धमतरी में तेंदुए का आतंक: कारीपानी से आमानारा तक दहशत, ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया
धमतरी में तेंदुए का आतंक: कारीपानी से आमानारा तक दहशत, ग्रामीà...
More Stories
बच्चे मातृभाषा गोंडी में भी अब कर सकते हैं पढ़ाई
हमर प्रदेश बीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट बच्चे मातृभाषा गोंडी में भी अब कर सकते हैं पढ़ाई बस्तर के बच्चों को अब अपनी मातृभाषा गोंडी में पढ़ने-लिखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए समग्र शिक्षा और भाषा सीखने फाउंडेशन की ओर से संचालित बहुआयामी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 12 तरह की शिक्षण सामग्री तैयार की गई है। बुधवार को बास्तानार स्थित बीआरसी भवन में इसका शुभारंभ किया गया। इस सामग्री का उपयोग बस्तर जिले के 29 शैक्षणिक विद्यालयों में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ लोहंडीगुड़ा के बीआरसी रोमांचल ठाकुर, दरभा के बीआरसी रमझम कच्छ और एपीसीओ डोमेश्वर ध्रुव ने किया। अकादमी सत्र 2026-27 के लिए तैयार की गई इस सामग्री को बनाने में शिक्षकों के साथ गांव के लोगों ने भी सहयोग किया है। कार्यक्रम में गोंडी भाषा की शिक्षण सामग्री तैयार करने में सहयोग देने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शाला संग्रहालय की प्रदर्शनी लगाई गई और कहानी कथन का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक भरत कुरूद सहित लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन के सुभाष चंद्र वैष्णव, रजनीश दीक्षित, सुनील सिन्हा, टिकेश्वर सोनवंशी, भारत साहू, टार्जन साहू, मनीष नेताम और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। चित्र से कहानियां तक शामिल हैं: गोंडी भाषा में तैयार शिक्षण सामग्री में चित्र चार्ट, कविता पोस्टर, बिग बुक, अभ्यास पुस्तिका, शिक्षण संदर्शिका, वर्ण कार्ड, कहानी संग्रह और बाल वाटिका की कहानियां-कविताएं शामिल हैं। इनके उद्देश्य बच्चों को उनकी घर की भाषा में पढ़ाई से जोड़ना और शुरुआती सालों में सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। *तीन विकासखंडों के 29 विद्यालयों में होगा उपयोग:* इस पहल के तहत बास्तानार विकासखंड के 18, लोहंडीगुड़ा के पांच और दरभा के छह विद्यालयों में शिक्षण सामग्री का उपयोग किया जाएगा। मातृभाषा में पढ़ाई से बच्चों को पाठ समझने में आसानी होगी और कक्षा में उनकी भागीदारी वहीं। साथ ही, स्थानीय लोककथाओं, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को भी पढ़ाई से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
भव्य सजावट और आकर्षक प्रतिमा की लोगों ने की सराहना, मंत्री केदार कश्यप ने किए माँ दुर्गा के दर्शन
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट भव्य सजावट और आकर्षक प्रतिमा की लोगों ने की सराहना, मंत्री केदार कश्यप ने किए माँ दुर्गा के दर्शन जगदलपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने जगदलपुर के धर्मपुरा स्थित गजराज दुर्गा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल की भव्य सजावट और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री केदार कश्यप ने समिति के सदस्यों द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व बचपन से ही पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। गजराज दुर्गा समिति ने पंडाल की सजावट और मां दुर्गा की प्रतिमा को बेहद सुंदर एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया है। प्रतिमा के दर्शन से ऐसा प्रतीत होता है, मानो मां साक्षात भक्तों को दर्शन दे रही हों। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों पर सदैव कृपा बनाए रखने और छत्तीसगढ़ में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रखने की प्रार्थना की। साथ ही वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा को भी आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा सहित गजराज दुर्गा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
तेलीन दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर युवा अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने युवाओं को किया संबोधित
सिलतरा में साहू समाज के युवाओं की बैठक, सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया जोर तेलीन दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर युवा अध्यक्ष महेंद्र साहू ने युवाओं को किया संबोधित सिलतरा। तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ धरसीवा के अध्यक्ष महेन्द्र साहू के दौरे कार्यक्रम के दौरान ग्राम सिलतरा स्थित तेलीन दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता तेलीन दाई का आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात आयोजित बैठक में समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा युवाओं की समाज में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक में समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में साहू समाज से जोड़ने तथा समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। इस अवसर पर तहसील संगठन सचिव अनिल साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ कमल साहू, रायपुर संघ महासचिव लोकेश साहू, संयुक्त सचिव ईश्वर साहू, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नागेश साहू, तहसील युवा अध्यक्ष महेन्द्र साहू, सारागांव परिक्षेत्र संगठन सचिव थलेश्वर साहू सहित चम्पेश्वर साहू, इकाई अध्यक्ष रवि साहू, चंद्रशेखर साहू, मनोज साहू, लेखचंद साहू, दिनेश साहू एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन की बढ़ोतरी तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने की पहल की। गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ मो.9165340227
ग्राम नवागांव (मोहदा) में 64.21 लाख की लागत से बनेगा गौरव पथ, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया भूमि पूजन
**हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़****आशीष यादव | ब्लॉक रिपोर्टर**रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ग्राम नवागांव (मोहदा) में 64.21 लाख की लागत से बनेगा गौरव पथ, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया भूमि पूजन **बरसात में कीचड़ और आवागमन की परेशानी से मिलेगी ग्रामीणों को राहत, विधायक ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश** **नवागांव (मोहदा), बिलासपुर।** ग्राम पंचायत नवागांव (मोहदा) में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन संबंधी समस्याओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने गांव में 64.21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। गौरव पथ का निर्माण गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बरसात के मौसम में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता था, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर बारिश के दिनों में इस रास्ते से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता था। अब गौरव पथ का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विधायक ने दिया जोर भूमि पूजन के अवसर पर विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने उपस्थित ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। गांव के विकास को मिलेगी गति गौरव पथ का निर्माण पूरा होने से ग्राम पंचायत नवागांव (मोहदा) में आवागमन अधिक सुगम होने के साथ ही ग्रामीणों को दैनिक गतिविधियों में भी सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान कीचड़ के कारण होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कुल मिलाकर, 64.21 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह गौरव पथ ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का नया रास्ता खोल सकता है। अब ग्रामीणों को निर्माण कार्य जल्द पूरा होने और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बगीचा में दुर्गा पूजा समारोह में बाहर से आए गायकों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा *बगीचा में दुर्गा पूजा समारोह में बाहर से आए गायकों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* *बगीचा, जशपुर |* बगीचा में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भव्य भजन संध्या एवं जागरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरी रात श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे। *सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति स्कूल चौक बगीचा* द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मेगायक ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत किए। जैसे ही कलाकार ने *"मैया का चोला है रंगला..."* और *"जय माता दी..."* जैसे भजनों की शुरुआत की, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चले इस जागरण में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। लोग हाथों में मोबाइल की लाइट जलाकर भजनों पर झूमते नजर आए। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर भक्तों के मनोरंजन और भक्ति के लिए बाहर से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है, ताकि उत्सव का आनंद दोगुना हो जाए। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा गायक दल का सम्मान किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
अगर आप भी UPI से पैसे भेजते है अपनों को तो हो जाइए सावधान*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज**रिपोर्टर - गौतम रंगारी**ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* *अगर आप भी UPI से पैसे भेजते है अपनों को तो हो जाइए सावधान* *साथ ही आज ही अपने बैंक जाकर अपने खाते से लिंक मोबईल नंबर की जांच कराए कंही आपके नंबर को किसी ने अपने खाते से लिंक तो नहीं करा लिया* दंतेवाड़ा 15 अक्टूबर। दंतेवाड़ा के गीदम नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । गीदम में रहनें वाले सिमोन जाेन ने कभी सोचा नहीं था कि उनके द्वारा अपने घर में ही किसी काम के लिए भेजे गए UPI से पैसे किसी और के पास चले जाएंगे ! मामला कुछ ऐसा है रविवार 11 अक्टूबर को सिमोन जाेन ने अपने खाते से अपनी धर्म पत्नी के UPI नंबर पे 45000 रु भेजे कुछ देर बाद जब उनकी धर्म पत्नी द्वारा बताया गया कि उन्हें 45000 रु की राशि प्राप्त नहीं हुई तो सिमोन जाेन परेशान हो उठे जबकि उससे पहले कई बार उन्होंने उसी नंबर में पैसे भेजे जो उनके घर में प्राप्त हुए ये पहली बार था जब इतनी बड़ी राशि भेजने के बाद उनके खाते में धन राशि नहीं पहुंची । घटना रविवार की होने के कारण उस दिन पता नहीं कर पाए कि आखिर पैसे गए तो गए किस खाते में । सोमवार को जब SBI बैंक दंतेवाड़ा जाकर पता किया गया तब पता चला कि उनकी धर्म पत्नी का जो मोबाइल नंबर था उस मोबाइल नंबर को मध्यप्रदेश के कटनी जिला में बोहरीबंद के SBI शाखा में किसी चिंजा बाई बर्मन के खाते में चला गया है। इससे प्रथम दृष्टि से बैंक द्वारा की गई गलती का खामियाजा एक आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा है । इसमें बैंक की लापरवाही ये थी कि जब भी कोई ग्राहक अपने खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक करता है तो बैंक बिना किसी वेरिफिकेशन के उस नम्बर को खाते से लिंक कर देता है । जब तक यह घटना सामने नहीं आई थी तब तक किस को मालूम ही नहीं था कि किसी अनजान व्यक्ति का बैंक खाता आपके मोबाइल नंबर से लिंक भी हो सकता है । *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ के सभी पाठकों से अनुरोध है**आज ही अपने बैंक जा कर पता करे कंही आपका भी मोबाइल नम्बर किसी और के खाते से लिंक तो नहीं हो गया*
भोरिंग के एकलव्य विद्यालय और कन्या छात्रावास में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ भोरिंग के एकलव्य विद्यालय और कन्या छात्रावास में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश महासमुंद, 15 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम भोरिंग स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल और विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वर्षों से अधूरे निर्माण कार्यों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसी को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। चार साल बाद भी अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराजगी एकलव्य विद्यालय परिसर में वर्ष 2022 से स्वीकृत सामूहिक किचन, मेस हॉल, अतिरिक्त कक्ष, अधीक्षक आवास, गेस्ट रूम एवं खेल मैदान सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लगभग चार वर्ष बाद भी कार्य अधूरे होने पर कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को जल्द निर्माण पूरा करने तथा अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। पेयजल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य पर जोर कलेक्टर ने चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के साथ बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शौचालयों एवं स्नानागारों की नियमित सफाई और भवन में टूट-फूट की तत्काल मरम्मत कराने को भी कहा। छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कलेक्टर ने छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अवकाश में केवल उनके परिजनों के साथ ही भेजा जाए। परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, परिचय और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने तथा किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। जलभराव की समस्या का होगा समाधान कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका श्रीमती शारदा वर्मा ने बारिश में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने परिसर के समतलीकरण का प्रस्ताव तैयार करने तथा कार्य को वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय एवं खंड प्रभारी श्री नीलेश खांडे उपस्थित रहे।
महिला किसान सेवा महाकुंभ में किसानों का सम्मान, वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ महिला किसान सेवा महाकुंभ में किसानों का सम्मान, वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी महासमुंद में महिला किसानों को वितरित किए गए 350 फलदार पौधे महासमुंद, 15 अक्टूबर 2026। महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, भलेसर में महिला किसान सेवा महाकुंभ सह वैज्ञानिक परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर ने महिला किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि कृषि, पशुपालन, बीज संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2026 को महिला किसानों की भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित किया गया है। महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने उन्नत फल एवं सब्जी उत्पादन, दलहन-तिलहन की खेती, जैविक खाद, प्राकृतिक खेती, मशरूम उत्पादन, फसल रोग प्रबंधन और कृषि यंत्रीकरण जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही महिला किसानों को लगभग 350 नींबू, अमरूद, आंवला, जामुन और कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम कसेकेरा की महिला किसान श्रीमती रुखमणी चंद्राकर ने जैविक खाद निर्माण से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने का अनुभव साझा किया। वहीं सरायपाली की महिला किसान ने मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. शर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साकेत दुबे ने किया।
101 कन्याओं का पूजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 101 कन्याओं का पूजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक की पहल, किशोरियों को HPV वैक्सीन और कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक महासमुंद, 15 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर महासमुंद के अंबेडकर भवन में 101 कन्याओं का पूजन कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बालिका संरक्षण का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक’ कार्यक्रम में बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगवाने की अपील की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रतिनिधि जयंती भाई पटेल, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अतिथियों ने 101 कन्याओं का पूजन किया। अतिथियों ने बालिकाओं को चुनरी भेंट की और उन्हें पकवान परोसकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। किशोरियों को दी गई कैंसर से बचाव की जानकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर 101 बालिकाओं का पूजन कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा आज बेहद महत्वपूर्ण है। सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर चुनौती है, इसलिए बालिकाओं को इसके बचाव, लक्षणों और टीकाकरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही जानकारी का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि बाल संरक्षण आयोग बच्चों और बेटियों की सुरक्षा एवं विकास के लिए संकल्पित है। HPV वैक्सीन लगवाने की अपील, नशे से दूर रहने की सलाह कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी और एचपीवी वैक्सीन के महत्व को समझाते हुए टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही बच्चेदानी के कैंसर, स्तन कैंसर और मुख कैंसर से संबंधित जानकारी भी दी गई। बालिकाओं को शराब, ड्रग्स, तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा पिज्जा, बर्गर सहित फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी गई। जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। किशोरियों को सुरक्षा किट और डायरी भेंट कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राजकीय गीत का गायन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल चिकित्सकों का सम्मान किया गया। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की किशोरी बालिकाओं को सुरक्षा किट और डायरी भेंट की गई। बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण को ध्यान में रखते हुए बालको कैंसर हॉस्पिटल एवं अन्य अस्पतालों के सहयोग से कैंसर हेल्थ चेकअप शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच और कैंसर संबंधी जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और चिकित्सकों की रही सहभागिता कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के सचिव बृजेन्द्र सिंह, डॉ. यामिनी शुक्ला, डॉ. गार्गी पांडेय, डॉ. आकांक्षा साहू, डॉ. इशिका जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जाटवर उपस्थित रहे। इसके अलावा परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर तथा बड़ी संख्या में स्कूली किशोरी बालिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों का सम्मान केवल पूजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं को जागरूक और सशक्त बनाकर ही सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
पीएम आशा योजना से चमकी किसान गणेश पटेल की किस्मत, सरसों बेचकर मिला ₹1.08 लाख का लाभ
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टरहमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पीएम आशा योजना से चमकी किसान गणेश पटेल की किस्मत, सरसों बेचकर मिला ₹1.08 लाख का लाभ उचित मूल्य मिलने से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति, अब अगली फसल की तैयारी में जुटेंगे किसान महासमुंद, 15 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा) किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बाजार में कीमतों में गिरावट से होने वाले नुकसान से राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम ठेलकादादर निवासी किसान गणेश पटेल को भी मिला है। सरसों की फसल का उचित मूल्य मिलने से उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। 4.80 हेक्टेयर भूमि पर करते हैं खेती ग्राम ठेलकादादर निवासी प्रगतिशील कृषक गणेश पटेल के पास कुल 4.80 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने रबी वर्ष 2025 में अपने खेतों में सरसों की खेती की थी। फसल तैयार होने के बाद उन्होंने योजना के तहत समिति में पंजीयन कराकर अपनी उपज का विक्रय सरसों उपार्जन केंद्र पिथौरा में किया। पीएम आशा योजना के माध्यम से उन्हें अपनी सरसों की उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिली। बाजार मूल्य में गिरावट के प्रभाव से राहत मिलने के साथ उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का आर्थिक लाभ हुआ। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली। खाद-बीज की व्यवस्था में मिलेगी मदद योजना से प्राप्त आर्थिक लाभ किसान गणेश पटेल के लिए आगामी खेती की तैयारी में सहायक साबित होगा। इस राशि से वे खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था कर सकेंगे। इससे अगली फसल की तैयारी बेहतर ढंग से करने और कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसान गणेश पटेल ने योजना से लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्राप्त सहायता खेती की लागत और कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हुई है। इससे उन्हें आगामी कृषि गतिविधियों की तैयारी करने का अवसर मिला है। पीएम आशा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की पहल कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ किसानों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला अस्पताल सारंगढ़ में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 6 बच्चों को डायबिटीज किट वितरित की गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए डाइट चार्ट भी प्रदान किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश क्लिनिक के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से डाइट चार्ट का पालन करने, संतुलित आहार लेने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य देखभाल करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उनकी आवश्यक जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिरायु टीम को चिन्हांकित बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को समय पर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक के शुभारंभ के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, आपातकालीन कक्ष, ड्रेसिंग रूम और इंजेक्शन रूम का जायजा लेकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उनसे उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों और परिजनों की सुविधा पर जोर कलेक्टर ने अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन संचालक को मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए टेबल और कुर्सियों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक की शुरुआत से जिले के प्रभावित बच्चों को स्वास्थ्य जांच, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और नियमित देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल के निरीक्षण के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर प्रशासन ने जोर दिया।
भिलाई के मां कांची कामाक्षी मंदिर में कुमकुम पूजा, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज — स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। सेक्टर-5 स्थित श्री श्री मां कांची कामाक्षी मंदिर प्रांगण में नवरात्रि की पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर समिति द्वारा माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय माहौल के बीच निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सभी आयोजनों में सहभागिता निभाई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा लोगों का बीपी (ब्लड प्रेशर) एवं शुगर परीक्षण किया गया। लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया। पूजा-अर्चना एवं स्वास्थ्य शिविर के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और मां जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सामाजिक सहयोग का वातावरण देखने को मिला। रक्तवीरों को हेलमेट एवं कॉलेज बैग देकर किया सम्मानित** रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को मंदिर समिति की ओर से हेलमेट एवं कॉलेज बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से समिति ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। मंदिर समिति ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग किया जा सके। इस आयोजन ने धर्म, सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता के संदेश को एक साथ जोड़ते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक पहल प्रस्तुत की। संदेश: रक्तदान महादान — आपका एक प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।**