Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

रायपुर के 'संकल्प गरबा' में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोरà¥...

State Head • Oct 19, 2026

More Stories

बस्तर दशहरे में हंगामा: रथ खींचने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में हाथापाई, ग्रामीणों ने किया इनकार तो JCB से खींचा गया पवित्र रथ

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  बस्तर दशहरे में हंगामा: रथ खींचने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में हाथापाई, ग्रामीणों ने किया इनकार तो JCB से खींचा गया पवित्र रथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की परिक्रमा के दौरान हुआ विवाद, परंपरा पर उठे सवाल जगदलपुर।विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा अपने अनूठे आयोजनों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस पर्व का मुख्य आकर्षण 8 पहियों वाले विशालकाय रथ की परिक्रमा होती है, जिसे खींचने दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचते हैं। लेकिन इस बार रथ परिक्रमा के दौरान एक अप्रिय घटना ने सबको चौंका दिया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार रथ परिक्रमा के दौरान भीड़ को नियंत्रित कर रहे पुलिसकर्मियों और रथ खींचने पहुंचे ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते ये मामूली बहस हाथापाई और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माहौल इतना बिगड़ गया कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, तब जाकर स्थिति शांत हुई। ग्रामीणों ने रथ खींचने से किया इनकार, प्रशासन ने JCB से खिंचवाया रथ पुलिस से हुई झड़प से आहत होकर ग्रामीणों ने रथ खींचने से साफ इनकार कर दिया। रथ का पहिया टूटने और रस्म में हो रही देरी को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया और *परंपरा के विपरीत JCB मशीन से रथ को खिंचवाकर रस्म पूरी कराई।* बस्तर दशहरे में रथ खींचना आदिवासियों की आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीणों के पीछे हटने और JCB के इस्तेमाल ने इस परंपरा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में भीड़ प्रबंधन और पुलिस-ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Oct 19, 2026 Read

फिंगेश्वर: 4 माह से टूटी पुलिया, प्रशासन बेपरवाह - 23 अक्टूबर को NH-130C पर चक्काजाम करेंगे हजारों ग्रामीण

हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद  फिंगेश्वर: 4 माह से टूटी पुलिया, प्रशासन बेपरवाह - 23 अक्टूबर को NH-130C पर चक्काजाम करेंगे हजारों ग्रामीण गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक में शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत रवेली (लोहरसी) में सरगी नाला की पुलिया चार माह पहले बारिश में बह गई थी, लेकिन आज तक वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं बन पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने 23 अक्टूबर को कोपरा नेशनल हाईवे 130-C पर चक्काजाम का ऐलान कर दिया है। दरअसल, तेज बारिश के चलते सरगी नाला का जर्जर पुलिया एक किनारे से पूरी तरह बह गया। तब से मुरमुरा, सांकरा, फुलझर, गाड़ाघाट सहित दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है और इस रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को 12 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विधायक, कलेक्टर, PWD विभाग और सीएम हेल्पलाइन 1076 पर लिखित शिकायत की, लेकिन चार महीने बाद भी कोई अधिकारी सुध लेने नहीं आया। इसी को लेकर 18 अक्टूबर को ग्राम विकास समिति रवेली ने विशेष बैठक बुलाई, जिसमें 23 अक्टूबर को कोपरा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने का फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि चक्काजाम के दौरान किसी भी घटना की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। *मौजूद ग्रामीण:*बैठक में ग्राम विकास समिति के संरक्षक श्रवण यादव, अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप, उपाध्यक्ष बसंत यादव, सचिव रमेश कश्यप, सलाहकार तुलसीराम निषाद, गणेश निषाद, सरपंच प्रतिनिधि लोमश ध्रुव, मुकुंद निषाद, गिरधारी विश्वकर्मा, घनश्याम मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Oct 19, 2026 Read

अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहनकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही।

स्टेट रिपोर्टर संतन दास  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़    *अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहनकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही।*   *ग्राम मुरमुरी (थाना सिघोडा) में बिक्री वास्ते राख हाथ भट्टी द्वारा निर्मित अवैध जापानी शराब जिसमें दो व्यक्तियों को पुलिस ने घेराबंदी कर न्यूजीलैंड बनाया।*    *कुल 100 लीटर अवैध इक्सियन शराब (कीमती 20,000 पिज्जा) जप्त।*  *आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया।*   *अभियान दिनांक से वर्तमान तक 60 लाख 32 हजार 107 रुपये कीमत की 17696.955 लीटर शराब जब्त।*  *अभियान की तिथि से वर्तमान तक 1094 प्रकरणों में 1238 लोककथाओं के विरोध में अधिनियम के तहत हो रहा है मुकदमा।* जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17/10/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मुरूरी में दो व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्टी द्वारा निर्मित देशी यूक्रेनी शराब की बिक्री करना बंद कर देते हैं। सूचना हमारे स्टाफ एवं गवाहों के साथ सिघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर को बताई गई जगह ग्राम मुरमुरी युएन पेड के पास रेड क्रैक्स की गई। कंपनी पर दो असली व्यक्तिगत अवशेष, जहां पास दो बोरी में कुछ सामान है। डेंटियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोस्त से नाम पता पता पर, अपना नाम महावीर सोना पिता चतुरू सोना उम्र 51 साल नारायण महानंद पिता परमानंद महानंद उम्र 45 साल साकिनान बांझपाली थाना सिंघोडा क्षेत्र का निवासी बताएं। प्लास्टिक बोरी के पास रखे प्लास्टिक बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब से पूछताछ करें बोरी के अंदर हाथ में बनी देशी चीनी शराब बताई जानी चाहिए। जांच पड़ताल में, प्लास्टिक के टुकड़ों के अंदर सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भारी हाथ की शराब निर्मित देशी चीनी शराब 100 लीटर (कीमती 20,000 पिज्जा) बरामद हुई। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट का पाए जाने से, दोनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।  *गिरफ्तार बिल्डर-*  01- महावीर सोना पिता चतुरू सोना उम्र 51 वर्ष।  02- नारायण महानंद पिता परमानंद महानंद उम्र 45 वर्ष साकिनान बांझपाली थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद।   *जप्ताधिकार-*  01- 100 लीटर हाथ की बोतल देशी चीनी शराब कीमती 20,000 का खजाना।  *जुमला जप्त 100 लीटर देशी चीनी शराब कीमती 20,000 प्याज।*

Oct 19, 2026 Read

बगीचा के मुण्डारी घेरा झांपीदरहा में गरबा-डांडिया की धूम, जय मां दुर्गा समिति ने किया भव्य आयोजन बगीचा, जशपुर*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  *बगीचा के मुण्डारी घेरा झांपीदरहा में गरबा-डांडिया की धूम, जय मां दुर्गा समिति ने किया भव्य आयोजनबगीचा, जशपुर* शारदीय नवरात्रि के अवसर पर *जय मां दुर्गा मुण्डरी घेरा झांपीदरहा समिति, बगीचा* के द्वारा आज भव्य *गरबा-डांडिया* का आयोजन किया गया। माता रानी के दरबार में जैसे ही भक्ति गीत और डीजे की धुन बजी, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेलने के लिए मैदान में उतर आए। मां के जयकारों के बीच पूरा मुण्डरी घेरा परिसर गरबा की ताल पर झूम उठा। गौरतलब है कि इस स्थान पर समिति द्वारा माता रानी के *भव्य मंदिर का निर्माण कार्य* भी जोरों पर चल रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण के लिए 11 रुपए से लेकर स्वेच्छा अनुसार दान की अपील भी की है। समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि में भक्तों में उत्साह बनाए रखने और माता की भक्ति को बढ़ावा देने के लिए हर साल डांडिया, गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

Oct 18, 2026 Read

मिनी रैंकिंग शतरंज स्पर्धा सम्पन्न बालक वर्ग में रुद्राक्ष शर्मा विजेता, जे अचिंत्य राव उपविजेता बालिका वर्ग में आराध्या जायसवाल विजेता, अदिति कश्यप उपविजेता

✍️रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला   लोरमी - मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी वर्ग अंडर -07 व 09 वर्ष बालक- बालिका रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर, दिन-रविवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 07 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से श्री नितेश अग्रवाल (एल्डरमैन, नगर पालिका, लोरमी व संरक्षक, मुंगेली जिला शतरंज संघ) , विशिष्ट अतिथि श्री जे मृदुल राव, श्रीमती जे दिव्या राव (समाजसेवी) एवं श्री सूर्यकान्त शर्मा (कोषाध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर यश शर्मा एवं आर्बिटर अमन कुमार मिरी, अनुराग बंजारे थे। स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान- रुद्राक्ष शर्मा , द्वितीय स्थान - जे अचिंत्य राव, तृतीय स्थान - ऋषभ सिंह आयाम, चतुर्थ स्थान - हर्ष शर्मा एवं बालिका वर्ग में प्रथम-आराध्या जायसवाल, द्वितीय-अदिति कश्यप, तृतीय-देवांशी साहू रही। बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 400रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 350रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सहित सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह, चेयरमेन श्री विजय वर्मा, उपाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा वरिष्ठ सदस्य श्री युगल किशोर राजपूत, श्री अरविंद पांडे, श्री अजय बघेल, राजेश पाटले, मुकेश सिंह ने शुभकामनायें प्रदान की है।

Oct 18, 2026 Read

बगीचा में महाआरती में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में थाली लेकर की पूजा, दीयों से जगमगाया पंडाल* बगीचा, जशपुर*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  *बगीचा में महाआरती में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में थाली लेकर की पूजा, दीयों से जगमगाया पंडाल* बगीचा, जशपुर* बगीचा के दुर्गा पूजा पंडालों में आज *भव्य महाआरती* का आयोजन किया गया, जिसका एक मनमोहक दृश्य सामने आया कि दुर्गा पंडाल के अंदर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल, नारंगी और गुलाबी साड़ियों में, हाथ में फूलों से सजी आरती की थाली और जलता हुआ दीया लेकर मां दुर्गा की आरती कर रही हैं। सभी के चेहरे पर भक्ति और श्रद्धा का भाव साफ दिखाई दे रहा है। पंडाल को पीले पर्दों और झालर लाइटों से खूबसूरती से सजाया गया है। बताया जा रहा है यह आयोजन *सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हाई स्कूल चौक बगीचा* में किया गया था। एक साथ इतनी महिलाओं द्वारा थाली में दीया लेकर आरती करने से पूरा पंडाल भक्तिमय और रोशनी से जगमगा उठा। महाआरती के बाद सभी भक्तों ने माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।

Oct 18, 2026 Read

चली माँ दन्तेश्वरी की डोली बस्तर दशहरा देखने*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज**रिपोर्टर - गौतम रंगारी**ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* *चली माँ दन्तेश्वरी की डोली बस्तर दशहरा देखने* दंतेवाड़ा 18 अक्टूबर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्तर आराध्या माँ दन्तेश्वरी की डोली निकली बस्तर दशहरा देखने जगदलपुर के लिए । गीदम नगर में पहुंचते ही पूजा अर्चना गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ धूम धाम से माँ दन्तेश्वरी के स्वागत में जुट जाते है नगरवासी । माता की डोली मंदिर प्रांगण से निकलते ही पूरे रास्ते माँ के दर्शन के लिए सड़कों पर भारी संख्या में भक्त नजर आते है जिन विशेष स्थानों में माई जी डोली को विराम के लिए रोका जाता है उन जगहों पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है।

Oct 18, 2026 Read

बस्तर दशहरा: सरगीपाल में विधि-विधान से संपन्न हुई ऐतिहासिक ‘बेल पूजा’*

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  *बस्तर दशहरा: सरगीपाल में विधि-विधान से संपन्न हुई ऐतिहासिक ‘बेल पूजा’**गाजे-बाजे के साथ दंतेश्वरी मंदिर लाया गया शिव-शक्ति का प्रतीक ‘युग्म बेल’*जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2026/ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की अनूठी परंपरा के तहत रविवार को सरगीपाल में पारंपरिक 'बेल पूजा' का विशेष विधान पूर्ण श्रद्धा, उल्लास और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। शहर से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम सरगीपाल के प्राचीन बेल वृक्ष के समक्ष सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह सदियों पुरानी रस्म निभाई गई।इस रस्म का मुख्य केंद्र वृक्ष पर प्राकृतिक रूप से एक साथ जुड़े 'युग्म बेल' (जोड़े में लगे फल) रहे, जिन्हें लोकमान्यता में देवाधिदेव महादेव और आदिशक्ति मां पार्वती का साक्षात स्वरूप माना जाता है। एक दिन पूर्व ससम्मान निमंत्रण देकर लाल वस्त्र से आच्छादित किए गए इन फलों का रविवार सुबह 11 बजे पारंपरिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पूजा के दौरान गांव में वैवाहिक उत्सव जैसा मांगलिक माहौल देखने को मिला, जहां ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों के बीच हल्दी लगाकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव ने उपस्थित रहकर सभी परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया। इस अवसर पर बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप भी उपस्थित थे।धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत पेड़ से युग्म बेल को सावधानीपूर्वक तोड़कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और गाजे-बाजे की थाप पर निकली इस शोभायात्रा के जरिए पवित्र बेल को जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर लाया गया, जहां इसे विधिपूर्वक स्थापित किया गया। सैकड़ों वर्ष पूर्व राजा को मिले दिव्य स्वप्न और शक्ति के आभास से शुरू हुई यह परंपरा आज भी बस्तर की सांस्कृतिक गरिमा और अटूट लोक-आस्था के साथ जीवंत रूप से निभाई जा रही है।

Oct 18, 2026 Read

गरियाबंद: जिले से 16 KM दूर मदनपुर के पास स्थित मां गरजाई मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद    *गरियाबंद।* जिला मुख्यालय गरियाबंद से 16 किलोमीटर दूर मदनपुर के पास स्थित प्रसिद्ध मां गरजाई माता मंदिर में आज अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।   मंदिर 2000 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 400 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। सुबह से ही पहाड़ी पर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं।   मां गरजाई सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य 2021 से भक्तों के दान से लगातार चल रहा है। यहां नवरात्रि पर 250 से अधिक मनोकामना ज्योति और जवारा कलश स्थापित किए गए हैं। अष्टमी पर हवन-पूजन के बाद सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।   रामसत्ता की परंपरा और हीरा बंधा में विसर्जन यहां की मान्यता है कि प्राचीन काल में अकाल के समय ग्रामीणों द्वारा "रामसत्ता" का जाप करने पर गरज के साथ बारिश होती थी, इसी कारण माता का नाम गरजाई पड़ा।    यहां की सबसे अनोखी परंपरा विसर्जन की है। नवमी के दिन पहाड़ी से 6 किमी दूर मदनपुर के हीरा बंधा सरोवर में ज्योति और जवारों का विसर्जन किया जाता है।   पुलिस प्रशासन और सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Oct 18, 2026 Read

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की मावली परघाव रस्म के लिए माई दंतेश्वरी की डोली एवं छत्र दंतेवाड़ा से हुए रवाना*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* *विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की मावली परघाव रस्म के लिए माई दंतेश्वरी की डोली एवं छत्र दंतेवाड़ा से हुए रवाना* *गाजे-बाजे, पूजा-अर्चना और सलामी के साथ श्रद्धा और परंपरा के बीच दी गई विदाई*   दंतेवाड़ा, 18 अक्टूबर 2026। विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में शामिल मावली परघाव के लिए शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दंतेश्वरी की पावन डोली एवं राजछत्र रविवार को दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए पारंपरिक विधि-विधान के साथ रवाना हुए। पूरे नगर में भक्ति, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, मोहरी की गूंज, लोक नृत्य और जयकारों के बीच मां की डोली को भावभीनी विदाई दी। टेम्पल कमेटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आंवराभाटा स्थित माई जी के चबूतरे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दंतेश्वरी से जिले की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति का आशीर्वाद मांगा तथा डोली एवं छत्र को जगदलपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह,जनप्रतिनिधि सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, पुजारीगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। *सलामी और परंपराओं के बीच निकली ऐतिहासिक यात्रा* मां दंतेश्वरी की डोली दंतेवाड़ा स्थित मंदिर से रवाना होने से पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल ने पहली सलामी देकर सम्मान अर्पित किया। इसके बाद मंदिर समिति के व्यवस्थापकों एवं पुजारियों ने पारंपरिक पूजा संपन्न कराई।        डोली आगे बढ़ते ही पूरा नगर श्रद्धा के रंग में रंग गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, मोहरी की मधुर धुनों और लोक नृत्य दलों की प्रस्तुति के बीच यात्रा जय स्तंभ चौक से होती हुई डंकनी नदी पुल तक पहुंची, यात्रा के साथ मंदिर के प्रधान पुजारी जिया बाबा, मांझी, चालकी, कुम्हार, राउत, समरथ तथा सेवादार परंपरागत रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए पैदल चल रहे थे। हजारों श्रद्धालु पूरे मार्ग में "जय मां दंतेश्वरी" के जयकारों के साथ डोली के पीछे-पीछे चलते रहे। *आंवराभाटा में हुई विशेष पूजा, फिर वाहनों के काफिले से रवाना हुई डोली*       डंकनी नदी पार करने के बाद आंवराभाटा स्थित माई जी के चबूतरे पर डोली को कुछ समय के लिए विराम दिया गया। यहां कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या ध्रुव के साथ माई जी की डोली की विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दंतेश्वरी से जिले की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात फूलों से सजे वाहनों के विशेष काफिले में डोली एवं राजछत्र को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। हारम चौक पहुंचने पर पुनः पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद परंपरा के अनुसार मां के प्रधान पुजारी डोली को पैदल लेकर गीदम नगर सीमा स्थित फॉरेस्ट नाका तक जाएंगे। वहां से डोली पुनः वाहनों के काफिले के साथ कोड़ेनार और तोकापाल में निर्धारित पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रुकेगी और अंततः जगदलपुर स्थित जिया डेरा पहुंचेगी, जहां मावली परघाव की ऐतिहासिक रस्म संपन्न होगी। *बस्तर दशहरा की आत्मा है मावली परघाव*        बस्तर दशहरा देश के अन्य दशहरा उत्सवों से अपनी परंपरा और स्वरूप के कारण अलग पहचान रखता है। लगभग 75 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव भगवान राम की विजय गाथा के बजाय बस्तर की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी की आराधना पर केंद्रित है। मावली परघाव वह ऐतिहासिक अवसर है, जब दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी की डोली जगदलपुर पहुंचकर वहां की परंपरागत देवी मावली माता से मिलन करती है। इसे बस्तर राजपरंपरा, आदिवासी आस्था और सांस्कृतिक एकता का सबसे पवित्र और भावनात्मक क्षण माना जाता है।       जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा मां की डोली को अंतिम सलामी दी जाएगी। परंपरा के अनुसार डोली 26 अक्टूबर तक जगदलपुर में विराजमान रहेगी और बस्तर दशहरा की विभिन्न ऐतिहासिक रस्मों में सहभागिता निभाएगी। निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद 27 अक्टूबर 2026 को मां दंतेश्वरी की डोली एवं छत्र जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए वापसी यात्रा पर रवाना होंगे।

Oct 18, 2026 Read

नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बेचने पर ₹10 हजार दंड, मुखबिर को ₹5 हजार इनाम..!

नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बेचने पर ₹10 हजार दंड, मुखबिर को ₹5 हजार इनाम..!   जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी नगरी। जिले की नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुनाईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर के ग्रामीणों ने गांव में बिगड़ते हालात और युवाओं के भविष्य को लेकर मजरा टोला,ग्राम सभा के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णय शराब बंदी का लिया गया। गांव में कच्ची शराब बनाने से लेकर शराब पीकर सार्वजनिक रुप से ब्यवधान पहुंचाने पर ग्राम वासियों ने प्रतिबंधात्मक ब्यवस्था,ग्रामीणों ने 18 अक्टूबर को शीतला प्रांगण की बैठक में समस्त ग्रामीण जनों की उपस्थिति में बनाया। वहीं इसके पूर्व 15 अक्टूबर को ग्रामीण जन दुगली थाना पहुंचकर गांव में शांति सुरक्षा एवं सामाजिक सदभाव की सहयोग के लिए थाना प्रभारी को लिखित पत्र प्रेषित भी किया।इस महत्वपूर्ण पहल के लिए क्षेत्र के सामाजिक मुखिया जनों ने दिनकरपुर वासियों को बधाई के पात्र के साथ अनुकरणीय पहल बताया।विशेष निर्णय ग्राम में अवैध शराब की बिक्री एवं नशाखोरी पर पाबंदी। जानकारी उपलब्ध कराने वाले को उचित ईनाम। सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्य में नशापान कर ब्यवधान पर दंडात्मक कार्रवाई।इस अहम फैसले पर ग्रामीण प्रमुख दशरथ लाल नेताम,ग्राम सभा अध्यक्ष मुन्ना लाल नेताम,ग्राम गायता जगन सिंह मरकाम,सरपंच लकेश्वरी नेताम ग्राम पंचायत मुनाईकेरा, कोटवार हितेश कुमार सुर्यवंशी,ग्राम पटेल धुरसाय मरकाम, पंचायत प्रतिनिधि पुनाराम मरकाम, गुप्तेश्वर नेताम,नारेन्द्र नेताम,रामप्रसाद नेताम,दुलेश्वरी नेताम, रजुला नेताम,पार्वती नेताम,ग्रामीण सुन्दरु राम नेताम,शिवनाथ नेताम,भारत राम, मेघनाथ,जयचन्द, मिलाप राम,सोमनाथ, सोनिया बाई,सगन बाई,गीताबाई,बिमला बाई,राधाबाई, मिथलेश कुमार, दयालु राम कोड़ेपी, श्रवण कुमार, गजेन्द्र कुमार,रुखमन सहित समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में अहम फैसला ली गई।

Oct 18, 2026 Read

बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर दशहरा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा ​जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2026 विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 23 अक्टूबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सिरहासार भवन में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' में शिरकत करेंगी। महामहिम के प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के साथ आयोजन से जुड़े प्रमुख स्थलों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों की जमीनी समीक्षा की।​अधिकारियों के दल ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया, जिसके बाद वे सिरहासार भवन और लालबाग मैदान पहुंचे। सिरहासार भवन में मुरिया दरबार के पारंपरिक गरिमामयी स्वरूप और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया गया, वहीं लालबाग मैदान में आयोजित होने वाली आमसभा तथा बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी की रूपरेखा परखी गई। ​           इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार, अपर कलेक्टर द्वय श्री सीपी बघेल व श्री दिलेराज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर और नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। कमिश्नर , कलेक्टर और एसपी ने संबंधित विभागों को मंच सज्जा, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और जनसुविधाओं से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि इस गरिमामयी आयोजन को गरिमामय ढंग से सुव्यवस्थित संपन्न कराया जा सके।

Oct 18, 2026 Read