Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बेचने पर ₹10 हजार दंड, मुखबिर को ₹5 हजार इनाम..!

नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बà...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com • Oct 18, 2026

More Stories

बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा ​जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2026 विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 23 अक्टूबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सिरहासार भवन में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' में शिरकत करेंगी। महामहिम के प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के साथ आयोजन से जुड़े प्रमुख स्थलों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों की जमीनी समीक्षा की।​अधिकारियों के दल ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया, जिसके बाद वे सिरहासार भवन और लालबाग मैदान पहुंचे। सिरहासार भवन में मुरिया दरबार के पारंपरिक गरिमामयी स्वरूप और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया गया, वहीं लालबाग मैदान में आयोजित होने वाली आमसभा तथा बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी की रूपरेखा परखी गई। ​           इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार, अपर कलेक्टर द्वय श्री सीपी बघेल व श्री दिलेराज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर और नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। कमिश्नर , कलेक्टर और एसपी ने संबंधित विभागों को मंच सज्जा, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और जनसुविधाओं से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि इस गरिमामयी आयोजन को गरिमामय ढंग से सुव्यवस्थित संपन्न कराया जा सके।

Oct 18, 2026 Read

गुम सेवा पुस्तिका पर डेढ़ साल बाद भी कार्रवाई नहीं, 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में धरना देंगी विधवा

गुम सेवा पुस्तिका पर डेढ़ साल बाद भी कार्रवाई नहीं, 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में धरना देंगी विधवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल ⏭️जगदलपुर/बस्तर। शिक्षा विभाग की कथित लापरवाही और लंबित कार्रवाई से परेशान एक दिवंगत कर्मचारी की विधवा ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितालूर, विकासखंड बकावंड में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय रघुराज दास की सेवाकाल के दौरान 15 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी मृत्यु के बाद मूल सेवा पुस्तिका और पासबुक पुस्तिका गुम हो गईं। मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने और द्वितीय सेवा पुस्तिका तैयार कर प्रकरण का निराकरण नहीं किए जाने से नाराज उनकी पत्नी सुप्रिया दास 23 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण धरने पर बैठेंगी। बार-बार गुहार के बाद भी नहीं हुआ निराकरण ग्राम छोटे गारावंड खुर्द निवासी सुप्रिया दास ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को पत्र सौंपकर धरना प्रदर्शन की सूचना दी है। उनका कहना है कि उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के समक्ष कई बार अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। विभाग की ओर से मूल नस्ती उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि उनके पुत्र द्वारा विद्यालय से अंकसूची और दाखिल-खारिज से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा चुके हैं। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से करीब डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद न तो कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हुई और न ही द्वितीय सेवा पुस्तिका तैयार कर मामले का समाधान किया गया। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और पेंशन प्रक्रिया में हो रही देरी के बीच लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने से परेशान होकर सुप्रिया दास ने धरने का निर्णय लिया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन मामले को लेकर नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघ (शिक्षा विभाग), जिला बस्तर ने भी समर्थन जताया है। संघ के जिला अध्यक्ष उमेश मेश्राम और जिला सचिव लोकेश साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुप्रिया दास के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संघ का कहना है कि सुप्रिया दास के पुत्र अनूप दास भी शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के साथ भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। संघ ने जरूरत पड़ने पर समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होने की बात कही है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग संघ ने जिला प्रशासन से 23 अक्टूबर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं तथा दिवंगत कर्मचारी की सेवा पुस्तिका से जुड़े प्रकरण का निराकरण कब तक हो पाता है। परिजनों और कर्मचारी संघ को उम्मीद है कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित होगा और लंबित प्रकरण पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Oct 18, 2026 Read

बगीचा में माता की भव्य चुनरी यात्रा: हाई स्कूल चौक से बस स्टैंड तक निकली रैली, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  *बगीचा में माता की भव्य चुनरी यात्रा: हाई स्कूल चौक से बस स्टैंड तक निकली रैली, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल*  बगीचा, जशपुर* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बगीचा नगर में *सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हाई स्कूल चौक* द्वारा माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह चुनरी यात्रा *हाई स्कूल चौक दुर्गा पंडाल से शुरू होकर बस स्टैंड तक* निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल साड़ी में शामिल हुईं। सिर पर चुनरी और पूजा की टोकरी लेकर महिलाएं भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रही थीं। यात्रा के सबसे आगे देवी स्वरूप में सजी कन्याएं चल रही थीं, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। पूरी यात्रा के दौरान बगीचा की मुख्य सड़कों को झालर लाइट और भगवा झंडों से सजाया गया था। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर माता रानी की चुनरी यात्रा का स्वागत किया। बस स्टैंड पहुंचने के बाद यात्रा का समापन महाआरती के साथ किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल नवरात्रि में माता को चुनरी चढ़ाने के लिए इस भव्य रैली का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य नगर में भक्ति और एकता का संदेश देना है।

Oct 18, 2026 Read

सरसीवा–हसौद मार्ग की बदलेगी सूरत, गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण कार्य में आई तेजी

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर       हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सरसीवा–हसौद मार्ग की बदलेगी सूरत, गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण कार्य में आई तेजी   कलेक्टर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया सड़क सुधार कार्य, ग्रामीणों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2026। बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्यों में तेजी लाई है। इसी कड़ी में सरसीवा–हसौद मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त हिस्सों में डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य से क्षेत्र के ग्रामीणों, यात्रियों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।   बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कें, आवागमन में हो रही थी परेशानी   लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न मार्गों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन मार्गों पर सुरक्षित आवागमन चुनौतीपूर्ण हो गया था। सड़क की खराब स्थिति का असर ग्रामीणों के दैनिक आवागमन और स्थानीय गतिविधियों पर भी पड़ रहा था।   कलेक्टर के निर्देश पर मरम्मत कार्य में तेजी   सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों को बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं संधारण का कार्य प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरसीवा–हसौद मार्ग के खराब हिस्सों को सुधारने का कार्य तेज किया गया है।   सड़क सुधरने से मिलेगी आवागमन में सुविधा   सरसीवा–हसौद मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण होने से सड़क की स्थिति बेहतर होगी। इससे वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।   जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं संधारण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Oct 18, 2026 Read

मां महामाया मंदिर में MTP महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने किया सेवा कार्य, रतनपुर पुलिस का बढ़ाया सहयोग

✍️आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़   रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए MTP महाविद्यालय रतनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने सराहनीय योगदान दिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हुए रतनपुर पुलिस का सहयोग किया और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मैदान में उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।   TI नीलेश पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश   सेवा कार्य प्रारंभ होने से पहले रतनपुर थाना प्रभारी (TI) नीलेश पाण्डेय ने NSS स्वयंसेवकों को ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते समय शालीन भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने भीड़ के बीच अनुशासन बनाए रखने, धैर्यपूर्वक लोगों की सहायता करने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी।   पुलिस अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही से संबंधित सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके सहयोग से नवरात्रि के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के प्रयासों को बल मिला।   प्राचार्य की अनुमति से NSS कार्यक्रम अधिकारी ने संभाली जिम्मेदारी   महाविद्यालय की प्राचार्य निधि चंदेल की अनुमति से NSS कार्यक्रम अधिकारी भोला राव मराठा ने इस सेवा कार्य का नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में अनुभवी स्वयंसेवक विद्या, विजया, तारा, सोहेल, हिमानी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और सेवाभाव के साथ अपनी सहभागिता निभाई।   स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सहायता करते हुए सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। धार्मिक पर्व के दौरान इस प्रकार की सहभागिता विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करती है।   सेवा और संस्कार का संदेश   राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, सहयोग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। मां महामाया मंदिर में NSS स्वयंसेवकों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य इसी उद्देश्य को सार्थक करता नजर आया। विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ भाव से समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए की जाए।   नवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा करना महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। MTP महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों की यह पहल निश्चित रूप से अन्य युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करने वाली है।

Oct 18, 2026 Read

निजी मेडिकल कॉलेजों पर मनमानी वसूली का आरोप, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर सालाना ₹4.50 लाख से अधिक शुल्क लेने की शिकायत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  रायपुर। छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट शुल्क के नाम पर विद्यार्थियों से कथित तौर पर हर साल 4.50 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूलने का मामला सामने आया है। पालकों ने इस वसूली पर आपत्ति जताते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को पत्र सौंपा है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।   वर्ष 2022-23 से शुल्क बढ़ाने का आरोप   पालकों की ओर से निश्चय बाजपेयी ने रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 से निजी मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर अचानक शुल्क बढ़ा दिया गया। उनका कहना है कि स्वैच्छिक सुविधाओं को विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य बना दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) के नियमों के अनुसार इन सुविधाओं का शुल्क निर्धारित नियमों के अनुरूप तथा नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर लिया जाना चाहिए।   जांच के बाद भी आदेश का पालन नहीं होने का दावा   पालकों के अनुसार, उनकी शिकायत पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने पहले मामले की जांच की थी। इसके बाद विद्यार्थियों से वसूली गई राशि वापस करने और तीन निजी मेडिकल कॉलेजों पर 10-10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाने की अनुशंसा की गई थी। पालकों का दावा है कि राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी संबंधित कॉलेजों ने आदेश का पालन नहीं किया।   उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने मामले में कार्रवाई लंबित रहने के बावजूद नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से भी इसी तरह शुल्क वसूला गया।   तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये की वसूली का दावा   पालकों ने बताया कि वर्तमान में लगभग 3,000 मेडिकल विद्यार्थी निजी मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। उनके दावे के मुताबिक, प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष 4.50 लाख रुपये से अधिक की वसूली के आधार पर पिछले तीन वर्षों में करीब 500 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई है। पालकों का कहना है कि शासन के आदेश में संबंधित राशि ब्याज सहित लौटाने का निर्देश दिया गया है।   इसके अलावा, उन्होंने चालू वर्ष में लगभग 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आंकड़ों और वसूली की कुल राशि की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।   विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जताई चिंता   पालकों ने आरोप लगाया कि शुल्क को लेकर सवाल उठाने पर विद्यार्थियों के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है और अभिभावकों पर भुगतान के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने मामले में कथित तौर पर सक्रिय बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।   पालकों का कहना है कि यदि निर्धारित नियमों के विपरीत शुल्क वसूला गया है, तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए और विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त राशि वापस कराई जानी चाहिए।   अब इस मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर रहेगी। निजी मेडिकल कॉलेजों का पक्ष और शासन के आदेश की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Oct 18, 2026 Read

मरवाही वन मंडल में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत उत्खनन जारी, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

मरवाही वन मंडल में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत उत्खनन जारी, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल   मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)।   मरवाही वन मंडल क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। पिपरिया, तौली, खंता और बरवासन गांवों से होकर गुजरने वाली तिपान नदी में कथित तौर पर रोजाना दर्जनों ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस मामले ने वन विभाग और खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।   स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी से दिन के साथ-साथ रात में भी रेत निकाली जा रही है। आरोप है कि बड़ी मात्रा में रेत का उत्खनन कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। यदि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो इससे शासन को राजस्व की हानि के साथ पर्यावरण और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भी नुकसान पहुंच सकता है।   शिकायतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार   ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत किए जाने के बाद वन एवं खनिज विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके बावजूद कथित अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।   वहीं, क्षेत्र में पदस्थ जिम्मेदार मैदानी अमले की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारियों का पक्ष और कार्रवाई की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।   अब कार्रवाई का इंतजार   तिपान नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आने के बाद अब निगाहें वन मंडल और खनिज विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाएंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? यह देखने वाली बात होगी।   स्थानीय ग्रामीणों के बयान और मरवाही वन मंडल के DFO निशांत कुमार का पक्ष इस मामले में महत्वपूर्ण रहेगा।   संवाददाता: अवास कैवर्त स्थान: मरवाही, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ hamarpradeshcg.com

Oct 18, 2026 Read

मेहनत और बिहान योजना ने बदली भुनेश्वरी की तकदीर, मछली पालन से हर महीने ₹10 हजार की कमाई

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मेहनत और बिहान योजना ने बदली भुनेश्वरी की तकदीर, मछली पालन से हर महीने ₹10 हजार की कमाई   स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2026। कभी सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच परिवार की आजीविका चलाने वाली ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी आज अपनी मेहनत और हौसले के दम पर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। मछली पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर वे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपए की आमदनी अर्जित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से मिली सहायता ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई और उन्हें लखपति दीदी के रूप में पहचान दिलाई है।   बिहान योजना से मिला आर्थिक संबल, शुरू किया मछली पालन   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों का लाभ ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी को भी मिला। वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें समूह के माध्यम से 60 हजार रुपए की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया।   हर महीने 10 हजार की कमाई, आत्मनिर्भरता की नई पहचान   भुनेश्वरी ने मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज मछली पालन उनके लिए नियमित आय का साधन बन चुका है। इससे वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन, आर्थिक सहयोग और निरंतर मेहनत से ग्रामीण महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।   अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा   जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भुनेश्वरी की सफलता इसी दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है। उनकी कहानी गांव की दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह अपनाने के लिए प्रेरित करती है।   बिहान योजना से मिले सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर भुनेश्वरी ने साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं। आज वे केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का सहारा नहीं हैं, बल्कि गांव में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल भी बन गई हैं।   सेवा की कहानी, बदलाव की जुबानी—भुनेश्वरी की सफलता ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर पेश करती है।

Oct 18, 2026 Read

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 32 हाथियों का दल, थर्मल ड्रोन में कैद हुई तस्वीरें

✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद  गरियाबंद ,उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के आमामोरा क्षेत्र में 32 हाथियों के दल ने दस्तक दी है। वन विभाग की टीम थर्मल ड्रोन कैमरे से लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। रात में लिया गया वीडियो सामने आया है जिसमें सफेद चमकते हाथी खेत और नालों के बीच घूमते साफ दिख रहे हैं।   वन विभाग के अनुसार हाथियों का यह दल पिछले 2 दिनों से इसी इलाके में घूम रहा है। हाथी रात के समय गांव और फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।   वन विभाग ने हाथियों को घने जंगल की ओर खदेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि रात में जंगल की ओर न जाएं और हाथियों को छेड़ने की कोशिश न करें।   बता दें कि उदंती टाइगर रिजर्व हाथियों के विचरण के लिए जाना जाता है। हर साल हाथियों का दल ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आता है।

Oct 18, 2026 Read

*जगदलपुर में बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो डोडा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार*

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  *जगदलपुर में बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो डोडा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार* *जगदलपुर:* बस्तर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw) की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 3 किलो डोडा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 अक्टूबर की शाम थाना बोधघाट को सूचना मिली कि मेटगुड़ा स्थित रेलवे स्कूल ग्राउंड के पास दो लोग अवैध रूप से डोडा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान किशोर दास (45 वर्ष) निवासी मेटावाड़ा और अंबर कश्यप (37 वर्ष) निवासी मेटगुड़ा के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास रखे सफेद झिल्ली और कैरी बैग में 8 पैकेट मिले, जिनमें 1.021 किलो डोडा था। इसकी कीमत 10,210 रुपये आंकी गई। निशानदेही पर तीसरा आरोपी धरायाआरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे महादेवघाट निवासी अस्सू देवांगन के साथ मिलकर ये काम करते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हाटकचोरा मेन रोड पर दबिश दी। वहां ट्रॉली बैग के साथ खड़े अस्सू देवांगन (45 वर्ष) निवासी महादेवघाट को पकड़ा गया। उसके बैग से 9 पैकेट में 1.973 किलो डोडा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19,730 रुपये है। इस तरह दोनों जगहों से कुल 2.994 किलोग्राम डोडा, कीमत 29,940 रुपये जब्त किया गया। NDPS एक्ट में केस दर्जतीनों आरोपियों के पास डोडा रखने या बेचने का कोई वैध कागजात नहीं था। पुलिस ने 17 अक्टूबर को तीनों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी को विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इनकी रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित सिंह नेगी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अफसाना, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहट, आरक्षक दीपक मिंज, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर और कामदेव दर्रों का विशेष योगदान रहा। बस्तर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। -

Oct 18, 2026 Read

जोगी के आमंत्रण पर सिरहासार भवन पहुंचे कुमार जयदेव, बस्तर दशहरा की परंपरा को बताया आस्था का प्रतीक

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जोगी के आमंत्रण पर सिरहासार भवन पहुंचे कुमार जयदेव, बस्तर दशहरा की परंपरा को बताया आस्था का प्रतीक जगदलपुर बस्तर दशहरा की सबसे खास परंपरा जोगी बिठाई इन दिनों सिरहासार भवन में चल रही है। जोगी महाराज पिछले नौ दिनों से कठिन तपस्या में लीन हैं और पूरे बस्तर दशहरा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना कर रहे हैं। जोगी जी के आमंत्रण पर वरिष्ठ समाज सेवी कुमार जयदेव उनसे मिलने सिरहासार भवन पहुंचे। यहां उन्होंने जोगी जी का आशीर्वाद लिया और बस्तर दशहरा से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा की। कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि बस्तर की जनजातीय संस्कृति, आस्था और परंपरा की जीवंत विरासत है। इस मौके पर हल्बा समाज के बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। हल्बा समाज के सदस्यों ने कुमार जयदेव का फूल-माला से स्वागत किया और समाज से जुड़ी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। कुमार जयदेव ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि बस्तर दशहरा में जोगी बिठाई की रस्म को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि जोगी की तपस्या से ही दशहरा निर्विघ्न पूरा होता है। ---

Oct 18, 2026 Read

जैजैपुर अस्पताल में 3 दिनों से भर्ती अज्ञात घायल व्यक्ति, परिजनों की तलाश में जुटे स्वास्थ्यकर्मी

✍️ अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर   सक्ती, छत्तीसगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में एक अज्ञात घायल व्यक्ति पिछले तीन दिनों से भर्ती है। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे 15 अक्टूबर 2026 को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। 17 अक्टूबर तक उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्राभांठा-ठठारी क्षेत्र में दुर्घटना होने के बाद उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया था। व्यक्ति अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। वह कभी अपना नाम रामकुमार पटेल तो कभी राजू पटेल बता रहा है। इसी तरह, निवास स्थान के संबंध में भी अलग-अलग जानकारी दे रहा है। कभी सकराली में रिश्तेदार होने की बात कहता है, तो कभी अपना घर पिपरदा और कभी पहरिया बताता है।   अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती घायल व्यक्ति के परिजनों की पहचान कर उनसे संपर्क स्थापित करना है।   परिजनों की तलाश में मदद की अपील   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में पदस्थ फार्मासिस्ट चन्द्र प्रकाश चंद्रा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस घायल व्यक्ति को पहचानता है या उसके परिवार एवं निवास स्थान के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल संपर्क करें।   संपर्क व्यक्ति: चन्द्र प्रकाश चंद्रा पद: फार्मासिस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर: 9669732129   परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए इस समाचार को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि घायल व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में मदद मिल सके।  

Oct 18, 2026 Read