Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्à¤...

State Head • Oct 15, 2026

More Stories

सिहावा के मां शीतला शक्ति पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमी पर छप्पनभोग अर्पित; सांसद भोजराज नाग ने किए दर्शन

सिहावा के मां शीतला शक्ति पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमी पर छप्पनभोग अर्पित; सांसद भोजराज नाग ने किए दर्शन जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  नगरी/सिहावा। धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां सिद्ध शक्ति शीतला पीठ में शारदीय नवरात्रि की पंचमी श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। श्रृंगी ऋषि पर्वत की तलहटी में स्थित माता के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस विशेष अवसर पर माता भक्त युवाओं ने शोभायात्रा निकालकर विधि-विधान से माता रानी को छप्पनभोग अर्पित किया। कार्यक्रम में विधायक अम्बिका मरकाम, गोलू मालू और सचिन भंसाली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छप्पनभोग, शोभायात्रा और भंडारे में दिखा भक्तिमय उत्साह पंचमी महोत्सव को लेकर माता भक्त युवाओं ने विशेष तैयारियां की थीं। युवाओं ने सामूहिक रूप से छप्पनभोग तैयार किया और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा निकाली। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से माता शीतला को छप्पनभोग अर्पित किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में जुटे युवाओं ने प्रसाद वितरण कर सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। स्वयम्भू मां शीतला की महिमा, मनोकामना लेकर पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु नगरी-सिहावा का वनांचल क्षेत्र धार्मिक आस्था और प्राकृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है। इसी क्षेत्र में स्थित मां सिद्ध शक्ति शीतला पीठ में नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से अर्जी लगाने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने और जीवन के कष्ट दूर होने की मान्यता भी यहां प्रचलित है। मंदिर में विराजित माता शीतला की प्रतिमा को स्वयम्भू माना जाता है। स्थानीय लोककथा के अनुसार, प्राचीन समय में घने जंगल के बीच एक शिला से रक्त जैसा तरल पदार्थ निकलने की घटना के बाद माता के दिव्य स्वरूप का पता चला। इसके बाद मोखला मांझी ने उस शिला की पूजा-अर्चना शुरू की और वहां झोपड़ी बनाकर पूजा स्थल स्थापित किया। समय के साथ यही स्थान भव्य मंदिर के रूप में विकसित हुआ और आज श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। सांसद भोजराज नाग ने किए दर्शन, ज्योति कक्ष की आवश्यकता पर हुई चर्चा नवरात्रि के दौरान कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने शीतला शक्ति पीठ पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मंदिर परिसर एवं भोजनशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेवा कार्य में जुटे सेवादारों और कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े ज्योति कक्ष की आवश्यकता से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करते हैं। ऐसे में ज्योतियों को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े कक्ष की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, सरपंच नरसिंग मरकाम और राजू गोसाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पांच लाख रुपये की जनपद निधि से निर्मित किचन शेड श्रद्धालुओं को समर्पित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद तैयार करने की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी पहल की गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा ने जनपद निधि से स्वीकृत पांच लाख रुपये की राशि से निर्मित किचन शेड का विधिवत लोकार्पण किया। नवनिर्मित शेड मंदिर समिति को समर्पित किया गया, जिससे भोजनशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष नरेंद्र नाग, संरक्षक नेम सिंह बिशेन, मंशा गौर, उपाध्यक्ष बलदेव निषाद, सचिव नारद निषाद, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य, पुजारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। धार्मिक आस्था के साथ सुविधाओं के विस्तार पर जोर शीतला शक्ति पीठ का पंचमी महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और सामुदायिक सहभागिता का उदाहरण बना। छप्पनभोग, भंडारे और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यक्रमों ने नवरात्रि के उत्साह को और बढ़ाया। माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में मां शीतला के प्रति गहरी आस्था को प्रदर्शित किया।

Oct 15, 2026 Read

बिहान योजना से धनेश्वरी धीवर के हुनर को मिली नई पहचान, पैरा आर्ट बना आत्मनिर्भरता का आधार

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी बिहान योजना से धनेश्वरी धीवर के हुनर को मिली नई पहचान, पैरा आर्ट बना आत्मनिर्भरता का आधार नाबार्ड के सहयोग से प्रशिक्षण लेकर बनीं कुशल प्रशिक्षक, स्वरोजगार से कर रहीं अच्छी आमदनी      जांजगीर-चांपा 15 अक्टूबर 2026। हुनर को अवसर मिले तो वह आत्मनिर्भरता की राह खोल सकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अवरीद निवासी श्रीमती धनेश्वरी धीवर ने इसे साकार किया है। पैरा आर्ट के प्रति अपनी रुचि और निरंतर प्रयासों से उन्होंने इस कला को आजीविका का साधन बनाया है। आज वे घर बैठे पैरा आर्ट का कार्य कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं और अन्य लोगों को भी इस कला का प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं।     श्रीमती धनेश्वरी धीवर ने नाबार्ड के सहयोग से पैरा आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल को निरंतर अभ्यास से निखारते हुए उन्होंने इस कला में दक्षता हासिल की। इसके बाद उन्होंने पैरा आर्ट को स्वरोजगार के रूप में अपनाया और अपने हुनर को आमदनी का जरिया बनाया। आज वे स्वयं कलाकृतियां तैयार करने के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं, जिससे यह कला रोजगार के अवसरों से जुड़ रही है। श्रीमती धनेश्वरी धीवर बताती हैं कि पैरा आर्ट ने उन्हें घर से ही काम करने और अपनी आमदनी बढ़ाने का अवसर दिया है। अपने हुनर से कमाई कर वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही, दूसरों को प्रशिक्षण देकर वे अपने कौशल और अनुभव को साझा कर रही हैं, ताकि अन्य लोग भी इस कला को सीखकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।       बिहान योजना से जुड़ाव, नाबार्ड के सहयोग से मिला प्रशिक्षण और धनेश्वरी धीवर की मेहनत ने उनके हुनर को नई पहचान दी है। उनकी यह पहल दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं अपने कौशल को आजीविका में बदलकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। श्रीमती धनेश्वरी धीवर ने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa https://hamarpradeshcg.com

Oct 15, 2026 Read

मनरेगा के गेबियन चेक डैम ने बदली बस्तर के बागमोहलई की तस्वीर

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  मनरेगा के गेबियन चेक डैम ने बदली बस्तर के बागमोहलई की तस्वीर *उपजाऊ मिट्टी के संरक्षण के साथ लहलहाने लगी फसलें* जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2026/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बस्तर के सुदूर ग्रामीण अंचलों में जल संरक्षण और आर्थिक खुशहाली का नया माध्यम बन रहा है। जनपद पंचायत बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागमोहलई-01 में प्राकृतिक बहाव के कारण संकट से जूझ रहे किसानों के लिए एक गेबियन चेक डैम वरदान साबित हुआ है। यहाँ के किसान रामधर और लच्छिन्दर की कृषि भूमि एक प्राकृतिक ढलान और नाले के पास स्थित थी। हर साल मानसूनी बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह जाती थी, जबकि बारिश खत्म होते ही सारा पानी निकल जाने से धान की फसल सिंचाई और नमी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुँच जाती थी। किसानों की इस लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्या का स्थायी समाधान तलाशते हुए ग्राम पंचायत बागमोहलई-01 द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत गेबियन चेक डैम निर्माण को स्वीकृति दी गई। स्थानीय पत्थरों और मजबूत वायर-मेश से निर्मित 11.50 मीटर लंबे इस ढांचे को 1.945 लाख रुपए की स्वीकृत लागत के सापेक्ष 1.55 लाख रुपए के व्यय से 14 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस विकास कार्य के दौरान गाँव के श्रमिकों को 189 मानव दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार भी सुलभ हुआ, जिससे निर्माण काल में भी ग्रामीणों को आजीविका का सीधा संबल मिला।  डैम के निर्माण के बाद से जमीनी स्तर पर व्यापक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नाले के तेज बहाव की गति नियंत्रित होने से खेतों की उपजाऊ मिट्टी का कटाव पूरी तरह थम चुका है और नाले में पानी का ठहराव रहने से आसपास के खेतों तथा भूजल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चेक डैम में संचित जल से धान की फसल को समय पर जीवनदायी सिंचाई मिल रही है, जिससे खेत फिर से लहलहाने लगे हैं। इस बदलाव पर खुशी जाहिर करते हुए किसान का कहना है कि पहले जहाँ बारिश का पानी उनकी जमीन और फसल दोनों को नुकसान पहुँचाता था, वहीं अब इस गेबियन चेक डैम ने खेतों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ भरपूर पानी भी सुनिश्चित किया है।            इस चेक डैम का सकारात्मक असर केवल धान की फसल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने किसानों के लिए अतिरिक्त आय और पशुपालन के नए रास्ते भी खोल दिए हैं। डैम में संचित पानी के कारण 5 से 6 महीनों तक मवेशियों के लिए पीने का पानी आसानी से उपलब्ध रहेगा और किसान जलभराव का उपयोग मछली पकड़ने में भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं हितग्राही के परिवार द्वारा डैम के किनारे टमाटर और बरबटी जैसी मौसमी साग-सब्जियाँ उगाई जा रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। आसपास के तीन-चार अन्य किसानों के कुओं का जलस्तर भी बढ़ जाने से वे अब गर्मियों में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। कुल 8 लाभार्थी परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाते हुए यह परियोजना बस्तर में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ग्रामीण स्वावलंबन का एक सशक्त उदाहरण पेश कर रही है।

Oct 15, 2026 Read

120 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं सर्टिफाइड प्री-स्कूल फैसिलिटेटर

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर में संवर रहा नौनिहालों का भविष्य 120 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं सर्टिफाइड प्री-स्कूल फैसिलिटेटर जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की तस्वीर अब और अधिक सशक्त तथा प्रभावी रूप लेने जा रही है। बस्तर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और 'तितली' संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिले के आठ परियोजना की 120 आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं ने प्री-स्कूल एंड डे-केयर फैसिलिटेटर का प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर का एसेसमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।          सालभर चले इस विशेष नवाचार की शुरुआत अगस्त 2025 में तीन चरणों के सघन प्रशिक्षण के साथ की गई थी। इसके बाद कक्षाओं को बच्चों के सही मूल्यांकन, गतिविधि-आधारित शिक्षण और उनके सर्वांगीण विकास जिसमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, रचनात्मक और भावनात्मक पहलू शामिल हैं की नियमित निगरानी का अभ्यास कराया गया। गतिविधियों में खेल-खेल में सीखने की पद्धति और निरंतर अनुसरण के चलते बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई और उनके सीखने के प्रति उत्साह में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।       इस पूरी परियोजना का सबसे अहम और निर्णायक पड़ाव 12 से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित कौशल इंडिया मिशन से जुड़े मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल का थ्योरी और ऑनलाइन असेसमेंट रहा। बस्तर की सभी 120 देनदारियों ने पूरे समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ इस परीक्षा में भाग लेकर शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली इन सभी देनदारियों को मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल द्वारा राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशासन और संस्था के इस समन्वित प्रयास से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक प्री-स्कूल के रूप में विकसित करने और बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को नई बढ़ोतरी देने में बड़ी सफलता मिली है।

Oct 15, 2026 Read

सेवा संकल्प अभियान, ग्राम देउरगांव में खुला कृषि सूचना केंद्र

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  सेवा संकल्प अभियान, ग्राम देउरगांव में खुला कृषि सूचना केंद्र रावे' कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिकों और ग्रामीणों के बीच हुआ सीधा संवाद जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2026/ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत तोकापाल विकासखंड के ग्राम देउरगांव में एक दिवसीय वृहद कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच मंधार्ब कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में लगभग 250 ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, कृषि वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि गांव में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ रहा, जिसके माध्यम से अब स्थानीय किसानों को आधुनिक तकनीकों और उन्नत खेती से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियां सीधे उनके गांव में ही निरंतर उपलब्ध हो सकेंगी।           इस कार्यक्रम के दौरान कृषि छात्रों ने सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन पद्धति के माध्यम से देउरगांव की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधनों और खेती की जमीनी परिस्थितियों का विस्तृत अध्ययन कर गांव की प्राथमिक समस्याओं और विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया। इस मौके पर आयोजित किसान चौपाल में क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के सह-संचालक (अनुसंधान) डॉ एके ठाकुर, महिला स्वयं सहायता समूह प्रमुख जेमा सेठिया, डॉ एनसी. मंडावी, डॉ जेएल सलाम और डॉ नीता मिश्रा सहित अन्य कृषि विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। सत्र के दौरान उपस्थित किसान अभय दास, बालमुकुंद दास, वीरेंद्र, लोकनाथ और गणेश बघेल सहित कई ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा, कीट नियंत्रण और पशुओं की मौसमी बीमारियों से जुड़े सवाल रखे, जिनका विशेषज्ञों ने मौके पर ही वैज्ञानिक व व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। वैज्ञानिकों ने इस पहल को दोहरा लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे जहां एक ओर किसानों को आधुनिक खेती के गुर सीखने का अवसर मिला, वहीं दूसरी ओर भावी कृषि स्नातकों को ग्रामीण परिवेश और किसानों की वास्तविक चुनौतियों का प्रत्यक्ष व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। ग्रामीणों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह ज्ञानवर्धक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Oct 15, 2026 Read

बाढ़ पीड़ितों के हक पर चुप्पी बर्दाश्त नहीं! प्रभावित परिवारों को ₹10 हजार व किसानों को ₹65 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे भाजपा सरकार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बाढ़ पीड़ितों के हक पर चुप्पी बर्दाश्त नहीं! प्रभावित परिवारों को ₹10 हजार व किसानों को ₹65 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे भाजपा सरकार सुशील मौर्य  दो दिवस के भीतर बाढ़ प्रभावित परिवारों व किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग, नहीं तो कांग्रेस पार्टी देगी उग्र विरोध प्रदर्शन  बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने बाढ़ प्रभावितों परिवारों व किसानों को उचित देनदारियों की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम बस्तर कलेक्टर को सौंप ज्ञापन  जगदलपुर। बस्तर संभाग में विगत दिनों आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस अधिकारी और देनदार ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत एवं न्यायोचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर संभाग, एनएच जगदलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ के कारण कई परिवारों के मकान, घरेलू सामान एवं आजीविका के साधन फैक्ट्रियां हो गए हैं, वहीं किसानों की फसलें बर्बाद होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फसलों की मौत तथा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने से भी प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई थी, लेकिन कई प्रभावित परिवारों को अब तक यह राशि नहीं मिलने की भरपाई सामने आ रही है। वहीं किसानों को ₹3,000 प्रति एकड़ अथवा ₹8,000 प्रति हेक्टेयर की सहायता दिए जाने की बात कही जा रही है। वर्तमान समय में जुटाई, बीज, खाद और मजदूरी की बढ़ती लागत को देखते हुए इतनी कम सहायता राशि से किसानों के नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। बाढ़ ने किसानों की फसल और फसल दोनों को नुकसान पहुंचाया है, जबकि उनके ऊपर बैंक ऋण चुकाने का बोझ भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर प्रभावित परिवारों और किसानों को तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार को ₹10,000 की सहायता राशि तत्काल दी जाए तथा किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए ₹65,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा प्रदान किया जाए। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण माफ किया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबरकर अगली फसल की तैयारी कर सकें। सुशील मौर्य ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांगें है .... =1 प्रत्येक पात्र बाढ़ प्रभावित परिवार को ₹10,000 की घोषित सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए। जिन परिवारों को अब तक सहायता नहीं मिली है, उनकी समीक्षा कर समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 2.किसानों को ₹65,000 प्रति एकड़ की दर से फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाए। तथा बाढ़ प्रभावित किसानों का केसीसी ऋण माफ किया जाए। 3.बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे में वृद्धि की जाए। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के लिए ₹3,00,000, पक्के मकान के लिए ₹5,00,000 तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए ₹1,00,000 की सहायता दी जाए। 4.बाढ़ में मृत हुए प्रत्येक पात्र मवेशियों के लिए ₹60,000 का मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। 5.बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेती, मकानों, फसलों, घरेलू सामान एवं अन्य फसलों को हुए नुकसान का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराया जाए। कोई भी वास्तविक प्रभावित परिवार या किसान सर्वेक्षण एवं सहायता से वंचित न रहे। 6.बाढ़ के पानी से खराब हुए टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे, कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए विशेष राहत प्रावधान बनाया जाए। जिन वस्तुओं की क्षति की भरपाई वर्तमान राजस्व पुस्तक सिक्कों (RBC) के प्रावधानों के तहत नहीं हो पा रही है, उन्हें भी राहत के दायरे में शामिल कर उचित सहायता दी जाए। 7.राहत वितरण की समयसीमा निर्धारित की जाए तथा मुआवजा भुगतान में देरी के लिए प्रशासनिक जवाबदेही तय की जाए। सुशील मौर्य ने कहा कि वर्तमान में मकान की पूर्ण क्षति पर ₹1,30,000, आंशिक क्षति पर ₹4,500 तथा बाढ़ में बहकर मृत हुए सब्जियों के लिए ₹2,500 की निर्धारित सहायता प्रभावित परिवारों के वास्तविक नुकसान की तुलना में अपर्याप्त है। मकानों के पुनर्निर्माण, घरेलू सामान की खरीद और सब्जियों की क्षति से उबरने के लिए इन सहायता सीमाओं में वृद्धि करना आवश्यक है। सरकार को प्रभावित परिवारों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहत राशि निर्धारित करनी चाहिए। बाध प्रभावित परिवारों और किसानों को राहत देना सरकार की जिम्मेदारी है। जब लोगों के घरों में रखा सामान बर्बाद हो गया हो, किसानों की फसलें नष्ट हो गई हों और परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई हो, तब केवल घोषणाओं से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। सरकार को तत्काल प्रभाव से मुआवजा वितरित कर प्रभावितों को आर्थिक संबल प्रदान करना चाहिए।         सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सभी प्रमुख फसलों पर दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई करते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों एवं किसानों को न्यायोचित राहत प्रदान की जाए। यदि निर्धारित समयावधि में मांगें पूरी नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी बाढ़ प्रभावित एवं किसानों के अधिकारों के लिए उग्र विरोध प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों एवं किसानों को राहत दिलाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। सरकार को प्रभावितों की पीड़ा को देनदारी से लेते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर मुआवजा देना चाहिए। किसानों की बर्बाद हुई खेती, मानवीय मकानों, मृत फसलों और घरेलू संपत्ति के नुकसान का वास्तविक आकलन कर पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी प्रभावित जनता की आवाज बनकर उनके हक और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, किसान नेता लखेश्वर कश्यप, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष लेखन बघेल, *वीरेंद्र परिहार*, पुराण कश्यप, गणेश भारती, बुधरू कश्यप, ईश्वर पाणिग्रही, लक्ष्मण सेठिया, श्याम सुंदर साहनी, लक्की भारती, राम कश्यप, उमेश सेठिया, रामशंकर राव, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, महात्मा अल्ताफ उल्ला खान, प्रशांत जैन, जाहिद हुसैन, रविशंकर तिवारी, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोमल सेना, दास, शुभम यदू, सहदेव नाग, सेमियल नाथ, विजेन्द्र ठाकुर, एस नीला, मोहसिन खान, सलीम अली आदि मौजूद रहे।

Oct 15, 2026 Read

गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज**रिपोर्टर - गौतम रंगारी**ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की      दंतेवाड़ा, 15 अक्टूबर 2026। प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज शारदीय नवरात्र पर्व के पंचम दिवस पर दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।      इस अवसर पर गृह मंत्री श्री शर्मा ने मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। नवरात्र पर्व के दौरान माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं।इस अवसर विधायक श्री चैतराम अटामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Oct 15, 2026 Read

स्लग:-पूजा पटेल को महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल,*

जिला:- गौरेला पेंड्रा मरवाही  स्थान: गौरेला  संवाददाता:- आवास कैवर्त  मो नं:-6268614646 *स्लग:-पूजा पटेल को महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल,* *वहीं प्रियंका पुरी महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं* दोनों गौरेला विकास खंड के ग्राम पंचायत सारबहरा से है एंकर :-शासन की योजनाएं महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में ला रही सकारात्मक बदलाव । बहाव योजनाओं में से एक मिनीमाता महतारी जतन योजना, जरूरीमंद महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है।   ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी गौरेला विकासखंड के ग्राम सारबहरा निवासी श्रीमती पूजा पटेल की है, जिन्हें श्रम विभाग द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें अपने बच्चे के पोषण आहार की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है।         पूजा पटेल इस आर्थिक सहायता का उपयोग अपने बच्चे के लिए क्रमिक आहार की व्यवस्था करने में कर रही हैं। श्रीमती पूजा पटेल ने इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिली 20 हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।       वहीं सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। श्रीमती प्रियंका पुरी भी इस योजना की हितग्राही है उन्होंने बताया कि उन्हें महतारी बंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि प्राप्त हो गई है। जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।  प्रियंका और पूजा जैसी आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं के लिए शासन की योजना उनकी आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। बाइट-1 पूजा पटेल हितग्राही  बाइट -2 प्रियंका पुरी

Oct 15, 2026 Read

पीएम-किसान सम्मान निधि से किसान उमेन्द्र यादव को खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में मिल रही मदद

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी पीएम-किसान सम्मान निधि से किसान उमेन्द्र यादव को खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में मिल रही मदद       जांजगीर-चांपा 15 अक्टूबर 2026। खेती-किसानी में समय पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सहायता कृषि कार्यों की तैयारी और जरूरी खर्चों को पूरा करने में किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।      नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलखन निवासी श्री उमेन्द्र यादव के लिए खेती आजीविका का प्रमुख आधार है। फसल की तैयारी के दौरान खाद-बीज सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने के लिए समय पर राशि की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि इन आवश्यकताओं को पूरा करने में उनके लिए मददगार है। योजना के तहत श्री उमेन्द्र यादव को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। इससे उन्हें खाद-बीज की खरीदी और खेती से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों की व्यवस्था करने में सहूलियत मिलती है।      श्री उमेन्द्र यादव ने बताया कि खेती के दौरान छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी समय पर पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाली राशि कृषि कार्यों की तैयारी में मदद करती है। उन्होंने किसान हित में संचालित इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।  Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa https://hamarpradeshcg.com

Oct 15, 2026 Read

प्रधानमंत्री आवास योजना से नवेद कुमार मनहर के परिवार को मिला पक्का आशियाना, सुरक्षित भविष्य की जागी उम्मीद

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी  प्रधानमंत्री आवास योजना से नवेद कुमार मनहर के परिवार को मिला पक्का आशियाना, सुरक्षित भविष्य की जागी उम्मीद        जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।       जिले की जनपद पंचायत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरताल निवासी श्री नवेद कुमार मनहर का परिवार भी पक्के आवास के महत्व को बताता है। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे रहते हैं। ऐसे परिवार के लिए पक्का मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन और बेहतर भविष्य की उम्मीद है। पक्के आवास परिवार को धूप, बारिश और अन्य मौसमी परिस्थितियों से बचाव करता है। साथ ही बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलने और परिवार के दैनिक जीवन को अधिक उपजाऊ बनाने में भी सहायक होता है।        प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पिछड़ी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नवेद कुमार मनहर के परिवार के लिए पक्का आशियाना सुरक्षित जीवन, बेहतर रहन-सहन और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का आधार बना है। यह योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।  गांधी लाल साहू  जिला संवाददाता - जांजगीर चाम्पा  https://hamarpradeshcg.com

Oct 15, 2026 Read

सेवा सेतु केन्द्र से अजय कुमार के पुत्र को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी प्रक्रिया हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी सेवा सेतु केन्द्र से अजय कुमार के पुत्र को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी प्रक्रिया हुई आसान      जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर 2026। नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन और उनके वितरण की प्रक्रिया सुविधाजनक हो रही है। इसी कड़ी में तहसील अकलतरा के ग्राम सांकर निवासी श्री अजय कुमार ने अपने पुत्र के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केन्द्र अकलतरा में आवेदन किया। आवेदन के बाद कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पुत्र का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी शीघ्र मिल गई।     श्री अजय कुमार ने बताया कि परिवार के एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बनने से अन्य सदस्यों के प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया भी आसान हुई है। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ा। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध होने की सरल प्रक्रिया से संतुष्ट श्री अजय कुमार ने इस सुविधा को नागरिकों के लिए उपयोगी बताया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa https://hamarpradeshcg.com

Oct 15, 2026 Read

बिटिया अभियान के तहत 30 बालिकाओं ने किया सरकारी कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद  बिटिया अभियान के तहत 30 बालिकाओं ने किया सरकारी कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण *शासकीय विभागों की कार्यप्रणाली, अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी सेवाओं की दी गई जानकारी* गरियाबंद, 15 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री वरुण नागेश के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र की टीम द्वारा बिटिया अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद की 30 बालिकाओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस पहल में बालिकाओं को शासकीय विभागों की कार्यप्रणाली, उनके अधिकारों, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं से परिचित कराया गया। इस दौरान बालिकाओं ने पुलिस विभाग, पुलिस थाना, श्रम विभाग, डाक विभाग एवं एकीकृत बाल संरक्षण योजना (आईसीपीएस) शाखा का अवलोकन किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली, सेवाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा दादर ने बालिकाओं को कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। श्रम विभाग में श्रम पदाधिकारी सुश्री जयंती बंसल ने श्रमिकों के अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। डाक विभाग में श्री धनेश्वर साहू एवं श्री नागेश्वर कुमार ने डाकघर की विभिन्न सेवाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। एकीकृत बाल संरक्षण योजना शाखा में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी ने बच्चों के अधिकारों, संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की।

Oct 15, 2026 Read