Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

बगीचा थाने में पुलिस मितान की बैठक: ट्रैफिक सुधार, साइबर क्राइम पर जागरूकता और नशे के खिलाफ अभियान में निभाएंगे अहम भूमिका*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  *बगीचा ...

State Head • Oct 15, 2026

More Stories

बगीचा में दुर्गा पूजा पंडाल में अन्नप्राशन और कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और उल्लास का माहौल*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  *बगीचा में दुर्गा पूजा पंडाल में अन्नप्राशन और कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और उल्लास का माहौल* *बगीचा, जशपुर |* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बगीचा के दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में स्कूल चौक दुर्गा पंडाल में आज *नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और कन्या पूजन* का भव्य आयोजन किया गया। मां दुर्गा के दरबार में पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कई बच्चों का पहला अन्न खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। माता-पिता ने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र के लिए माता रानी से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही नवरात्रि की परंपरा के अनुसार छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। कन्याओं के पैर पखारे गए, उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, टीका लगाकर भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे पंडाल में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। समिति ने बताया कि नवरात्रि में अन्नप्राशन और कन्या भोज कराना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए हर साल इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

Oct 15, 2026 Read

तेज रप्तार गाड़ी से 3व्यक्तियों को ठोकर मारा गया है*

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला *तेज रप्तार गाड़ी से 3व्यक्तियों को ठोकर मारा गया है* श्री अधीन दास मोहले जी निवासी दशरंगपुर, मुंगेली तथा श्री बल्लू बघेल जी एवं श्री गंगाराम टंडन जी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है।  यह अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मारी जिससे तीनों लोग दूर जा गिरे। लोगो ने तुरंत 112 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।  श्री अधीन दास जी का अंतिम संस्कार ग्राम दशरंगपुर में आज दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

Oct 15, 2026 Read

सरायपाली विधायक महोदया  श्रीमति चातुरी डिग्रीलाल नंद जी का दौरा 

सरायपाली विधायक महोदया  श्रीमति चातुरी डिग्रीलाल नंद जी का दौरा  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 15/10/2026देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर  मान. विधायक महोदया  श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद जी का नवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की प्रसिद्ध माता रुद्रेश्वरी मंदिर सिंघोडा सहित विभिन्न गांव में विराजमान माता रानी के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेगी।                 दौरा  कार्यक्रम शाम 5 बजे - मां रुद्रेश्वरी माता मंदिर सिंघोडा  शाम 6 बजे - कंवरपाली दिनांक - 15/10/2026दिन - गुरुवार

Oct 15, 2026 Read

गरबा महोत्सव में उमड़ा पिथौरा: अंजलि विहार कॉलोनी में भक्ति और उत्साह का दिखा ऐतिहासिक संगम

*हमर प्रदेश न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा* गरबा महोत्सव में उमड़ा पिथौरा: अंजलि विहार कॉलोनी में भक्ति और उत्साह का दिखा ऐतिहासिक संगम पिथौरा नगर के *अंजलि विहार कर्मचारी कॉलोनी में आयोजित भव्य रास-गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं और नगरवासियों का ऐसा जनसैलाब जुटा कि पूरा प्रांगण ऐतिहासिक भीड़ का गवाह बन गया।*  मां आदिशक्ति की पावन आराधना और गरबा धुन पर थिरकते डांडिया-गरबा की खनक ने पूरे नगर को भक्तिमय उत्साह से सराबोर कर दिया। इस अलौकिक और रंगारंग आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रस्तुतियों और मातृशक्ति ने सपरिवार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।   समिति की घाट व्यवस्था और नगरवासियों के अभूतपूर्व उत्साह ने इस महोत्सव को नगर के सबसे भव्य और यादगार आयोजनों में शामिल कर दिया।

Oct 15, 2026 Read

पंचमी में दिखा माँ दन्तेश्वरी के दरबार में भक्तों का हुजूम* *1000-1200 मीटर तक भक्तों की लंबी लाईन लगी माँ दन्तेश्वरी के दर्शन पाने के लिए*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज**रिपोर्टर - गौतम रंगारी**ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* *पंचमी में दिखा माँ दन्तेश्वरी के दरबार में भक्तों का हुजूम**1000-1200 मीटर तक भक्तों की लंबी लाईन लगी माँ दन्तेश्वरी के दर्शन पाने के लिए* दंतेवाड़ा अक्टूबर 15। वैसे तो शरद नवरात्र की पूरे नौ दिन शुभ और मंगल मय होते है पर श्रद्धालुओं की पंचमी को लेकर विशेष आस्था होती है । इस वर्ष भी माँ दन्तेश्वरी मंदिर में लाखों श्रधालुओं का आना होता है नवरात्र में पर इस वर्ष पंचमी में सुबह के 3 बजे से ही भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने मिली खबर लिखे जाने तक माँ दन्तेश्वरी के प्रांगण से ले कर भक्तों की लाईन डंकनी नदी के पुल तक पहुंच चुकी थी जो कि मंदिर प्रांगण से 1000-1200 मीटर की दूरी है। वैसे तो हर वर्ष नवरात्र के पहले दिन से माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में हजारों भक्तों का आना शुरू होता है पर इस वर्ष पहले और दूसरे दिन की अपेक्षा चतुर्थी और पंचमी में हुजूम नज़र आया ।

Oct 15, 2026 Read

बस्तर के 27 उत्कृष्ट शिक्षक और 3 संकुल समन्वयक सम्मानित: बोलेगा बचपन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट   बस्तर के 27 उत्कृष्ट शिक्षक और 3 संकुल समन्वयक सम्मानित: बोलेगा बचपन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन जगदलपुर। समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला बस्तर के सहयोग से संचालित *आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम* के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले *27 शिक्षकों और 3 संकुल समन्वयकों को सम्मानित किया गया। कृषि महाविद्यालय धरमपुरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलेगा बचपन, प्रातःकालीन सभा और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जागरूक किया गया। सम्मानित संकुल समन्वयकों में तोकापाल से कमलेश कश्यप, चितापुर से जयप्रकाश तिवारी और बोरपदर से गंगाराम कश्यप शामिल रहे। शिक्षकों को विभिन्न प्रतियोगियों, जिला एवं विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और माह की सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों के आधार पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर *यशवंत नायक*, नीति आयोग से तानिया अबोध जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल, डीएमसी अशोक पांडे, जिला साक्षरता मिशन प्रभारी राकेश खापर्डे और विनोबा टीम के *हेमंत चंद्रा* सहित विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी उपस्थित रहे। नवाचार से बेहतर होगी शिक्षा की गुणवत्ता: अतिथियों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अकादमी नवाचार, शिक्षण सामग्री और नई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। विनोबा टीम के हेमंत चंद्रा ने बताया कि विनोबा ऐप शिक्षकों को अपनी गतिविधियां साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान कराने का मंच प्रदान करता है। कलेक्टर *आकाश छिकारा* के मार्गदर्शन में संचालित बोलेगा बचपन और प्रातःकालीन सभा जैसी गतिविधियों का उद्देश्य विभागों में बच्चों की सहभागिता बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

Oct 15, 2026 Read

राहत पैकेज से नाराज संगठन सांसद से मिला: इंद्रावती बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज की मांग

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट   राहत पैकेज से नाराज संगठन सांसद से मिला: इंद्रावती बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज की मांग जगदलपुर। इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने इंद्रावती नदी की बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत की मांग ती है। समिति ने बुधवार को सांसद निवास जाकर *सांसद महेश कश्यप* को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज देने की मांग की। किसान नेता लखेश्वर कश्यप ने बताया कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में तेज बारिश और इंद्रावती नदी में आई बाढ़ ने जिले के अलग-अलग इलाकों में जमकर तबाही मचाई है। लगभग 10 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई परिवार सड़क पर आ गए हैं। किसानों की 6 महीने की मेहनत से तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ में घरों का राशन, बर्तन, अनाज और नकदी सहित घरेलू सामान बह गई। स्थिति बेहद चिंताजनक है। समिति का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही राहत राशि बहुत कम है। शासन और जिला प्रशासन तत्काल आर्थिक सहायता निवेश हुए स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था करे। प्रभावित किसानों की फसल क्षति का राजस्व विभाग द्वारा निष्पक्ष और वास्तविक सर्वेक्षण कराया जाए। समिति ने मांग की कि जिस प्रकार शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद का प्रावधान है, उसी आधार पर फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। इस पर सांसद महेश कश्यप ने बताया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति देखते हैं। नुकसान अधिक हुआ है, जिसे देखते हुए  केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज* जारी करने की मांग उनके द्वारा पत्र भेजकर पहले ही की जा चुकी है।

Oct 15, 2026 Read

बाढ़ प्रभावितों के लिए मसीहा बने गुरुजन, लोहंडीगुड़ा इकाई ने 146 परिवारों तक पहुंचाई मदद

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बाढ़ प्रभावितों के लिए मसीहा बने गुरुजन, लोहंडीगुड़ा इकाई ने 146 परिवारों तक पहुंचाई मदद गुरुजनों ने पेश की मिसाल, बाढ़ प्रभावितों को पहुंचाई राहत: लोहंडीगुड़ा इकाई द्वारा 146 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जगदलपुर। पिछले माह सितंबर के अंतिम सप्ताह में अति बारिश और इंद्रावती नदी में आई बाढ़ आपदा की मार झेलने वाले प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द में सहभागी बनते हुए *सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड इकाई लोहंडीगुड़ा* ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। फेडरेशन द्वारा बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों और पारा-मोहल्लों के कुल 146 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत वितरण का विवरण:ग्राम चंदनपुर के लिटी भाटा पारा में 63 परिवारों कोड़ेबेड़ा में 7 परिवारों तथा बड़ांजी खास पारा,   टाकरागुड़ा, लिटीपारा में 12 परिवारोंसहित कुल 146 परिवारों को उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी शालिनी तिवारी जिलाध्यक्ष देवराज खुंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, एसएस जान, शालिनी, बीआरसी पीलाराम सिन्हा कमलसाय कश्यप सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Oct 15, 2026 Read

नवरात्रि के पावन पर्व पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी का लोरमी आगमन 

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़      मुंगेली जिला उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी का लोरमी आगमन हुआ जिसमें नवरात्रि के पावन पर्व पर आज नगर लोरमी के विभिन्न वार्डों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर जगत जननी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।  नगर के स्टेट बैंक चौक, गुरुद्वारा चौक, राजाबाड़ा, ब्राह्मण पारा, महामाया मंदिर, महामाया पारा मां दुर्गा समिति, गांधीडीह, महामाया मंदिर प्रांगण मजगांव, वार्ड-9 मजगांव पारा, अटल चौक, राम्हेपुर में मां के चरणों में शीश नवाकर समस्त परिवारजनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।     हमर प्रदेश cg. काम

Oct 15, 2026 Read

टिकरापारा में 13 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश सीजी न्यूज़   टिकरापारा में 13 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग लड़के की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और पीड़ित परिवार की ओर से टिकरापारा थाना में कड़ा कदम उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार और छत्तीसगढ़िया संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए, FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठनों का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसको लेकर छत्तीसगढ़िया समाज एकजुट होकर आवाज उठा रहा है। टिकरापारा पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

Oct 15, 2026 Read

सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद के प्रयासों से बनने से 5 करोड़ में बनेगा राजाडीह - भालुकोना मार्ग

सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद के प्रयासों से बनने से 5 करोड़ में बनेगा राजाडीह - भालुकोना मार्ग हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  15/10/2026 किरण नायक  ब्लॉक रिपोर्टर       सरायपाली/राजाडीह - भालुकोना मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए वर्षों पुरानी मांग थी इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को जूझ में भारी परेशानियां होती थी । लोकनिर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी जारी होना क्षेत्र की जनता की विश्वास की जीत है । इस सड़क से कपड़ों की ढुलाई, शिक्षा, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य गुणवक्ता पूर्ण और जल्द कराने की कोशिश करुँगी।

Oct 15, 2026 Read

रेलवे स्टेशनों में गूंजे छत्तीसगढ़ी लोकधुन, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने उठाई मांग

 ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    **रायपुर।** छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देने की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रतिनिधियों ने रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) से मुलाकात की।   पार्टी ने मांग रखी कि **छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों का प्रसारण किया जाए।** इससे रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और क्षेत्रीय पहचान को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।   जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का कहना है कि राज्य स्थापना दिवस जैसे विशेष अवसर पर रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोकधुनों की गूंज से यात्रियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोककलाकारों और छत्तीसगढ़ी संगीत को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।   पार्टी ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक पहल करेगा, ताकि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान रेलवे स्टेशनों पर भी सुनाई दे।    

Oct 15, 2026 Read