जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार मà...
More Stories
तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने नगरी अस्पताल पहुंचीं सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश...
✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज नगरी, धमतरी। सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों का हालचाल जानने शासकीय अस्पताल नगरी पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, विगत दिनों बोराई क्षेत्र के कारीपानी और आमानाला में तेंदुए के हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नगरी लाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अम्बिका मरकाम तत्काल अस्पताल पहुंचीं और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने पीड़ितों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी दौरान विधायक अम्बिका मरकाम ने नवागांव की उन तीन महिलाओं से भी मुलाकात की, जो जंगली कंद को करु कंद समझकर खाने के बाद बेहोश हो गई थीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक सलाहकार सिहावा विधानसभा क्षेत्र के श्री भरत निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि श्री सचिन भंसाली, प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस श्री मयंक ध्रुव, सेवादल अध्यक्ष श्री अय्यूब खान, युवा नेता कांग्रेस श्री दिनेश यादव और युवा आदिवासी नेता श्री रवि नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श जगदलपुर, 16 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लागू करने तथा इसका प्रभावी प्रारूप तैयार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में उच्च स्तरीय प्रारूप समिति के अध्यक्ष श्री एमके राऊत, सदस्य श्री मोहन सिंह पवार, श्रीमती ज्योति रानी सिंह, समिति के सचिव श्री श्याम धावड़े तथा कमिश्नर श्री डोमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जगदलपुर और कोंडागांव जिले के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न आयोगों व निगमों के पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उनके सामाजिक प्रभावों पर व्यापक मंथन किया। इस विमर्श के केंद्र में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषय-विवाह और तलाक, उत्तराधिकार एवं विरासत, भरण-पोषण और सहायता तथा लिव-इन संबंध शामिल रहे। सम्पूर्ण कार्यवाही का विधिवत दस्तावेजीकरण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित की गई, जिससे प्राप्त सभी सुझावों को राज्य स्तर पर तैयार होने वाले ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ एवं ईमेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति अथवा संगठन नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित समिति कार्यालय के पते पर या डिजिटल माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विचार प्रेषित कर सकते हैं।
आस्था और भक्ति का संगम: दुगली के माता अंगार मोती मंदिर में 49 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित...
✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज नगरी विकासखण्ड की गौरव ग्राम दुगली की आराध्य देवी माता अंगार मोती में शारदीय नवरात्र बड़े ही धुमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजक समिति माता अंगार मोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने जानकारी दी इस साल माता अंगार मोती की प्रांगण में 49 मनोकामनाएं ज्योत श्रद्धालुओं व्दारा प्रज्वलित किए गए हैं। वहीं शारदीय नवरात्र परब की आयोजक समिति ने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी है। समिति की परंपरा अनुसार गुरुवार को महाष्टमी पर्व धुमधाम से मनाया गया।साथ ही प्रसादी वितरण भी किया गया। रोजाना माता सेवा भी होती है।18 अक्टूबर को महाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की ओर एक दिन की भंडारा भी आयोजित होती है। नवरात्र की इस पावन परब में आयोजक समिति के उपाध्यक्ष सीताराम नेताम,कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम, महासचिव मनहरण टांडेश,सहसचिव भावसिंह मरकाम,सरपंच रामेश्वर मरकाम, उपसरपंच चंन्द्रभान नेताम,हरिशंकर मरकाम,बसंत नरेटी,सुनील मरकाम, दुर्गेश नेताम,सोनदेव मरकाम,हलालखोर सोरी,सुर्या सलाम,सोहन मरकाम,राजेश्वर नेताम,वरुण देव नेताम,सुखचंद विश्वकर्मा,बसंत टांडेश,केशव नेताम,तोशन मरकाम,अनिल यादव, आदित्य तिवारी,शिवा नेताम,घुरुव यादव, बलराम टांडेश,चमन लाल सोरी,सहीत समिति के सदस्य निरंतर सेवा में लगे हुए हैं।
*शारदा विद्या मंदिर बिर्रा के बच्चों ने दुर्गा पंडाल पहुंचकर किए देवी दर्शन, भक्ति में सराबोर हुए नन्हे-मुन्ने*
👍 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर जांजगीर चांपा *बिर्रा -* शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर धर्म और संस्कृति की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शारदा विद्या मंदिर बिर्रा के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय नवयुवक दूर्गोसत्व समीति दाऊ मुहल्ला,साहू मोहल्ला,चंडी मंदिर दरबार व दीवान मुहल्ला राजमहल चौक दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।विद्यालय के बच्चों ने कतारबद्ध होकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में माता रानी के दरबार में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। बच्चों ने माता रानी से अपने उज्ज्वल भविष्य, अच्छी शिक्षा और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल परिसर बच्चों के जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।इस भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को नवरात्रि पर्व के महत्व, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन प्रमुख प्रधान पाठक सम्मेलाल यादव, छोटेलाल यादव ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना भी विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है, इसलिए समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।बच्चों में देवी दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पंडाल पहुंचे थे। दर्शन के पश्चात सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चे ने फांसी लगाई
इस वक्त की बड़ी खबर बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ीडीह की एक सरकारी स्कूल के 11 वर्ष के बच्चे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली बच्चे का नाम तरुण चौहान पिता काम सेठ चौहान है जांच में जुटी पुलिस गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता, जानिए कितनी बढ़ सकती हैं दरें
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 16/10/2026 देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुमान का हवाला देते हुए कहा गया है कि सरकार नवंबर में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पेट्रोल-डीजल महंगा होने की नौबत क्यों आ सकती है और इसका आम लोगों की जेब पर कितना असर पड़ेगा। नवंबर में कीमतें बढ़ाने का क्यों बताया जा रहा है सही समय? ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की प्रमुख अर्थशास्त्री एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद ने अपने विश्लेषण में नवंबर को ईंधन की कीमतों में संशोधन के लिए एक अहम अवसर बताया है। उनके मुताबिक, इसके बाद अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। गौरतलब है कि 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी माहौल बनने के साथ राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी जोर पकड़ेगा। ऐसे समय में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना सरकार के लिए राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी वजह से नवंबर में संभावित मूल्य वृद्धि को लेकर चर्चा हो रही है। पेट्रोल और डीजल पर तेल कंपनियों को कितना नुकसान? अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तथा पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार पर पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर चुकी है। इससे भारत की सरकारी तेल विपणन कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है।अनुमान के अनुसार, तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर करीब 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 9 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो कंपनियों के लिए मौजूदा दरों पर ईंधन की बिक्री जारी रखना मुश्किल हो सकता है। कितनी बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दिए गए अनुमान के अनुसार, नवंबर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी इस साल मई में हुई कुल 7.5 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले करीब आधी रह सकती है। हालांकि, प्रस्तावित बढ़ोतरी की वास्तविक दर कितनी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कीमतों में वृद्धि को लेकर फिलहाल कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे निश्चित फैसला मानने के बजाय विशेषज्ञों के अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। महंगाई पर पड़ सकता है सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। माल ढुलाई, सार्वजनिक परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति लागत बढ़ने से दूसरी चीजों के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के आकलन के मुताबिक, ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में खुदरा महंगाई दर 6.2 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। वहीं, 2027 की पहली तिमाही में इसके 6.5 प्रतिशत तक जाने का अनुमान जताया गया है।यदि महंगाई दर इन स्तरों तक पहुंचती है, तो यह भारतीय रिजर्व बैंक के 2 से 6 प्रतिशत के निर्धारित लक्ष्य की ऊपरी सीमा को पार कर जाएगी। इससे मौद्रिक नीति को लेकर भी दबाव बढ़ सकता है। क्या महंगे हो सकते हैं होम लोन और दूसरे कर्ज? रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर और फरवरी की मौद्रिक नीति बैठकों में रेपो रेट को दो बार 0.25-0.25 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।यदि केंद्रीय बैंक ऐसा करता है, तो बैंकों की उधारी लागत बढ़ सकती है। इसका असर होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की ब्याज दरों पर पड़ने की आशंका रहेगी। हालांकि, रेपो रेट में बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई निश्चित फैसला नहीं हुआ है। आज पेट्रोल-डीजल के क्या हैं दाम? सरकारी तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर ईंधन की दरें इस प्रकार हैं: दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर। पोर्ट ब्लेयर: पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर। चित्तूर, आंध्र प्रदेश: पेट्रोल 118.34 रुपये और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर। इन आंकड़ों के अनुसार, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता बताया गया है, जबकि आंध्र प्रदेश के चित्तूर में इसकी कीमत सबसे अधिक है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय करों और अन्य शुल्कों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर रहता है। आम लोगों के लिए क्या है इसका मतलब? कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और तेल कंपनियों पर बढ़ते लागत दबाव के बीच नवंबर में पेट्रोल-डीजल महंगा होने की संभावना पर चर्चा तेज हुई है। यदि कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर परिवहन खर्च से लेकर घरेलू बजट और महंगाई तक दिखाई दे सकता है। हालांकि, अंतिम स्थिति सरकार के फैसले और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव पर निर्भर करेगी।
शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 16/10/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर रायपुर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माओवादी हिंसा से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना सरकार का संकल्प है। माओवादियों की हर निशानी मिटाकर बस्तर को फिर से हंसता-खेलता और खुशहाल बनाया जाएगा। हिंसा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। शाह ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा में आयोजित निश्शुल्क दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। 768 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। शाह ने बताया कि दंतेवाड़ा में तीन दिवसीय शिविर के पहले चरण में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के 768 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए गए। इससे पहले जगदलपुर शिविर में 3,600 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए थे।
विकास के दावो की खुली पोल: ऐंलेग्नार में बीमार महिला को कांधे पर ढोकर ले जाने को मजबूर्
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट विकास के दावो की खुली पोल: ऐंलेग्नार में बीमार महिला को कांधे पर ढोकर ले जाने को मजबूर् छत्तीसगढ़ में विकास के बड़े-बड़े दोवो के बीच एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर मामला ग्राम पंचायत ऐंलेगनार का है, जहाँ ग्रामीण एक बीमार महिला को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क न होने केकारण देसी जुगाड़ (बांस-बल्लियों की बनी झोली) का सहारा लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को कीचड़ से भरे, उबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते से कई किलोमीटर तक महिला को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। तस्वीर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव तक पक्की सड़क और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच पाई है। *ये पाकिस्तान नहीं, क्रांतिकारी डेबरीधुर की जन्मस्थली है* सबसे बड़ी बात ये है कि ये कोई पाकिस्तान का पहाड़ी इलाका नहीं है, बल्कि भारत का एक ऐतिहासिक गांव है, जिसे अंग्रेजों को कुचलने वाले महान क्रांतिकारी डेबरीधुर की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। ऐसे ऐतिहासिक गांव की ये दुर्दशा सरकार के विकसित भरत के नारे पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। *जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने लिया संज्ञान* वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत ऐंलेगनर के सरपंच सोमू जी से बीमार महिला के बारे में जानकारी ली, जिस पर सरपंच ने मामले के संज्ञान मे नहीं होने की बात कही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल न पहुंचा पाने से उनकी जान तक चली जाती है। ग्रामीण ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की सड़क और स्वास्थ्य सुविधा की मांग की है।
श्री देवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता पर उठे सवाल समाज ने किया कलेक्टोरेट घेराव
✍️गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227 वर्ष 2024 में अखिल भारतीय गोड समाज 18 गढ़ रानी महल पिथौरा और सरायपाली (बसना) महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र बहादुर सिंह और दोनो महासभा के सिद्धांत और रीति नीति में टकराव के कारण रानी महल पिथौरा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मति बसंता ठाकुर के समक्ष असमाजिक समरसता,अशांति व्यनमंस्ता फैल रही है जोकि केंद्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र बहादुर सिंह के अध्यक्षता में हो रहा है इस लिए श्री देवेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में बैठक अनिवार्य है इस विषय को लेकर गोड समाज में सामाजिक भेदभाव बड़ रहा है जिसको लेकर भारतीय गोड समाज 18 गढ़ रानी महल पिथौरा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मति बसंता ठाकुर ने अपने सभी सामाजिक बंधुओं के साथ महासमुंद कलेक्टर घेराव किया था केन्द्रीय अध्यक्ष श्री मति बसंता ठाकुर का कहना है की जिसमे कलेक्टर उपस्थित नहीं हुए दूसरे प्रशासनिक अधिकारी के हाथो ज्ञापन सौंपा गया चुकी मामला पूरे आदिवासी समाज में सामाजिक न्याय दिलाने के लिए है जिनको प्रशासन को सहयोग करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और प्रशासन की ओर से कोई संतुष्टि जनक आश्वासन नहीं मिलने से पूरा आदिवासी समाज और उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिए है जिनका पूरा प्रकरण का विवरण उनके लेटर हेड में शामिल किया है
*पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, बसना विधायक संपत अग्रवाल भी पहुंचे*
✍️हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864 *पिथौरा:* पिथौरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे के जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार में बधाई देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा। इस अवसर पर बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल विशेष रूप से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। श्रीमती घृतलहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
"ब्रह्मकुमारीज की भव्य एवं अलौकिक चैतन्य देवियों की झांकी' महामाया मंदिर परिसर में*
✍🏻 आशीष यादव रतनपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ *"ब्रह्मकुमारीज की भव्य एवं अलौकिक चैतन्य देवियों की झांकी' महामाया मंदिर परिसर में* 16 अक्टूबर 2026 रतनपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका आदरणीय ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी के कुशल मार्गदर्शन में, रतनपुर शाखा द्वारा ऐतिहासिक एवं पवित्र महामाया मंदिर परिसर में एक भव्य एवं अलौकिक 'चैतन्य देवियों की झांकी' का शुभारंभ किया गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन ही श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।नवरात्रि के पावन माहौल में रतनपुर महामाया दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु ब्रह्माकुमारीज द्वारा सजाई गई इस अलौकिक चैतन्य झांकी की ओर स्वतः ही खिंचे चले आ रहे हैं। झांकी के प्रथम दिन ही परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पूरी तरह से एकाग्र, शांत और देवी स्वरूप में विराजमान ब्रह्माकुमारी बहनों को देखकर हर कोई स्तब्ध और भावविभोर है। यह चैतन्य झांकी महामाया परिसर में नवरात्रि की षष्ठी और सप्तमी तिथि तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजी रहेगी, जहाँ प्रतिदिन हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इस आध्यात्मिक आयोजन के अवसर पर रतनपुर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी संतोषी दीदी ने उपस्थित विशाल जनसमुदाय और भक्तजनों को संबोधित करते हुए 'चैतन्य देवियों' का वास्तविक और आध्यात्मिक रहस्य समझाया। उन्होंने कहा कि झांकी में देवी रूप में विराजमान ब्रह्माकुमारी बहनों का परिचय देते हुए बताया, "ये देविया कोई जड़ मूर्तियाँ नहीं हैं, बल्कि ये ब्रह्माकुमारी बहनें हैं, जिन्होंने नियमित रूप से 'राजयोग ध्यान' के अभ्यास द्वारा अपने मन, बुद्धि और संस्कारों को पूरी तरह से पवित्र और एकाग्र बनाया है। घंटों तक बिना किसी हलचल के, पूर्ण आंतरिक शांति और दिव्य चेतना में स्थित रहना केवल राजयोग की शक्ति से ही संभव है। जब अपने मन बुद्धि को परमात्मा की याद में स्थित करते है, तो उसके अंदर दैवीय गुणों का प्राकट्य होता है, और यही स्थिति उसे 'चैतन्य देवी' बनाती है।"दीदी के वक्तव्य को रेखांकित करते हुए बताया गया कि देवियों के अनेक हाथ और उनके अस्त्र-शस्त्र वास्तव में किसी हिंसा के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे आत्मा की आंतरिक शक्तियों और अष्ट शक्तियों के सूचक हैं। देवियों द्वारा महिषासुर जैसे राक्षसों का वध करना, हमारे अंदर छिपे काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों को समाप्त करने का आध्यात्मिक संदेश देता है। जब मनुष्य राजयोग के द्वारा अपने इन आंतरिक विकारों पर विजय प्राप्त कर लेता है, तभी वह सच्चे अर्थों में देवत्व की ओर अग्रसर होता है।झांकी के साथ-साथ परिसर में लगाई गई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बेहद सरल और प्रभावी चित्रों द्वारा मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य, आत्मा और परमात्मा का सत्य परिचय, सृष्टि चक्र का रहस्य तथा कर्मों की गहन गति को समझाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाधारी भाई-बहनें यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को चित्रों के माध्यम से निःशुल्क ईश्वरीय ज्ञान दे रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर लोग अपने जीवन को व्यसनमुक्त और तनावमुक्त बनाने का संकल्प ले रहे हैं। यह चैतन्य झांकी हर मनुष्य को याद दिलाती है कि हम सभी के भीतर एक देवत्व छिपा है, जिसे केवल ईश्वरीय ज्ञान और ध्यान के माध्यम से जागृत किया जा सकता है।ब्रह्माकुमारी संतोषी दीदी ने बिलासपुर और आसपास के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों तथा श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे षष्ठी और सप्तमी तक चलने वाली इस अलौकिक चैतन्य देवियों की झांकी का दर्शन कर आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का लाभ उठाएं और अपने जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर बनाने के लिए राजयोग कोर्स अवश्य करे। महामाया पारा, पोस्ट ऑफिस गली में स्थित ब्रह्मकुमारीज रतनपुर सेवा केंद्र में निशुल्क पांच दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन 20 अक्टूबर 2026 से किया जा रहा है। सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक एवं शाम शाम 6 से 7:00 बजे तक। ईश्वरीय सेवा मेंब्रह्माकुमारी संतोषी रतनपुर।
रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में ब्रह्माकुमारी चैतन्य देवियों की अद्भुत झांकी, मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती और काली के जीवंत स्वरूपों ने मोहा मन
आशीष यादवब्लॉक रिपोर्टर — हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में ब्रह्माकुमारी चैतन्य देवियों की अद्भुत झांकी, मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती और काली के जीवंत स्वरूपों ने मोहा मन रतनपुर, बिलासपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां महामाया देवी मंदिर परिसर में भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रस्तुत चैतन्य देवियों की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां काली के जीवंत स्वरूपों को आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक आभूषणों और सुंदर मंच सज्जा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। देवी स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति करा रही है। चैतन्य देवियों की झांकी क्या है? चैतन्य देवियों की झांकी धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुत की जाने वाली एक विशेष जीवंत झांकी है, जिसमें साधक या कलाकार देवी-देवताओं के स्वरूप में शांत, ध्यानमग्न और अनुशासित मुद्रा में बैठकर उनके आध्यात्मिक संदेश को प्रस्तुत करते हैं। सामान्य प्रतिमाओं से अलग, इस झांकी में देवी स्वरूपों को जीवंत रूप में देखकर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव करते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक विचारधारा में आत्मचिंतन, पवित्रता, शांति, प्रेम और सकारात्मक जीवन का विशेष महत्व है। इसी भावना से जुड़ी चैतन्य देवियों की झांकी लोगों को बाहरी पूजा के साथ-साथ अपने भीतर सद्गुणों को विकसित करने की प्रेरणा भी देती है। मां दुर्गा का स्वरूप — शक्ति, साहस और धर्म की विजय झांकी में मां दुर्गा का स्वरूप शक्ति और पराक्रम का संदेश देता है। मां दुर्गा को अधर्म, अन्याय और नकारात्मक शक्तियों पर विजय का प्रतीक माना जाता है। उनका स्वरूप श्रद्धालुओं को साहस, आत्मविश्वास और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। यह पर्व मनुष्य को अपने भीतर मौजूद क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या और बुराइयों पर विजय प्राप्त करने का संदेश भी देता है। मां लक्ष्मी का स्वरूप — सुख, समृद्धि और सद्भावना मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और मंगल की देवी माना जाता है। झांकी में मां लक्ष्मी का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्धि का अर्थ केवल धन-संपत्ति नहीं, बल्कि संतोष, उदारता, सद्भावना और दूसरों के प्रति सहयोग की भावना भी है। मां लक्ष्मी का स्वरूप जीवन में सदाचार, संतुलन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है। मां सरस्वती का स्वरूप — ज्ञान, विद्या और विवेक मां सरस्वती ज्ञान, विद्या, कला, संगीत और विवेक की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। झांकी में मां सरस्वती का स्वरूप ज्ञान और शांति का संदेश प्रस्तुत करता है। उनकी आराधना हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर, भ्रम से विवेक की ओर और नकारात्मक विचारों से सकारात्मक चिंतन की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। जीवन में शिक्षा, संस्कार और सही निर्णय लेने की क्षमता का महत्व मां सरस्वती के स्वरूप से समझा जा सकता है। मां काली का स्वरूप — बुराइयों के विनाश और निर्भयता का प्रतीक मां काली का स्वरूप शक्ति, निर्भयता और दुष्ट प्रवृत्तियों के विनाश का प्रतीक माना जाता है। उनका स्वरूप संदेश देता है कि जीवन में व्याप्त बुराइयों, अन्याय और नकारात्मकता का सामना दृढ़ता से करना चाहिए। आध्यात्मिक अर्थ में मां काली की उपासना व्यक्ति को अपने भीतर की कमजोरियों और बुरी आदतों को दूर करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है। यह स्वरूप सत्य, साहस और आत्मबल के महत्व को उजागर करता है। कौन हैं ब्रह्माकुमारी? जानिए संस्थान का परिचय ब्रह्माकुमारी संस्थान का पूरा नाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय है। यह एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था है, जो राजयोग ध्यान, आत्मज्ञान, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के प्रचार-प्रसार के लिए जानी जाती है। संस्था की स्थापना का आरंभ 1936–37 में दादा लेखराज कृपलानी के आध्यात्मिक अनुभवों से हुआ। उन्हें संस्था में प्रजापिता ब्रह्मा अथवा ब्रह्मा बाबा के नाम से जाना जाता है। "ब्रह्माकुमारी संस्थान का आधिकारिक परिचय" संस्थान का आध्यात्मिक मुख्यालय राजस्थान के माउंट आबू में स्थित है। इसकी शिक्षाओं में आत्मा की पहचान, परमात्मा से संबंध, राजयोग ध्यान, शांति, पवित्रता, प्रेम और विश्व बंधुत्व जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाता है। संस्था विभिन्न आयु और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों को ध्यान तथा आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है। ब्रह्माकुमारी संस्थान में महिलाओं की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही है। संस्था की आध्यात्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों में बहनों का नेतृत्व इसकी विशिष्ट पहचान है। राजयोग ध्यान के माध्यम से मन को शांत रखने, विचारों को सकारात्मक बनाने और व्यवहार में सद्गुण अपनाने की शिक्षा दी जाती है। राजयोग ध्यान और चैतन्य देवियों का आध्यात्मिक संदेश ब्रह्माकुमारी संस्थान की शिक्षाओं में राजयोग ध्यान को आत्मचिंतन और आंतरिक शांति प्राप्त करने का एक माध्यम माना जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार को समझने तथा सकारात्मक दिशा देने का अभ्यास करता है। चैतन्य देवियों की झांकी भी इसी आध्यात्मिक भावना से जुड़कर श्रद्धालुओं के सामने देवी स्वरूपों के गुणों को प्रस्तुत करती है। मां दुर्गा से साहस, मां लक्ष्मी से उदारता और सद्भावना, मां सरस्वती से ज्ञान तथा मां काली से निर्भयता और बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार यह झांकी धार्मिक आस्था के साथ-साथ आत्मशुद्धि, सदाचार और सकारात्मक जीवन का संदेश देने वाली प्रस्तुति के रूप में देखी जा सकती है। श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना मंदिर परिसर शारदीय नवरात्रि के दौरान मां महामाया देवी के दर्शन के लिए रतनपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए चैतन्य देवियों की यह झांकी विशेष आकर्षण बनी हुई है। देवी स्वरूपों की भव्य सजावट और जीवंत प्रस्तुति धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना रही है। रतनपुर की पावन धरती पर मां महामाया की आराधना के साथ ब्रह्माकुमारी चैतन्य देवियों की यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं को शक्ति, ज्ञान, शांति और सद्भावना के महत्व का संदेश दे रही है। नवरात्रि का यह पावन अवसर हमें अपनी आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में अच्छे विचारों, श्रेष्ठ कर्मों और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देता है।