Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

कोकड़ी में महिला किसान दिवस का आयोजन*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबà...

State Head • Oct 15, 2026

More Stories

जागरूक युवा, सुरक्षित समाज: आपदा प्रबंधन के प्रति युवाओं को किया जागरूक*

रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी * जागरूक युवा, सुरक्षित समाज: आपदा प्रबंधन के प्रति युवाओं को किया जागरूक*   *अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम नवीकरण दिवस पर मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन बचाव के बताए उपाय*   मुंगेली, 14 अक्टूबर 2026// अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम नवीकरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, मुंगेली से संबद्ध यूथ क्लब दीनबंधु सहयोग संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम '“तैयार समाज, सुरक्षित भविष्य”' के संदेश के साथ युवाओं को आपदा जोखिम कम करने, आगजनी से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा एवं श्री नितेश कुमार मोहले के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फायर सेफ्टी विशेषज्ञ श्री संजय जांगड़े तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री दिलीप बंजारे उपस्थित रहे।             कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने आगजनी एवं अन्य आपदाओं से बचाव के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के प्रति दंड शक्तियों, आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने तथा स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में बताया। साथ ही, आपदा की स्थिति में तेजी एवं सुरक्षित बचाव के लिए जागरूकता, पूर्व तैयारी और सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर युवाओं ने भी आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एवं जन-जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक आपदा से बचाव संबंधी जानकारी जुटाने और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता करने की पहल करने वाले व्यक्तियों की। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता करना तथा आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना।

Oct 15, 2026 Read

दन्तेवाड़ा में निःशुल्क दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ शुभारंभ

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज**रिपोर्टर - गौतम रंगारी**ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* *सेवा संकल्प अभियान* *दन्तेवाड़ा में निःशुल्क दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ शुभारंभ* *भयमुक्त बचपन, हुनरमंद युवा और खुषहाल परिवार यही है नए बस्तर का संकल्प- केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह* *बस्तर को तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* दंतेवाड़ा, 15 अक्टूबर 2026। देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और एनएसई फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दन्तेवाड़ा में आयोजित निःशुल्क दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का वर्चुअल तौर पर शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि नक्सल हिंसा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुँचे, उसका समुचित पुनर्वास हो और वह आत्मविश्वास तथा स्वाभिमान के साथ जीवन में आगे बढ़े। इन समन्वित प्रयासों का उद्देश्य प्रत्येक प्रभावित परिवार को सुरक्षा, सम्मान, आजीविका और आगे बढ़ने का अवसर देना है। हम ऐसा बस्तर बनाना चाहते हैं, जहाँ बच्चों के सपने भय से मुक्त हों, युवाओं के हाथों में हुनर हो और हर परिवार के जीवन में खुशहाली हो। उन्होंने कहा कि हम प्रभावित लोगों को जीवन में फिर से स्थापित होने का अवसर देना चाहते हैं। यह सरकार का दायित्व है। केवल नक्सलवाद समाप्त कर देना पर्याप्त नहीं है, उससे उत्पन्न पीड़ा और अभाव को दूर करके बस्तर को फिर से हँसता-खेलता बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ हो रहा है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ऐसे सेवामूलक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा से प्रभावित आदिवासी भाई-बहनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम और स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नक्सल हिंसा में किसी ने हाथ खोया, किसी ने पैर, तो किसी की देखने अथवा सुनने की क्षमता प्रभावित हुई। ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देना हमारी साझा जिम्मेदारी है। इस संवेदनशील पहल के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार, जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और सभी सहयोगी संस्थाओं को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि जगदलपुर में पाँच से सात अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में 3,600 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। इनमें अकेले बस्तर के 1,570 से अधिक लाभार्थी थे। यह संख्या बस्तर की पीड़ा को व्यक्त करती है। पाँच दशकों तक नक्सलवाद ने यहाँ के गरीब और आदिवासी परिवारों को कितने गहरे घाव दिए हैं, इसका अनुमान इन आँकड़ों से लगाया जा सकता है। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आईईडी विस्फोट कर निर्दोष नागरिकों को दिव्यांग बना देना मानवाधिकारों का गंभीर हनन है। उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के साथ उससे मिले घावों पर मरहम लगाना भी आवश्यक है। प्रभावित लोगों का पुनर्वास करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मान के साथ जीवन जीने की व्यवस्था करना हमारा संकल्प है। कृत्रिम हाथ किसी व्यक्ति को फिर से काम करने का सामर्थ्य देता है और कृत्रिम पैर उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने का विश्वास देता है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर इस अभियान के एक लाभार्थी के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि तीन वर्ष बाद वे अपने हाथ से गिलास उठाकर पानी पी सके। उनकी इस उपलब्धि में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की बहुत बड़ी खुशी समाहित है। यह सुनकर मुझे जो आनंद हुआ, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होने कहा कि इस पुण्य कार्य में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर, भारतीय जैन संघ सहित सभी सहयोगियों का योगदान सराहनीय है। मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाइए। जहाँ भी सहायता की आवश्यकता होगी, भारत सरकार आपके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी। हमारा संकल्प है कि नक्सल हिंसा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुँचे, उसका समुचित पुनर्वास हो और वह आत्मविश्वास तथा स्वाभिमान के साथ जीवन में आगे बढ़े। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम प्रभावित लोगों को जीवन में फिर से स्थापित होने का अवसर देना चाहते हैं। यह सरकार का दायित्व है। केवल नक्सलवाद समाप्त कर देना पर्याप्त नहीं है, उससे उत्पन्न पीड़ा और अभाव को दूर करके बस्तर को फिर से हँसता-खेलता बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में बस्तर के माटी, चालकी, गायता, गुनिया, पुजारी, सिरहा और अन्य पारंपरिक जनजातीय नेतृत्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके सहयोग और समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित भाई-बहनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट वॉकिंग स्टिक, कृत्रिम अंग और कैलीपर जैसे सहायक उपकरण मिलने से उनका दैनिक जीवन सुगम होगा। मुझे विश्वास है कि यह पहल बस्तर में खुशहाली और आत्मविश्वास का नया अध्याय आरंभ करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम और नियद नेल्लानार जैसी पहलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। मैं स्वयं बस्तर ओलंपिक में गया हूँ। जिन क्षेत्रों में कभी गोलियों और बम धमाकों की आवाजें सुनाई देती थीं, जहाँ भय का वातावरण था, वहाँ आज हजारों युवा खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यह परिवर्तन मन को गहरा संतोष देता है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने बस्तर की समृद्ध संस्कृति को रेखांकित करते हुए कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त मंच मिला है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत दूरस्थ गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ और शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को बताना चाहता हूँ कि लगभग 8,526 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुनर्वास और जनकल्याण के प्रयासों के अंतर्गत लगभग 7,500 लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। 1,625 लोगों को इनामी राशि और 7,882 लोगों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है। साथ ही, 455 लोगों को रोजगार तथा 129 लोगों को भूमि का आवंटन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4,014 आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 2,300 से अधिक आदिवासी भाई-बहनों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है। लगभग 6,700 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं और 2,800 परिवारों तक बिजली पहुँचाई गई है। सड़क निर्माण की 372 नई परियोजनाएँ प्रारंभ की गई हैं तथा 48,526 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 44 पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने माओवाद पीडि़तों के पुर्नवास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य प्रत्येक प्रभावित परिवार को सुरक्षा, सम्मान, आजीविका और आगे बढ़ने का अवसर देना है। हम ऐसा बस्तर बनाना चाहते हैं, जहाँ बच्चों के सपने भय से मुक्त हों, युवाओं के हाथों में हुनर हो और हर परिवार के जीवन में खुशहाली हो। बस्तर में स्थापित सुरक्षा शिविरों ने लोगों को सुरक्षित वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब हमने तय किया है कि 200 से अधिक सुरक्षा शिविरों को ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिन स्थानों पर हमारे जवानों ने आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की, वहीं अब भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी बैठकर विकसित बस्तर की नींव मजबूत करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई, युवाओं के रोजगार तथा आदिवासी परिवारों की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। किसानों की धान खरीदी से लेकर पात्र परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने तक, जनकल्याण की सुविधाएँ लोगों तक पहुँचाई जाएँगी। मुझे विश्वास है कि ये सेवा केंद्र बस्तर को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुनः हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आपने नक्सल हिंसा से प्रभावित हजारों लोगों के जीवन में आशा और आत्मविश्वास का नया उजियारा फैलाया है। इस सेवाकार्य से जुड़ी सभी सहयोगी संस्थाओं का भी देश के गृहमंत्री के नाते हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ। आपने वर्षों से पीड़ा झेल रहे लोगों को आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ नया जीवन जीने का मार्ग दिखाया है।   केन्द्रीय गृह मंत्री ने दिव्यांगजनों से किया संवादइस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दी। इस दौरान सुकमा के दिव्यांग पुलिस जवान मड़काम मुन्ना ने बताया कि वर्ष 2013 में गश्त के समय आईईडी ब्लास्ट से बांया पैर क्षतिग्रस्त हो गया और इस पैर को काटना पड़ा। अब कृत्रिम पैर लगाने के बाद दोनों पैर से चलकर देश की सेवा के लिए फिर से तैयार हूं।          धर्मारम बीजापुर के दिव्यांग ग्रामीण चंद्रैया सपका ने स्थानीय गोंडी बोली में बताया कि 2012 में घर से चिंतावागु नदी में मछली पकड़ने के लिए जाते वक्त माओवादियों के लगाए गए आईईडी विस्फोट के कारण दांया पैर खो दिया और बाद में उक्त पैर को काटना पड़ा। आज इस शिविर में कृत्रिम पैर लगाने से वह दोनों पैर से चल रहे हैं यह उनके लिए यादगार लम्हा है। वहीं जावंगा एवं मेटापाल दंतेवाड़ा के जन्मजात अस्थिबाधित अजय सोरी एवं कोसी पोडियाम ने निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में ट्राइसाइकिल मिलने से ख़ुशी जताई और अब आने-जाने हेतु सहूलियत होने की बात कहते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए माँ दंतेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों और नक्सली हिंसा में जान गंवाने वाले ग्रामीण भाई-बहनों को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के साथ ही हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला। केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया और इसके लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा निर्धारित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी ऐसा लगता था कि पता नहीं छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होगा भी या नहीं, लेकिन आज हम इसे समाप्त करने में सफल हुए हैं। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता और विशेष रूप से बस्तरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।हम अपने वीर जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम को भी नमन करते हैं। इस लड़ाई में बस्तर की जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। यहाँ के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते थे और विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते थे। मैं जनता-जनार्दन का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ। लगभग चार दशकों तक नक्सलवाद के कारण हमारा बस्तर विकास में पीछे रहा। अब हमें बस्तर को तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है। इसके लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का पूरा सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वस्त किया है कि बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना के माध्यम से हम दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास और जनसुविधाएँ पहुँचा रहे हैं। आज 500 से अधिक गाँवों में सड़क और बिजली पहुँची है। घरों तक नल से जल पहुँचाने तथा दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है। इन क्षेत्रों में 431 स्कूल खुले हैं और अस्पताल खोले जा रहे हैं। पहले लोगों के राशन कार्ड तक नहीं बन पाते थे और राशन लेने के लिए कई दिनों का समय लग जाता था। अब गाँवों में ही राशन दुकानें खोलकर उनकी कठिनाइयाँ दूर की जा रही हैं। इस तरह हम सेवा और विकास के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए कहा कि खाली हो रहे सुरक्षा कैंपों को ‘सेवा डेरा’ के रूप में परिवर्तित करने का भी हमारी सरकार का संकल्प है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप इन केंद्रों में प्रशिक्षण देकर लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। वीर गुंडाधुर जी के गाँव नेतानार में पहला सेवा डेरा प्रारंभ किया गया है। वहाँ सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बस्तर के जंगलों में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध इमली की पैकेजिंग और पारंपरिक ढेंकी पद्धति से चावल तैयार करने जैसे काम भी शुरू किए गए हैं। आने वाले समय में अन्य सेवा डेरों में भी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम बस्तर में खेती और पशुपालन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। परिवारों को दो-दो गायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। डेयरी विकास के लिए भी समझौता किया गया है। हमारा प्रयास है कि यहाँ के परिवारों की आय बढ़े और वे समृद्धि की ओर आगे बढ़ें। इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार में बड़ी सिंचाई योजनाओं के लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनके तैयार होने से लगभग 80 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी और किसानों के खेतों तक पानी पहुँचेगा। इस प्रकार हम बस्तर में विकास कार्यों को निरंतर गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमें भारत सरकार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का पूरा सहयोग प्राप्त है। हम अपने संसाधनों से भी पूरे बस्तर क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज दन्तेवाड़ा में दिव्यांग सहायता समारोह का आयोजन किया गया है। हम सभी जानते हैं कि नक्सली हिंसा का शिकार होकर अनेक निर्दोष लोगों ने अपने हाथ-पैर खोए हैं। आईईडी विस्फोटों ने उन्हें जीवनभर की पीड़ा दी है। ऐसे हमारे भाई-बहनों की सहायता के लिए राज्य सरकार और जयपुर की संस्था मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्हें कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र तथा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।आईईडी विस्फोटों में दिव्यांग हुए हमारे 30 भाई-बहनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जा रहे हैं। इस आयोजन में दंतेवाड़ा के 509, बीजापुर के 197 और सुकमा के 62 लोगों को सहायक उपकरणों से लाभान्वित किया जा रहा है। निश्चित रूप से ये उपकरण उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक होंगे। जिन्होंने अपने पैर खोए हैं, वे कृत्रिम पैरों की सहायता से फिर चल-फिर सकेंगे। उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाली जयपुर की संस्था का भी हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह  दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़ चुके हैं। मैं छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से ही आज हमारा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो पाया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर के माओवाद पीडि़तों की मार्मिक कहानियां साझा करते हुए कहा कि आईईडी किसी को नहीं पहचानता था। एक छोटी बच्ची अपने गांव में घूम रही थी, तभी उसका पैर आईईडी पर पड़ गया और विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक किसान अपने खेत की मेड़ पर चल रहा था, जहां आईईडी लगाया गया था। विस्फोट में उस किसान ने अपना पैर खो दिया। किसी ने अपने हाथ खोए, किसी ने पैर तो किसी ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी। यहां तक कि अनेक पशु भी आईईडी विस्फोटों का शिकार हुए। नक्सल हिंसा ने बस्तर के निर्दोष लोगों को ऐसी पीड़ा दी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इतनी पीड़ा और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बस्तर की जनता के मन में नक्सलवाद से मुक्ति का दृढ़ संकल्प था। उसी संकल्प का परिणाम है कि आज बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। आज इस शिविर में ऐसे 24 आईईडी पीडि़तों को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, ट्राइसिकल सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे फिर से आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज निर्देश दिए हैं कि यह कार्य यहीं नहीं रुकना चाहिए। मैं और मेरे साथ बस्तर के सभी जनप्रतिनिधि यह संकल्प लेते हैं कि जब भी आवश्यकता होगी, हम पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आएंगे। बस्तर के लोगों की सेवा और उनके पुनर्वास का यह संकल्प अनवरत जारी रहेगा। बस्तर की जनता ने जिस विश्वास और संकल्प के साथ नक्सलवाद से मुक्ति का सपना देखा था, उसे पूर्णता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।       इस अवसर पर अवगत कराया गया कि दन्तेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में 768 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसमें दंतेवाड़ा के 509, बीजापुर के 197 और सुकमा के 62 दिव्यांगजन शामिल हैं। इस मौके पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री चैतराम अटामी, छ.ग राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर जानकी कोरसा और अन्य जनप्रतिनिधिगण समेत कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री एम भार्गव तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और एनएसई फाउंडेशन एवं भारतीय जैन संघटना के पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Oct 15, 2026 Read

महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार, ‘सरबिलां सी-मार्ट’ से खुलेगा आत्मनिर्भरता का नया द्वार

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर     हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार, ‘सरबिलां सी-मार्ट’ से खुलेगा आत्मनिर्भरता का नया द्वार   पापड़-अचार से लेकर मिट्टी के दीये और हस्तनिर्मित खिलौनों तक की मिलेगी सौगात, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा अपने उत्पाद बेचने का साझा मंच   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2026। ग्रामीण महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की दिशा में जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सरबिलां सी-मार्ट’ (SHE MART) का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।   स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान   सी-मार्ट के शुभारंभ के बाद कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों के निर्माण, गुणवत्ता और बिक्री की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा उनके हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता की सराहना की।   कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है। सी-मार्ट के माध्यम से महिला समूहों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे महिलाओं को अपने काम का बेहतर मूल्य प्राप्त करने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।   पापड़-अचार से लेकर दीपावली के दीयों तक सजे उत्पाद   सरबिलां सी-मार्ट में जिले के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विविधता देखने को मिली। यहां पापड़, बड़ी, अचार, हल्दी, मिर्च-मसाले, देसी गाय का घी, ब्रेड और मीठे ब्रेड सहित अनेक खाद्य सामग्री प्रदर्शित की गई।   इसके अलावा महिलाओं के हाथों से तैयार टेडी बियर, थालपोश, मेजपोश जैसे हस्तनिर्मित उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए समूहों द्वारा तैयार मिट्टी के दीये और रुई की बातियां भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।   इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय महिलाओं की रचनात्मकता, पारंपरिक कौशल और मेहनत को एक नया मंच मिला है। इससे उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर तैयार सामग्री खरीदने का अवसर भी मिलेगा।   बिचौलियों पर निर्भरता होगी कम, बढ़ेंगे आय के अवसर   महिला स्व-सहायता समूहों के लिए सी-मार्ट की स्थापना केवल उत्पादों की बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। एक साझा बाजार उपलब्ध होने से समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बेहतर तरीके से कर सकेंगे। इससे बिचौलियों पर निर्भरता कम करने तथा महिलाओं की आय बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।   विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीये, रुई की बातियां और अन्य घरेलू एवं सजावटी उत्पादों की बिक्री से महिला समूहों को अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल सकता है।   ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिलेगा बढ़ावा   सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की गई यह पहल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सरबिलां सी-मार्ट के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने, नए ग्राहक बनाने और स्वरोजगार को विस्तार देने का अवसर मिलेगा।   स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्राथमिकता देने से महिलाओं की मेहनत को बाजार मिलेगा और जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरबिलां सी-मार्ट महिलाओं के हुनर को आर्थिक ताकत में बदलने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का एक नया मंच बनकर उभरा है।

Oct 15, 2026 Read

प्लाई एस ब्रिक्स के शुभारंभ में पहुंचे विधायक 

प्लाई एस ब्रिक्स के शुभारंभ में पहुंचे विधायक  बिर्रा - डभराखुर्द सोनादह रोड पर बजरंग प्लाई एस ब्रिक्स (ईंट) के नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ आज जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।जहाँ विधायक जी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संचालक को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय प्लाई एस ब्रिक्स के खुलने से क्षेत्रवासियों को  भवन निर्माण संबंधी गुणवत्तायुक्त सामग्री स्थानीय स्तर पर ही उचित दर पर उपलब्ध होगी।इस अवसर पर संचालक बजरंग साहू,नंदू साहू,अवधराम साहू,आशुतोष साहू, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, मणीलाल कश्यप,निलांबर सिंह, संतोष कश्यप,संजू साहू,बद्री विशाल कश्यप, नरेंद्र सिंह,फिरू यादव, बसंत देवांगन, राजेन्द्र कश्यप,तिहारूराम साहू, संतोष साहू,शिवकुमार साहू, रामप्रसाद साहू,चंदराम, रामेश्वर साहू, मोहन साहू,बरातू साहू ननकी,तरूण कहार, डॉ कुश पटेल, रामकुमार यादव, लंबू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।  Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa https://hamarpradeshcg.com

Oct 15, 2026 Read

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के छात्रों ने किया दर्शन 

  बिर्रा -शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के छात्र-छात्राओं ने अकादमी भ्रमण करते हुए नवरात्रि पर्व के पंचमी को बिर्रा के दूर्गा पंडाल तक पहुँच कर मातारानी को फुल माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रधान पाठक संतोष कुमार यादव,नागेश देवांगन,श्रीमती रश्मि तिवारी, सरोजनी जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।सर्व प्रथम मां चंडी देवी मंदिर, नवयुवक दुर्गोसत्व समिति दाऊ मुहल्ला और संजयनगर स्थित दूर्गा पंडाल में शामिल हुए। गांधी लाल साहू  जिला रिपोर्टर - जांजगीर चाम्पा  hamarpradeshcg.com

Oct 15, 2026 Read

सामान्य सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद  * *सामान्य सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी** गरियाबंद जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में उस वक्त गहमा-गहमी देखने को मिली, जब कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, श्रम विभाग, क्रीड़ा, पीएमजीएसवाई, कृषि, उद्यानिकी और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इन विभागों का सीधा संबंध ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से है। लेकिन अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रभावी चर्चा नहीं हो पा रही है। शासन की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं होने और ग्रामीणों तक जरूरी जानकारी नहीं पहुंचने के कारण पात्र हितग्राही भी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Oct 15, 2026 Read

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर      हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला अस्पताल सारंगढ़ में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 6 बच्चों को डायबिटीज किट वितरित की गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए डाइट चार्ट भी प्रदान किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश क्लिनिक के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से डाइट चार्ट का पालन करने, संतुलित आहार लेने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य देखभाल करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उनकी आवश्यक जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिरायु टीम को चिन्हांकित बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को समय पर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक के शुभारंभ के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, आपातकालीन कक्ष, ड्रेसिंग रूम और इंजेक्शन रूम का जायजा लेकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उनसे उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों और परिजनों की सुविधा पर जोर कलेक्टर ने अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन संचालक को मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए टेबल और कुर्सियों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक की शुरुआत से जिले के प्रभावित बच्चों को स्वास्थ्य जांच, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और नियमित देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल के निरीक्षण के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर प्रशासन ने जोर दिया।

Oct 15, 2026 Read

बस्तर में धर्मांतरण पर ग्रामसभा का सख्त फैसला, बाहरी पादरी-पास्टरों के प्रवेश पर रोक

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर में धर्मांतरण पर ग्रामसभा का सख्त फैसला, बाहरी पादरी-पादरियों के प्रवेश पर रोक जगदलपुर/ बस्तर: बस्तर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के बड़े बोदल गांव में ग्रामसभा ने धर्मांतरण पर लगाम लगाने और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर कड़ा फैसला लिया है। गांव के अटल चौक पर लगा नो एंट्री बोर्ड   नानगुर ब्लॉक के बड़े बोदल गांव के मुख्य चौक अटल चौक पर ग्रामसभा ने एक सूचना बोर्ड लगाया है। इस बोर्ड पर बाहरी लोगों और बाहरी पादरी-पादरियों के प्रवेश और धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड में लिखा है कि: 1. गांव में बाहरी सभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से पहले ग्रामसभा से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। 2. बिना अनुमति के किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि और धर्म प्रचार पर रोक रहेगी। परंपरा और सांस्कृतिक पहचान बचाने पर जोर* ग्रामीणो का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना है। गांव में बाहरी गतिविधियों से गांव की मूल संस्कृति प्रभावित हो रही थी, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। ग्रामसभा में मौजूद एक ग्रामीण ने कहा - गांव में प्रार्थना-दुआ के नाम पर और असंवैधानिक रूप से चर्च बनाने जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए हम लोगों ने यह कदम उठाया है। यह फैसला ग्रामसभा ने अभिव्यक्तियों से कोतवाल, पटेल, पुजारी, सरपंच, पंच और समस्त एथलीटों की अनुमोदन में पारित किया है।" पेसा कानून का दिया गया हल ग्रामसभा ने अपने इस फैसले के लिए पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम यानी पेसा कानून 1996 का हल दिया है। हालांकि इस फैसले की कानूनी कार्रवाई और इसके दायरे को लेकर अभी तक संबंधित अधिकारियों का कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। बस्तर में ग्रामसभा के इस फैसले पर अब चर्चा तेज हो गई है। -.

Oct 15, 2026 Read

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि हिंदू धर्म में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़ा कोई व्यक्ति अगर दूसरा धर्म अपना लेता है तो वह उसी आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता। कोर्ट ने कहा कि हिंदू जाति व्यवस्था के तहत व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन दूसरे धर्म में जाने के बाद अपने आप में बदलाव नहीं होता। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस  चंद्रशेखर की बेंच ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया था जिसमें धर्म परिवर्तन मुस्लिम बने लोगों को पिछड़ा वर्ग मुस्लिम के तहत आरक्षण देने की बात कही गई थी। तमिलनाडु सरकार ने मार्च 2024 में आदेश जारी कर पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति से इस्लाम अपनाने वालों को 7 अधिसूचित मुस्लिम समुदायों में शामिल कर आरक्षण देने की व्यवस्था की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल धर्म बदलने से कोई व्यक्ति पिछड़ा वर्ग मुस्लिम नहीं बन जाता। संविधान के अनुच्छेद 16(4) के तहत मिलने वाला आरक्षण का लाभ और SC Order 1950 के नियमों के तहत ही मिलेगा। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज कर दी।

Oct 15, 2026 Read

पीएम आशा योजना से चमकी किसान गणेश पटेल की किस्मत, सरसों बेचकर मिला ₹1.08 लाख का लाभ

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   पीएम आशा योजना से चमकी किसान गणेश पटेल की किस्मत, सरसों बेचकर मिला ₹1.08 लाख का लाभ   उचित मूल्य मिलने से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति, अब अगली फसल की तैयारी में जुटेंगे किसान   महासमुंद, 15 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा) किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बाजार में कीमतों में गिरावट से होने वाले नुकसान से राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम ठेलकादादर निवासी किसान गणेश पटेल को भी मिला है। सरसों की फसल का उचित मूल्य मिलने से उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है।   4.80 हेक्टेयर भूमि पर करते हैं खेती   ग्राम ठेलकादादर निवासी प्रगतिशील कृषक गणेश पटेल के पास कुल 4.80 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने रबी वर्ष 2025 में अपने खेतों में सरसों की खेती की थी। फसल तैयार होने के बाद उन्होंने योजना के तहत समिति में पंजीयन कराकर अपनी उपज का विक्रय सरसों उपार्जन केंद्र पिथौरा में किया।   पीएम आशा योजना के माध्यम से उन्हें अपनी सरसों की उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिली। बाजार मूल्य में गिरावट के प्रभाव से राहत मिलने के साथ उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का आर्थिक लाभ हुआ। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली।   खाद-बीज की व्यवस्था में मिलेगी मदद   योजना से प्राप्त आर्थिक लाभ किसान गणेश पटेल के लिए आगामी खेती की तैयारी में सहायक साबित होगा। इस राशि से वे खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था कर सकेंगे। इससे अगली फसल की तैयारी बेहतर ढंग से करने और कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।   किसान गणेश पटेल ने योजना से लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्राप्त सहायता खेती की लागत और कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हुई है। इससे उन्हें आगामी कृषि गतिविधियों की तैयारी करने का अवसर मिला है।   पीएम आशा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की पहल कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ किसानों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Oct 15, 2026 Read

पंचमी तिथि पर रतनपुर मां महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

**हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़***ब्लॉक रिपोर्टर - आशीष यादव रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।*  पंचमी तिथि पर रतनपुर मां महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त **रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।** शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रि की पंचमी तिथि पर माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भव्य तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही जारी है। छत्तीसगढ़ सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु मां महामाया के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट कर रहे हैं। ## दंडवत प्रणाम करते हुए माता के दरबार पहुंच रहे श्रद्धालु मां महामाया के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का अद्भुत नजारा मंदिर परिसर और मार्गों पर देखने को मिल रहा है। अनेक श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और माता रानी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों की लंबी कतारें माता के दर्शन के लिए लगी हुई हैं। श्रद्धालु पूरे विश्वास और भक्ति भाव के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और मां महामाया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। ## जयकारों से गूंज रहा मां महामाया का दरबार नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी, पुष्प और पूजा सामग्री लेकर मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। पंचमी तिथि पर माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मां महामाया के प्रति लोगों की गहरी आस्था रतनपुर की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को और भी खास बना रही है। रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। नवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मंदिर परिसर में भक्ति, पूजा-अर्चना और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहता है। ## श्रद्धालुओं से विशेष अपील मां महामाया के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे दर्शन के दौरान धैर्य बनाए रखें, कतार में चलें और मंदिर प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की से बचें तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। दंडवत प्रणाम करने वाले श्रद्धालु भी आवागमन के मार्ग को बाधित न करें, ताकि अन्य भक्तों को परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक माता रानी के दर्शन कर सकें। **मां महामाया सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।**

Oct 15, 2026 Read

सुकमा में चिंताकोटा के जंगल में लावारिस हालत में मिले 10 वाहन, सुकमा पुलिस ने किया - जप्त

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  सुकमा में चिंताकोटा के जंगल में लावारिस हालत में मिले 10 वाहन, सुकमा पुलिस ने किया - जप्त सुकमा -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम चिंताकोटा (ग्राम पंचायत डोण्डरा) के जंगल में संदिग्ध हालत में मिले 10 वाहन जब्त किये गए हैं।थाना कोन्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिंताकोटा (ग्राम पंचायत डोण्डरा) के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ कारें और ऑटो लावारिस हालत में खड़े हैं। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई । तलाशी के दौरान मंगलवार रात्रि में जंगल से कुल 10 वाहन (3 कारें एवं 7 ऑटो) लावारिस अवस्था में पाए गए, जिन्हें गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि लावारिस हालत में मिलीं 10 गाड़ियाें में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक: TS 28 M 8831) 2. कार: भूरे-काले रंग की इकोस्पोर्ट (क्रमांक: TS 10 EL 0671) 3. कार: सफेद रंग की मारुति अर्टिगा (क्रमांक: TS 11 ER 5378) 4. ऑटो: क्रमांक AP 26 TD 4892, 5. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: TS 04 UB 0351) 6. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 05 TX 7582) 7. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 05 TB 7139) 8. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 20 TA 9802) 9. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 38 WG 1857) 10. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 39 WS 6337) सभी वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की गई है ।जप्तशुदा वाहनों को बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जंगल में इन वाहनों के लावारिस मिलने के कारणों तथा इनके स्वामियों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है।

Oct 15, 2026 Read