*राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली बाइक रैली का महासमुंद में स्वागत, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश।*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ...
More Stories
आश्रम-छात्रावासों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से समझौता करने वालों पर रहेगी सख्त नजर : कलेक्टर
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ आश्रम-छात्रावासों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से समझौता करने वालों पर रहेगी सख्त नजर : कलेक्टर शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं, स्वास्थ्य जांच और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर सुरक्षा, स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए जारी की गई राशि, CCTV कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। जिले के आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि विद्यार्थियों के भविष्य और उनकी सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आश्रम-छात्रावासों में लापरवाही, अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अधीक्षकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आश्रम-छात्रावास केवल बच्चों के रहने और भोजन की व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये उनके उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं, CCTV कैमरों की होगी नियमित निगरानी विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को चौबीसों घंटे चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, विद्युत व्यवस्था और परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं तथा भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, परीक्षा परिणाम सुधारने पर जोर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की पढ़ाई पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाए। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हांकित कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएं, ताकि वे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नियमित अध्यापन कराने, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करने और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और छात्रावास अधीक्षकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमार पड़ने पर तत्काल उपचार बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर ने छात्रावासों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए निर्धारित कैलेंडर तैयार करने, स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट अद्यतन रखने और किसी भी विद्यार्थी में बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के साथ उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत के मामले में लापरवाही उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए राशि जारी, अधिकारियों को औचक निरीक्षण के निर्देश आश्रम-छात्रावासों में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन के निर्देशों के अनुपालन में 50-50 हजार रुपये तथा 25-25 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। कलेक्टर ने इस राशि के माध्यम से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थिति, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, सामग्री वितरण, भंडार और निरीक्षण से संबंधित सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आश्रम-छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की जांच की जाएगी। कमियां पाए जाने पर निरीक्षण पंजी में स्पष्ट टिप्पणी दर्ज कर उन्हें समय-सीमा में दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। जवाबदेही तय, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कलेक्टर श्रीमती साहू ने संबंधित अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षकों को शासन के निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन करने और विद्यार्थियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आश्रम-छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना केवल औपचारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षक तथा संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*गरियाबंद जिले को खेल क्षेत्र में बड़ी सौगात, बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण के लिए ₹7.60 करोड़ से अधिक की स्वीकृति*
✍️हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ न्यूज नेमीचंद सिन्हा ब्लॉक रिपोर्टर गरियाबंद 📞8319995619 राजिम विधायक श्री रोहित साहू के प्रयासों से गरियाबंद जिले को खेल एवं युवा विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जिले में बहुउद्देशीय स्टेडियम के निर्माण के लिए ₹760.78 लाख (7 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। *🏟️ खेल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर* बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के नए अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी। यह पहल गरियाबंद जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। *🙏 मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार* इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। *🌟 विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम* गरियाबंद जिले में बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं को प्रोत्साहित करने और जिले में खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकता है। *राजिम विधायक श्री रोहित साहू के प्रयासों से मिली इस सौगात से जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई उम्मीद जगी है।* खेलों का विकास, युवाओं का उत्थान — यही है विकसित गरियाबंद की पहचान!
*मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी*
✍️हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी *11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित* मुंगेली, 16 अक्टूबर 2026// भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए तिथि-वार विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां 11 दिसंबर तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के निराकरण सहित पुनरीक्षण की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
*कौन्दकेरा-02 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद के लिए दावा-आपत्ति 26 अक्टूबर तक*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद *अनंतिम सूची जारी, ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति* *गरियाबंद, 16 अक्टूबर 2026/* एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारूला सेक्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौन्दकेरा के कौन्दकेरा-02 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। उक्त पद पर भर्ती के लिए 20 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की छानबीन के बाद अनंतिम सूची जारी की गई है। अनंतिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल पर जाकर 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है।
दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का भाजपा-RSS पर निशाना, बोले— पहले अपना घर सुधारें, फिर दें धर्म की सीख
✍️ हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग, छत्तीसगढ़।** दुर्ग में गरबा आयोजन के दौरान युवकों के प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को धर्म और संस्कृति की सीख देने से पहले नेताओं को अपने घर की ओर देखना चाहिए। गुरुवार रात दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और RSS से जुड़े नेताओं के परिवारों में भी मुस्लिम परिवारों में विवाह हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपने परिवारों में ऐसे रिश्ते हैं, तो दूसरों के धर्म और संस्कृति को लेकर सवाल क्यों उठाए जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गरबा सहित धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक मेलजोल के माध्यम होते हैं। ऐसे आयोजनों में किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा और RSS के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरों को धर्म का पाठ पढ़ाने से पहले उन्हें अपने परिवारों में झांकना चाहिए। गरबा आयोजन में प्रवेश को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में बुधवार रात गरबा आयोजन के दौरान कुछ युवकों के प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था। आयोजन स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने युवकों की उपस्थिति पर आपत्ति जताई, जिसके बाद आयोजकों और युवकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान मारपीट होने की भी जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गरबा आयोजन में हुए विवाद के बाद अब यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से दुर्ग में गरबा विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
*गरियाबंद में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला, 195 पदों पर होगी भर्ती*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद, 16 अक्टूबर 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 28 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। मेले में फायर, सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई-दुर्ग और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस रायपुर में कुल 195 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, फायरमैन, पैकेजिंग स्टाफ, हेवी लाइसेंसधारी ड्राइवर, वार्ड बॉय, फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं। 8वीं, 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं को दो पासपोर्ट फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रति लाना होगा। साथ ही ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है।
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तक अनुदान
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तक अनुदान 31 अक्टूबर तक पंजीयन का सुनहरा मौका जगदलपुर, 16 अक्टूबर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की लागत कम करने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा दलहन और तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार के साथ उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना चलाई जा रही है। राज्य का अधिकांश कृषि क्षेत्र वर्षा पर निर्भर होने के चलते मौसम की मार और कृषि आदानों की बढ़ती लागत से किसानों की आय पर सीधा असर पड़ता है। इस स्थिति में राहत प्रदान करते हुए शासन उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक और आधुनिक कृषि तकनीकों में निवेश के लिए किसानों को मजबूत आर्थिक संबल दे रहा है। योजना के प्रावधानों के अनुसार, जो किसान धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर अन्य वैकल्पिक खरीफ फसलें अपना रहे हैं, उन्हें शासन द्वारा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही खरीफ सीजन में दलहन, तिलहन, मक्का, कपास तथा लघु धान्य फसलों जैसे कोदो, कुटकी एवं रागी की खेती करने वाले पात्र कृषकों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। इस योजना का सीधा लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन होना और गिरदावरी के दौरान फसल व रकबे की पुष्टि किया जाना अनिवार्य है। सत्यापन उपरांत स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी रूप से किया जाएगा। योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला बस्तर सहित राज्य भर के किसानों से अपील की गई है कि वे तय समय-सीमा से पहले एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीयन पूरा कराएं और अपनी फसल, बोए गए रकबे व बैंक खाते के विवरण का सत्यापन करा लें, जिससे लाभ मिलने में किसी प्रकार की रुकावट न आए। योजना की विस्तृत जानकारी और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देशों के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।इसके लिए थेनेबल बना दे
*त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर नमूने जांच के लिए भेजे*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *समाचार* *मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट रोकने खाद्य प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश* *गरियाबंद, 16 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली त्योहारों के मद्देनजर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मेसर्स भवानी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स गुजराती स्वीट्स, मेसर्स मधुबन स्वीट्स एवं मेसर्स डेली डिलाइट सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थों की आशंका के आधार पर मेसर्स भवानी बीकानेर स्वीट्स से कुंदा तथा मेसर्स गुजराती स्वीट्स से कुंदा के नमूने संकलित कर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार, 14 एवं 15 अक्टूबर को गरियाबंद बस स्टैंड के आसपास स्थित फल विक्रेताओं एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विक्रेताओं को सड़े-गले एवं खराब फलों का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समोसा, भजिया, मिर्ची भजिया सहित अन्य तली हुई खाद्य सामग्री के लेन-देन में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने, खाद्य पदार्थों में अत्यधिक मात्रा में खाद्य रंग का प्रयोग नहीं करने तथा अखाद्य रंग मेटेलिक यलो (जलेबी रंग) का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों के निर्माण में अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां तथा अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
*वन मंत्री एवं जिले प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक श्री किरण सिंह देव का दंतेवाड़ा प्रवास पर आत्मीय स्वागत*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर 2026। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव के एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
अंधकार से उजाले की ओर 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान' से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी*
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट *अंधकार से उजाले की ओर 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान' से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी* *जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2026/* छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से एक बुजुर्ग के जीवन में छाई निराशा अब नई उम्मीद और उजाले में बदल गई है। तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत छापरभानपुरी के 68 वर्षीय सोमारू राम दोनों आंखों में मोतियाबिंद की वजह से पूरी तरह दृष्टिहीन हो चुके थे। हालत यह थी कि वे बिना लाठी के एक कदम भी नहीं चल समझ थे और दैनिक आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर रहने को विवश थे। जिससे वे अत्यंत मानसिक तनाव और सामाजिक अभाव का सामना कर रहे थे। उनकी इस अभियान के बीच 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग अभियान' एक आजीवन गोपनीय साबित हुआ। अभियान के तहत यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापर भानपुरी में पदस्थ ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट ऑफिसर सुदीप प्रमाणिक ने सोमारू राम की आंखों की गहन जांच की, जिसमें दोनों आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम ने न केवल उन्हें ऑपरेशन के लिए मानसिक रूप से तैयार किया, बल्कि आवश्यक परामर्श और रेफरल प्रक्रिया को सुलभता से पूरा करते हुए उनका सफल ऑपरेशन भी सुनिश्चित किया। ऑपरेशन के बाद सोमारू राम की आंखों की रोशनी पूरी तरह लौट आई है और उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है। अब उन्हें चलने के लिए किसी लाठी या सहारे की आवश्यकता नहीं है, और वे आत्मनिर्भर होकर अपने सारे काम स्वयं करने लगे हैं। जिस व्यक्ति को कभी लाचार समझकर उपेक्षित किया जाता था, आज वही सोमारू राम अपने हाथों से अपने और अपने परिवार के लिए घर का निर्माण कर रहे हैं तथा खेत के कार्यों में भी हाथ बांट रहे हैं। इस अविश्वसनीय बदलाव पर भावुक होते हुए सोमारू राम ने कहा कि पहले उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता था और वे दूसरों पर प्रतिभा थे, लेकिन इस सफल उपचार ने उन्हें नई जिंदगी बख्शी है, जिसके लिए वे स्वास्थ्य विभाग और शासन का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। यह प्रेरक मामला सिद्ध करता है कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता और समय पर की गई स्क्रीनिंग ग्रामीण क्षेत्रों में विद्वानों बुजुर्गों के जीवन में स्वाभिमान और नई ऊर्जा का संचार कर सकती है।
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कटाई बर्दाश्त नहीं, लाभार्थियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट *पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कटाई बर्दाश्त नहीं, लाभार्थियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सख्त रुख, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में अनियमितता पर दो नंबरों के खिलाफ दस्तखत दर्ज* बैगा जनजाति के 9 हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर 5 लाख 9 हजार रुपये लेने का मामला, दो थानों में अपराध दर्ज *गरीबों और सचेतों को समय पर मिले पक्के आवास, निर्माण कार्यों में मददगार और हितग्राहियों के शोषण पर होगी कठोर कार्रवाई* रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों और वंचितों के आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही और हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना पूरा करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या हितग्राहियों के हक की राशि का दुरुपयोग कतई मंजूर नहीं किया जाएगा। आवास निर्माण में कोताही गरीबों और गरीबों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि प्रत्येक पिछड़े परिवार को पक्का आवास मिले। विशेष रूप से दूरस्थ वनांचलों में रहनेरत विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को सुरक्षित और पर्याप्त आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गरीबों के आवास निर्माण के लिए स्वीकृत राशि पर केवल हितग्राहियों का अधिकार है। इस राशि का दुरुपयोग करने अथवा आवास निर्माण के नाम पर हितग्राहियों को परेशान करने वालों को किसी भी स्थिति में नहीं बचेगा। *कबीरधाम में बड़ी कार्रवाई, दो दस्तों के खिलाफ दस्त दर्ज* कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के तहत प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर राशि लेकर निर्माण कार्य नहीं करने की शिकायतों पर दो अलग-अलग मामलों में दस्त दर्ज की गई है। दोनों मामलों में कुल 9 हितग्राहियों से 5 लाख 9 हजार रुपये लेने की शिकायत सामने आई है। शिकायतों के आधार पर संबंधित दस्तों के खिलाफ थाना चिल्फी एवं थाना तरेगांव जंगल में अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत राजाधार के पांच हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर कुल 3 लाख 20 हजार रुपये लेने और निर्माण कार्य नहीं करने के मामले में लिखित कुमार मेरावी के खिलाफ 14 अक्टूबर को थाना चिल्फी में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) के तहत दस्त दर्ज की गई है। ग्राम राजाधर निवासी श्री देवसिंह से 60 हजार रुपए, श्रीमती मंधोर बाई से 60 हजार रुपए, श्रीमती पुसीया बाई से 60 हजार रुपए, श्रीमती कौशिल्या बाई से 80 हजार रुपए तथा श्रीमती नानकी बाई से 60 हजार रुपए आवास निर्माण के नाम पर लिए गए थे। शिकायत के अनुसार लगभग डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी न तो आवास निर्माण किया गया और न ही हितग्राहियों की राशि वापस की गई। इसके बाद हितग्राहियों की लिखित शिकायत पर नामांकित के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। *ग्राम पंचायत आमानारा में भी कार्रवाई* इसी प्रकार विकासखंड बोड़ला की ग्राम पंचायत आमानारा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के चार हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने की शिकायत पर लिखित तुमेश गोदड़ के खिलाफ 13 अक्टूबर को थाना तरेगांव जंगल में ड्यूटी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बैसाखू बागा से 64 हजार रुपये, श्रीमती सुकोर बाई से 60 हजार रुपये, श्रीमती सोनिया बाई से 45 हजार रुपये तथा श्रीमती रानो बाई से 20 हजार रुपये सहित कुल 1 लाख 89 हजार रुपये लेने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 420 के तहत दस्तयाब दर्ज की गई है। *गरीबों के आवास निर्माण में फायदेमंद करने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत – श्री विजय शर्मा* उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता लाने का माध्यम है। विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति गरीब और शिक्षित हितग्राहियों को बहला-फुसलाकर उनकी आवास राशि का दुरुपयोग करता है, तो यह अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करना और हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गरीबों के अधिकार और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च एजेंसियों में शामिल है।
इरिकपाल की फूलमती दीदी ने आधुनिक खेती से रचा नया इतिहास
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार को इरिकपाल की फूलमती दीदी ने आधुनिक खेती से रचा नया इतिहास जगदलपुर, 16 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां समूचा अंचल आदिशक्ति मां दुर्गा और मां दंतेश्वरी की आराधना में लीन है, वहीं बस्तर की धरा पर नारी शक्ति अपने कठोर परिश्रम और आत्मनिर्भरता से मां के सशक्त स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत बस्तर जिले के ग्राम ईरिकपाल में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर से जुड़कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं उन्नत खेती के जरिए आर्थिक स्वावलंबन की एक अनूठी इबारत लिख रही हैं। इसी क्रम में ईरिकपाल के ‘मां दंतेश्वरी उमा स्वयं सहायता समूह’ की सक्रिय सदस्य फुलमती दीदी आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर पूरे क्षेत्र में स्वावलंबन की सशक्त मिसाल पेश की है। फुलमती दीदी ने तकनीकी मार्गदर्शन को अपनाते हुए अपने खेत में मचान विधि, मल्चिंग और वैज्ञानिक देखरेख के साथ विभिन्न प्रकार की नकदी सब्जियों की सघन खेती शुरू की। उनकी कड़ी मेहनत और आधुनिक तौर-तरीकों के मेल का ही नतीजा है कि उन्होंने अब तक 10 क्विंटल से अधिक ताजी और पौष्टिक हरी सब्जियों का बंपर उत्पादन हासिल किया है। उनकी बाड़ी में इस समय करेला, तोरई, बरबट्टी, परवल और अन्य हरी सब्जियों की भरपूर पैदावार लहलहा रही है। वैज्ञानिक पद्धतियों से उगाई जाने के कारण इन सब्जियों का आकार, ताजगी और गुणवत्ता बेहद उम्दा है, जिसके चलते स्थानीय हाट-बाजारों में इनकी जबरदस्त मांग बनी हुई है। सब्जियों की नियमित तुड़ाई के बाद उन्हें क्रेट्स में सुव्यवस्थित कर सीधे स्थानीय बाजारों में विक्रय के लिए ले जाया जा रहा है। बिचैलियों की व्यवस्था समाप्त होने से उपज का पूरा और वाजिब मूल्य सीधे फुलमती दीदी तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवरात्रि के व्रतों और त्योहारी माहौल के बीच ताजी हरी सब्जियों की मांग अधिक होने से उनकी उपज हाथों-हाथ बिक रही है, जिससे उनके चेहरे पर स्वावलंबन की मुस्कान साफ झलकती है। फुलमती दीदी का अनुभव बताता है कि समूह से जुड़ने और आईएफसी क्लस्टर के तकनीकी मार्गदर्शन के बाद उनकी खेती की लागत में भारी कमी आई है, जबकि उत्पादन कई गुना बढ़ गया है। सब्जी उत्पादन से प्राप्त हो रही इस अतिरिक्त आमदनी से वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक नींव को मजबूत कर रही हैं, बल्कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और पोषण को भी संवार रही हैं। नवरात्रि के इस पावन काल में ईरिकपाल की फुलमती दीदी का यह स्वावलंबन सिद्ध करता है कि जब नारी संकल्प ले ले, तो वह अपने पुरुषार्थ से पूरे समाज की दशा और दिशा बदल सकती है। उनकी यह शानदार उपलब्धि आज बस्तर के समूचे ग्रामीण अंचल की अन्य दीदियों को भी संगठित होकर आधुनिक खेती अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की नई ऊर्जा दे रही है।