Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

महाष्टमी भंडारे के लिए पार्षद राजा पवार ने किया अन्नदान, अंगार मोती सेवा समिति ने जताया आभार

✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी/नगरी।...

State Head • Oct 17, 2026

More Stories

महासमुंद पहुंची राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश देने वाली बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ देवराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर, महासमुंद 📅 17 अक्टूबर 2026   महासमुंद, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के महासमुंद जिले पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।   इस अवसर पर महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी रैली में शामिल हुए। उनकी सहभागिता के साथ रैली ने राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।   रैली का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, देश की अखंडता और युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल के जरिए नागरिकों से एकजुट होकर नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।   रैली के महासमुंद पहुंचने पर स्थानीय स्तर पर लोगों ने इसका स्वागत किया और राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल का समर्थन किया।    

Oct 17, 2026 Read

*जिला अस्पताल के पास बनेगा सुलभ शौचालय, मुक्तिधाम का होगा उन्नयन*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद,   *गरियाबंद।* नगर पालिका गरियाबंद में 66 लाख रुपये लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ अध्यक्ष रिखीराम यादव ने किया। इन कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।   पहला कार्य वार्ड क्रमांक 1 में जिला अस्पताल के पास 30 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण है। यहां महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। वर्तमान में शौचालय नहीं होने से जिला अस्पताल और उप जेल आने वाले सैकड़ों मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।   दूसरा कार्य वार्ड क्रमांक 7-8 में 30 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम के उन्नयन का है। इससे यहां बैठने, शेड और आवागमन की सुविधाओं में सुधार होगा।   तीसरा कार्य वार्ड 13 में पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण का है। इससे मंदिर में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को धूप और बारिश से बचाव मिलेगा।   चौथा कार्य वार्ड 12-13 में एक लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क मरम्मत का है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा।   इस अवसर पर अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और जनहित से जुड़े इन कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।   कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति रेणुका साहू, पार्षद सुरेंद्र सोनटेके, बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, डॉ. हरीश चौहान, उप जेल अधीक्षक रवि कुमार भुआर्य, सागर मयानी, प्रतीक तिवारी, अर्चना उपाध्याय, नीलू निर्मलकर, भूपेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Oct 17, 2026 Read

सरगीपाल में 18 अक्टूबर को संपन्न होगी ऐतिहासिक ‘बेल पूजा’*

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  *बस्तर दशहरा**सरगीपाल में 18 अक्टूबर को संपन्न होगी ऐतिहासिक ‘बेल पूजा’**शिव-शक्ति के प्रतीक युग्म बेल को गाजे-बाजे के साथ लाया जाएगा दंतेश्वरी मंदिर*​जगदलपुर, 17 अक्टूबर 2026/ ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की अनूठी और समृद्ध परंपराओं के तहत रविवार 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पारंपरिक 'बेल पूजा' का विशेष विधान संपन्न किया जाएगा। जगदलपुर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम सरगीपाल में एक प्राचीन बेल वृक्ष के समक्ष यह सदियों पुरानी रस्म पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जाएगी।​इस पारंपरिक रस्म का मुख्य आकर्षण प्राचीन वृक्ष पर प्राकृतिक रूप से एक साथ जुड़े 'युग्म बेल' यानी जोड़े में लगे फलों की विशेष पूजा-अर्चना है। बस्तर की लोकमान्यता में इन दोनों फलों को देवाधिदेव महादेव और आदिशक्ति मां पार्वती का साक्षात स्वरूप माना जाता है। इस विधान के तहत पूजा से ठीक एक दिन पूर्व बेल फलों को ससम्मान निमंत्रण दिया जाता है और उन्हें लाल वस्त्र अर्पित कर बांधा जाता है। पूजा के दौरान सरगीपाल गांव का पूरा वातावरण किसी वैवाहिक उत्सव जैसा जीवंत और मांगलिक नजर आता है, जहां ग्रामीण और महिलाएं पारंपरिक गीतों के बीच एक-दूसरे को हल्दी लगाकर खुशियां मनाते हैं। इस पावन अवसर पर बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी जिनमें कमलचंद भंजदेव विधिवत उपस्थित रहकर परंपराओं का निर्वहन करते हैं।​पूजा और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत इस पवित्र जोड़ा बेल को सावधानीपूर्वक पेड़ से तोड़ा जाता है और फिर पारंपरिक वाद्ययंत्रों व गाजे-बाजे की गूंज के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा के माध्यम से युग्म बेल को जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर लाकर विधिपूर्वक स्थापित किया जाता है। इस अनूठी परंपरा के पीछे एक प्राचीन ऐतिहासिक मान्यता भी जुड़ी हुई है, जिसके अनुसार सैकड़ों वर्ष पूर्व जब बस्तर के तत्कालीन राजा इस वन क्षेत्र में आखेट के लिए आते थे, तब उन्हें यहां साक्षात देवी शक्ति के विराजित होने का आभास एवं दिव्य स्वप्न हुआ था। इसी अलौकिक अनुभूति के बाद से बस्तर दशहरा के अंतर्गत सरगीपाल में बेल पूजा की यह परंपरा आरंभ हुई, जो आज भी अपने मूल स्वरूप, अटूट आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के साथ निरंतर चली आ रही है।

Oct 17, 2026 Read

शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

**आशीष यादव**ब्लॉक रिपोर्टरहमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़   # शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब **रतनपुर।** धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सप्तमी तिथि को मां महामाया देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर सहित दर्शन मार्ग पर भक्तों की चहल-पहल देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रतनपुर पहुंच रहे हैं। मां महामाया की नगरी में नवरात्र पर्व के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सप्तमी तिथि के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की बढ़ती भीड़ से पूरे क्षेत्र में नवरात्र का उत्साह और अधिक दिखाई दे रहा है। माता महामाया के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के चलते रतनपुर में नवरात्र के दिनों में विशेष धार्मिक वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर के आसपास पूजन सामग्री, प्रसाद और अन्य दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी हुई है। मां के जयकारों और भक्तिमय माहौल से महामाया नगरी पूरी तरह भक्तिरस में डूबी नजर आ रही है। **श्रद्धालुओं से अपील:** मां महामाया देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से आग्रह है कि वे कतारबद्ध होकर दर्शन करें, धैर्य बनाए रखें और पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। भीड़ के दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Oct 17, 2026 Read

साकार हुआ पक्के आशियाने का सपना, सोमारी को मिला सुरक्षा और स्वाभिमान का नया जीवन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर-मनोज कुमार भट्ट  सेवा संकल्प अभियान साकार हुआ पक्के आशियाने का सपना, सोमवार को मिली सुरक्षा और कमरे का नया जीवन जगदपुर, 17 अक्टूबर 2026/ सोने के दिनों में जब रेलवे की छत से पानी टपकता था, तब जीवन भर- मेहनत के बाकी एक पक्का मकान बना पाना केवल एक अधूरा सपना जान गया था। छत्तीसगढ़ के नागालैंड जिले में जिला पंचायत तोकापाल अंतर्गत पंचायत ग्राम सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्ष की सोमरी पत्नी रितु राम के लिए भी जीवन की यही कठिन सच्चाई थी। पांच सदस्यों वाले इस परिवार के लिए सीज़न की हर मार को झेलना चुनौती थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन की दिशा पूरी तरह से बदल दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सोमारी के नाम 27 वर्ग मीटर के आंकड़े वाले पक्के आवास की शुरूआत मिली। योजना के इंजीनियरों ने उन्हें कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।             यह आवास केवल इकाई और गारे से बनी चारदीवारी भर नहीं है, बल्कि शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का अभिशाप का एक उदाहरण भी बना है। परिवार को एक 'संपूर्ण घर' का प्रारूप देने के लिए आवास निर्माण के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त कोयला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही 'जल जीवन मिशन' के तहत घर के बाल तक पाइप से शुद्ध आपूर्ति की गारंटी की गई और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा भी प्रदान की गई। आवास निर्माण के दौरान 90 दिनों से कम समय में मकान मालिक का भुगतान जाने से परिवार को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक सहारा भी मिला।                  शासन की योजनान्तर्गत पक्की मकान मीटिंग से परिवार के जीवन स्तर में कई सकारात्मक और दूरगामी सुधार देखने को मिल रहे हैं। कड़ी धूप, क्रैक्स की ठंड और बारिश से स्थायी सुरक्षा बैठक के कारण सिलेंडर और सीलन से होने वाली पाइपलाइन में कमी आई है, जिससे स्वास्थ्य पर होने वाले गैर-जरूरी खर्चों की बचत हो रही है। इसके अतिरिक्त, हर साल कच्चे मकान का खर्च उठाने वाला धन अब बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भविष्य को संवारने में लग रहा है। एक प्रतिष्ठित आशियाना बैठक से परिवार को समाज में नई प्रतिष्ठा हासिल हुई है और वे अब बिना किसी आर्द्र के अपने घर में आरक्षण का स्वागत सत्कार कर रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि पर ध्यान आकर्षित करते हुए सोमारी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से उन्हें पक्के घर की छूट मिल गई है, जिससे उनका पूरे परिवार का जीवन भर का सपना साकार हो सके।

Oct 17, 2026 Read

रायपुर में 53 लाख की उठाई गिरी का बड़ा खुलासा

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ News 17/10/2026 देवाराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर    रायपुर में 53लाख की उठाई गिरी की बड़ा खुलासा । रायपुर में लाखों की उठाई गिरी करने वाले 2 आरोपी पुलिस की शिकंजे में । कटोरा तालाब के संत कंवर राम चौक पर कपड़ा कारोबारी की एक्टिवा से 53लाख रुपए से भरा बैग पार करने वाले दोनों आरोपियों को पोलिस ने गिरफ्तार कर लिया है      हैरानी की बात ये है की आरोपियों नेवारदात से पहले पूर्व एक सप्ताह तक कारोबारी की रेकी की थी । पुलिस से बचने के लिए कपड़े बदले रास्ते बदले और चोरी की रकम गीजर टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौने में छिपा दी       हजारों CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुनिस ने मनीष यदु कमलेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया । आरोपियों से 53लाख रुपए नगद, वारदात मे इस्तेमाल पल्सर बाइक और 2मोबाईल जप्त किए गए हैं । तीन बैंक खाते भी फ्रीज कराए गए हैं । रायपुर पुलिस की इस कारवाही से उठाई गिरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है ।

Oct 17, 2026 Read

मां शीतला के दरबार में पहुंचे अमितेश शुक्ल, रामजानकी मंदिर निर्माण के लिए ₹1,11,101 देने की घोषणा*

नेमीचंद सिन्हा ब्लॉक रिपोर्टर गरियाबंद हमर प्रदेश छत्तीसगढ़8319995619 *मां शीतला के दरबार में पहुंचे अमितेश शुक्ल, रामजानकी मंदिर निर्माण के लिए ₹1,11,101 देने की घोषणा* छुरा/गरियाबंद। प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल शुक्रवार को छुरा नगर की आराध्य देवी मां शीतला के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया तथा राजिम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस दौरान अमितेश शुक्ल ने अपने नाम से प्रज्वलित ज्योत के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से प्रज्वलित ज्योत के भी दर्शन किए। मंदिर परिसर में इस अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मां शीतला के दर्शन करने पहुंचे। *रामजानकी मंदिर निर्माण के लिए ₹1,11,101 देने की घोषणा*धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाते हुए अमितेश शुक्ल ने रामजानकी मंदिर निर्माण कार्य के लिए ₹1,11,101 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये) देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति सहयोग की पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक आयोजनों और मंदिर निर्माण जैसे कार्यों में जनसहयोग को समाज की एकजुटता तथा सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

Oct 17, 2026 Read

बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित।

बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 17/10/2026देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर  मुड़ीडीह स्कूल हादसाबसना। मुड़ीडीह स्कूल हादसा ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत उड़ेला के आश्रित ग्राम मुड़ीडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में खेलते समय चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है और स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बसना विकासखंड के प्राथमिक शाला मुड़ीडीह की घटना; जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बच्चे स्कूल खुलने से पहले ही परिसर में पहुंचकर खेल रहे थे। स्कूल परिसर में पेड़ पर साड़ी से बनाया गया झूला बंधा था। इसी पर खेलते समय तरुण का पैर फिसलने और नीचे गिरने के दौरान साड़ी गले में फंसने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के संबंध में विस्तृत स्थिति जांच से स्पष्ट होनी थी।घटना के बाद स्कूल में बच्चों की निगरानी, परिसर की सुरक्षा और असुरक्षित झूले को लेकर सवाल उठे। कुछ ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी। 16 अक्टूबर 2026 को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर स्कूल के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को निलंबित कर दिया। विभागीय आदेश में दोनों को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना गया है।

Oct 17, 2026 Read

रंगोली ही नहीं बल्कि मां की ममता- आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी 

रंगोली ही नहीं बल्कि मां की ममता- आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी  *(रंगोली से जबलपुर बरगी बांध हादसा - ममता को शत शत नमन)* बिर्रा- > पानी ने सब छीन लिया,> पर माँ ने बेटे को न छोड़ा,> आखिरी साँस तक सीने से लगाए रखा,> मौत से भी रिश्ता न तोड़ा।> बरगी की लहरों में डूबी जब क्रूज की कहानी,> एक माँ की ममता ने मौत को भी हरा डाला,> यही है माँ की निशानी। *माँ अंबे के दरबार में बनाई गई रंगोली**नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दाऊ मुहल्ला बिर्रा माँ अंबे के दरबार में बनाई गई यह रंगोली उस अमर ममता को सच्ची श्रद्धांजलि है जिसने पूरे देश को रुला दिया। रंगोली बनाने में कु रोशनी दूर्गा कश्यप,मंजू साहू, अंजलि नामदेव,ईशा साहू, सानिया साहू ने मिलकर सहभागिता निभाई।  Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa

Oct 17, 2026 Read

माड़िया समुदाय को मिला बस्तर दशहरा का न्योता*

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  *माड़िया समुदाय को मिला बस्तर दशहरा का न्योता* *500 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, सांसद ने दिया निमंत्रण* * विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की 500 सौ वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सप्तमी के अवसर पर किरंदुल क्षेत्र के माड़िया समुदाय को दशहरा रथ खींचने के लिए आमंत्रित किया गया है। *बस्तर सांसद ने दिया न्योता*बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष *महेश कश्यप* ने स्वयं माड़िया समुदाय को दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने रथ खींचने के लिए जगदलपुर आने वाले माड़िया समाज के लोगों को अपनी ओर से *21 हजार रुपये सहयोग राशि* देने की भी घोषणा की। समाज के लोगों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है। *52 गाड़ियों की मांग, सुविधाओं का मिला आश्वासन*माड़िया समुदाय द्वारा इस वर्ष दशहरा में रथ खींचने के लिए *52 गाड़ियों की मांग* रखी गई है। साथ ही समाज के लोगों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने माड़िया समुदाय की ओर से आवागमन, सहभागिता और जनजातीय विरासत को पहचान देने की बात कही। बस्तर सांसद ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और तहसीलदार रोहित कुमार, बस्तनार तहसीलदार पुखराज मिश्रा, पुजारी डमरू सहित समाज प्रमुख और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *जनजातीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा*माड़िया समुदाय बस्तर दशहरा में रथ खींचने की परंपरा निभाता आ रहा है। यह परंपरा राजा के समय से चली आ रही है। बस्तर दशहरा केवल का मिला आश्वासन : इस वर्ष परंपरा निभाता आ रहा है। यह धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है। परंपरा के अनुसार, पहले बस्तर के राजा स्वयं माड़िया समुदाय को रथ खींचने के लिए आमंत्रित करते थे। राजतंत्र की समाप्ति के बाद भी यह परंपरा जनप्रतिनिधियों द्वारा निभाई जा रही है। ---  

Oct 17, 2026 Read

मनोहर लुनिया की अपील खारिज, धोखाधड़ी में दो साल का कारावास, भेजा गया जेल*

  *मनोहर लुनिया की अपील खारिज, धोखाधड़ी में दो साल का कारावास, भेजा गया जेल* *कारोबारी और राजनीतिक पहचान भी चर्चा में* *जगदलपुर।* शहर के चर्चित कारोबारी और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर लुनिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी अपील खारिज करते हुए दो साल के कारावास की सजा को बरकरार रखा है। फैसले के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। *16 अक्टूबर 2026 को आया फैसला*प्राप्त जानकारी के अनुसार पारित संयुक्त फैसले में न्यायालय ने मनोहर लुनिया की अपील खारिज कर दी। उन पर धोखाधड़ी का आरोप साबित हुआ है। इसके साथ ही उन्हें 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। *क्या है पूरा मामला?*यह मामला जमीन की दो बार बिक्री से जुड़ा हुआ है। - साल *1984 में जगदलपुर देहात पटवारी हल्का नंबर 100 स्थित खसरा नंबर 89/10 की 4,800 वर्गफीट जमीन* लुनिया परिवार से पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदी गई थी।- नामांतरण और बंटाकन के बाद जमीन का नया खसरा नंबर *89/41 आवंटित हुआ* और राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज हो गया।- मई 2009 में वंदिता पटनायक ने अपने पति के साथ भूखंड पर मकान बनवाना शुरू किया, तब वहां दूसरे लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। तब पता चला कि वही जमीन मनोहर लुनिया द्वारा पहले ही किसी और को बेची जा चुकी है। जांच में सामने आया कि मनोहर लुनिया ने एक ही जमीन को दो अलग-अलग लोगों को बेचकर धोखाधड़ी की है। *अन्य आरोपियों को भी सजा*इस मामले में अपील खारिज होने के बाद मनोहर लुनिया के साथ ही *मूलचंद लुनिया, सोनी और मनोहर लुनिया* समेत अन्य को भी आरोपी बनाया गया था। न्यायालय ने 2018 में पटवारी नरेंद्र कुमार साहू सहित सभी पर विचारण के बाद सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ की गई अपील अब खारिज हो गई है। आरोप में दोषी ठहराते हुए दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास और 100-100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। *कारोबारी और राजनीतिक क्षेत्र में चर्चित नाम*मनोहर लुनिया जगदलपुर के जाने-पहचाने कारोबारी हैं। वे पूर्व में शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे शहर के प्रतिष्ठित आकांक्षा होटल के संचालक भी हैं, जिसके चलते यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Oct 17, 2026 Read

स्काडा सेंटर से होगा रिमोट ऑपरेशन, फाल्ट वाले हिस्से की ही बंद होगी बिजली

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्काडा सेंटर से होगा रिमोट ऑपरेशन, फाल्ट वाले हिस्से की ही बंद होगी बिजलीरायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण को स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई-चरोदा के स्काडा/डीएमएस सेंटर की रिमोट ऑपरेशन सुविधा को अपग्रेड कर बहाल कर दिया गया है। अब लाइन फाल्ट होने पर पूरे इलाके की बिजली बंद करने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ प्रभावित हिस्से को ही रिमोट से अलग किया जा सकेगा।प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने रायपुर स्थित स्काडा सेंटर में खुद रिमोट ऑपरेशन का परीक्षण किया। उन्होंने दलदलसिवनी सबस्टेशन के दयानगर फीडर और खमतराई सबस्टेशन के गणेश मंदिर-शिव मंदिर फीडरों को रिमोट से बंद-चालू कर सफल जांच की।क्या होगा फायदा:पहले फाल्ट ढूंढने के लिए कर्मचारियों को मौके पर पेट्रोलिंग करनी पड़ती थी। अब कंट्रोल रूम से ही फाल्ट की पहचान कर सिर्फ उस फीडर को बंद किया जा सकेगा, बाकी क्षेत्रों में सप्लाई जारी रहेगी।इस सिस्टम से रायपुर के 283 और दुर्ग-भिलाई के 160 फीडरों का रिमोट ऑपरेशन संभव होगा।बता दें कि साइबर सुरक्षा कारणों से 20 मार्च 2024 को यह सुविधा अस्थायी रूप से बंद की गई थी। हार्डवेयर, फायरवॉल, एंटीवायरस अपग्रेड और बाह्य ऑडिट के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है।

Oct 17, 2026 Read