धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचीं अपर मुख्य सचिव, किसानों से पूछा—टोकन कटवाने और धान बेचने में कोई परेशानी तो नहीं..
✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायà¤...
More Stories
*जिले में अब तक 33 हजार 851 क्विंटल धान की खरीदी*
✍️जिला रिपोर्टर देवन सिंह हमार प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ गौरेला पेंड्रा मरवाही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026/राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 23 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक कुल 33 हजार 851 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की स्थिति में जिले में 33 हजार 819 क्विंटल मोटा धान तथा 32 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केंद्रवार सर्वाधिक 3 हजार 987.60 क्विंटल धान की खरीदी मेढ़ुका केंद्र में हुई है। इसी तरह लरकेनी में 3 हजार 372 क्विंटल, शिवनी में 3 हजार 256.40 क्विंटल, पेंड्रा में 2 हजार 214 क्विंटल तथा खोडरी में 2 हजार 77.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता एवं नमी परीक्षण सहित खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध धान के परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
*प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत एनएमडीसी किरंदुल में 91 पदों परअवसर, 18 दिसंबर तक करें आवेदन*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) *9 माह की इंटर्नशिप में प्रतिमाह मिलेंगे 9 हजार रुपये, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक युवाओं को मिलेगा मौका* दंतेवाड़ा, 23 नवंबर 2026। जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एनएमडीसी लिमिटेड, किरंदुल में विभिन्न ट्रेड एवं विषयों के कुल 91 पदों पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र युवा 18 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला कौशल विकास प्राधिकरण, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 9 माह की इंटर्नशिप कराई जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 9,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें 8,100 रुपये भारत सरकार तथा 900 रुपये संबंधित कंपनी की ओर से दिए जाएंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि भी मिलेगी, जो 3,000 रुपये की दो किश्तों में प्रदान की जाएगी। जिला कौशल विकास प्राधिकरण, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 9 माह की इंटर्नशिप कराई जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 9,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें 8,100 रुपये भारत सरकार तथा 900 रुपये संबंधित कंपनी की ओर से दिए जाएंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि भी मिलेगी, जो 3,000 रुपये की दो किश्तों में प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं फार्मेसी से संबंधित कुल 20 ट्रेड एवं विषयों में युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। इनमें इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग जैसे विषय प्रमुख हैं। इससे तकनीकी एवं शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को औद्योगिक कार्यप्रणाली समझने और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक किसी पूर्णकालिक नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए तथा उसके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक युवा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर 18 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं योजना संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्थान अथवा टोल-फ्री नंबर 1800-116-090 पर संपर्क कर सकते हैं। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर औद्योगिक क्षेत्र में अनुभव अर्जित करने तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं को मजबूत बनाने की अपील की है।
*गीदम में 28 नवंबर को लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) *निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को स्थानीय सहित गुजरात और हैदराबाद में मिलेगा रोजगार का अवसर* दंतेवाड़ा, 23 नवंबर 2026। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा 28 नवंबर 2026, शनिवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गीदम में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की तीन कंपनियों द्वारा कुल 150 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में के.के. एंटरप्राइजेज द्वारा 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 25 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए प्रोडक्ट चेकिंग, मेंटेनेंस, मशीन ऑपरेटर एवं असेंबली लाइन एसी के होंगे, जबकि 25 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए बल्ब असेंबली, बल्ब टेस्टिंग एवं बल्ब पैकिंग के निर्धारित हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को राजकोट (गुजरात) में ₹15,964 से ₹24,368 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, ईएसआई, निःशुल्क आवास, बस, कैंटीन एवं यूनिफॉर्म की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार हेवन सिक्योरिटी एंड कॉर्पोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं अथवा किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद में ₹18,000 से ₹21,000 प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ, आवास एवं मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं श्रामिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 50 पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआईध्एनटीसीध्एनसीवीटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को ₹15,235 से ₹18,000 प्रतिमाह वेतन के साथ पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। इनकी पदस्थापना जिले के पालनार, कुआकोंडा, बारसूर, किरंदुल एवं कटेकल्याण क्षेत्र में की जाएगी। इसके अतिरिक्त ईपीएफ एवं मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से इस निःशुल्क रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की गई है। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 07856-252520 पर संपर्क किया जा सकता है।
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, साफ-सफाई और मरीजों के बेहतर उपचार पर दिया जोर,*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ *दो चिकित्सकों एवं एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश* कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, पैथोलॉजी लैब, टीबी यूनिट, प्रयोगशाला अभिलेखों, चिकित्सक कक्ष एवं नर्स ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव, पर्याप्त रोशनी की कमी तथा अन्य अव्यवस्थाएं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं पुरुष वार्ड का अवलोकन कर भर्ती मरीजों से बातचीत की तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड में एक और महिला वार्ड में दो मरीज भर्ती पाए गए। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सभी भर्ती मरीजों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ग्राम सिरसिदा की भर्ती मरीज श्रीमती शांता बाई कवाची की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता की कमी, बिजली एवं रोशनी की अपर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य अव्यवस्थाएं सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही के लिए अस्पताल के दो चिकित्सकों एवं एक कर्मचारी डॉ मिथलेश साहू एवं डॉ उत्तम सिन्हा तथा एस टी एस दिलीप खोब्रागड़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि शासकीय अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अस्पताल में स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, एसडीएम चारामा श्री नरेन्द्र बंजारा सहित तहसीलदार कांकेर एवं चारामा तहसीलदार उपस्थित थे।
गरियाबंद में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने उठाए सवाल, लंबित आवेदनों पर 7 दिनों में कार्रवाई की मांग
✍️हमर प्रदेश CG न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर : दिलेश नेताम गरियाबंद। जिले में आम जनता की समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों एवं जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए गए आवेदनों पर समय पर सुनवाई और कार्रवाई नहीं होने को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला गरियाबंद ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। इसी संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष भोजराज नेताम के नेतृत्व में 23 नवंबर 2026 को जिला कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि पार्टी द्वारा पूर्व में जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं अलग-अलग विभागों में कई आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इन आवेदनों की पावती भी प्राप्त है, लेकिन आज तक न तो उन पर हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी गई है और न ही आवेदकों को यह बताया गया है कि उनके आवेदन किस स्तर पर लंबित हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देते हैं, तो उन्हें महीनों तक कार्यालयों के चक्कर क्यों लगाने पड़ते हैं? आवेदन प्राप्त होने के बाद उसकी स्थिति और कार्रवाई की जानकारी देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने रखीं तीन प्रमुख मांगें— 1. पूर्व में दिए गए सभी आवेदनों की जांच कर 7 दिनों के भीतर आवेदकों को लिखित जानकारी दी जाए। 2. जिला कार्यालय में प्राप्त सभी आवेदनों की लंबित सूची कार्यालय के सूचना पटल पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए। 3. भविष्य में प्रत्येक आवेदन की पावती के साथ कार्रवाई की समय-सीमा, संबंधित अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दिया जाए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं और उनके आवेदनों को कितनी गंभीरता से लेता है तथा सात दिनों के भीतर इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
*बिर्रा में भूमि दान की अद्वितीय मिसाल, राम नाम सप्ताह महायज्ञ को मिली भूमि दान*
✍️गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बिर्रा।* बिर्रा में चल रहे श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ में धर्म, त्याग और संस्कार का एक अनुपम दृश्य देखने को मिला। *हरनारायण और रश्मि केशरवानी* ने अपने माता *स्व. शकुंतला देवी* एवं पिता *स्व. मदनलाल जी* की पावन स्मृति में अपने हिस्से की भूमि भगवान श्री राम-जानकी के नाम पर *श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ, बिर्रा को दान स्वरूप अर्पित कर दी।* इस अवसर पर यज्ञाचार्य *पं. जितेन्द्र तिवारी* ने यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से संकल्प मंत्र का उच्चारण कराते हुए दान की भूमि के कागजात यज्ञ समिति को भेंट कराए। संकल्प के दौरान पूरा यज्ञ स्थल *"जय श्री सीताराम राधेश्याम"* के जयघोष से गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने दानदाता परिवार का हृदय से अभिनंदन किया। इस पुण्य अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि *एकादशिया साहू, कुलकित साहू, प्रकाश देवांगन, कुंजीलाल देवांगन, लखनलाल देवांगन* सहित यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने कहा कि यह दान केवल भूमि का दान नहीं, बल्कि *माता-पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।* *धन्य है ऐसा दानदाता परिवार!*
🚨 गरियाबंद पुलिस का सतर्कता अभियान: स्कूलों के बाहर पकड़े गए वाहन चलाते नाबालिग, परिजनों को थाने बुलाकर दी समझाइश
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार समझाइश के बाद भी नाबालिगों को वाहन दिया तो वाहन मालिक और परिजनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई देवभोग। क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने और तेज रफ्तार से सड़कों पर वाहन दौड़ाने की लगातार मिल रही शिकायतों को देवभोग पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आमजन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के बाहर निगरानी की। अभियान के दौरान स्कूलों की छुट्टी के बाद तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे नाबालिगों को पुलिस ने रोककर उनके वाहनों सहित थाना परिसर लाया। इसके बाद संबंधित नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर विस्तारपूर्वक समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिगों एवं उनके परिजनों को समझाया कि कम उम्र में वाहन चलाना बच्चों की जान के लिए खतरनाक है। इससे न केवल स्वयं बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। देवभोग पुलिस ने बताया कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार समझाइश देकर वाहनों को छोड़ दिया गया। लेकिन भविष्य में समझाइश के बाद भी यदि परिजन अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति देते हैं, तो संबंधित वाहन स्वामी एवं परिजनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले उनके परिजनों की है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
*मितानिन दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत धनोरा में मितानिन दिवस मनाया गया*
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम:- फैजल मेमन पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर जिला: कांकेर ग्राउंड रिपोर्ट - धनोरा आज ग्राम पंचायत धनोरा में मितानिन दिवस के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम के समस्त मितानिनों को आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया और उसके पश्चात पंचायत परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समस्त मितानिनों का तिलक-वंदन कर उन्हें मितानिन दिवस की ढेर सारी बधाई प्रेषित कर पंचायत परिवार द्वारा सप्रेम भेंट देकर समस्त मितानिनों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत धनोरा के उपसरपंच श्री मुकेश राय एवं वार्ड पंच - सन्तोष भास्कर , नवलू नेताम, देविका कोर्राम , देवकी निषाद, पंचायत सचिव दिनेश कुमार भुआर्य , रोजगार सहायक कुम्भकरण मरकाम की उपस्थिती में मितानिनों को तिलक वंदन कर सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मितानीन श्रीमति सावित्री नेताम, चिंतेश्वरी साहू , उमा बाई मानिकपुरी, दिलवती नेताम, रमशिला बाई बघेल एवं मितानीन प्रशिक्षक ममता जैन एवं समस्त पंचायत परिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
*मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सरोना में गुलाल-चंदन एवं सप्रेम भेंट देकर मितानिनों को किया गया सम्मानित*
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम:- फैजल मेमन पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर जिला: कांकेर ग्राउंड रिपोर्ट - सरोना आज ग्राम पंचायत सरोना में मितानिन दिवस के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम के समस्त मितानिनों को ग्राम पंचायत भवन में आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया और उसके पश्चात पंचायत परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समस्त मितानिनों का तिलक-वंदन कर उन्हें मितानिन दिवस की ढेर सारी बधाई प्रेषित कर पंचायत परिवार द्वारा सप्रेम भेंट देकर समस्त मितानिनों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती दीपिका वट्टी एवं उप सरपंच दिनेश सहारे वार्ड पंच - मुकेश रजक , संता मरकाम , त्रिवेणी हिरवानी , चमेली गोलछा , सरस्वती कोर्राम एवं मितानिन व प्रशिक्षक श्रीमती चंद्रावली मानिकपुरी व मितानीन जयलक्ष्मी यादव , भुनेश्वरी रजक , उजार नेताम , कथा बाई निषाद , जलसों कुंजाम एवं ग्राम पंचायत सचिव श्री मनी राम सलाम एवं समस्त पंचायत परिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
*किसान तुहर टोकन ऐप से मिली सुविधा, दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को लगातार सुविधाएं मिल रही हैं। आधुनिक तकनीक के उपयोग से धान विक्रय की प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है। इसका लाभ मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय को भी मिला है। किसान दिनेश कुमार राय ने मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपना 80 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे उन्हें टोकन कटाने के लिए लंबी कतारों में लगने की परेशानी से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से टोकन की सुविधा मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। वहीं, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। दिनेश कुमार ने धान खरीदी की सुगम व्यवस्था, डिजिटल टोकन सुविधा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
*राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, जिले का बढ़ाया गौरव*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर देवान सिंह *रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत, जन्तराम पनिका ने दो कांस्य तथा मोहनी मरावी ने जीता एक कांस्य पदक* *कलेक्टर ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026/मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर जिले एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से जिले के तीन खिलाड़ियों रोहित कुमार, जन्तराम पनिका एवं मोहनी मरावी ने भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक एवं 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में शानदार समय दर्ज कर रिकॉर्ड भी बनाया। इसी तरह जन्तराम पनिका ने दो कांस्य पदक तथा मोहनी मरावी ने एक कांस्य पदक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटे तीनों खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का वातावरण है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, लगन और आत्मविश्वास से यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
*पचमढ़ी आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में शामिल 50 स्काउट्स एवं गाइड्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर देवन सिंह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 50 सदस्यीय दल ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शिविर से लौटे प्रतिभागियों को आज कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण एवं अनुभवों का उपयोग जीवन में करने तथा आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि पचमढ़ी में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित शिविर में जिले के 46 स्काउट्स एवं गाइड्स तथा 4 शिक्षक-प्रशिक्षकों सहित कुल 50 सदस्यों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन, साहसिक गतिविधियों, सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन एवं विषम परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। सम्मान समारोह में कलेक्टर के साथ जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नीरज जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिविर में विद्यार्थियों के साथ सहभागी रोवर लीडर श्री अनिल पटेल एवं श्री विजय कुमार कोरी, गाइड श्रीमती किरण कश्यप तथा जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सामुएल मसीह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री संजय वर्मा भी उपस्थित थे।