हो गया था। रथ के पहुँचते ही "माई दंतेश्वरी" के जयकारों से पूरा चौक गूंज उठा। श्रद्धालु रथ को खींचने और उसके दर्शन के लिए बेताब दिखे। क्या है रथ परिक्रमा?बस्तर दशहरा में 75 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में रथ परिक्रमा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि इस रथ पर स्वयं माता दंतेश्वरी विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलती हैं और अपने भक्तों को दर्शन देती हैं। इस रथ को खींचना सौभाग्य माना जाता है। प्रशासन की व्यवस्थारथ परिक्रमा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने गोलबाजार चौक से लेकर दंतेश्वरी मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। रथ अब गोलबाजार चौक से आगे सिरहासार की ओर बढ़ेगा। ---

Oct 14, 2026 Read

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट मुकाबला, महिला दर्शकों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    **रायपुर।** छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन से प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।   महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और माताओं-बहनों एवं बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अवसर देने के उद्देश्य से महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया गया। इस सुझाव पर क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है।   यह आयोजन **‘महतारी गौरव वर्ष 2026’** के दौरान होने जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटरों को मैदान पर खेलते देख प्रदेश की बेटियां भी क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।   इस ऐतिहासिक आयोजन से छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलने तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महिला दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की पहल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Oct 14, 2026 Read

महामाई दाई रतनपुर मंदिर में पारंपरिक पूजा पद्धति बहाल करने की मांग, गोंड समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    रतनपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर स्थित महामाई दाई मंदिर में गोंड समाज की पारंपरिक पूजा पद्धति बहाल करने तथा ग्राम उमरिया में समाज के मुक्तिधाम को सुरक्षित एवं चिन्हांकित करने की मांग को लेकर गोंड समाज सहित विभिन्न आदिवासी समाजों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।   समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, रतनपुर स्थित महामाई दाई आदिवंशीय गोंड समाज की कुलदेवी हैं। मंदिर में अन्य जनजातीय समाजों सहित सर्वसमाज के लोगों की भी गहरी आस्था है। बताया गया कि वर्ष 1970 के दशक तक मंदिर में गोंड समाज के बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा एवं सेवा-अर्जी की जाती थी। समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने और मंदिर परिसर के विकास के दौरान पारंपरिक पूजा पद्धति में बदलाव हुआ तथा गोंड बैगा को पूजा व्यवस्था से हटा दिया गया।   समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन के लिए गठित ट्रस्ट में गोंड समाज का एक भी सदस्य शामिल नहीं है। इससे समाज के लोग स्वयं को उपेक्षित और आहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि महामाई दाई मंदिर में गोंडी नेग-नियम, परंपराओं एवं निषेधों के अनुरूप गोंड पुजारियों के माध्यम से पूजा और सेवा-अर्जी की व्यवस्था जल्द बहाल की जाए। साथ ही मंदिर ट्रस्ट में गोंड समाज सहित अन्य समाजों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए।   ग्राम उमरिया में मुक्तिधाम की भूमि सुरक्षित करने की मांग   ज्ञापन में बिल्हा ब्लॉक एवं तहसील के अंतर्गत ग्राम उमरिया में गोंड समाज के मुक्तिधाम का मुद्दा भी उठाया गया। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, यहां गोंड समाज के लोग अपने मृत परिजनों का मिट्टी संस्कार करते आए हैं। उनका आरोप है कि मुक्तिधाम की भूमि पर अन्य लोगों द्वारा घर, कोठार और खेत बना लिए गए हैं, जबकि वहां समाज के पूर्वजों के दफन होने की बात कही जा रही है।   इस मामले में बिल्हा तहसीलदार और एसडीएम के समक्ष शिकायतें लंबे समय से लंबित होने की बात भी समाज के लोगों ने कही। उन्होंने प्रशासन से भूमि की जांच कराकर गोंड समाज के लिए मुक्तिधाम की भूमि चिन्हांकित करने तथा परंपरागत स्थल को सुरक्षित रखने की मांग की।   15 अक्टूबर को सेवा-अर्जी देने की घोषणा   समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि **15 अक्टूबर 2026 को गोंड समाज के वरिष्ठजन महामाई दाई मंदिर में स्वयं उपस्थित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सेवा-अर्जी करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस धार्मिक परंपरा में अन्य समाज के बिचौलिया पुजारियों का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होगा।   विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित   इस अभियान में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के साथ इन्द्रमण प्रसाद मरकाम, अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा खरौद राज; भागवत प्रसाद जगत, सलाहकार खरौद राज; डॉ. के.आर. जगत, संरक्षक खम्हारडीह चक एवं जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा इकाई बिलासपुर; समय सिंह गोंड, कार्यकारी जिला अध्यक्ष; छेदीलाल नेताम, जिला उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष खरौद राज; प्रेमसागर मरकाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य; शिव चरण जगत, कोषाध्यक्ष; घनश्याम खुशरो, सचिव सीपत उपकेंद्र; अनिल ध्रुव, प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन; नंदलाल बिंझवार, जिला अध्यक्ष बिंझवार समाज; बद्री खैरवार, प्रदेश सचिव खैरवार समाज; तथा सुकालू मरकाम, सैनिक कंगला मांझी सरकार सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   इसके अलावा ग्राम रसेड़ा से फेकन सिंह मरावी एवं हरसिंह जगत, ग्राम आमाकोनी से हरसिंह जगत तथा ग्राम उमरिया-मुरकुटा चक से विनोद मरावी, देवलाल मरकाम, रामकला मरावी, संतोष मरकाम, नंदराम मरावी, फत्तु मरकाम, महेश मरावी, रामायण मरावी, राजकुमार मरावी, संतोष मरावी और अंतु नेताम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।   समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि महामाई दाई मंदिर की पारंपरिक पूजा पद्धति, समाज की धार्मिक आस्था और ग्राम उमरिया के मुक्तिधाम से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए।

Oct 14, 2026 Read

रायकोना गावं के दो युवक बने शातिर चोर,,, 8 मोटर साईकिल के साथ दोनों गिरफ्तार 

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायकोना गावं के दो युवक बने शातिर चोर,,, 8 मोटर साईकिल के साथ दोनों गिरफ्तार  ▶️ *मोटरसाइकिल चोरी मामले में कोतवाली सारंगढ़ को बड़ी सफलता, 7 आरोपी सहित 8 मोटरसाइकिल जब्त।* ▶️ *गिरफ्तार आरोपियों में 2 बालिग, बाकी सभी विधि से संघर्षरत बालक।* ▶️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला आया था सामने।* ▶️ *जिले के बाहर से भी गाड़ी चोरी कर उड़ीसा में बेचने की फिराक में थे आरोपी।* सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान के नेतृत्व में कोतवाली सारंगढ़ पुलिस को आज दिनांक 14.10.2026 को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 8 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। दिनांक 10.10.2026 को सारंगढ़ बस स्टेशन और जिला अस्पताल सारंगढ़ के पास एक ही दिन में दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली सारंगढ़ में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई। जाँच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी देवचरण, पिता कार्तिक राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी रायकोना, थाना सरसीवा तथा पंकज, पिता कांता प्रसाद, निवासी रायकोना, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गईं दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 70,000 रुपये है। 🔵*पूछताछ में खुले 6 और मोटरसाइकिल चोरी के मामले* पूछताछ के दौरान 6 अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले भी सामने आए। आरोपी जिले के बाहर से भी मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें उड़ीसा में बेचने की फिराक में थे। चोरी की गई गाड़ियों में सरायपाली, सागरपाली और लम्बरपाली, रायगढ़ से चुराई गई गाड़ियाँ भी शामिल हैं। इन मामलों में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी भी ग्राम रायकोना, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी हैं। इस मामले में गिरफ्तार सभी विधि से संघर्षरत हैं। 🔵*आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्रवाई* इस प्रकार पुलिस ने कुल 8 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मोटरसाइकिलों में 4 हीरो एचएफ डीलक्स, 1 स्कूटी और 1 हीरो स्प्लेंडर शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Oct 14, 2026 Read

त्योहारों से पहले दुर्ग सराफा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP ने व्यापारियों के साथ की बैठक

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ त्योहारों से पहले दुर्ग सराफा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP ने व्यापारियों के साथ की बैठक दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026। दीपावली त्योहार के मद्देनजर दुर्ग पुलिस ने सराफा बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराफा मार्केट का भ्रमण कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों के साथ बैठक की।SSP ने शनिचरी बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग और व्हाइट मार्किंग के अनुसार वाहन पार्क करने के निर्देश दिए।सुरक्षा को लेकर सराफा प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों को चालू और दुरुस्त रखने और निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी गई।बैठक में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी और दुर्ग, पाटन क्षेत्र में सराफा व्यापारियों के साथ हुए ठगी के मामलों पर भी चर्चा हुई।बैठक में एडिशनल SP शोभराज अग्रवाल, CSP भारती मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी और सराफा संघ अध्यक्ष प्रकाश सांखला सहित 50 से अधिक व्यापारी शामिल हुए।पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि लेन-देन के दौरान पहचान और भुगतान की पुष्टि जरूर करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Oct 14, 2026 Read

महासमुंद : रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली में 30 से अधिक युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु लगा मतदाता पंजीयन शिविर

महासमुंद : रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली में 30 से अधिक युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु लगा मतदाता पंजीयन शिविर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 14/10/2026किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा एवं रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली बगईजोर में मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का मुख्य उद्देश्य 17 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना था। जिले में अब विशेष अभियान के तहत 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने की कार्रवाई गति पकड़ने लगी है।  महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान के साथ बीएलओ द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर ऐसे पात्र मतदाताओं को फाॅर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। आज दिनांक तक जिले में 8 लाख 476 मतदाता है, जबकि अभियान के तहत अभी तक 1321 नए और छूटे हुए मतदाता जोड़े गए हैं। बलौदा में डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद एवं महाविद्यालय के प्राचार्य  अनिता पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।  इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर की संयोजक कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रही  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया सहित महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।इसी तरह रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली बगईजोर में मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन के भोई के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी भरत प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।  इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 30 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा विशेष शिविर एवं पंजीयन के माध्यम से फाॅर्म-6 में नाम जोड़े जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर, 21, 22, 28 एवं 29 अक्टूबर को विशेष शिविर सभी मतदान केन्द्रों में लगाए जाएंगे। यहां पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वा सकते हैं।

Oct 14, 2026 Read